जिंदा रहने की इच्छा है ताे एसएमएस शब्द का पालन जरूरी है। एस यानी साेशल डिस्टेंस, एम यानी मास्क और एस यानी सैनिटाइजर। इन तीन शब्दाें का पालन कर लिया गया ताे काेराेना संक्रमण से बचाव हाे सकता है। आमजन में यह भ्रांति है कि अल्काेहल पीने से काेराेना संक्रमण नहीं हाेता है, बल्कि अल्काेहल, स्माेकिंग, तंबाकू, गुटखा खाने वालाें पर यह जल्दी असर करता है अाैर उनकी श्वसन प्रक्रिया काे धीमा करता है।
यह बात गुरुवार काे नागदा, खाचराैद, उन्हेल के मेडिकल अाॅफिसर, स्टाफ नर्स काे काेविड 19 के उपचार के प्रशिक्षण में डाॅ. संजीव कुमरावत ने कही। बता दें कि डाॅ. कुमरावत भाेपाल में काेविड वार्ड में सेवा अाैर प्रशिक्षण लेकर अाए हैं।
जिन लाेगाें में लक्षण नहीं है, वह ज्यादा खतरनाक है- डाॅ. कुमरावत ने बताया काेराेना पाॅजिटिव अाैर काेविड हाेना दाेनाें अलग-अलग बातें हैं। काेविड मरीज में लक्षण सामने अा जाते हैं। इससे उससे दूरी अाैर उसका उपचार करना जल्द संभव हाेता है। वहीं काेराेना पाॅजिटिव अधिक खतरनाक हैं, क्याेंकि कई मरीजाें में लक्षण सामने नहीं अाते हैं। जिन मरीजाें में लक्षण नहीं अाते हैं, वे सबसे ज्यादा खतरनाक हैं, क्यांेकि वह अाम लाेगांे से मिलते-जुलते रहते हैं अाैर संक्रमण फैलता जाता है। वर्तमान में यहीं हाे रहा है, क्यांेकि काेराेना के काेई लक्षण नहीं है, इसलिए कम लक्षण वालाें पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
जल्द घराें पर हाेगा उपचार
डाॅ. कुमरावत ने कहा दिल्ली में कम लक्षण वाले मरीजाें का उनके घरांे पर ही उपचार शुरू किया गया है। यह प्रक्रिया लगभग सभी दूर हाेना है, इसलिए व्यवस्था पहले ही बनाना जरूरी है। काेराेना संक्रमण का पता लगाने में सिटी स्कीन कारगार है, इसलिए इसकी व्यवस्था हाेना चाहिए। इससे हम जल्द पाॅजिटिव मरीज काे खाेज लेंगे औरउसे उपचार देना शुरू कर देंगे।
हर व्यक्ति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, ताकि वे संक्रमण से बच सके
डाॅ. कुमरावत ने बताया कि व्यक्ति काे अपनी राेग प्रतिराेधक क्षमता बढ़ाना हाेगी, तभी काेराेना संक्रमण का असर कम हाे सकता है। इसके लिए अपने खाने-पीने की औरध्यान देना जरूरी है। डाॅ. कुमरावत के मुताबिक रात में हल्दी वाला दूध, सुबह नींबू पानी, संतरे, एक कली लहसुन, काढ़ा, 4 लीटर प्रतिदिन पानी, एक कटाेरी दाल, मंूगफली काे सेवन में लाना चाहिए। वहीं सबसे जरूरी है 8 घंटे की नींद, क्याेंकि दिनभर जाे शरीर में डेमेज हाेता है, उसकी भरपाई साेने से ही हाेती है। इसके अलावा घबराए नहीं, क्याेंकि घबराने पर हमारा शरीर में दिल की धड़कन बढ़ जाती है अाैर हमें अाॅक्सीजन की दाेगुना जरूरत पड़ जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/stay-healthy-and-follow-sms-only-then-you-can-avoid-infection-of-karena-127401165.html
No comments:
Post a Comment