आत्म निर्भर भारत योजना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ऑनलाइन बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक, महामंत्री कुसुम सोलंकी, माधवी कुंवर सोलंकी, पूर्व धार नपाध्यक्ष ममता जोशी सहित जिला कार्यकारिणी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, महिला डॉक्टर, महिला वकील एवं खेल जगत में पहचान दिलाने वाली काेद की राइफल शूटर बहनें श्रेष्ठा सिसाैदिया, मोहिका सिसाैदिया व रनिंग में राज्य स्तरीय खिलाड़ी श्रुति राज शक्तावत, खो-खो खिलाड़ी समृद्धि जोशी ने चर्चा की।
इसमें आत्म निर्भर भारत योजनांतर्गत महिलाओं की साझेदारी, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व की भागीदारी एवं क्रीड़ा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। शालिनी सरोगी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हाेकर आत्म निर्भर भारत योजना की जानकारी साझा की। संभाग प्रभारी बबीता परमार ने सभी काे आत्म निर्भर भारत के निर्माण में सहयोग देकर स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करने का संकल्प दिलाया।
ज्ञात हो कि महिला मोर्चा ने अब तक जिले में कपड़े के बने 12000 मास्क, सैनिटाइजर व साबुन का वितरण किया है। पाठक ने बताया मास्क निर्माण एवं वितरण कार्यक्रम महामारी के प्रति जनजागरण के साथ निरंतर जारी रहेगा। आभार मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर ने माना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/pledged-to-use-only-indigenous-goods-127397607.html
No comments:
Post a Comment