Saturday, June 13, 2020

दूषित भोजन मामले में आरपीएफ ने बयान दर्ज किए

श्रमिक एक्सप्रेस के यात्रियों को फफूँद लगे भोजन के पैकेट्स वितरित करने के मामले में रेलवे काेर्ट से मिले जाँच के आदेश के बाद आरपीएफ ने जिम्मेदार लोगों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। इन सभी के बयान दर्ज करने के बाद स्टेशन पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज की भी मदद ली जाएगी ताकि मौजूद सभी लोगों के बयान लिए जा सकें। विदित हो कि 29 मई को मुंबई से पटना जा रही श्रमिक एक्सप्रेस जब जबलपुर पहुँची थी, तब यात्रियों को कैटरर मो. इब्राहिम एंड संस द्वारा फफूँद लगे थेपले के पैकेट्स वितरित किए गए थे, जिसे लेकर विवाद हुआ था। इसी को आधार बनाकर एडवोकेट राजेश कोरी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था, जिसे स्वीकार करते हुए रेलवे मजिस्ट्रेट प्रकाश कुमार उइके ने आरपीएफ को जाँच करने आदेश दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/rpf-records-statement-in-case-of-contaminated-food-127408031.html

No comments:

Post a Comment