Friday, June 12, 2020

देररात तक न खुले रहें बाजार, कलेक्टर का स्वागत करके की मांग

परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर अवधेश शर्मा का शाल, श्रीफल व भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के बाद परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजय शर्मा ने कलेक्टर को बताया कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, लेकिन बाजार देररात तक खुला रहता है। बाजार जल्द बंद होगा तो लोग समय पर घर पहुंच जाएंगे तथा संक्रमण का खतरा भी कम होगा। शर्मा व प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा ने लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें, इसके लिए भी कदम उठाए जाने की मांग की। समाज के एलएन शर्मा सरोज, पार्षद जितेंद्र भंडारी, ब्रजमोहन चौबे, पं. सुरेंद्र शास्त्री, गोपाल भट्ट, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Markets should not be open till late, demand by welcoming collector


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/agar/news/markets-should-not-be-open-till-late-demand-by-welcoming-collector-127404567.html

No comments:

Post a Comment