Sunday, June 14, 2020

शहर में आधा घंटा बारिश, पिछले साल से तीन गुना, जून की बारिश का काेटा 16 दिन पहले पूरा

सुबह से तेज गर्मी और उमस के बाद जिले में रविवार शाम प्री-मानसून की बारिश हुई। तेज हवा के साथ छाए बादल शाम काे करीब 4 बजे पहले बड़ाैदा में बरसना शुरू हुए। हल्की बारिश का दाैर देर शाम थमा। बड़ाैदा के बाद श्योपुर शहर में करीब 30 मिनट में 13 मिलीमीटर बारिश ने ड्रेनेज व्यवस्था की पाेल खाेल दी। शहर में कभी तेज ताे कभी मध्यम बारिश देर तक हाेती रही।
प्री-मानसून की पहली तेज बारिश के साथ ही शहर के नाले ओवरफ्लो हाे गए और सड़कें लबालब हाे गई। मेन बाजार, चूड़ी मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी में जगह-जगह पानी भरने से बारिश रूकने के बाद भी सड़काें पर घुटने -घुटने पानी भरने से वाहन चालकाें काे खासी परेशानी हुई। उधर कराहल मेंं शाम साढ़े 7 बजे से बूंदाबादी हाेने लगी। इस दाैरान नाेनपुरा घाटी के आसपास अच्छी बारिश हुई। विजयपुर और वीरपुर क्षेत्र में आंधी के साथ प्री मानसून के बादल बूंदाबांदी तक सीमित रहे। खास बात यह है कि इस बार अप्रैल और मई के बाद जून के पहले पखवाड़े में ही औसत बारिश का आंकड़ा 50 मिली मीटर तक पहुंच गया है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिलेभर में महज 15 मिमी बारिश हुई थी। जबकि जिले में इतनी बारिश जून के आखिर तक होती है।

बारिश से श्योपुर और बड़ौदा तरबतर
प्री मानसून के बादल रविवार शाम श्योपुर और बड़ाैदा में जमकर बरसे। बारिश के दाैरान शहर की सड़कों पर पानी भर गया। स्थानीय मौैसम केंद्र पर श्योपुर में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि बड़ौदा में 9 मिमी बारिश हुई। बड़ौदा कस्बे के मेन बाजार एवं बस स्टैंड के नाले में उफान से पानी सड़क पर भर गया। बारिश से इलाका तरबतर हाेने से किसान खुश है। खरीफ फसल की बाेवनी के लिए अभी और बारिश की दरकार है।

हवा के दबाव से हुई बारिश

साईक्लाेन के असर से प्री मानसून की बारिश हुई है। हवा का दबाव कम हाेने से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी है। हालांकि अभी मानसून आने में 8 से 10 दिन का समय लगेगा। बादल साफ हुए तो उमस खत्म हो जाएगी और फिर से तेज गर्मी पड़ेगी।

-रमेश शर्मा, पर्यवेक्षक, मौसम विभाग
रविवार काे बारिश और बादल छाने से 40 डिग्री से नीचे आया दिन का तापमान
शहर सहित जिले में कई स्थानाें पर रविवार काे बारिश और बादल छाने से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि तापमान गिरने के बावजूद माहाैल में उमस के रहते लाेगाें काे खास राहत नहीं मिली। माैसम विभाग के अनुसार रविवार काे शहर का तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार काे शहर में दिन का तापमान 42 और रात का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस था। हवा की रफ्तार 13 किलाेमीटर प्रतिघंटा रही। वातावरण में आर्द्रता सुबह 45 प्रतिशत थी जाे शाम काे बढ़कर 63 प्रतिशत हाे गई। माैसम विभाग के अनुसार साेमवार काे भी आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half an hour of rain in the city, tripled from last year, June rains completed 16 days ago


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheopur/news/half-an-hour-of-rain-in-the-city-tripled-from-last-year-june-rains-completed-16-days-ago-127411194.html

No comments:

Post a Comment