इंदौर में गुटखा कारोबारियों के खिलाफ सेंट्रल जीएसटी की हुई कार्रवाई के बाद जबलपुर में भी सीजीएसटी की टीमों ने एक गोदाम पर दबिश दी। जीएसटी विभाग में पदस्थ सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम में करीब 57 लाख का गुटखा और उसे बनाने की कुछ मशीनें एवं अन्य सामग्री जब्त की गई हैं। जीएसटी अफसरों का कहना है कि फिलहाल जाँच जारी है और जब्त किया गया माल 57 लाख रुपए का है। जब्त माल और गोदाम किसकी है, इसका खुलासा जाँच पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/cgst-raid-on-warehouse-goods-worth-rs-57-lakh-seized-127408058.html
No comments:
Post a Comment