आवश्यकता अविष्कार की जननी है। इस कथन को पन्ना जिले के पवई क्षेत्र के मूढ़वारी निवासी लल्लू प्रसाद कुशवाहा ने बुंदेलखंडी जुगाड़ के रूप में चरितार्थ कर दिखाया है। लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे परिवार को वापस घर लाने के लिए लल्लू प्रसाद ने कुछ ऐसा जुगाड़ ईजाद किया कि न सिर्फ स्वयं बल्कि संग रहने वाले एक और परिवार को भी उसके घर तक पहुंचा दिया। दरअसल लॉकडाउन के कारण लल्लू कुशवाहा को अपने परिवार सहित घर लौटने को मजबूर होना पड़ा, तब उसके सामने साधन की समस्या आई, ऐसे में उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक रिक्शा और बाइक को जोड़कर बाइक रिक्शा बनाना शुरू किया और उसे सफलता भी मिल गई। ऑटो रिक्शा बनने के बाद एक और परिवार को भी उसमें बैठाकर मंजिल तक पहुंचा।
लोगों ने सराहा, वीडियो भी बनाए
लल्लू कुशवाहा ने अपनी पत्नी मीना के सहयोग से देशी जुगाड़ के जरिए बाइक को ही ऑटो रिक्शा का रूप देने के उद्देश्य से कड़ी मेहनत कर बाइक को मॉड्यूल किया और उसे रिक्शे का रूप दे दिया। उसके बाद अपने परिवार के 6 सदस्य और अपने सह मजदूर परिवार के 3 सदस्यों को रिक्शे में बैठाकर सफर शुरू कर दिया और पांचवें दिन करीब 700 किमी की यात्रा करके हटा पहुंचे। जहां चकरदा गांव में नानू अहिरवार, इनकी पत्नी बहुरानी और पुत्री गंगा अहिरवार को घर छोड़कर वह दूसरे दिन ग्रह क्षेत्र पवई के लिए निकल गए। लल्लू सिंह के इस जुगाड़ तकनीक को रास्ते में लोगों ने खूब सराहा और वीडियो बनाकर तारीफ भी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/hata/news/the-couple-trapped-in-delhi-made-a-rickshaw-in-the-bike-reached-the-distance-of-700-km-and-removed-127408056.html
No comments:
Post a Comment