समाजसेवी संस्था भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवपुरी आए अतिवीर देवेंद्र जैन खतोरा वालों का जैन मिलन शिवपुरी के सदस्यों ने स्वागत किया। उन्होंने जैन मिलन शिवपुरी के फाउंडर सदस्य वीर मुकेश भंडारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर संस्था के पदाधिकारी वीर अल्पेश सुधाश्री और मनोज कन्वेसर्स से संगठन विस्तार और लॉकडाउन के हालात में कार्यक्रमों के आयोजन बावत चर्चा की। साथ ही देश भी की शाखाओं द्वारा इस लॉकडाउन पीरियड में किए गए सेवा कार्यों से भी अवगत कराया। इस दौरान संस्था सदस्यों ने मिलकर मालाएं पहनाकर उनका अभिवादन किया और संस्था के माध्यम से सेवाकार्य करने का संकल्प भी लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/indian-jain-milan-pledged-to-do-service-work-127404603.html
No comments:
Post a Comment