Thursday, June 11, 2020

संक्रमण से बचाने डेढ़ लाख फेस मास्क बांटेंगे -विधायक


काेराेना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा फेस मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर द्वारा क्षेत्र की जनता में डेढ़ लाख फेस मास्क बांटने का निर्णय लिया गया।
गुर्जर ने बताया प्रशासन द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। गरीब वर्ग के लाेग मास्क नहीं खरीद पा रहे हैं या फिर जानकारी के अभाव में मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। उन सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्र में डेढ़ लाख फेस मास्क का वितरण विधायक निधि से किया जाएगा। इससे नागरिकों में जागृति आए अाैर वह प्रशासनिक कार्रवाई से भी बच सके। गुर्जर ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन जब तक नहीं बन जाती है, तब तक इस लड़ाई से हम सभी काे लड़ते रहना होगा। इसके बचाव का एक मात्र उपाय मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंस का पालन करना है, क्योंकि देश में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शहरी क्षेत्र के लोगों में तो फेस मास्क के प्रति जाग्रति अाई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में जागृति का अभाव है। कई बार बगैर फेस मास्क लगाए जाने पर वह पुलिस की कार्रवाई का शिकार हो रहे हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए फेस मास्क का वितरण किया जाएगा। इससे कई हद तक ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण से बचाव होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/one-and-a-half-million-face-masks-will-be-distributed-to-prevent-infection-127401159.html

No comments:

Post a Comment