कोरोना काल में हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए शुरू किए गई ई-फाइलिंग सिस्टम में आम आदमी याचिका नहीं लगा पा रहा है। वह खुद चाहे तो अपनी पैरवी नहीं कर पा रहा है। इस सिस्टम में केवल वकील ही याचिका दायर कर पा रहे हैं। इसमें काफी संख्या में वकीलों को सिस्टम समझ नहीं आ रहा है।
अधिवक्ता आनंद अग्रवाल के मुताबिक इस सिस्टम में सामान्य व्यक्ति, सरकारी अफसर खुद जवाब बनाकर पेश नहीं कर पा रहे, याचिका दायर नहीं कर पा रहे। इस सिस्टम में सुधार लाने के लिए चीफ जस्टिस को सोशल मीडिया के माध्यम से पत्र भेजा है। हर काम के लिए वकील की ईमेल आईडी मांगी जा रही है। किसी मामले में सरकारी अधिकारी खुद जवाब बनाकर पेश करना चाहे तो यह भी नहीं हो पा रहा है। बगैर वकील के कोई व्यक्ति अर्जी लगाना चाहे तो यह संभव नहीं हो पा रहा है। इस सिस्टम को और सरल किए जाने की आवश्यकता है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में ऑनलाइन अर्जी स्वीकार किए जाने की व्यवस्था की जाना चाहिए।
स्टेट बार काउंसिल चुनाव के मतों की गणना फिलहाल नहीं, जुलाई में किए जाने के आसार
कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित की गई स्टेट बार काउंसिल चुनाव की गणना फिलहाल नहीं होने जा रही। इसके जुलाई में शुरू किए जाने के आसार हैं। सोशल डिस्टेंस, संक्रमण के खतरे के चलते मार्च में ही रोक दिया गया था। पहली वरीयता के वोट की गिनती लगभग पूरी हो चुकी थी। दूसरी वरीयता के मतों की गणना शुरू की जाना थी। कोरोना के मामले फैलने और लाॅकडाउन हो जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अभी चूंकि अदालतों में भी विशेष मामलों की ही सुनवाई हो रही है, वकीलों के प्रकरण होने पर ही उन्हें कोर्ट में प्रवेश दिया जा रहा है। इन्हीं सब को देखते हुए मतगणना अभी नहीं की जा रही है। जुलाई में फिर से प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-common-man-is-unable-to-put-a-petition-in-the-e-filing-system-a-letter-sent-to-the-chief-justice-from-social-media-for-reform-127411195.html
No comments:
Post a Comment