इसी बात को लेकर दिन में दोनों ओर ट्रैफिक जवानों से लोगों की नोक-झोंक भी हुई। लोग बोले- बैरिकेड्स पर किसी प्रकार की सूचना नहीं लिखी है कि कहां से जाना है। जानकारी के मुताबिक हरसूद रोड पर पहलवान शाह वली की दरगाह से लेकर पुलिस लाइन चौराहा तक रेलवे ब्रिज का पिलर सड़क पर ही आ रहा है। इसके लिए ठेकेदार ने 20 दिन पहले ही निशान लगाए थे। तीन पुलिया-हरसूद रोड बंद होने से एसएन कॉलेज ब्रिज पर ट्रैफिक बढ़ गया। दोपहिया के साथ छोटे चार पहिया वाहनों की भीड़ से कई बार जाम की स्थिति बनी।
बस स्टैंड की ओर से जाए सिविल लाइंस-गणेश तलाई
तीन पुलिया बंद होने से शहर को सिविल लाइंस से जोड़ने के लिए एक मात्र रास्ता बस स्टैंड से एसएन कॉलेज का ब्रिज है। सिविल लाइंस सहित तीन पुलिया के पास वाले क्षेत्र गणेशतलाई, रविंद्र नगर एवं खोडिया हनुमान मंदिर के लिए शहर एवं आनंद नगर के लोग बस स्टैंड का रास्ते आ-जा सकते हैं।
परेशानी : स्कूल के बच्चे व सैकड़ों लोग होंगे प्रभावित
तीन पुलिया से ट्रैफिक बंद करने के कारण उस क्षेत्र के सैकड़ों लोग और स्कूल के बच्चे प्रभावित होंगे। उन्हें रेलवे ओवर ब्रिज घूमकर गंतव्य तक पहुंचना होगा। अधिवक्ता संतोष शुक्ला बताया हमने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की तो उन्होंने बताया करीब छह महीने तक यहां काम चलेगा। यहां से ट्रैफिक भी बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया ऐसे में इस क्षेत्र के करीब 8 स्कूल के बच्चों और सैकड़ों लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी। व्यवसाय पर भी असर पड़ेगा। हमने गणेशगंज वार्ड 1 के पार्षद प्रकाश यादव, वार्ड क्रमांक की पार्षद ममताराज तिवारी व 3 सूरजकुंड वार्ड नीलिमा विजय भालेराव ने भी इस संबंध में चर्चा की है। सभी का कहना है कि तीन पुलिया से खोड़िया हनुमान मंदिर होते हुए हिंदी स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल वाया पुलिस लाइन से सिविल लाइंस ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। इससे राहत मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/three-culverts-closed-for-the-bridge-harsud-road-traffic-divert-increased-load-on-the-over-bridge-126407145.html
No comments:
Post a Comment