Wednesday, June 10, 2020

बीएमओ ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बाग स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बीएमअाे डाॅ. आरके शिंदे ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डाॅ. शिंदे ने बताया बारिश में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि जगह-जगह कीचड़ व पानी भरा होने से मच्छर पनपते हैं। जाे बीमारी को जन्म देते हैं। रथ हर जगह लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक करेगा। रथ धार जिले से होते हुए बाग पहुंचा था। बाग से आगे के लिए रवाना किया। चिह्नित स्थानों पर दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है। मामूली या तेज बुखार का मरीज आ रहा है, स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी मलेरिया जांच भी की जा रही है। जानकारी बीपीएम लोकेंद्र भदौरिया ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BMO flagged off malaria chariot


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/bmo-flagged-off-malaria-chariot-127397604.html

No comments:

Post a Comment