Thursday, June 11, 2020

महाराष्ट्र के साधु की माैत, अभा क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री ताेमर ने दी मुखाग्नि

लाॅकडाउन की वजह से कई साधु शहर में ही फंसे रह गए थे। जिन्हाेंने अपना ठिकाना चंबल तट स्थित मां चामुंडा के सामने ब्रिज के नीचे बना लिया था। इसमें से महाराष्ट्र के साधु बाबा वासुदेव की तबीयत खराब चल रही थी। गुरुवार अलसुबह उनकी माैत हाे गई। सूचना पर अभा क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री हेमलता ताेमर व राजू यादव माैके पर पहुंचे। उन्होंने मंडी पुलिस काे सूचना दी, साथ ही बाबा के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया। अभा क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भेरूसिंह चौहान, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह चाैहान, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बालाजी, डाॅ. शंकर गुर्जर, गुड्डू यादव, राजेशसिंह चौहान, दीपक जैन, पारिक, कमलसिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी।

भतीजे से ली सहमति- महाराष्ट्र बसई निवासी बाबा के भतीजे से माेबाइल पर चर्चा की ताे उन्होंंने ताेमर काे दाह संस्कार करने की सहमति दी। इसके बाद महासभा के पदाधिकारी व समाजसेवियाें ने बाबा का दाह संस्कार करने में मदद की। बाबा के परिवार को वीडियो काॅलिग से दाह संस्कार दिखाया गया। ताेमर ने बाबा काे मुखाग्नि दी। उसके बाद बाबा का तीर्थ भाेज ब्रिज के निवासरत अन्य साधु-संतांे काे कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maharashtra's Sadhu's friend, National General Minister Temer of Abha Kshatriya Mahasabha offers fire


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/maharashtras-sadhus-friend-national-general-minister-temer-of-abha-kshatriya-mahasabha-offers-fire-127401167.html

No comments:

Post a Comment