इसी कारण कलेक्टर ने एक सप्ताह पहले 120 नए लाइसेंस मंजूर किए। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि सर्दी के मौसम में गरीब जरूरतमंद व गौशालाओं में गायों के लिए ज्यादा कंबल एकत्रित किए जा सकें। दस दिन पहले इसको लेकर कलेक्टर ने एडीएम को यह निर्देश भी दिए थे कि अब हथियार लाइसेंस चाहने वालों से पौधे नहीं लगवाना हैं बल्कि उनसे 10-10 कंबल दान में लेना हैं। बताया जाता है कि कलेक्टर के निर्देश के बाद ही नए लाइसेंस व आवेदन लेते देते वक्त 10-10 कंबल लिए जा रहे हैं। इनका हिसाब भी एक रजिस्टर पर रखा जा रहा है। इसके अलावा फौती (मूल लाइसेंसी के निधन के बाद परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर लाइसेंस ट्रांसफर होने) वाले आवेदनों पर सिर्फ 5-5 कंबल ही दान में लिए जा रहे हैं।
एडीएम किशोर कन्याल ने कहा कि मंगलवार को 30 से ज्यादा कंबल कलेक्टर ने जनसुनवाई में बांटे गए। इन्हें ऐसे लोगों को दिया गया जो गरीब थे और उनके पास सर्दी बचाने के लिए गर्म कपड़े नहीं थे। श्री कन्याल के मुताबिक 900 कंबल जमा हो चुके हैं। इन्हें गौशालाओं में भी भेजा जाएगा ताकि गायों को सर्दी से बचाया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-license-weapon-lovers-are-now-donating-blankets-074526-6266401.html
No comments:
Post a Comment