Wednesday, June 10, 2020

ढाई माह बाद खुला फ्रेश केंद्र, जैविक सब्जियां मिलेंगी

आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाते हुए एनआरएलएम व जिला पंचायत के प्रयासाें से कलेक्टाेरेट स्थित गणेश जैविक फ्रेेश केंद्र शुरू हाे गया है। लाॅकडाउन के करीब ढाई महीने बाद केंद्र शुरू हुआहै। पहले यहां सिर्फ जैविक सब्जियां मिलती थी, लेकिन अब काेराेना बचाव सामग्री भी मिलेगी।
लाॅकडाउन से पहले मांडू राेड स्थित धारा वर्मी कंपाेस्ट में समूह की महिलाओंद्वारा तैयार जैविक सब्जियां बेचने की शुरुअात हुई थी। इसका उद्देश्य महिलाओंकी आमदनी बढ़ाना था। फिर लाॅकडाउन की वजह से केंद्र बंद हाे गया था। 1 जून से अनलाॅक वन शुरू हुआ। जिला पंचायत सीईओसंताेष वर्मा व एनआरएलएम प्रबंधक साैम्या जैन मार्गदर्शन में मप्र अाजीविका मिशन की टीम ने केंद्र शुरू करने के लिए महिलाओंकाे तैयार किया। बुधवार से केंद्र पर सामग्री बिकना शुरू हाे गई।
एनआरएलएम की युवा सलाहकार अरित्री चाैधरी बताया जिले में करीब 24 समूह है। जिसमें से धार सहित आसपास के ब्लाॅक के करीब 12 समूह की महिलाओंद्वारा बनाई सामग्री केंद्र पर रखी गई है। इसमें मसाले, धूपबत्ती, कपड़े के मास्क, सैनिटाइजर, हेड मास्क, फेस शिल्ड, हैंडवाॅश अादि है। कलेक्टाेरेट आने वाले लाेगाें काे यहां सामग्री किफायती दाम में मिलेगी। साथ ही सामग्री बिक्री से हाेने वाली आमदनी 12 समूह की महिलाओंतक पहुंचाई जाएगी।

कृषि विज्ञान केंद्र से लेरहे जैविक सब्जियां
एनआरएलएम के ही युवा सलाहकार आदित्य शर्मा ने बताया फिलहाल कृषि विज्ञान केंद्र से जैविक सब्जियां व फल मंगवाएं जा रहे हैं। केंद्र पर एक महिलाओंकाे बैठाया गया है। जाे हैड मास्क, हैंड ग्लव्ज, फेस मास्क पहने सामग्री बेचेगी। शर्मा के मुताबिक धीरे-धीरे यहां महिलाओंद्वारा उगाया गया जैविक अनाज व अन्य सामग्रियां भी रखी जाएगी। जिससे लाेगाें काे भी सहुलियत हाेगी। साथ ही महिलाओंकी आमदनी भी बढ़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fresh center opens after two and a half months, organic vegetables will be available


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/fresh-center-opens-after-two-and-a-half-months-organic-vegetables-will-be-available-127397588.html

No comments:

Post a Comment