Wednesday, June 10, 2020

फ्रीगंज में अनियंत्रित कार अन्य गाड़ी को टक्कर मारते हुए स्कूटर को घसीट ले गई

फ्रीगंज में शिव मंदिर के समीप बुधवार दोपहर 1.30 बजे बसंत विहार निवासी परिवार की कार अनियंत्रित हो गई। समीप में खड़ी अन्य कार को टक्कर मारते हुए वहां खड़े स्कूटर को घसीटते हुए शूज दुकान के पोर्च में खंभे से टकराकर रुकी। हादसे के बाद 15 मिनट तक हंगामा चला व लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस दोनांे पक्षों को थाने ले गई। बसंत विहार निवासी परिवार में चार दिन बाद लड़की की शादी है, इसी को लेकर परिवार के लोग कार से फ्रीगंज में खरीददारी करने आए थे। इसी दौरान ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर पर पैर रखने से गाड़ी तेज दौड़ी व अनियंत्रित हो गई। स्कूटर दुकान संचालक हितेश केशवानी का था, जिसने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। माधवनगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई लेकिन गाड़ी ठीक कराने की बात के बाद दोनों पक्ष समझौता कर चले गए। रिपोर्ट नहीं लिखवाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unregistered car in Freeganj drags scooter while hitting other car


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/unregistered-car-in-freeganj-drags-scooter-while-hitting-other-car-127397623.html

No comments:

Post a Comment