Friday, June 12, 2020

एक्सीलेंस में 15 जून से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होगी शुरू

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक्सीलेंस स्कूल में अब प्रवेश के साथ ही दस्तावेज वैरिफिकेशन भी ऑनलाइन करेगा। जिससे विद्यार्थियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाया जा सके। गौरतलब है कि एक्सीलेंस स्कूल पिछले पांच सालों से विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर रहा है।
वर्तमान में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने इस साल से प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही दस्तावेजों का वैरिफिकेशन भी ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी। विद्यार्थियों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए दस्तावेज भी एमपी ऑनलाइन के ऑनलाइन स्कूल मैंनेजमेंट सिस्टम(OSMS) के माध्यम से घर बैठे अपलोड करने की सुविधा दी गई है। साथ ही स्कूल जी-2-जी लॉगिन के माध्यम से इनका ऑनलाइन वैरिफिकेशन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों और स्कूल स्टाॅफ दोनों को कोविड-19 जैसे खतरनाक वायरस से बचाया जा सकेगा।
एमपी ऑनलाइन द्वारा प्रदान की गई ओएसएमएस सुविधा जहां एक ओर स्कूल के फायदेमंद है। वहीं विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के स्कूल आने की जरूरत नहीं है।
वैरिफिकेशन के बाद प्रवेश संबंधी जानकारी भी विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। वर्तमान में कोविड-19 वायरस को देखते हुए एमपी ऑनलाइन का ऑनलाइन स्कूल मैंनेजमेेंट सिस्टम स्कूल के लिए उत्कृष्ट माध्यम बन गया है। जिससे विद्यार्थियों के साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी वायरस के खतरे से बचाया जा सकेगा।
एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य आरके सक्सेना ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो रही है। छात्रों को सूचित किया गया है कि वह स्वयं या नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अपना प्रवेश फाॅर्म भरेंगे। साथ ही छात्रों को बताया गया है कि कोरोना संक्रमण काल में सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क लगाएं।

17 स्कूल ऑनलाइन स्कूल मैंनेजमेंट सिस्टम सेवा से जुड़े
एमपी ऑनलाइन के जिला समन्वयक हरिकांत गोस्वामी ने बताया कि अभी मप्र में 1200 से अधिक शासकीय व अशासकीय एवं टीकमगढ़ जिले में 17 शासकीय स्कूलों के द्वारा ऑनलाइन स्कूल मैंनेजमेंट सिस्टम सेवा का लाभ लिया जा रहा है। इस सेवा के तहत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रवेश फार्म, फीस जमा करना, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, परीक्षा का परिणाम एवं स्कूल के लिए विभिन्न प्रकार के रिपोर्ट प्राप्त किए जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/online-admission-process-will-start-from-june-15-in-excellence-127404564.html

No comments:

Post a Comment