Saturday, April 18, 2020

संचालकों के न आने पर पान मसाले के 10 गोदाम किए सील

प्रतिबंध के बाद भी पान मसाला की मनमानी कीमतों पर बिक्री की शिकायत पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कारोबारियों के गोदाम सील करवा दिए हैं।
शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शिवहरे, लोकेंद्र सिंह, सतीश धाकड़, सतीश शर्मा, लखनलाल और गोविंद नारायण सरगैंया ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उन्नति ट्रेडर्स, आरएस ट्रेडर्स, सेठ प्रॉडक्ट, सेठ एंड ब्रदर्स, पीएम प्रॉडक्ट तथा दाल बाजार स्थित शिवहरे इंडस्ट्रीज, एमजे ट्रेडर्स व बनवारी लाल नारायण दास चिटनीस की गोठ, केसी प्रॉडक्ट तलवार का बाड़ा तथा आशीष इंटर प्राइजेज हैदरगंज को सील कर दिया। टीम ने पहले इन सभी फर्मों के संचालकों को मौके पर बुलाया पर वे नहीं आए तो सील करने की कार्रवाई की गई। रविवार को उक्त टीम बाजारों में भी घूमेगी। चोरी छुपे गुटखे की बिक्री कर रहे अन्य संस्थानों की जांच की जा सके।

लॉकडाउन में तीन गुना तक बढ़ा दिए दाम
पान मसाला के शौकीन लोगाें की लत का फायदा उठाकर गुटखा कारोबारियों ने पाउच तीन गुना तक महंगा कर दिया है। 20 रुपए का पाउच 50 रुपए, 40 और 60 रुपए के जिपर के 100 से 120 रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 godowns of pan masala sealed in case of non-availability of operators


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/10-godowns-of-pan-masala-sealed-in-case-of-non-availability-of-operators-127195253.html

No comments:

Post a Comment