Saturday, June 13, 2020

दो दिन पहले डायरिया की शिकायत पर विक्टोरिया में भर्ती हुए थे बुजुर्ग

शनिवार को तमरहाई कोतवाली निवासी 62 वर्षीय जो बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आए उन्हें दो दिन पहले उल्टी-दस्त की परेशानी हुई थी। वे विक्टोरिया में इलाज कराने पहुँचे तो उन्हें भर्ती कर लिया गया। अगले दिन उन्हें सर्दी खाँसी की शिकायत होने पर कोरोना सैम्पल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। अन्य संक्रमितों में न्यू रामनगर अमखेरा निवासी महिला पूर्व में वहाँ संक्रमित मिलेे मरीज के संपर्क में रही, वहीं नई बस्ती गोहलपुर के 53 वर्षीय व्यक्ति की काॅन्टेक्ट हिस्ट्री पता की जा रही है।
निजी अस्पताल सहयोग करें | कोरोना के मामले में निजी अस्पतालों ने आइसोलेशन वार्ड तो बनाए हैं, लेकिन वहाँ भर्ती होने वाले अधिकांश मरीजों का शुरूआत में ही कोविड टेस्ट नहीं कराया जा रहा है। सदर और पाटन की महिलाएँ जिनकी मौत कोरोना संक्रमण से हुई के अलावा कई और ऐसे मामले हैं जब कई दिन तक मरीज को भर्ती रख इलाज किया गया और स्थिति बिगड़ने पर मेडिकल रेफर किया गया, वहाँ हुई जाँच में वे पॉजिटिव आए, अधिकांश मामले रेफर किए गए ऐसे हैं जिसमें मौत के बाद ही संक्रमित होने का पता चला। पी-4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/two-days-ago-the-elderly-were-admitted-in-victoria-on-the-complaint-of-diarrhea-127408040.html

No comments:

Post a Comment