इंदाैर. बालीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपना 54वां बर्थडे शुक्रवार काे मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वाले भी जश्न मना रहे हैं। इंदौर में भी सलमान फैंस क्लब ने जोर-शोर से इस दिन को सेलिब्रेट किया। क्लब के सदस्य अनाथ आश्रम पहुंचे और यहां के बच्चों के बीच केक काटा और सलमान के गानों पर जमकर झूमे। खासकर हुड दबंग गाने पर।
सलमान के जन्म दिन पर सलमान फैंस क्लब पोलोग्राउंड स्थित कश्यप बाल विकास समिति पहुंचा और यहां अनाथ बच्चों के बीच सलमान का जन्मदिन मनाया। हेल्पिंग्स एंड इंदौर नामक एनजीओ की मौसमी शाह ने बताया कि यहां पर ज्यादातर स्लम एरिया के बच्चे हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो चल नहीं सकते बोल नहीं सकते। हमारा एनजीओ इन बच्चों के लिए कुछ ना कुछ करता रहता है। ये बच्चे सलमान के बहुत बढ़े फैंस हैं। इसी को देखते हुए हमने सलमान फैंस क्लब के साथ यहां पर सलमान का जन्मदिन मनाया। यहां पर क्लब के सदस्यों के बच्चों के बीच केक काटा और सलमान के गानों पर डांस किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/salman-fans-club-in-indore-celebrates-salman-khan-bday-126392977.html
No comments:
Post a Comment