Saturday, April 18, 2020

फर्जी पास से आए 10 लोगों की धोखाधड़ी मामले में होगी गिरफ्तारी

जावद थाना की नयागांव चौकी पुलिस का बड़ा कारनामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उज्जैन एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर वाले पास से पांच पिकअप में जाते 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। लॉकडाउन उल्लंघन में 188 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से इन्हें जमानत मिल गई। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें 3 मई तक जावद में ही क्वारंटाइन कर दिया। विधि विशेषज्ञों ने इस मामले की पड़ताल कर सोशल मीडिया पर जावद पुलिस की लापरवाही का मैसेज वायरल किया। इसके बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाने के जिम्मेदारों ने अपनी गलती मानी और प्रकरण में 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराएं बढ़ाकर फिर से गिरफ्तारी की जाएगी।
नयागांव चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस अमले ने 15 अप्रैल को पांच पिकअप में सवार होकर 10 लोग उज्जैन से जैसलमेर जा रहे थे। इनके वाहन पर उज्जैन एसडीएम के हस्ताक्षर से जारी पास लगा हुआ था। पुलिस टीम के प्रभारी उज्जैन एसडीएम से इसकी तस्दीक करवाई तो उन्होंने इस तरह का पास जारी करने से मना किया। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर धारा 188,269, 270 में केस दर्ज जावद कोर्ट में पेश किया। जहां से जमानत पर रिहा किया। फर्जी तरीके से पास प्राप्त करने की जानकारी अधिकृत रूप से दी धारा 420 सहित अन्य धाराएं नहीं जोड़ी। विधि विशेषज्ञों द्वारा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल किया।

सामान्य धारा में केस दर्ज कर जमानत की राह आसान की
वायरल पोस्ट में लिखा कि पास पर एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध सामान्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर जमानत की राह आसान कर मप्र की सबसे बड़े कोरोना वारियर्स बनी नयागांव जावद पुलिस। इस तरीके से लॉकडाउन सफल होगा। मामला जहां राष्ट्रीय सुरक्षा का फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर बना कर उपयोग करने का है। इसमें आजीवन कारावास का प्रावधान बनता था। आरोपियों को जीवन प्रदान कर इस महामारी में आमजन के जीवन से खिलवाड़ किया गया।

एक्सपर्ट व्यू- फर्जी दस्तावेज तैयार करना गंभीर अपराध है
किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के फर्जी दस्तावेज तैयार करना गंभीर अपराध है। धारा 420,467,468 व 120 बी में प्रकरण दर्ज नहीं किया। अनुमति देने वाले एसडीएम से बात होने के बाद पुष्टि हो गई और पुलिस इस जानकारी को अधिकृत रूप से बयान में भी दे रही है। अब पोस्ट वायरल हो रही है तो पुलिस गलती छिपाने के लिए धाराएं बढ़ाकर इतिश्री कर लेगी।विजय जोशी, अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ

अनुमति की पुष्टि के बाद धारा बढ़एंगे
फर्जी अनुमति की मौखिक रूप से पुष्टि हुई थी। अधिकारिक रूप से पुष्टि के लिए जानकारी संबंधित अधिकारी को भेजी है। वहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं बढ़ाकर सभी लोगों का क्वारंटाइन पूरा होने के बाद गिरफ्तार किया जाए। मनोज कुमार राॅय, एसपी-नीमच



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 people from fake pass will be arrested in fraud case


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/10-people-from-fake-pass-will-be-arrested-in-fraud-case-127195673.html

No comments:

Post a Comment