Wednesday, June 10, 2020

शिव विहार एक्सटेंशन में ड्रेनेज का बदबूदार पानी चैंबर से निकलकर सड़क पर जमा हाे रहा

शिव विहार एक्सटेंशन में ड्रेनेज का बदबूदार पानी चैंबर से निकलकर सड़क पर जमा हाे रहा है। समस्या क्षेत्र के करीब 250 परिवाराें से जुड़ी है। मामले से नपा काे कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पानी चैंबर से निकलकर काॅलाेनी की दूसरी पट्टी तक जा रहा था। ऐसे में दूसरी पट्टी के लाेगाें ने अवराेधक बनाकर पानी राेक दिया है। क्षेत्र के मनीष साधु ने बताया क्षेत्र की ही मल्टी का कुछ हिस्सा चैंबर की जगह पर बना है। जिससे ड्रेनेेज का पानी लीकेज हाेकर सड़क पर जमा हाे रहा। इसी जगह पर पानी की पाइप लाइन भी डली है। क्षेत्र के ही याेगेश जायसवाल ने बताया बीमारी के डर से बच्चाें काे घर से बाहर नहीं भेजते। अादित्य वर्मा ने बताया दूसरी काॅलाेनी के लाेगाें के अवराेधक बनाने से पानी उनके घर के सामने ही इकट्ठा हाे रहा है। जिससे शाम काे मच्छर पनपते हैं। काेराेनाकाल में यह समस्या हल हाेना जरूरी है। वरना मानसून में परेशानी और बढ़ जाएगी।
काॅलाेनाइजर संजय अग्रवाल ने बताया नपा की एक लाइन चाैक है। इस बारे में नपा काे भी अवगत कराया जा चुका है। समस्या काॅलाेनी की एक पट्टी से दूसरी पट्टी से जुड़ी है। जिसे काॅलाेनी की समिति हल नहीं कर सकती। ये समस्या जटिल है। जिसे नपा ही हल कर सकती है। पार्षद हुकुम लश्करी ने बताया मकान मालिकाें ने चैंबर के ऊपर ओटले बना दिए हैं। इसे लेकर आए दिन विवाद भी हाेते हैं। समस्या हल करने के लिए चैंबर खाेदने देना हाेगा। इस बारे में मैं सीएमओकाे भी अवगत करा देता हूं।
टीम भेजकर दिखवाता हूं
चैंबर का गंदा पानी सड़क पर इकट्ठा हाेने की जानकारी आपसे मिली है। मैं टीम भेजकर जांच कराता हूं। उसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विजयकुमार शर्मा, सीएमओ, नगर पालिका, धार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/the-smelly-water-from-the-drainage-in-the-shiv-vihar-extension-has-been-deposited-on-the-road-127397617.html

No comments:

Post a Comment