टांडा क्षेत्र में बाग के नायब तहसीलदार और टांडा पुलिस ने बुधवार काे संयुक्त रूप से अवैध रेत परिवहन काे लेकर कार्रवाई की। चेकिंग करने पर ओवरलाेड रेत भरी हाेना पाया। इस पर करीब 13 वाहनाें काे पकड़कर वाहनाें काे खनिज विभाग के हवाले किया है। ये वाहन गुजरात से रेत भरकर आरहे थे। ड्राइवरों का कहना कि कई वाहनाें काे छाेड़ दिया गया। यदि कार्रवाई ही करनी थी ताे सभी वाहनों पर करनी चाहिए थी।
मुहिम चलने पर सम्पूर्ण बाग टांडा रोड पर रेत से भरे ट्राॅले खड़े कर दिए गए थे। मुहिम के बाद फिर से ओवरलाेड रेत से भरे वाहन फिर शुरू हो गए।
गाैरतलब है कि टांडा क्षेत्र में पूरे एक माह से रेत परिवहन हो रहा है, परंतु खनिज विभाग ने इस क्षेत्र में अभी तक काेई कोई चेंकिंग या कार्रवाई नहीं की गई। इसी तरह स्थानीय अमले ने भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जब कलेक्टर बदल गए तो राजस्व अमला भी सक्रिय हो गया था। क्षेत्र में चर्चा का विषय है कि पकड़े गए अन्य रेत से भरे वाहन खनिज विभाग की चेकिंग बिना क्यों छोड़ दिए गए। थाना प्रभारी विजय वास्केल व नायब तहसीलदार शिवशंकर जारोलिया ने कार्रवाई की।
खनिज विभाग के अधिकारी संदेश पिपलोदिया ने बताया कि 13 वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग के चलते प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। नियमानुसार 10 पहिया पर 50 हजार अाैर 12 पहिया पर एक लाख रुपए का जुर्माना का प्रावधान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/13-vehicles-filled-with-sand-filled-overlaid-illegal-transport-case-registered-127397576.html
No comments:
Post a Comment