Wednesday, June 10, 2020

उमरबन में 9 दुकानाें का निरीक्षण किया, ज्यादा स्टॉक मिलने पर पंचनामा बनाया

मनावर एसडीएम दिव्या पटेल व तहसीलदार अंतरसिंह धारवे ने अमले के साथ बुधवार सुबह से नगर की 9 दुकानाें का निरीक्षण किया। सुबह 10.30 बजे से अमला नगर में पहुंच गया था। शाम 5.30 बजे तक प्रत्येक दुकान व उसके गाेदाम में जाकर निरीक्षण किया। जरूरत से ज्यादा भंडारण मिलने पर स्टाक रजिस्टर जब्त कर पंचनामा बनाया। अागामी दिनाें में कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई काे लेकर व्यापारियाें का कहना है कि बारिश व काेराेना संक्रमण काे लेकर पुन: लगने वाले लाॅकडाउन की संभावना काे देखेते हुए नियमानुसार ही स्टॉक किया है।
एसडीएम पटेल सहित अमला पहले शंकर ट्रेडर्स पर पहुंचा। जहां यूरिया के 9601 बैग, सुपर खाद 3371 बैग, डीएपी 844 बैग, सीमेंट 1760 बैग, ग्रो खाद 550 बैग, कोटाश 180 बैग, स्टील सरिया 7700 किलाेग्राम मिला। जिसे अधिकारियाें ने स्टॉक से ज्यादा बताया। इसका पंचनामा बनाकर फर्म का स्टॉक रजिस्टर जब्त किया।

सुभाष हीरालाल के यहां सुपर खाद 678 बैग, यूरिया 1692 बैग मिला। सुरेश भगवानदास जायसवाल के यहां गेहूं के 500 कट्टे, महुआ लहान के 35 कट्टे मिले। सुनील गुलाबचंद जायसवाल के यहां यूरिया के 6208 बैग, यूरिया सुपर के 320 बैग, सुपर ब्रो के 100 बैग निरीक्षण में मिले। राजेश गजानन राठौड़ के यहां साैंफ के 365 बैग। मुकेश राठौड़ के यहां गेहूं के 652 बैग, मक्का के 150 बैग, सौंफ के 61 बैग, अरंडी के 24 कट्टे मिले। महेश गजानन राठौड़ के यहां साैंफ की 141 बोरी, गेहूं खुला 100 क्विंटल मिला। मदनलाल मांगीलाल के यहां यूरिया के 546 बैग, सुपर खाद के 320 बैग, सीमेंट के 121 बैग, 16 पानी की टंकी स्टॉक में थी। अशोक जायसवालके यहां 5 डंपर रेती हाेने का पंचनामा बनाया गया। तहसीलदार अंतर सिंह धारवे ने बताया यह कार्रवाई आवश्यकता से अधिक भंडारण को देखते हुए की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Inspected 9 shops in Umbaran, made panchnama on getting more stock


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/inspected-9-shops-in-umbaran-made-panchnama-on-getting-more-stock-127397612.html

No comments:

Post a Comment