Wednesday, June 10, 2020

सीसी राेड बनाने के बाद पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, रविदास मार्ग पर एक फीट से भी ज्यादा भर गया पानी

नगर परिषद ने बारिश को लेकर तैयारी करने के दावे किए थे जिसकी पोल बुधवार शाम को हुई आधे घंटे की बारिश में ही खुल गई। रविदास मार्ग में पुलिस चौकी के पीछे पानी की निकासी नहीं होने के कारण 1 फीट से अधिक पानी सड़क पर भर गया। नालियों में जमी गाद के कारण पानी रूक कर सड़क पर ही जमा हो गया।
नालियों में लंबे समय से जमी गाद के कारण पानी रूक कर सड़क पर ही जमा हो गया। रहवासी लाला ने बताया सड़क के दोनों ओर सीमेंटेड सड़क निर्माण के बाद पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर घुटने-घुटने तक पानी भर जाता है। अधिक बारिश होने पर आसपास के घरों में भी पानी घुस जाता है। बुधवार को हुई बारिश ने नगर परिषद के दावे की पोल खोल दी। रहवासियाें ने शीघ्र पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग नगर परिषद व स्थानीय प्रशासन से की है। ताकि बारिश के समय आने वाली परेशानी से निजात मिल सके।
केसूर में बारिश के चलते सड़क से पानी बह निकला
केसूर | बुधवार दोपहर में तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई। इस बीच बिजली भी गुल हो गई। 20 मिनट हुई तेज बारिश के चलते सड़क से पानी बह निकला। आसमानी बिजली भी गरजती रही।
सरदारपुर में हवा आंधी के साथ आधे घंटे हुई बारिशशाम 5 बजे से तेज हवा आंधी के साथ आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। नालियाें से पानी उफन कर सड़क से हाेता हुआबहा।

नालियाें का पानी सड़क पर बह निकला

दिनभर की उमस के बाद बुधवार शाम हवा आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कुछ देर की तेज बारिश ने मौसम में ठंडा हाे गया। नगर में कई जगह पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह निकला। मौसम की कुछ देर की पहली तेज बारिश देख किसान भी आगामी दिनों में तेज बारिश को लेकर आशावान दिखाई दे रहे हैं। जाे साेयाबीन की बाेवनी काे लेकर तैयार बैठे हैं।

खेताें में नमी पर्याप्त हाेने से किसानों ने बाेवनी शुरू की
नगर में पिछले तीन दिन से शाम काे हाे रही बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी हो गई। जिन किसानों ने खरीफ फसल के लिए अपने खेतों को तैयार कर रखा था उन किसानों ने साेयाबीन की बाेवनी शुरू कर दी है। नगर के पूर्वी क्षेत्र में किसानों ने बाेवनी कर दी। बुधवार शाम काे फिर से बारिश हाेने से बचे हुए किसान गुरुवार से बाेवनी कार्य में जुट जाएंगे। किसानाें का मानना है कि बारिश से अभी खेताें में पर्याप्त नमी हाे गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There is no water drainage system after the construction of CC Raid, more than one foot was filled on Ravidas Marg


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/there-is-no-water-drainage-system-after-the-construction-of-cc-raid-more-than-one-foot-was-filled-on-ravidas-marg-127397622.html

No comments:

Post a Comment