Friday, June 12, 2020

वनकर्मी की मिलीभगत से बेचा जा रहा पहाड़ी पर लगा छेवला पत्ता

निकटतम ग्राम पंचायत मडिया, घुरारा, मौजीपुरा, सेतपुरा, बारहोबुजुर्ग पहाड़ी पर वन विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से कई हरे भरे छेवला पेड़ के पत्ते काटकर चोरी से सांठगांठ करके बेचे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे रोके जाने की मांग की है।
ग्राम घुरारा, मौजीपुरा, मडिया, सैतपुरा, बारहोबुजुर्ग के ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित वन मंडल अधिकारी का ध्यान आपेक्षित करते हुए मांग की है, कि इनके ग्राम पंचायत से लगी हुई पहाड़ी जो वन विभाग के अंतर्गत आती है। जिसमें बडी संख्या में छेवले के पेड़ लगे हुए है और यहां पदस्थ वन कर्मी के द्वारा मिलीभगत करके चोरी से इनके पट्टे कटवाकर किसानों से मोटी रकम लेकर इन्हें रातों रात बेच दिया जाता है। इनके द्वारा वन विभाग में लगी हुई खेती की जमीन पर किसानों से सांठगांठ करके खेती करवाता है और इसके एवज में उनसे मोटी रकम वसूलता है। ग्रामीणों ने अवैध पत्ता कटाई की जांच कराकर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए। नियमानुसार पत्तों की नीलामी कराकर उन्हें बेचा जाए। जिसमें किसानों को राहत मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/prithvipur/news/chewla-leaf-on-the-hill-being-sold-in-collusion-with-forest-workers-127404574.html

No comments:

Post a Comment