Friday, June 12, 2020

44 सड़कें खोदीं, रेस्टोरेशन के नाम पर भरी मुरम

नगर निगम ने शहर की ऐसी 44 सड़कें जिनका रखरखाव पीडब्ल्यूडी करता है उन्हें खोद कर खराब कर दिया। रेस्टाेरेशन के नाम पर सिर्फ मुरम भर दी। इन सड़कों की लंबाई 103 किमी है। निगम ने इसमें 35 किमी हिस्सा ही खोदा है, लेकिन यदि इसे नहीं सुधारा गया तो बारिश में ये खराब होना तय है।

पीडब्ल्यूडी को इस पर 14 करोड़ खर्च करना होंगे। पीडब्ल्यूडी के पीएस नीरज मंडलोई द्वारा बुलाई निगम और पीडब्ल्यूडी की बैठक में यह बात सामने आई। बैठक में नगरीय आवास एवं विकास विभाग के पीएस नीतेश व्यास व निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/44-roads-were-dug-moram-filled-in-the-name-of-restoration-127404607.html

No comments:

Post a Comment