इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में 9वीं की एक छात्रा ने जहर पीकर जान दे दी। छात्रा परीक्षा हॉल से निकाल देने के बाद तनाव में थी। रविवार रात इलाज के दाैरान उसने दम ताेड़ दिया। साेमवार काे उसका पीएम करवाया गया। स्कूल प्रबंधन छात्रा द्वारा चीटिंग किए जाने की बात कर रहा है।
छात्रा केपिता ने बताया कि शनिवारसुबह 7 बजे वह परीक्षा देने गई थी। पेपर के बाद घर आई और उसने जहर पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ती देख बड़े भाई ने कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा। इसके बाद उसकी बहन ने डांटते हुए पूछातो उसने बताया कि जहर पी लिया है। उसने बताया कि पेपर और काॅपी छीनकर उसे भगा दिया गया है। उसने यह नहीं बताया कि उसे क्याें भगाया गया। कारण जानने भाई स्कूल पहुंचा तोबताया गया कि बेटी चीटिंग करते हुए पकड़ी गईथी, इसलिए उसे बाहर कर दिया था। पिता के अनुसार, उनके तीनों बच्चे इसी स्कूल में पढ़े हैं। समय पर वे खुद फीस देनेस्कूल जाते थे। यदि बेटी चीटिंग करते पकड़ी गई थी तो एक बार परिजनको तो बताया जाना चाहिए था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/9th-class-girl-commits-suicide-by-consuming-poison-in-indore-due-to-stress-under-removed-from-examination-hall-126407248.html
No comments:
Post a Comment