Saturday, February 29, 2020

घाेड़ी पर चढ़ने की बात पर विवाद, छह लाेगाें ने तीन काे पीटा


धार | सरदारपुर में घाेड़ी पर चढ़ने की बात पर 6 लाेगाें ने तीन व्यक्तियों से मारपीट कर खाने-पीने का सामान फेंक दिया। पुलिस ने सभी पर मारपीट अाैर एट्राेसिटी एक्ट की धाराअाें में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मनाेहर पिता हरिलाल की पाेती की बारात शुक्रवार रात 10.45 बजे खेल परिसर पहुंची थी। घाेड़ी पर चढ़ने की बात पर मनाेहरलाल घाेड़ी वाले का घाेड़ी वाले हुमकीचंद्र से विवाद हाे गया। हुमकीचंद्र ने रवि पिता छाेटू यादव, विनाेद पिता हीरामणि यादव, विक्की पिता दाेलु यादव, विशाल यादव व सूरज यादव के साथ मिलकर मनाेहर अाैर राधाबाई पति जगदीश से मारपीट की। अाैर जातिसूचक शब्द कहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-controversy-over-climbing-of-ghari-six-will-beat-three-071109-6745834.html

टैरिफ महंगा होने से हम सिंगल सिम की ओर, वोडा-आइडिया के सर्वाधिक 36 लाख ग्राहक घटे**


टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर 2019 तक देश में मोबाइल ग्राहकों (सब्सक्राइबर) की संख्या में 31.5 लाख की कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 31 दिसंबर तक देश में कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 115.14 करोड़ रही जबकि टेलीफोन यूजर्स की संख्या 2.1 करोड़ थी। जहां शहरों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में कमी आई है वहीं गांवों में यह संख्या बढ़ी है। शहरों में मोबाइल यूजर 33.6 लाख कम होकर 64.397 करोड़ रहे। जबकि गांवों में यूजर्स की संख्या 50.746 करोड़ रही, इसमें 2.1 लाख ग्राहक जुड़े। शेष | पेज 04 पर

मोबाइल कंपनियों के ग्राहक और मार्केट शेयर**

कंपनी दिसंबर-2019 नवंबर-19 की मार्केट शेयर

में सब्सक्राइबर्स तुलना में अंतर दिसंबर-2019

{रिलायंस जियो 37.00 करोड़ +82,308 32.14%

{वोडाफोन-आइडिया 33.26 करोड़ -36,44,453 28.89%

{भारती एयरटेल 32.73 करोड़ -11,050 28.43%

{बीएसएनएल 11.80 करोड़ +4,26,958 10.26%

{रिलायंस कम्यु. 17.72 हजार +444 00.001%

भास्कर नॉलेज }4जी लॉन्च के बाद बड़ी गिरावट, दिसंबर 2019 में घटे 31.5 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स**

{आशंका: जनवरी में और घट सकते हैं मोबाइल सब्सक्राइबर**

स्रोत: ट्राई रिपोर्ट फरवरी-2020, मार्केट शेअर सब्सक्राइबर संख्या के आधार पर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-due-to-the-high-tariff-we-moved-towards-single-sim-most-of-voda-idea-customers-decreased-by-36-lakhs-071105-6745785.html

एयरलाइंस को 9/11 आतंकी हमले से ज्यादा 29 अरब डॉलर का नुकसान कोरोना से


_photocaption_कोरोनावायरस का बुरा असर एयरलाइन उद्योग पर भी पड़ा है। वैश्विक एयरलाइन क्षमता में गिरावट को खाली रह रही सीट्स के आधार पर नापते हंै। इंडस्ट्री विश्लेषकों का कहना है कि कोरोनावायरस के बाद जितनी सीट खाली रह रही हैं, उनकी संख्या अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से भी ज्यादा है। एयरलाइन इंडस्ट्री के ग्रुप आईएटीए का अनुमान है कि एयरलाइन इंडस्ट्री को 29.3 अरब डॉलर का नुकसान होने की आशंका है। जिन देशों में कोरोनावायरस के 90 से ज्यादा कंफर्म मामले सामने आए हैं, उनसे वैश्विक स्तर पर 25% यात्री आते हैं, जबकि 20 फीसदी रेवेन्यू भी इन्हीं देशों से आता है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि 9/11 के झटके से उबरने में इंडस्ट्री को 9 महीने लगे थे। इस बार संकट बड़ा है। खाली फ्लाइट की यह तस्वीर (दाएं) अमेरिका की एक फ्लाइट अटेंडेंट ने ट्विटर पर पोस्ट की है। *photocaption*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-airlines-lose-more-than-29-billion-from-911-terror-attack-to-corona-071058-6745832.html

बच्चों को तनाव मुक्त पढ़ाई में व्यस्त रहने की आवश्यकता है


शासकीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर अायाेजित किया

शासकीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रदीप कुमार व्यास तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण राजाराम बड़ोदिया के मार्गदर्शन में हुआ। छात्रावास अधीक्षक प्रेमसिंह रावत ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। मोबाइल व टीवी को ध्यान में ना रखते हुए तनाव मुक्त पढ़ाई में व्यस्त रहने की आवश्यकता है।

बैंक मैनेजर शशांक शुक्ला ने बच्चों को पूरे सालभर पढ़ाई का एक व्यवस्थित टाइम टेबल बनाकर चलने की सलाह दी ताकि परीक्षा के वक्त केवल रिवीजन की ही जरूरत पड़े और दिमाग स्वस्थ और तंदुरूस्त बना रहे।

दीपेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ कानूनी ज्ञान होना भी अत्यावश्यक है। डॉक्टर रमण देवर्षि ने का मंचासीन हर व्यक्ति बच्चाें की मदद करने को तैयार है। भोज जागरूक महिला मंडल की मीना अग्रवाल ने अपनी संस्था के कार्यों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्था की मीना डोड, रजनी जायसवाल, मीना शर्मा, अर्चना खंडेलवाल, मनीषा शर्मा व अनीता अग्रवाल ने भी बच्चों व महिलाओं की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आभार नारायण जोशी ने माना।

धार. विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में जानकारी देते हुए अतिथि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news children need to be engaged in stress free studies


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-children-need-to-be-engaged-in-stress-free-studies-071054-6745854.html

बदमाश ने पंक्चर की दुकान का ताला चटकाया


धार| ग्राम बगड़िया में बीती रात पंक्चर दुकान में चाेरी हाे गई। बदमाश ने यहां से ट्यूब, अाॅइल, हाेम थिएटर सहित नकदी चुरा गया। पुलिस के मुताबिक गाेपाल पिता नाथुसिंह ठाकुर की दुकान शिव मंदिर के पास है। शुक्रवार-शनिवार रात बदमाश गाेपाल की दुकान में दाखिल हुअा। यहां से बाइक के ट्यूब, 10 हजार रुपए नकदी व सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। गाेपाल ने थाने पर रिपाेर्ट लिखवाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-miscreant-locks-the-puncture-shop-071051-6745850.html

महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हुए महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं


पीजी काॅलेज में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष में अायाेजित की गई दाे दिनी कार्यशाला

महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार में महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष व रूसा के माध्यम से दो दिनी कार्यशाला का हुई। प्राचार्य डाॅ. एच.एल. फुलवरे, एवं प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. इंजू खान तथा रूसा प्रभारी, डाॅ. बीडी श्रीवास्तव के मागर्दर्शन में इतिहास विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, विषय गांधी दर्शन एवं अनछुए पहलू था। उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अधिवक्ता अनिल त्रिवेदी ने ग्राम स्वराज एवं गांधी जी पर विचार व्यक्त किए।

डाॅ. जेसी उपाध्याय ने गांधीजी की मालवा यात्रा प्रसंग पर बात रखी। डाॅ. बीएल चाैहान ने महिला सशक्तिकरण एवं गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला डाॅ. वर्षा सुर्वे ने विज्ञान एवं तकनीकी तथा गांधीजी पर विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किए। सोहेल अहमद वानी ने गांधी जी एवं ब्रिटिश जेल प्रशासन पर गहन विचार प्रस्तुत किए। डाॅ. ईश्वर सिंह डावर ने हिटलर एवं गांधी संवाद पत्र द्वारा प्रस्तुत किया। संचालन इतिहास विभाग के प्रो. जितेन्द्र पटेल ने किया। काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं विचार भी प्रस्तुत किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-students-of-the-college-were-impressed-by-mahatma-gandhi39s-ideas-071038-6745860.html

जन्मदिन आया 5 बार, उम्र हो गई 16 वर्ष पार


केसूर | 29 फरवरी का दिन 4 वर्ष में एक बार आता है। सामान्य परिवार के एक युवक शुभम पिता दिनेश प्रजापत का जन्म 29 फरवरी 2004 को हुआ था। 29 फरवरी 2020 तक युवक का 5 बार जन्म दिन आया है। शुभम ने बताया उसका पांचवीं बार जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-birthday-came-5-times-reached-16-years-of-age-071030-6745856.html

सीएए पर अब मेघालय सुलगा; 2 की माैत, 2 इलाकाें में कर्फ्यू


बांग्लादेश सीमा से सटा है हिंसा प्रभावित इलाका

सीएए के मुद्दे पर हिंसा की लपटें दाे महीने बाद एक बार फिर पूर्वाेत्तर में पहुंच गईं। सीएए अाैर इनर लाइन परमिट के मुद्दे पर खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) अाैर गैर अादिवासियाें के बीच बैठक के दाैरान शुक्रवार काे हिंसा भड़क गई। शनिवार काे हुई झड़पाें में दाे लाेग मारे गए। स्थानीय लाेग बाहरियाें को निशाना बना रहे हैं। इसके बाद शिलाॅन्ग के दाे थाना क्षेत्राें में कर्फ्यू लगा दिया गया। राज्य के 11 में से छह जिलाें में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया। संवेदनशील इलाकाें में सुरक्षा बलाें की पांच अतिरिक्त कंपनियां तैनात हैं। अधिकारियाें ने कहा कि राज्य में हालात अभी नियंत्रण में है अाैर इस पर नजदीक से नजर रखी जा रही है।

बांग्लादेश की सीमा से सटे ईस्ट खासी हिल्स जिले के इचमाती इलाके में शुक्रवार को सीएए विराेधी अाैर अाईएलपी समर्थकाें के बीच बैठक के दाैरान हिंसक झड़पें हुई थीं। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शुक्रवार रात वेस्ट खासी हिल्स जिला मुख्यालय नोंगस्टोइन के लाॅवेइटांग में एक प्रिंटिंग प्रेस पर पेट्रोल बम फेंका था। एक सरकारी वाहन सहित तीन गाड़ियों में आग लगा दी थी। मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘मैं मेघालय में सभी नागरिकों आदिवासी या गैर आदिवासियों से शांत रहने की अपील करता हूं।’

दंगा भड़काने की अाराेपी कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां न्यायिक हिरासत में

इसी बीच, दंगा भड़काने के अाराेप में गिरफ्तार कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर हत्या के प्रयास का अाराेप है। अदालत ने शुक्रवार काे इशरत की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि महिला हाेने के बावजूद अभी उन्हें जमानत नहीं दे सकते। कांग्रेस ने पुलिस पर एकतरफा जांच का अाराेप लगाया है।

इधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में चार घंटे प्रतिबंधाें में छूट, स्कूल अभी 7 मार्च तक बंद रहेंगे

शिलॉन्ग. प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश करता पुलिसकर्मी।

नई दिल्ली | दंगा प्रभावित उत्तरपूर्वी दिल्ली में हालात धीरे-धीरे सामान्य हाेने लगे हैं। धारा 144 के तहत लागू प्रतिबंधाें में शनिवार सुबह चार घंटे की छूट दी गई। पुलिस ने कई इलाकाें में फ्लैग मार्च किया। पूर्वी रेंज के जाॅइंट कमिश्नर अालाेक कुमार ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी 7 मार्च तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। उधर, पुलिस ने दंगे के दाैरान जलाए गए 80 घराें, 100 दुकानाें, 5 स्कूल अाैर पेट्राेल पंपाें की सूची तैयार की है। फेशियल रिकाॅग्निशन टेक्नाेलाॅजी से भी दंगाइयाें की पहचान कर सूची तैयार की जा रही हैं। दंगे में अभी तक 42 माैतें हाे चुकी हैं।


इशरत जहां



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news meghalaya now on caa gourd of 2 curfew in 2 areas


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-meghalaya-now-on-caa-gourd-of-2-curfew-in-2-areas-071026-6745806.html

तेलंगाना : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, फिर जला दिया


एजेंसी|हैदराबाद. तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद उसे जला दिया। लड़की काे वारंगल के अस्पताल में 50% जली हालत में भर्ती किया गया है। 21 साल के युवक काे कुछ दिन पहले लड़की के परिवार अाैर लाेगाें ने चेतावनी दी थी कि वह लड़की काे परेशान न करे। युवक शुक्रवार रात काे लड़की के घर गया जब वह अकेली थी। उसे घर के बाहर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया अाैर बाद में अाग लगा दी। युवक पर पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या के प्रयास अाैर पाॅस्काे की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-telangana-minor-girl-raped-then-burnt-071023-6745802.html

राधा की िवकेट धारा, श्रीलंका पर चाैथी जीत


मेलबर्न | भारतीय महिला टीम ने शनिवार काे टी20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने अंतिम लीग मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका के खिलाफ टी20 में भारत की लगातार 10वीं जीत है। स्पिनर राधा यादव ने 23 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। -खेल पेज भी पढ़ें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news radha39s wicket stream victory over sri lanka


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-radha39s-wicket-stream-victory-over-sri-lanka-071019-6745798.html

कर्जा लेकर न करें नुक्ता... जिले के 52 गांवों में मृत्युभाेज में मावे की मिठाई पर लगाया प्रतिबंध


समाज के युवा जागरूकता अभियान भी चलाएंगे

कर्जा लेकर नुक्ता नहीं करना पड़े इसके लिए लववंशी लाेधा समाज ने धार जिले के 52 गांव में मृत्युभाेज में मावे की मिठाई बनाने पर प्रतिबंध लगाया है। शनिवार काे जिला मुख्यालय स्थित अामखेड़ा धर्मशाला में हुई बैठक में इसका प्रस्ताव बनाकर सहमति से लागू भी कर दिया है। युवा संगठन गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य समाज काे अार्थिक बाेझ से मुक्ति मिले। गांव जैतपुरा में दिसंबर में हुए नुक्ता कार्यक्रम में मावे की मिठाई नहीं बनाई जा रही है। वहां इसका पालन समाजजन कर रहे हैं।

शनिवार काे अामखेड़ा स्थित धर्मशाला में बैठक अायाेजित की थी। समाज अध्यक्ष सुभाष पटेल ने प्रस्ताव रखते हुए बताया कि अाने वाली पीढ़ियाें के हित में मृत्युभाेज में मावे की मिठाई पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इससे कार्यक्रम में अधिक खर्च अाता है। साथ ही मृत्युभाेज काे सीमित किया जाए। इससे शाेकाकुल परिवार पर भी आर्थिक बाेझ नहीं अाएगा। यदि किसी परिवार काे मीठा खिलाना ही है ताे वह बेसन की चक्की या नुक्ती बना सकता है। प्रस्ताव का समाज के युवा संगठन, सामूहिक विवाह समिति, निर्माण समिति व शिक्षा समिति ने समर्थन किया। युवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कामदार ने बताया मावे की मिठाई बंद करने का प्रस्ताव पारित कर लिया है। अब युवा संगठन उठावने के दिन शाेकाकुल परिवार के यहां जाकर मावे की मिठाई नहीं बनाने के लिए प्रेरित करेगा। जाे इस प्रस्ताव काे नहीं मानेगा उसके खिलाफ समाज के वरिष्ठाें के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बची राशि समाजहित में लगाएंगे : अध्यक्ष पटेल ने बताया समाजहित में यह निर्णय लिया है। अगर काेई परिवार मावे की मिठाई नहीं बनाते हुए बची राशि समाज काे देगा ताे समाज उसे शिक्षा, धर्मशाला व मंदिर निर्माण में लगाएगा। इससे समाज काे एक नई दिशा मिलेगी। बैठक में समाज के पंकज लाेधा, बंटी कामदार, अमरसिंह, संताेष पटेल भरावदा, विनाेद पटेल, धुलजी रेवाटिया ताेरनाेद सहित अन्य लाेग माैजूद थे।

जैतपुरा में हाे चुकी है बदलाव की शुरुअात

जैतपुरा में समाज ने इस प्रथा के खिलाफ मुहिम शुरू कर सामाजिक बदलाव की शुरुअात दिसंबर से ही कर दी है। धर्मशाला में हुए चार से अधिक नुक्ते में मावे की मिठाई नहीं बनी। सब्जी, पूड़ी, दाल, चावल के साथ बेसन की चक्की बनाई गई। गांव में इस निर्णय काे नहीं मानते हुए मावे की मिठाई बनाने पर समाज के 100 घराें द्वारा उनके यहां भाेजन नहीं करने की सहमति बनाई है। इससे अब नुक्ते में मावे की मिठाई पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

धार. धार में हुई बैठक में समाज के पदाधिकारियाें ने प्रस्ताव का किया समर्थन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news do not take loans nukta banning of mava sweets in obituary in 52 villages of the district


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-do-not-take-loans-nukta-banning-of-mava-sweets-in-obituary-in-52-villages-of-the-district-071016-6745868.html

न्यूजीलैंड की बड़ी पहल इंटरनेट पर हिंसा रोकने कई देश एक साथ आए

Âप्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की मुहिम के अच्छे नतीजे निकले

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने बहुत कम समय में अपने फैसलों और कार्यशैली से दुनियाभर में लोगों का ध्यान खींचा है। उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी परीक्षा पिछले साल 15 मार्च को हुई थी। उस दिन एक ऑस्ट्रेलियाई गनमैन ने क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में 51 लोगों की हत्या कर दी थी। संकट की घड़ी में आर्डर्न ने न्यूजीलैंड के मुसलमानों के साथ जिस तरह सहानुभूति और स्नेह का व्यवहार किया, उसकी गूंज पूरे विश्व में सुनाई पड़ी थी। उन्होंने ऐसे समय एकता का संदेश दिया जब कई देशों ने धर्म का आधार पर विभाजन रेखा खींच रखी है। आर्डर्न की अगुआई में कई देशों ने इंटरनेट पर आतंकवाद, हिंसा, उग्रवाद और नफरत फैलाने वाले कंटेंट के प्रसार के खिलाफ पहल की है। अब उनके सामने अपने नेतृत्व की नई शैली को साबित करने की चुनौती है। सितंबर के आम चुनावों में आर्डर्न को अपने देश के वोटरों का विश्वास जीतना है।

कई देशों में वोटर मजबूत नेताओं और बढ़-चढ़कर दावे करने वाले लोगों की ओर आकर्षित होते हैं। आर्डर्न ने टाइम को आॅकलैंड में अपने दफ्तर में दिए एक इंटरव्यू में बताया ‘जब वोटर अधिकारविहीन और बेबस महसूस करते हैं। उस समय हम उनके भीतर भय की भावना जगा सकते हैं। दूसरों पर दोष मढ़ सकते हैं। एक अन्य रास्ता भी है, हम स्वयं कुछ जिम्मेदारी लेकर अपनी लोकतांत्रिक संस्थाओं, राजनेताओं के प्रति उनमें उम्मीद जगा सकते हैं। हमें वोटरों की भावनाओं को ध्यान में रखकर कदम उठाना चाहिए’।

जनसंहार के बाद आर्डर्न ने कई मोर्चों पर कदम उठाए। कुछ दिन के अंदर गन कंट्रोल का कानून पेश किया। उन्होंने गनमैन का नाम कभी नहीं लिया। श्वेतों की सर्वोच्चता में विश्वास करने वाले हमलावर ने अपना कारनामा फेसबुक पर लाइव दिखाया था। प्रधानमंत्री ने टेक्नोलॉजी कंपनियों पर सवाल उठाने वाले नेताओं जैसे जर्मनी की एंजेला मर्केल और फ्रांस के इमैनुअल मेक्रों से संपर्क किया। फेसबुक के मार्क जकरबर्ग, यूट्यूब की सूसन वोजसिस्की, टि्वटर के जैक डोर्सी से सीधे बात की। इसके कुछ माह बाद पेरिस में क्राइस्टचर्च कॉल सम्मेलन में आर्डर्न, मेक्रों और उनकी टीम ने टेक्नोलॉजी कंपनियों से ऑनलाइन आतंकवादी और हिंसक कंटेंट का प्रसार रोकने की अपील की थी।

अच्छे प्रशासक और अच्छे इंसान की पहचान बनाई

Â39 साल की आर्डर्न 2017 में प्रधानमंत्री बनी थीं। पिछले साल उनके सामने दो बड़ी चुनौतियां आई हैं। 1-क्राइस्टचर्च जनसंहार में 51 लोगों की हत्या। 2- देश के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर चीन में कोरोना का प्रकोप।

Âउन्होंने जब पद संभाला तब गर्भवती थीं। पाकिस्तान की बेनजीर भुट्‌टो के बाद वे दूसरी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए संतान को जन्म दिया।

Âआर्डर्न की सरकार ने प्रति घंटा न्यूनतम वेतन बढ़ाया है।

Âसवैतनिक पेरेंटल लीव को 18 सप्ताह से बढ़ाकर 22 सप्ताह किया।

Âसमुद्र में तेल, गैस की खोज बंद कर दी है। 15 करोड़ पेड़ लगाए हैं।

Âसितंबर के आम चुनाव में आर्डर्न की नई नेतृत्व शैली की परीक्षा होगी।

जनसंहार के बाद आर्डर्न ने कई मोर्चों पर कदम उठाए। कुछ दिन के अंदर गन कंट्रोल का कानून पेश किया। उन्होंने गनमैन का नाम कभी नहीं लिया। श्वेतों की सर्वोच्चता में विश्वास करने वाले हमलावर ने अपना कारनामा फेसबुक पर लाइव दिखाया था। प्रधानमंत्री ने टेक्नोलॉजी कंपनियों पर सवाल उठाने वाले नेताओं जैसे जर्मनी की एंजेला मर्केल और फ्रांस के इमैनुअल मेक्रों से संपर्क किया। फेसबुक के मार्क जकरबर्ग, यूट्यूब की सूसन वोजसिस्की, टि्वटर के जैक डोर्सी से सीधे बात की। इसके कुछ माह बाद पेरिस में क्राइस्टचर्च कॉल सम्मेलन में आर्डर्न, मेक्रों और उनकी टीम ने टेक्नोलॉजी कंपनियों से ऑनलाइन आतंकवादी और हिंसक कंटेंट का प्रसार रोकने की अपील की थी।

आर्डर्न कहती हैं, इस पहल का असर अक्टूबर 2019 में हल्ले, जर्मनी में यहूदियों के धर्मस्थल पर हुई शूटिंग के समय देखा गया था। टि्वश पर हमला लाइव दिखाया जा रहा था। फुटेज को 2200 लोग ही देख पाए थे। कंपनी ने जल्द इसे हटा दिया था। इस वर्ष 8 फरवरी को थाईलैंड में एक गनमैन के हमले की लाइव स्ट्रीमिंग चार घंटे के भीतर बंद कर दी गई थी। आइएसआइएस के ऑनलाइन प्रभाव के खिलाफ कुछ सोशल मीडिया नेटवर्क के एक समूह का विस्तार करने में आर्डर्न सहायता कर रही हैं। न्यूजीलैंड पहला देश नहीं है जो व्यापक गोलीबारी का शिकार हुआ है। लेकिन, आर्डर्न पहली नेता हैं जिन्होंने ऑनलाइन हिंसक प्रचार के खिलाफ जनता, सरकारों और इंडस्ट्री को एकजुट करने के लिए कदम उठाए हैं। केंटरबरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ब्रोनविन हेवर्ड कहते हैं, हम दुनियाभर को केवल नैतिक नेतृत्व दे सकते हैं।

(टाइम और टाइम लोगो रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं। इनका उपयोग अनुबंध के तहत किया गया है।)

Âअब उन्हें अामचुनाव में अपने देश के वोटरों का भरोसा जीतना है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-new-zealand39s-big-initiative-many-countries-came-together-to-stop-violence-on-the-internet-071009-6745809.html

बटर फ्लाय पार्क अब 10 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा, पर्यटकों को प्राेजेक्टर पर दिखाएंगे तितलियाें का इतिहास


मांडू में बटर फ्लाय पार्क की स्वीकृति के बाद ईकाे पाईंट व छाेटी दाय मां के महल परिसर के समीप इसके निर्माण को लेकर हलचल शुरू हो गई है। अब प्रदेश सरकार ने पूर्व डिजाइन व लागत राशि में संशाेधन किया है। पांच हजार स्क्वेयर फीट में बनने वाला पार्क अब 10 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा। एक कक्ष बनेगा जहां पर्यटकाें काे तितलियाें का इतिहास प्राेजेक्टर पर दिखाया जाएगा। पूर्व में 78 लाख की लागत से यह पार्क आकार लेने वाला था। अब यह राशि बढ़ेगी। वनमंत्री उमंग सिंगार ने इस प्राेजेक्ट पर विशेष रूचि दिखाते हुए मांडू काे यह सुविधा दी थी। इसका नाम पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. जमुनादेवी बटरफ्लाई पार्क रखा है।

जानकारी के अनुसार इस बटर फ्लाय पार्क को और भी अत्याधुनिक बनाने की मंशा शासन की है। नई डिजाइन और लागत के बाद री टेंडरिंग की प्रक्रिया भी होगी। फिलहाल बाउंड्रीवाॅल का काम चल रहा है। इधर मांडू में मोगली पार्क और चिड़ियाघर का प्रस्ताव भी प्रक्रिया में है। नई डिजाइन के अनुसार अब बटर फ्लाय पार्क 10,000 स्क्वेयर फीट में बनेगा। इसमें बटर फ्लाय के लिए विशेष डोम बनाया जाएगा। इसमें जल संरचनाओं को विकसित किया जाएगा। कृत्रिम तालाब बनाकर तीन से चार बगीचे बनेंगे। अलग-अलग प्रजाति के फूल लगाए जाएंगे। छोटा थिएटर भी बनाया जाएगा।

पार्क बनने से पर्यटक बढ़ेंगे: योजना के साकार हाेने से मांडू में पर्यटकों की संख्या में बढ़ाेतरी हाेगी। नगरवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पर्यटक यहां प्राचीन स्मारक आदि देखकर लाैट जाते हैं। तितली पार्क बन जाने से पर्यटकाें के लिए मनाेरंजन की सुविधा मिलेगी।

पर्यटकाें के लिए प्रयास कर रहे हैं


-उमंग सिंगार, वन मंत्री मप्र शासन

लगातार निरीक्षण
कर रहे हैं



-लखनलाल उईके, डीएफअाे धार

संशाेधन की स्वीकृति शीघ्र अाने वाली है


-राकेश डामोर, एसडीओ वन विभाग

मांडू. मांडू में बटर फ्लाय पार्क की स्वीकृति के बाद ईकाे पाईंट व छाेटी दाय मां के महल परिसर के समीप नई डिजाइन के अनुसार इस तरह से बनेगा बटर फ्लाय पार्क।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news butterfly park will now be built in 10 thousand square feet tourists will show the history of butterflies on the projector
Dhar News - mp news butterfly park will now be built in 10 thousand square feet tourists will show the history of butterflies on the projector


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-butterfly-park-will-now-be-built-in-10-thousand-square-feet-tourists-will-show-the-history-of-butterflies-on-the-projector-071006-6745885.html

फूलमाली समाज की अाज हाेने वाली बैठक में प्रदेश के 26 जिलाें के पदाधिकारी शामिल हाेंगे


राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड संयुक्त माली समाज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार काे मांडू के निजी हाेटल में हाेगी। राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड मप्र कार्यकारिणी के प्रमुख कार्यकर्ताअाें की बैठक में प्रदेश के 26 जिलाें के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, चंडीगढ़, गुजरात से प्रमुख कार्यकर्ता पहुंचंेगे। शनिवार काे राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विनाेद माली (रतलाम) ने श्रीजीधाम काॅलाेनी में प्रेसवार्ता लेकर जानकारी दी। बैठक में कार्यकारिणी गठन, शिक्षा, राेजगार, खेल, राजनीति, विभिन्न संगठनाें में समन्वय, समाज के मंदिर, धर्मशालाएं, हाेस्टल, पुस्तक विमाेचन अादि विषय पर चर्चा हाेगी। पीठाधीश्वर मांडव संत नरसिंहदास महाराज, अभिभाषक गुरविंदरसिंह सैनी (चंडीगढ़), कैलाश सुमन बारा (राजस्थान), स्वरुप माली जैसलमेर (राजस्थान) मार्गदर्शन देंगे। विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी सुभाष उत्परिया, कन्हैयालाल माली, विष्णु वर्तुने, संताेष पुष्पद माैजूद रहेंगे।

अारक्षण प्रक्रिया गलत : अारक्षण से जुड़े सवाल के जवाब में माली ने अारक्षण प्रक्रिया काे गलत बताते हुए इसे समाप्त करने के लिए सरकार से मंथन करने की मांग की। समाज के उत्थान से जुड़े सवाल के जवाब में माली ने अालाेट की एक बच्ची का उदाहरण दिया। उन्हाेंने बताया कैंसर पीड़ित बच्ची का इलाज कराने में परिवार सक्षम नहीं था। तब माली समाज ने मुहिम चलाकर सहायता राशि सीधे पीड़िता के पिता के खाते में जमा कराई। उससे बालिका का इलाज हुअा।

धार . प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news officials from 26 districts of the state will attend the meeting to be held today in phulmali society


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-officials-from-26-districts-of-the-state-will-attend-the-meeting-to-be-held-today-in-phulmali-society-070646-6745880.html

बिजली कंपनी में आई नई क्रेन, 20 टन वजनी पावर ट्रांसफॉर्मर भी उठाएगी


इंदौर | मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी को नई क्रेन मिली है। यह 20 टन वजन वाले ट्रांसफॉर्मर को भी उठा सकती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने शनिवार को इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे ग्रिड पर पावर ट्रांसफॉर्मर ले जाने के काम में तेजी आएगी। क्रेन की कीमत 35 लाख है। अब तक किराए की क्रेन से काम कराए जाते थे। इससे लाखों रुपए किराए के बचेंगे। कार्यपालन यंत्री भंडार आशीष सराफ ने बताया कि अन्य पांच भंडार गृह धार, बड़वाह, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर में भी 28 लाख कीमत वाली क्रेन लगाई जा रही है, जो 15 टन वजन के पावर ट्रांसफॉर्मर उठाने, उतारने का काम करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-new-crane-coming-to-power-company-will-also-carry-20-ton-power-transformer-070643-6745814.html

निजी कॉलेजों ने तय फीस से अधिक वसूली तो लग सकता है जुर्माना


प्राइवेट कॉलेजों में छात्र-छात्राओं पर लेट फीस के साथ फीस जमा कराने के लिए के मामले सामने आ रहे हैं। छात्रों को कोई लिखित में सूचना दिए बिना जुर्माना सहित फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। यानी छात्रों से विभिन्न कारण बताकर तय फीस से अधिक फीस ली जा रही है। इसके चलते एडमिशन एंड फी रेगुलेटरी कमेटी (एफआरसी) के चेयरमैन डॉ. कमलाकर सिंह ने संज्ञान लिया है। सचिवालय ने शनिवार को सभी कॉलेज संचालकों को चिट्ठी जारी की है और ज्यादा राशि वसूलने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी है।

सचिवालय की ओर से कहा गया है कमेटी ने निजी क्षेत्र के कॉलेजों की सत्र 2021-22 तक के तीन सत्रों के ब्लॉक के लिए फीस तय की है। कमेटी ने 2019-20 से एच्छिक मद में ली जाने वाली फीस भी निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी कॉलेजों को भेजी गई है। कमेटी को विभिन्न माध्यमों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं कुछ कॉलेजों द्वारा तय फीस से अधिक फीस ली जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसमें जुर्माना सहित मान्यता समाप्ति के लिए कार्रवाई की जा सकती है।

कमेटी को इस तरह पहुंचा सकते हैं शिकायत...

ऐसे निजी कॉलेज जो प्रोफेशनल कोर्स संचालित करते हैं। उनकी फीस विभिन्न द्वारा की जाती है। फीस की जानकारी छात्र व उनके अभिभावक पोर्टल http://www.afrcmp.org/ से प्राप्त कर सकते हैं। इसी के माध्यम से ग्रीवांस ऑप्शन का उपयोग कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ईमेल-afrcmp@gmail.com पर भी शिकायत पहुंचा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-private-colleges-may-be-fined-if-they-recover-more-than-the-fixed-fees-070639-6745820.html

बाहर हुए 465 अतिथि विद्वानों ने दोबारा किया काॅलेजों में ज्वाइन


भोपाल | शाहजहांनी पार्क में अतिथि विद्वान अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। इधर, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कॉलेजों में अतिथि विद्वानों के 618 पदों के लिए च्वॉइस फिलिंग कर करीब 465 अतिथि विद्वानों ने ज्वाइन कर लिया हैं। शेष पदों के लिए दोबारा च्वॉइस फिलिंग कराते हुए मेरिट के आधार पर ज्वाइनिंग कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। मंत्री ने बताया कि एमपीपीएससी से 3148 नियमित नियुक्तियां की गईं। इसमें लगभग 756 अतिथि विद्वानों का भी चयन हुआ। विभाग में अब 4193 अतिथि विद्वान हैं, जिनमें से 2563 कार्यरत हैं, यानी यह अप्रभावित है। लगभग 1630 अतिथि विद्वान नियमित नियुक्तियों के फलस्वरूप फॉलेन आउट हुए हैं। नियमित नियुक्तियां एवं कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-465-guest-scholars-outside-join-colleges-again-070632-6745826.html

लैंड डिजिटलाइजेशन में मप्र देश में अव्वल


लैंड डिजिटलाइजेशन में मप्र पूरे देश में अव्वल है। नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लायड इकानॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के नेशनल लैंड रिकॉर्ड एंड सर्विस इंडेक्स (एनएलआरएसआई) में उसे पहला नंबर मिला है। एनसीएईआर ने पहली बार नेशनल लैंड रिकॉर्ड एंड सर्विस इंडेक्स जारी किया है। एनसीएईआर ने दो पहलुओं को ध्यान में रखते हुए 2019-20 के डाटा कलेक्शन के आधार पर यह इंडेक्स तैयार किया है। इसमें जमीन के रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन और लैंड रिकॉर्ड की गुणवत्ता को देखा गया। इसमें मप्र का रिकॉर्ड सबसे अच्छा मिला है। मप्र का इंडेक्स स्कोर 74.9 रहा। उसके बाद ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडू व पश्चिम बंगाल का नंबर है। इन सभी राज्यों का इंडेक्स स्कोर 60 से ऊपर है। यह सर्वे देश के 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया। इंडेक्स तैयार करने के लिए सबसे पहले देखा गया कि किसी प्रदेश ने अपने लैंड रिकॉर्ड को आम लोगों के लिए डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया या नहीं। इसमें जमीन का रिकॉर्ड, उसके साथ नक्शे और संपत्ति के रजिस्ट्री की प्रक्रिया को परखा गया। एक अन्य मापदंड पर भी इस रिकॉर्ड की जांच की गई। इसमें देखा गया कि जमीन का रिकॉर्ड संपूर्ण व विश्वसनीय हो। यह इंडेक्स राज्यों को उनकी आगे की योजना बनाने में मदद करेगा।

कैसे पाया मुकाम... जमीनों के रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन बेहतर

मप्र को जमीनों के रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन बेहतर तरीके से करने के कारण यह मुकाम मिला है। इसमें कोई भी व्यक्ति कहीं भी बैठकर किसी भी जमीन का पूरा रिकॉर्ड देख सकता है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इससे बहुत फायदा हुआ है। लोगों को जमीन की जानकारी के लिए तहसील नहीं जाना पड़ता। डिजिटलाइजेशन से बैंक लोन में आसानी हुई है। जमीन का नामांतरण तय समय सीमा में करना होता है, जिससे लोगों को तहसीलदार या पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। ऐसे ही कई कदमों से इंडेक्स में प्रदेश आगे रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-mp-tops-the-country-in-land-digitalization-070629-6745824.html

12 हजार सब इंजीनियरों को मिलेगा असिस्टेंट इंजीनियर का पदनाम


दो हजार संवर्गों के एक लाख कर्मचारियों पर भी लागू होगा नया पदनाम फॉर्मूला

राज्य सरकार 28 साल की सेवा पूरी कर चुके प्रदेश में कार्यरत 12 हजार सब इंजीनियर को असिस्टेंट इंजीनियर का पदनाम देने जा रही है। इसकी वजह- वर्तमान में जिन कर्मियों का पदनाम सब इंजीनियर है, उन्हें वेतन अधीक्षण यंत्री के स्तर का मिल रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग मामले को मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाएगा। नए पदनाम दिए जाने का मामला सुलझने पर आगे इसका फायदा प्रदेश में दो हजार संवर्गों में कार्यरत एक लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। दरअसल, नया पदनाम दिए जाने के मामले में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके सिंह की आपत्ति थी कि संबंधित विभाग यह लिखकर दें कि इस प्रक्रिया में सरकार पर किसी तरह का कोई आर्थिक बोझ नहीं आएगा। इसके बाद लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय और ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जीएडी को भेजे अभिमत में स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारियों की पदोन्नति पद का नया पदनाम दिए जाने पर किसी तरह का कोई आर्थिक बोझ नहीं आएगा। अब आगे इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा है, जहां से मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।


डॉ. गोविंद सिंह, सामान्य प्रशासन मंत्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-12-thousand-sub-engineers-will-get-the-designation-of-assistant-engineer-070626-6745823.html

अलसी, ईसबगोल, नया धनिया ए‌वं कलौंजी तेज


नीमच | अलसी, ईसबगोल, नया धनिया, कलौंजी तेज रहा। लहसुन, सोयाबीन, गेहूं पुराना और मूंगफली में नरमी रही। गेहूं 1700 से 2180 जौ 1850 से 2050 मक्का 1300 से 1720 सोयाबीन 3450 से 3790 तारामीरा 2700 से 3157 रायड़ा 3500 से 3780 मूंगफली 3100 से 5461 अलसी 4200 से 4590 चना 3300 से 3881 डॉलर 3500 से 5600 उड़द 2400 से 5600 मसूर 3900 से 4167 पोस्तादाना 43000 से 92500 मैथी 3250 से 4500 धनिया 3700 से 5411 अजवाइन 6800 से 11400 तिल्ली 6682 से 8255 ईसबगोल 8000 से 10150 कलौंजी 9050 से 12100 असगंध 7000 से 30000 लहसुन 1200 से 5600 रुपए। धामनोद| कपास 3700 से 5451 रुपए। 6 गाड़ी 109 वाहन की आवक। मक्का 1475 से 1620 गेहूं 1919 से 2042 सोयाबीन 3255 से 3430 डॉलर चना 4385 से 5645 रुपए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-linseed-isabgol-new-coriander-and-nigella-070622-6745827.html

29 मार्च से इंडिगो शुरू करने जा रही है नई उड़ानें; इंदौर से पुणे, जयपुर, चंडीगढ़ सहित सात शहर सीधे जुड़ेंगे

इंदौर .इंदौर से पुणे, जयपुर, जोधपुर, चंडीगढ़, प्रयागराज, वडोदरा, लखनऊ के लिए इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट शुरू करेगा। जेट एयरवेज के बंद होने के बाद इन रूटों पर फ्लाइट बंद हो गई थी, अब दोबारा ये शहर इंदौर से सीधे जुड़ जाएंगे। इंडिगो की इंदौर से चंडीगढ़, वडोदरा, लखनऊ, प्रयागराज फ्लाइट 29 मार्च से, जबकि जोधपुर फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी। वहीं, जयपुर फ्लाइट अप्रैल अौर पुणे फ्लाइट का संचालन मई में शुरू होगा। चंडीगढ़, पुणे, लखनऊ, प्रयागराज, जयपुर प्रतिदिन, वडोदरा सप्ताह में चार दिन, जोधपुर फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन होगा।


ट्रेवल्स एजेंट्स एसोसिएशन अॉफ इंडिया (मप्र-छत्तीसगढ़ चैप्टर) के अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन के अनुसार सभी रूटों के लिए एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है। कुछेक रूट पर किराया अभी काफी ज्यादा है। वहीं, इंदौर-जयपुर फ्लाइट की बुकिंग फिलहाल 29 अप्रैल से दिख रही है। हालांकि इसके शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा एयरलाइंस ने इंदौर-कोलकाता, इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया है।

1. इंदौर-चंडीगढ़ :29 मार्च से प्रतिदिन।

  • चंडीगढ़ से शाम 6.25 उड़कर रात 8.15 बजे आएगी।
  • रात 8.45 बजे उड़ेगी, 10.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
  • किराया : करीब 3500 रु., (180 सीटर विमान)

2. इंदौर-पुणे : 1 मई से शुरू होगी। (प्रतिदिन)

  • रात 11.25 पर उड़ेगी, रात 12.40 बजे पुणे पहुंचेगी।
  • पुणे से रात 1.15 पर उड़कर 2.30 बजे इंदौर आएगी।
  • किराया : करीब 3 हजार रुपए। (180 सीटर विमान)

3. इंदौर-वडोदरा : 29 मार्च से सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार।)

  • इंदौर से दोपहर 12.25 बजे उड़ेगी, 1.20 बजे वडोदरा पहुंचेगी।
  • वडोदरा से दोप. 2 बजे उड़कर 3.05 बजे आएगी।
  • किराया: साढ़े छह हजार रुपए। (180 सीटर विमान)

4. इंदौर-लखनऊ : 29 मार्च से प्रतिदिन

  • सुबह 6.20 बजे रवाना, 8.30 बजे लखनऊ लैंडिंग।
  • लखनऊ से रात 8.50 चलेगी, रात 10.50 बजे आएगी।
  • किराया : नौ हजार रुपए। (78 सीटर विमान)

5. इंदौर-प्रयागराज : 29 मार्च से प्रतिदिन

  • इंदौर से दोपहर 12.05 बजे रवाना होगी, 2.05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
  • प्रयागराज से सुबह 9.20 बजे रवाना होगी। सुबह 11.40 बजे इंदौर आएगी।
  • किराया: 9 हजार रु.। (78 सीटर विमान)

6. इंदौर-जोधपुर : 31 मार्च से हर मंगल, गुरु, शनिवार

  • इंदौर से दोपहर 12.25 बजे रवाना होगी। दोपहर 1.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
  • जोधपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। इंदौर आएगी 3.05 बजे।
  • किराया: 7500 रु., (78 सीटर विमान)

7. इंदौर-जयपुर : 29 अप्रैल से प्रतिदिन।

  • सुबह 8.10 बजे रवाना, 10.05 बजे जयपुर पहुंचेगी।
  • दोप. 2.25 बजे रवाना। शाम 4.05 बजे इंदौर आएगी।
  • किराया : 8 हजार रुपए (78 सीटर विमान)

फ्लाइट संख्या होंगी 100 के करीब, फ्लाय बिग भी इंदौर से शुरू करेगी उड़ानें

इंदौर से नई फ्लाइट्स शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या भी बढ़ जाएंगी, जाे करीब 100 के आसपास हाेंगी। समर शेड्यूल में 112 फ्लाइटें प्रस्तावित है। इनके अलावा अलग-अलग एयरलाइंस इंदौर से दिल्ली, मुंबई अौर अन्य रूटों पर फ्लाइट्स का संचालन भी बढ़ाएगा। जल्द ही इंदौर से फ्लाय बिग एयरलाइंस भीजबलपुर, भोपाल के लिए फ्लाइटें शुरू करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडिगो कई शहरों के लिए सीधे फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/new-flights-to-start-indigo-from-29-march-seven-cities-will-directly-connect-indore-including-pune-jaipur-chandigarh-126873054.html

ललितपुर, मुरैना और धौलपुर स्टॉपेज नहीं होंगे खत्म, 120 के बजाय 130 रहेगी रफ्तार

भोपाल .नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस के ललितपुर, मुरैना और धौलपुर स्टॉपेज को खत्म किए बगैर बीना में हाल्ट दिया जाएगा। हाल्ट में लगने वाला समय ट्रेन की स्पीड बढ़ाकर निकाला जाएगा। वहीं, भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस को हबीबगंज शिफ्ट करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसी तरह अमरकंटक एक्सप्रेस को भोपाल से इंदौर तक बढ़ाया जा सकता है। रेल मंत्रालय के उच्च अधिकारी ने बताया कि टाइम-टेबल कमेटी में इन मामलों पर विचार किया गया, जिसके परिणाम मार्च के दूसरे सप्ताह तक आ जाएंगे।


किसी भी ट्रेन को हाल्ट देने के बाद फिर से स्टार्ट कर रवाना करने में 12 मिनट का समय लगता है। इस समय को कवर करने के लिए ट्रेन की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे बढ़ाकर किया जा सकता है। चूंकि अब बीना से झांसी तक का ट्रैक 120 की जगह 130 की रफ्तार वाला हो गया है, इसलिए ट्रेन के अन्य किसी स्टॉपेज को खत्म किए बगैर एक हाल्ट दिया जा सकता है। रेल मामलों के जानकार व मंडल की उपयोगकर्ता समिति के सदस्य निरंजन वाधवानी का कहना है कि लगातार ट्रैक की स्पीड बढ़ाने के लिए काम चल रहे हैं। इसलिए अन्य स्टॉपेज खत्म किए बगैर एक-दो हाल्ट बढ़ाए जा सकते हैं।

जनशताब्दी और राज्यरानी का इंटरचेंज भी किया जा सकता है

हबीबगंज-जबलपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस और भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस का इंटरचेंज भी किया जा सकता है। यानी जनशताब्दी को हबीबगंज की जगह भोपाल से शुरू कर दिया जाएगा। जबकि राज्यरानी को भोपाल के स्थान पर हबीबगंज से शुरू किया जा सकता है। इससे दोनों ही स्टेशनों के यात्रियों को एक-एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।

अमरकंटक एक्स. पर भी निर्णय
भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस को इंदौर तक बढ़ाया जा सकता है। रेल उपयोगकर्ता समिति व सांसदों की मांग पर टाइम-टेबल कमेटी यह निर्णय ले सकती है कि इस ट्रेन को इंदौर से भोपाल होते हुए दुर्ग तक चलाया जाए। इससे इंदौर के यात्रियों को छत्तीसगढ़ जाने के लिए एक ट्रेन मिल जाएगी और भोपाल के लोगों को इंदौर आने-जाने का एक और विकल्प मिल जाएगा।

भोपाल स्टेशन... प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर इमरजेंसी मेडिकल रूम की शुरुआत

भोपाल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को इमरजेंसी मेडिकल रूम की शुरुआत कर दी गई है। अभी तक स्टेशन पर यह सुविधा नहीं थी। दो साल पहले शुरुआत की गई थी, लेकिन वह संबंधित हॉस्पिटल ने बंद कर दी गई थी। इस बार भोपाल के आरआर हॉस्पिटल को यह रूम संचालित करने को दिया गया है। इसकी शुरुआत डीआरएम उदय बोरवनकर ने की। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर इमरजेंसी मेडिकल रूम की शुरुआत कमरा नंबर-10 में की गई है। इसमें निजी अस्पताल का एक डॉक्टर व नर्स 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर और जीवन उपयोगी जरूरी उपकरण व दवाइयां भी मौजूद रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/lalitpur-morena-and-dhaulpur-stops-will-not-end-speed-will-remain-130-instead-of-120-126873046.html

बेतवा पुल खस्ताहाल, रोज इस पर से गुजरते है 35 हजार वाहन

मंडीदीप/भोपाल (सुनील यादव ) .इस पुल की हालत देखिए क्योंकि तीन माह से यह ऐसी ही स्थिति में है...भोपाल से मंडीदीप के बीच स्थित इस बेतवा पुल से रोजाना करीब 35 हजार वाहन गुजरते हैं, लेकिन इस गंभीर लापरवाही से जिम्मेदार बेखबर हैं। 35 साल पुराना यह पुल पहले से ही जर्जर है। इसके ठीक बगल में ही नए पुल का निर्माण मप्र रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(एमपीआरडीसी) कर रहा है। नया पुल बनाने के लिए पुराने पुल के नीचे की मिट्‌टी खोद दी गई है। ऐसे में यहां हादसा हो सकता है। लेकिन जिम्मेदार तर्क दे रहे हैं कि स्टापर लगाकर पुल को वन-वे कर ट्रैफिक को गुजारा जा रहा है। एमपीआरडीसी द्वारा भोपाल-जबलपुर फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मिसरोद कॉरिडोर से बिनेका गौहरगंज तक 49 किलोमीटर के दायरे का कांट्रेक्ट दिल्ली की सीडीएस कंपनी को दिया गया है।


दरअसल, नेशनल हाईवे क्रमांक 12 पर बेतवा नदी पर पुराने पुल के पास नया पुल बनाया जा रहा हैं। नए पुल के लिए पुराने पुल के नीचे की मिट्टी खोद दी गई है। यहां ट्रैफिक चलता रहता है, ऐसे में यह कभी भी धंस सकता है।

  • 25 किमीदूर है भोपाल से यह पुल
  • 03 माह से ऐसी ही स्थिति में है बेतवा पुल
  • 35 साल पुराना है यह पुल, अब पूरी तरह जर्जर

49 किमी में.... तीन बड़े पुलों का निर्माण, लेकिन रफ्तार धीमी
एमपीआरडीसी द्वारा भोपाल-जबलपुर फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मिसरोद कॉरिडोर से बिनेका गौहरगंज तक 49 किलोमीटर के दायरे का कांट्रेक्ट दिल्ली की सीडीएस कंपनी को दिया गया है। जो 49 किमी में 3 बड़े पुल कलियासोत, बेतवा एवं बारना का निर्माण कर रही है। इसके अलावा 26 मध्यम समेत कुल 80 छोटी-बड़ी पुल-पुलिया बना रही हैं। कंपनी द्वारा लगातार यहां लेटलतीफी की जा रही है। लेकिन यहां कार्य काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है।

2010 में बनी योजना अब तक अधूरी... लेकिन लापरवाही पूरी
एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का कहना है कि एमपीआरडीसी का टेनलेन प्रोजेक्ट बेहद सुस्त गति से आगे बढ़ रहा है। इसी के तहत नए पुल का निर्माण होना है। 2010 में बनाई गई यह योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

हमने मिट्‌टी भरवा दी है

15 दिन का समय लगेगा
##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेतवा पुल की हालत देखिए, क्या किसी हादसे के बाद ही चेतेंगे


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/betwa-bridge-between-bhopal-and-mandideep-crumbling-35-thousand-vehicles-pass-through-it-every-day-126873044.html

Friday, February 28, 2020

पार्वती नदी का पानी चोरी होने से रोकने के लिए सर्चिंग करने में हो रही लापरवाही


इस बार पर्याप्त बारिश होने के कारण नगर की जीवनदायिनी पार्वती नदी लबालब भरा गई थी। जिसका अब बैराज वाला हिस्सा सूखकर मैदान बन चुका है। रामपुरा डेम से लेकर आष्टा तक आसपास के किसानों ने नदी के पानी से सिंचाई कर दी है। जिसे नदी का जलस्तर नीचे चला गया है। वहीं नगर पालिका ने पानी चोरी रोकने इस बार कोई जवाबदारी नहीं दिखाई।

जबकि नपा के पास मोटर बोट भी उपलब्ध है। इसके बाद भी सर्चिंग करने में कर्मचारियों ने जमकर लापरवाही बरती। यहां तक की उन लोगों ने किसानों से मोटर पकड़ने के नाम पर वसूली भी की है। इस कारण अब पार्वती नदी सूखने की स्थिति में पहुंच गई है। सिद्दीकगंज रामपुरा डेम से लेकर नगर तक दर्जनों मोटर लगाकर किसानों द्वारा पानी चोरी से सिंचाई की गई है।

नगर की जनता पार्वती नदी पर ही निर्भर रहती है। अभी तक नदी से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों के हौंसले बुलंद हैं। जगह-जगह मोटर इंजन, पंपों से रात दिन पानी खींचा जा रहा है। 5 जनवरी को जैसे ही नगर पालिका परिषद का कार्यकाल खत्म हुआ तब से ही नगर की समस्या रोज विकराल रूप ले रही है। आज छोटे काम के लिए नगरवासी नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। वहां न तो उनका काम हो रहा है ओर न ही कोई जवाबदार अधिकारी कर्मचारी कार्यालय समय में मिल रहे हंै। अधिकांश विभागों के चैंबरों में तो ताले लगे रहते हैं। यहां कर्मचारी घंटों लेट आते है वही समय से पहले
ही चले जाते हैं।

पार्वती नदी का पानी चोरी रोकने के लिए सर्चिंग करने में हुई लापरवाही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news negligence in searching to prevent parvati river water from being stolen


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-negligence-in-searching-to-prevent-parvati-river-water-from-being-stolen-063108-6738809.html

खेत पर पहुंचे सांसद ने किसानों को गले लगाया, कहा- दिलाएंगे मुआवजा

सांसद ने मनहेटी, धनवारा, छपरा गांवों में किया नुकसान का आंकलन

ओला पीड़ित किसानों के खेत पर पहुंचे क्षेत्र के सांसद डाॅ. यादव।

अशोकनगर| ओला प्रभावित फसलों के नुकसान को देखने शुक्रवार को सांसद खेतों पर पहुंचे। किसानों के साथ सांसद ने उनके खेतों पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। इस बीच एक किसान अपने खेत में खड़ी फसल के खराब हो जाने पर भावुक हो गए और किसान की आंखों से आंसू निकल गए। किसान को सांसद ने गले से लगाकर उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। सांसद डॉ.केपी यादव ने मनहेटी, धनवारा, छपरा गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से कहा कि प्राकृतिक आपदा में वह किसानों के साथ खड़े हुए हैं और हर संभव मदद कराने तैयार हैं। छपरा गांव के किसान पहलवान साहू के खेत पर जब सांसद पहुंचे तो किसान भावुक हो गया। किसान ने कहा 5 बीघा जमीन में गेहूं लगाया था। ओला गिरने से पूरी फसल खराब हो गई। किसान की आंखों से आए आंसू देखकर सांसद ने उसे गले से लगा लिया । इस अवसर पर अनिल रघुवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र लोधी, शिवेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news the mp who reached the farm hugged the farmers said will give compensation


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-the-mp-who-reached-the-farm-hugged-the-farmers-said-will-give-compensation-063105-6739027.html

7 दिन में ओपीडी 700 के करीब, रात का पारा 17.40


पिछले डेढ़ हफ्ते से बार-बार मौसम में बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। कभी अचानक ठंडी हवा के साथ सर्दी बढ़ने और फिर तापमान चढ़ने की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी डेढ़ हफ्ते में 510 से बढ़कर 675 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को एक बार फिर रात और दिन का तापमान बढ़त के साथ दर्ज किया गया।

जिला अस्पताल में पिछले डेढ़ हफ्तों में सबसे अधिक सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे अचानक ओपीडी का ग्राफ बढ़ गया है। अमूमन 500 से 525 तक चलने वाली ओपीडी इन दिनों 675 से 90 के बीच जा रही है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से वार्डों में पलंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

दो दिन बादल छा सकते हैं बंूदाबादी के भी आसार

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अंचल पर शनिवार और रविवार को रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस विक्षोभ का असर खत्म होते ही फिर तापमान चार से पांच डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है।

सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा रात का तापमान

शुक्रवार को सामान्य की तुलना में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़त के साथ दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। वहीं सुबह की आद्रता 59 और शाम की आद्रता 35 फीसदी रही।

जिला अस्पताल के मेल वार्ड में एक पलंग पर लेटे दो मरीज।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news opd 700 in 7 days night mercury 1740


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-opd-700-in-7-days-night-mercury-1740-063101-6739026.html

फसल का गलत रिकॉर्ड और आधार लिंक नहीं इसलिए किसानों के पंजीयन पिछले साल से आधे


जहां पंजीयन के लिए बनाए हैं केन्द्र, उनकी बजाय दूसरे स्थानों पर बैठकर कर रहे हैं पंजीयन

इस बार गेहूं का रकबा पिछले साल से 18 हजार हेक्टेयर बढ़ाया। इसके बाद भी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन पिछले साल की तुलना में आधे ही हुए हैं। कम पंजीयन को देखकर शासन ने फिर तीन दिन की तारीख बढ़ाई है। लेकिन राजस्व के रिकॉर्ड में किसानों की फसलें गलत दर्ज हैं, यह भी कम पंजीयन की एक प्रमुख वजह सामने आई है।

इस बार समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन पिछले साल की तुलना में आधे भी नहीं हो सके हैं। किसानों के कम पंजीयन को देखते हुए दूसरी बार शुक्रवार को पंजीयन की तारीख तीन दिन और बढ़ा दी गई है। जब इस वर्ष कम हो रहे पंजीयनों की हमने ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंचे तो कई किसान चाहने के बाद भी तकनीकी खामियों की वजह से अपना पंजीयन नहीं करवा पा रहे हैं। भास्कर ने पंजीयन केन्द्रों पर पहुंचकर जब ग्राउंड रिपोर्ट की तो इसके पीछे सिस्टम की कई गलतियां नजर आईं। इस वजह से किसानों को भी पंजीयन के लिए खासा परेशान होना पड़ रहा है।

देखिए... विसंगतियों की ग्राउंड रिपोर्ट जो पंजीयन में बन रही बाधा

1.आधार कार्ड नहीं है जमीन की किताब से लिंक- कई किसानों के जमीन की ऋण पुस्तिका आधार कार्ड से लिंक नहीं है। ग्राम ढेकन के किसान पवन कुमार ने बताया कि पंजीयन कराने पहुंचे तो आधार लिंक किताब से नहीं मिला। पटवारी के पास पहुंचे लिंक कराया इसके बाद भी पंजीयन नहीं हो सका।

2.गेहूं बोया रिकॉर्ड में दर्ज चना- ग्राम डंगौरा के किसान रामकृष्ण रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने गेहूं की बोवनी की है और इस बार बंपर आवक की उम्मीद है। जब वे समर्थन मूल्य पर पंजीयन कराने पहुंचे तो रिकॉर्ड में चना दिखा रहा है। इस तरह की समस्या सबसे अधिक किसानों के सामने आ रही है। ऐसे में खाद्य विभाग रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए एनआईसी में भेज रहे हैं।

आधार कार्ड लिंक, सर्वर स्लो होने के साथ ही अन्य समस्याएं आ रही हैं सामने

33 केन्द्रों की तुलना में इंटरनेट से पंजीयनों की संख्या अधिक

इस वर्ष समर्थन मूल्य पर पंजीयन के लिए कुल 33 केन्द्र बनाए गए। इन सभी केन्द्रों पर हुए पंजीयनों की तुलना में इस वर्ष इंटरनेट के माध्यम से कियोस्क पर हुए पंजीयनों की संख्या अधिक है। अभी तक 5158 किसानों ने कियोस्क या इंटरनेट के माध्यम से अपने पंजीयन कराए हैं।

समर्थन मूल्य खरीदी के लिए पंजीयन केंद्रों पर पंजीयन कराते किसान।

केन्द्र हुए कम: पिछले साल खरीदी के लिए जिले में कुल 49 केन्द्र बनाए गए थे लेकिन इस वर्ष मात्र 38 केन्द्र ही स्वीकृत हुए हैं। इसकी वजह से भी कई किसान पंजीयन कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

3.तारीख बढ़ाई लेकिन सर्वर दे रहा दिक्कत- शुक्रवार को जब हम अशोकनगर खरीदी केन्द्र पर पहुंचे तो वहां सुबह से दोपहर 3 बजे तक मात्र 10 की पंजीयन हो सके थे। कम्प्यूटर ऑपरेटर रघुनंदन सेन ने बताया कि सर्वर स्लो होने की वजह से पंजीयन में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी 12 पंजीयन दिनभर में सर्वर की वजह से हो सके थे।

4. शहर में कर रहे गांव के पंजीयन- कई खरीदी केन्द्र संचालक गांव की बजाय शहर में पंजीयन कर रहे हैं। इससे भी किसानों को परेशानी हो रही है। ऐसे में अगर कहीं किसान कोई दस्तावेज नहीं ला पाता है तो उसको दस्तावेज लेने फिर गांव भागना पड़ रहा है। यह भी पंजीयन में एक बड़ी बाधा बन रही है।

जिले में कुल पंजीयनों पर एक नजर

कुल पंजीयन- 16890

कुल रकबा- 80687 हेक्टेयर

गेहूं- 15847

चना- 7612

मसूर- 1507

सरसों- 1813

पिछले साल कुल पंजीयन- 32365

गेहूं के – 28520

चना- 17851

मसूर- 3271

सरसों- 2753

पिछले वर्ष का रकबा-

चना- 113610 हेक्टेयर

गेहूं- 155000 हेक्टेयर

इस वर्ष चना का कुल रकबा- 98733

इस वर्ष गेहूं का कुल रकबा- 173000

तारीख बढ़ाने का आग्रह किया है


डाॅ. मंजू शर्मा, कलेक्टर अशोकनगर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news incorrect crop record and aadhaar link is not available so farmers registration


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-incorrect-crop-record-and-aadhaar-link-is-not-available-so-farmers-registration-063057-6739025.html

राणा शशीन्द्र चौराहे से डायवर्ट होंगे छोटे 4 पहिया वाहन, बड़े वाहन 5 मिनट रुककर निकलेंगे

ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण के लिए विधायक के साथ एसपी सहित अन्य अफसरों ने की बैठक

करीला मेले के लिए रंगपंचमी से पहले ओवरब्रिज पर एक तरफ सीसी सड़क से आवागमन शुरू हो जाएगा। दो से तीन दिन बाद सड़क निर्माण जब तक चलेगा तब तक शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके लिए एफओबी पर चार पहिया वाहनों का आगमन एक तरफ से हो सकेगा। यह निर्णय शुक्रवार को एसपी ऑफिस में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

कई सालों से ओवरब्रिज पर अस्थाई निर्माण की वजह से बार-बार सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाती है। इस समस्या का स्थाई हल खोजते हुए अब पूरे ओवरब्रिज पर सीसी सड़क बनाई जा रही है। गुरुवार को आम लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक जज पाल सिंह ने कलेक्टर डाॅ. मंजू शर्मा से सड़क निर्माण शुरू करवाने के लिए बैठक बुलाने की अपील की थी। इस पर शुक्रवार शाम बैठक का आयोजन किया। कलेक्टर का स्वास्थ्य खराब होने पर उनकी अनुपस्थिति में विधायक शअलावा एसपी रघुवंश भदौरिया, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार, ईई पीडब्लूडी सहित यातायात पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क निर्माण के दौरान वाहन चालकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए कई निर्णय लिए गए। ब्रिज पर सड़क निर्माण दो से तीन दिन में शुरू होकर करीला मेला के पहले शुरू हो जाएगा।

चार पहिया वाहनों के लिए एफओबी होगा वनवे

विधायक श्री जज्जी ने बताया कि निर्माण के दौरान शहर का ट्रैफिक निकालने के लिए जो प्लान बनाया है उसके मुताबिक एफओबी पर राणा शशीन्द्र तिराहे से आने वाले चार पहिया वाहनों को गांधी पार्क होकर निकाला जाएगा। वहीं गांधी पार्क से अभी की तरह छोटे और तिपहिया वाहन निकलते रहेंगे। इससे ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

5-5 मिनट रोककर निकालेंगे 1 तरफ
का ट्रैफिक


इधर ओवरब्रिज पर सबसे पहले एक तरफ की पट्टी का निर्माण होगा। इस दौरान दूसरे तरफ की पट्टी से दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस की सहायता से वाहनों का आवागमन होगा। इसके लिए एक तरफ पांच मिनट का ट्रैफिक रोककर वाहनों को निकाला जाएगा। फिर वायरलेस सेट पर बातचीत के बाद एक तरफ वाहनों को रोककर दूसरे वाहनों को निकाला जाएगा। वहीं बैठक में पीडब्लूडी को निर्देशित किया गया कि कोशिश करें कि सड़क निर्माण रात के समय में ही हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-rana-sashendra-intersection-will-divert-small-4-wheel-vehicles-big-vehicles-will-stop-5-minutes-063054-6739024.html

दिल्ली, मुंबई की तर्ज पर नहीं खुलेंगी शराब दुकानें : राठौर


विधायक गोपाल सिंह के घर भेंट करने पहुंचे मंत्री।

इधर..ओरछा महोत्सव पर भाजपा पर साधा निशाना

6 से 8 मार्च तक ओरछा महोत्सव होना है। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा वह पार्टी है जो राम जी के नाम पर वोट मांगती है और उसके बाद उनको ही भूल जाती है। उनके द्वारा हर एक अच्छे काम का विरोध किया जाता है, लेकिन ओरछा महोत्सव का आयोजन 6 से 8 मार्च के बीच होगा।

चंदेरी| मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर चंदेरी के दौरे पर रहे। उन्होंने जिला अधिकारियों की बैठक ली और चंदेरी
विधायक गोपाल सिंह से घर पहुंचकर भेंट की। इस बीच मीडिया से रुबरु हुए।

दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री ने कहा मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर भोपाल और इंदौर में महिलाओं के लिए शराब की दुकानें खोली जा रही है, यह अफवाह है। मप्र में कोई भी महिलाओं के लिए शराब की दुकान खोलने की नीति नहीं है, न ही किसी तरह की कोई चर्चा है। भाजपा बेचैन है कि ऑनलाइन घर-घर शराब की बिक्री और सर्विस दी जाए। अगर उसको वह लोग पढ़ लेते तो उन्हें समझ आएगा, यह एक मात्र अफवाह है। घर-घर शराब बेचने की नीति नहीं है, जो भाजपा की सरकार में वेयरहाउस से फैक्ट्री के बीच जो चोरी होती थी कोई रिकॉर्ड नहीं होता था हमारे पास उसको ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है जो बोतल होती हैं उस पर पैकिंग की व्यवस्था की है ताकि कोई चोरी न हो सके। राजस्व की चोरी न हो सके और इसका फायदा सरकार के खजाने में हो ताकि मप्र की विकास की योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो सके इसके लिए यह व्यवस्था की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news liquor shops will not open on the lines of delhi mumbai rathore


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-liquor-shops-will-not-open-on-the-lines-of-delhi-mumbai-rathore-063050-6739022.html

महिला ने 108 में दिया शिशु को जन्म, दोनों सुरक्षित


108 में जन्मे शिशु को देखते ईएमटी।

अशोकनगर| एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर इलाज के लिए लेकर जा रही 108 में ही उसकी डिलेवरी हो गई। महिला ने बालक को जन्म दिया है। 108 के स्टाफ ने जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत ठीक है। ग्राम खेजरा खुर्द निवासी परमाल की प|ी रेखा बाई को प्रसव पीड़ा हुई थी। उन्होंने 108 को कॉल किया था। इसके बाद 108 को भेजा गया था जो महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई और 108 में ही डिलेवरी हो गई। इस बीच 108 के ईएमटी पुष्पेंद्र धाकड़, काशीराम अहिरवार ने सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा और बच्चा को अस्पताल भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news woman gave birth to baby in 108 both safe


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-woman-gave-birth-to-baby-in-108-both-safe-063047-6739020.html