Thursday, April 16, 2020

11 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त

मुंगावली में कोरोना महामारी के लिए जिले की सभी शराब दुकानें बंद हैं। कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले की सभी शराब दुकानों को वृत्त प्रभारियों ने चैकिंग की।
इस दौरान ब्लॉक की सभी दुकाने सील्ड पाई गई। दुकानें सील होने के कारण क्षेत्र में कच्ची शराब की खपत बढ़ गई है। आबकारी उपनिरीक्षक राधाकिशन ने सरदारपुर, नईबसात एवं जेल तालाब पर कार्रवाई कर तीन प्रकरण बनाए।इसमें 11 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 liter illicit raw liquor confiscated


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/11-liter-illicit-raw-liquor-confiscated-127182718.html

No comments:

Post a Comment