शहर में बुधवार दोपहर तेज धूप निकलने के बाद शाम को हल्की बारिश और तेज हवा ने मौसम में ठंडक घोल दी। शाम 4 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे दिनभर की गर्मी और उमस के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं रात के तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तापमान 25.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी उज्जैन व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
900
मिलीमीटर शहर कीकुल औसत बारिश
24
घंटों के भीतर शहर में 4.4 मिमी बारिश हुई
19
मिलीमीटर शहर कीअब तक कुल बारिश
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/cloudy-rain-in-the-evening-after-strong-sunlight-in-the-day-so-far-19-mm-of-rain-strong-wind-cools-the-weather-127397614.html
No comments:
Post a Comment