ग्राम भैंसाखेड़ी स्थित खेत में मिली खोपड़ी सीहोर से लापता महिला की निकली। खोपड़ी के जरिए खजूरी सड़क पुलिस ने 87 दिन बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नार्थ शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक 2 अप्रैल को खोपड़ी के पास महिला के कपड़े व जूती भी मिली थी। इस हुलिए की महिला की गुमशुदगी सीहोर कोतवाली थाने में दर्ज थी। शहजाद कुरैशी ने कपड़ों के आधार पर महिला की पहचान अपनी मां रेहाना बी के रूप में की। डीएनए रिपोर्ट से इसकी पुष्टि भी हो गई। पता चला कि ग्राम खोयरी, खजूरी सड़क निवासी इकबाल खान उर्फ नीग्रो और सूखी सेवनिया निवासी फारुख खान को आखिरी बार रेहाना के साथ देखा था। पूछताछ में दोनों ने 17 मार्च की शाम रेहाना की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करना कबूल कर लिया। दोनों उसे बाइक से भैंसाखेड़ी स्थित खेत में लाए थे। संबंध बनाने के बाद दोनों का महिला से विवाद हुआ, इसलिए कत्ल किया था। खेत में पड़े शव को जानवर खाते रहे, इसलिए खोपड़ी ही बची थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/police-reach-womans-slayer-after-87-days-via-skull-127404604.html
No comments:
Post a Comment