Wednesday, June 10, 2020

शराब ठेकेदारों ने ठेका छोड़ा, आबकारी विभाग ने खुद शराब बिकवाना शुरू की, लगी भीड़

लाइसेंस फीस को लेकर शराब ठेकेदार हाईकोर्ट में चले गए थे। समाधान नहीं निकला तो शराब ठेकेदारों ने ठेके छोड़ दिए हैं। प्रदेश सरकार को शिवपुरी जिले से हर दिन 75 लाख रु. का राजस्व मिलता था। लाखों का नुकसान होते देख आबकारी विभाग ने बुधवार को खुद ही दुकानें खुलवाईं और दुकानों से शराब बिकवाना शुरू कर दी है। शिवपुरी शहर बड़े पुल के पास अंग्रेजी शराब दुकान खुली तो शौकीनों की लाइन लग गई। जैसे-जैसे दुकान खुलने की खबर फैली, कतार बढ़ती चली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Liquor contractors gave up the contract, Excise Department started selling liquor itself, crowd started


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/liquor-contractors-gave-up-the-contract-excise-department-started-selling-liquor-itself-crowd-started-127397593.html

No comments:

Post a Comment