Friday, July 31, 2020

रिटायर पुलिस कर्मियाें से बाेले एसपी- कभी मेरे लायक काम हाे ताे जरूर बताना

हर अफसर का काम करने का अपना अलग तरीका रहता है। एसपी अतुल सिंह ने चंद दिनाें में ही अपनी कार्यशैली से पब्लिक और पुलिस कर्मियाें दाेनाें में भराेसा कायम किया है। शुक्रवार काे 5 पुलिस अधिकारी कर्मचारी रिटायर हुए। उन्हें भावपूर्ण विदाई देते हुए एसपी सिंह ने उनसे कहा कि यदि कभी मेरे लायक काम हाे ताे बेझिझक आइए या फाेन पर बताएं। अापकी हरसंभव मदद करूंगा। रिटायर हाेने वालाें में उप निरीक्षक सोबरन प्रसाद यादव, उप निरीक्षक शिवपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक महेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक तरसीयुस तिर्की, सहायक उपनिरीक्षक रमेश सिंह काे एसपी ने शाॅल, श्रीफल एवं पौधा भेंट किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, विक्रम सिंह, जेपी भटेले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/bale-sp-from-retired-police-personnel-never-tell-me-my-work-is-worth-it-127573178.html

पड़ाेसी निकला 3 साल की बच्ची से रेप व हत्या का आराेपी, चिल्लाने पर मुंह दबाया, दम घुटने से माैत

शाहगढ़ इलाके में 5 दिन पहले मिली 3 साल की बच्ची की आधी दफन लाश के मामले में पुलिस ने शुक्रवार काे खुलासा किया। घटना वही निकली जिसका पहले से अंदेशा था। नशेड़ी पड़ाेसी युवक ने बच्ची काे अपने खेत पर ले जाकर उससे रेप का प्रयास किया। वह चिल्लाई ताे उसका मुंह दबा दिया। जिससे दम घुटने से उसकी माैत हाे गई। घबराकर आराेपी उसे आधा अधूरा दफनाकर भाग निकला। अगले दिन उसकी लाश मिली। जानवर उसका एक पैर नाेंचकर ले गए थे। निचला हिस्सा क्षत-विक्षत मिला था। डीआईजी रविशंकर डेहरिया और एसपी अतुल सिंह ने बताया कि अाराेपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार 26 जुलाई काे शाहगढ़ के हनुमान टोरा निवासी बच्ची की लाश खेत में मिली थी। उससे रेप के बाद हत्या की आशंका के चलते पुलिस अधीक्षक सिंह ने टीम बनाकर जांच शुरू कराई थी। आईजी अनिल शर्मा ने सुराग देने वाले काे 20 हजार रुपए के इनाम की घाेषणा की थी। पुलिस ने परिवार के लाेगाें के अलावा गांव के कई लाेगाें के बयान दर्ज किए। पुलिस काे दाे तीन सुराग मिले। इसी बीच पुलिस ने जब नशैड़ी और अविवाहित युवकाें के बारे में लाेकेशन ली ताे पड़ाेस में ही रहने वाला 22 वर्षीय राजाराम पिता हल्के पटेल घर से गायब मिला। पता चला कि उसके साथ बच्ची देखी गई थी। पुलिस ने उसकी तलाश की ताे वह पास के एक गांव से पकड़ा गया। पहले वह पुलिस काे गुमराह करता रहा और बाद में उसने अपराध कबूल कर लिया।पहले पति की माैत के बाद उसकी मां शाहगढ़ में आकर दास्ता पत्नी के रूप में रहने लगी थी। उस दिन बच्ची साग-सब्जी लेने गई अपनी मां के पीछे आ गई और रास्ता भटक गई थी। पुलिस टीम में एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, प्रभारी निरीक्षक राविन्द्र सिंह, एसआई रविन्द्र सिंह, रोहित मिश्रा आदि शामिल थे।

आराेपी के घर पहुंचा था पुलिस डाॅग

बच्ची से रेप और हत्या के इस सनसनीखेज मामले के खुलासे में पुलिस के डाॅग जेसी ने अहम राेल निभाया है। एसपी सिंह ने बताया कि जांच के दाैरान डाॅग घटना स्थल से आराेपी के घर तक पहुंचा था। उसी दिन से इस परिवार के लाेगाें पर शक था।

पाेर्न साइट भी देखता था आराेपी

आराेपी गांव के अन्य युवकाें के साथ माेबाइल पर पाेर्न साइट भी देखता था, हालांकि जांच में यह तथ्य सामने नहीं आया। एसपी सिंह ने बताया उस दिन वह शराब के नशे में था। जल्द से जल्द काेर्ट में चार्जशीट दाखिल कर आराेपी काे कड़ी सजा दिलाने की काेशिश रहेगी।

पी रखी थी शराब, घर लाैटते में बच्ची रास्ते में मिली ताे उसे अपने साथ ले गया
डीअाईजी डेहरिया ने बताया कि आराेपी राजाराम शराबी है। उसने घटना के दिन अपने दाे दाेस्त राहुल व शंकर के साथ ढाबे पर शराब पी अाैर खाना खाया। दाेनांे दाेस्त अपने घर चले गए। राजाराम अकेला गांव लाैटा ताे उसे बच्ची रास्ते में मिल गई। वह उसे बहलाफुसलाकर अपने साथ खेत ले गया। जहां उसने बच्ची से रेप की काेशिश की। बच्ची चिल्लाई ताे उसका मुंह व नाक दबा दी। जिससे उसका दम घुट गया। राजाराम बच्ची की माैत से घबरा गया। जल्दबाजी में उसने एक लकड़ी से खेत में गड्ढा खाेदा अाैर बच्ची काे अाधा-अधूरा दफनाकर भाग निकला। रात में बारिश हुई ताे मिट्टी हट गया। काेई जानवर बच्ची का एक पैर नाेंचकर ले गया। अाराेपी राजाराम ने शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म अाैर हत्या की बात कबूल कर ली है। उसका लड़की के घर पहले से अाना जाना था। माता-पिता उसके परिचित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pedigree turns out to be a victim of rape and murder with a 3-year-old girl


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/pedigree-turns-out-to-be-a-victim-of-rape-and-murder-with-a-3-year-old-girl-127573168.html

राजीनामा के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी की जमानत रद्द

थाने में दर्ज पुलिस केस में राजीनामा करने के लिए चाकू दिखाकर दबाव बनाने वाले आरोपी का जमानत आवेदन विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नीलू संजीव श्रृंगीऋषि ने निरस्त कर दिया है। घटना पांच माह पहले सुरखी थाने के तहत आने वाले गांव में हुई थी।
अभियोजन के अनुसार नाबालिग बालिका सुरखी थाने के तहत आने वाले गांव में माता-पिता के साथ रहती है। 12 मार्च 2020 को उसने सुरखी पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। इसमें कहा गया है कि गांव के कोमल पटेल, हल्ले पटेल तथा रमेश पटेल उसके घर आए थे। आरोपी पुलिस केस में राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर गालीगलौज की तथा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत खारिज कर दी थी।
इसके बाद कोमल पटेल ने दूसरी बार कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपराध की गंभीरता को देखते आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रिपा जैन ने की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/the-bail-of-the-accused-who-pressed-for-the-rajinama-was-canceled-127573177.html

अस्पताल से दो नवजात को उज्जैन के शिशु गृह पहुंचाया

एमसीएच के एसएनसीयू से शुक्रवार को दो नवजात बच्चों को उज्जैन के शिशु गृह में भेजा है। इनमें से एक बच्चे को मां अस्पताल में छाेड़ गई थी, वहीं दूसरे बच्चे को परिजन ने लेने से ही मना कर दिया था। दोनों ही नवजात की हालत अब स्वस्थ है।
जिन दो नवजात को उज्जैन भेजा गया है, उनमें पहली बालिका है। बालिका को 15 दिन पहले एक अज्ञात महिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई थी, बालिका को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, ऐसे में उसे एसएनसीयू वार्ड में रखा गया था। महिला को भर्ती करवाने का पर्चा बनाने का कहा, लेकिन महिला दोबारा नहीं लौटी। इसके बाद से ही महिला की कोई जानकारी भी नहीं मिल सकी। वहीं, दूसरा बालक है। अस्पताल में 10 दिन पहले एक नाबालिग बालिका ने इस बालक को जन्म दिया था। कम वजन होने के कारण इस बालक को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया था। बालक स्वस्थ तो हो गया, लेकिन परिजन ने लेने से मना कर दिया।
बाल कल्याण समिति ने दिया भेजने का आदेश
बाल कल्याण समिति के सदस्य जीवराज पुरोहित, केएन जोशी, सुमित्रा अवतानी, वीरेन कुलकर्णी ने बालक व बालिका को उज्जैन के शिशु गृह भेजने का निर्णय लिया। चाइल्ड लाइन को शिशु गृह भेजने का आदेश दिया। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. नावेद कुरैशी ने बताया दोनों बच्चों की हालत स्वस्थ है। चाइल्ड लाइन सदस्य दिव्या उपाध्याय, अरुण भल्ला उज्जैन शिशु गृह लेकर गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/two-newborns-were-taken-to-ujjains-infant-home-from-the-hospital-127573176.html

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, कोर्ट ने पति, देवर और ससुर को भेजा जेल

दहेज के लिए प्रताड़ित कर नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति, देवर और ससुर की जमानत अर्जी गढ़ाकोटा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वीणा खलखो ने खारिज कर दी है। साथ ही आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अभियोजन के अनुसार राधा की शादी करीब 2 साल पहले चौका गांव निवासी मनोज कुर्मी के साथ हुई थी। राधा के मायके पक्ष ने पर्याप्त दहेज दिया था। मनोज एवं उसके पिता कलू उर्फ कल्याण कुर्मी राधा के घर से मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने की वजह से ससुराल वाले राधा से मारपीट करते थे। 4 जुलाई 2020 को मनोज ने मायके पक्ष को फोन पर सूचना दी कि राधा ने फांसी लगा ली है। उसे लेकर अस्पताल गढ़ाकोटा जा रहे है। मायके पक्ष के लोग परिवार के साथ आए तो राधा मृत अवस्था में थी। घटना की रिपोर्ट थाना गढ़ाकोटा में दर्ज कराई। पुलिस ने पति मनोज, ससुर कलू उर्फ कल्याण कुर्मी एवं देवर अमोल के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आवेदन पर सुनवाई की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने प्रकरण के तथ्य परिस्थितियों एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया। पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद ने की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/fed-up-with-dowry-harassment-the-newlywed-killed-court-sent-husband-brother-in-law-and-father-in-law-to-jail-127573173.html

बांसवाड़ा थाने में शुक्रवार को दर्ज हुई अपहरण की रिपोर्ट

सैलाना में शिकारवाड़ी के पास बुधवार सुबह मृत मिले बांसवाड़ा के युवक महेंद्र कलाल का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हुआ। शुक्रवार को परिजन और समाजजन दलाल मुकेश जोशी और लुटेरी दुल्हन गिरोह को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए चक्काजाम करने की बात पर अड़ गए थे। राज्यमंत्री व बांसवाड़ा विधायक अर्जुन बामनिया के हस्तक्षेप पर बांसवाड़ा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मैरिज ब्यूरो चलाने वाले साबला निवासी मुकेश जोशी ने 26 जुलाई को महेंद्र की शादी करवाई थी।
गाल और पैर पर चोट के निशान मिले- रतलाम जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक महेंद्र कलाल के गाल पर नाखून के और हाथ पर चोट के निशान दिखे हैं। शंका है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश को सैलाना लाकर लटका दिया है।

कार की तलाश जारी
सैलाना थाना इनचार्ज एसआई मनोज पाटीदार ने बताया पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। बांसवाड़ा से महेंद्र और उसकी पत्नी जिस कार से गए हैं उसकी तलाश कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/report-of-kidnapping-filed-in-banswara-police-station-on-friday-127573167.html

बारिश में सता रही गर्मी, दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा

शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा। दिन भर उमस लोगों को सताती रही। तीखी तेज धूप ने तापमान को भी स्थिर कर दिया। बीच-बीच में बादल भी छाए। फिर जस की तस स्थिति हो गई। मौसम विभाग की माने तो मानसून सिस्टम एक्टिव होने के बाद भी लो-प्रेशर एरिया नहीं बन पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। वह भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड में लिया गया है। सुबह की आर्द्रता 84% तो शाम की आर्द्रता 68% रही। 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर रहा। रात का तापमान 1.2 डिग्री चढ़ गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/heat-in-the-rain-mercury-is-5-degrees-above-normal-127573165.html

ठेके पर हटाई जाने वाली जलकुंभी अब बचत के लिए निगम खुद साफ करा रहा

शहर की लाखा बंजारा झील के छोटे तालाब में जलकुंभी निकालने के लिए इस बार नगर निगम ने कोई टेंडर जारी न करते हुए खुद इसकी सफाई का जिम्मा उठाया है। तालाब के 70% हिस्से में फैली जलकुंभी में से अभी तक 90 डंपर जलकुंभी निकाली जा चुकी है। गौरतलब है कि नगर निगम हर साल जलकुंभी हटाने के लिए 8 से 10 लाख रुपए खर्च करता है। जबकि इस बार यह काम सफाई मित्रों से कराने की पहल की है। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने इस काम की मानिटरिंग करने के लिए दो इंजीनियरों को भी तैनात किया है।
पिछले कुछ दिनों से छोटे तालाब की सफाई अभियान लगातार जारी है। यह काम नगर निगम और भी जल्द पूरा कर सकता है। दरअसल, झील शुद्धीकरण के लिए वर्ष 2018 में नगर निगम के पास 2.69 करोड़ रुपए का बजट रखा हुआ है। बजट में से झील सफाई और जलकुंभी को हटाने के लिए करीब 80 लाख रुपए की लागत से स्किमर (पानी में कचरा साफ करने वाली मशीन) की खरीदी की जाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/water-hyacinth-to-be-removed-on-contract-the-corporation-is-now-cleaning-itself-for-savings-127573163.html

मरीज अस्पताल से घर पहुंचे, माता-पिता अब भी इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन

जिले में कोरोना के मरीज अपनी बीमारी से उतना परेशान नहीं होते जितना प्रशासन द्वारा उनके परिवार को परेशान किए जाने से हो जाते हैं। भास्कर परिवार के सदस्य के साथ भी ऐसा ही किया। उनके मेडिकल में भर्ती होते ही माता-पिता को बीड़ी अस्पताल में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया, जबकि उनके साथ भर्ती मरीजों के परिजन अपने-अपने घर पर ही हैं। माता-पिता हाई बीपी के मरीज हैं और पिता का कुछ साल पहले हार्ट का ऑपरेशन भी हो चुका है। ये बात सारे अफसरों को बताई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मरीज तो 10 दिन पूरे होने पर घर पहुंच गए लेकिन उनके माता-पिता को अब भी घर नहीं भेजा गया, ऐसे में वे
अगर बीमार पड़ते हैं तो जिम्मेदारी किसकी होगी।
इस मामले में कलेक्टर दीपक सिंह का कहना है कि इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन केवल उन्ही लोगों को किया जाता है। जिनके पास जगह नहीं है। फिर भी अगर किसी
मरीज के परिजन को दुर्भावना पूर्ण तरीके से क्वारेंटाइन किया तो उस पर कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/patients-reach-home-from-hospital-parents-still-institutional-quarantine-127573162.html

आज-कल टोटल लॉकडाउन, दूध-सब्जी के लिए 9 बजे तक की छूट

शनिवार और रविवार को बीते सप्ताह की तरह पूर्णत: लॉकडाउन रहेगा। लोगों को सब्जी, दूध सुबह 9 बजे तक घर पहुंच सेवा के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। चूंकि शनिवार को ही मुस्लिम समुदाय का त्योहार बकरीद भी है, इसलिए कलेक्टर दीपक सिंह, एसपी अतुलसिंह ने वीसी के जरिए एसडीओपी व थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि ईद के त्योहार को देखते हुए कुर्बानी की रस्म करने वाले मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को शहर में आने-जाने की छूट रहेगी। वहीं ईदगाह समेत मस्जिदों में 5 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। उन्होंने दोहराया कि जिले में धारा 144 लागू है, जिसका सभी लोगों को पालन करना होगा। जनसुविधा को देखते हुए कुकिंग गैस, पेट्रोलियम पदार्थ, दवाएं व अस्पताल जैसी सेवाएं जारी रहेंगी।
वन विभाग से मांगा अमला, बिजली बहाल रखें
कलेक्टर सिंह ने बकरीद पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वन विभाग के उत्तर, दक्षिण व नौरादेही मंडलाधिकारियों से वनरक्षकों को संबंधित एसडीएम ऑफिस में अटैच करने के निर्देश दिए हैं। ये अमला पुलिस के साथ मैदानी ड्यूटी करेगा। इधर उन्होंने बिजली कंपनी को भी निर्देश दिए हैं कि वे बिजली की सप्लाई बहाल रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/total-lockdown-today-up-to-9-pm-for-milk-and-vegetables-127573160.html

नगर निगम की महिला कर्मचारी, सेना के जवान और ट्रांसपोर्ट व्यापारी सहित 11 नए पॉजिटिव

जिले में शुक्रवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8 की पुष्टि बीएमसी की वायरोलॉजी लैब से और तीन की पुष्टि इंदौर की निजी लैब से हुई है। 11 नए पॉजिटिव मिलने के बाद सागर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 682 पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार बीएमसी की वायरोलॉजी लैब में पॉजिटिव मिले मरीजों में 43 और 45 वर्षीय सेना के जवान शामिल हैं। जो पूर्व में संक्रमित मिले जवानों के संपर्क में थे। वहीं गोपालगंज निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह नगर निगम में कार्यरत हैं। इनके अलावा सिंधी कैंप निवासी 50 वर्षीय किराना व्यापारी और पुरव्याऊ टोरी निवासी 48 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यापारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके अलावा परकोटा निवासी 50 वर्षीय पुरुष, रजाखेड़ी निवासी 65 वर्षीय वृद्धा और बड़ा बाजार निवासी 64 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा इंदौर की निजी लैब से पॉजिटिव मिले 3 मरीजों में बीना के सिटी हॉस्पिटल में कार्यरत 24 वर्षीय युवक, पोद्दार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक और चकरा घाट निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/11-new-positives-including-female-municipal-employees-army-personnel-and-transport-traders-127573159.html

इंदौर की बिल्टी पर घाटा बिल्लौद की शराब फैक्टरी में सरकारी मक्का ले जा रहा था ड्राइवर, रतलाम में रोका, पुलिस को सौंपा केस

फर्जी बिल्टी से छिंदवाड़ा के चोराई से सरकारी मक्का लेकर घाटाबिल्लौद की शराब फैक्टरी में लाने का मामला सामने आया है।
ट्रक मालिक को भोपाल में फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने ट्रक रतलाम लाकर खड़ा कर दिया और पुलिस को शिकायत की। उधर चोराई एसडीओपी खुमानसिंह ध्रुव ने बताया कि अनाज व्यापारी ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ माल की अफरा-तफरी की शिकायत की है। थाने के सब इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं।

भोपाल में टायर फटा तो हुआ खुलासा, छिंदवाड़ा से व्यापारी भी पहुंचा पुलिस के पास

नागदा जंक्शन निवासी हिम्मतसिंह पिता गोवर्धनसिंह ने शिकायत में बताया चोराई (छिंदवाड़ा) की जयमाता दी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अमित अग्रवाल ने 17 जुलाई को ट्रक (एमपी 09 एचजी 6870) में 20 टन माल (मक्का के 473 कट्‌टे) घाटा बिल्लाैद भिजवाने के लिए लोडिंग करवाया। बिल्टी देकर माल घाटाबिल्लौद स्थित फैक्टरी में खाली करने को कहा था। ड्राइवर माल लेकर भोपाल तक पहुंचा और ट्रक के दोनों टायर फूट गए। जानकारी मिलने पर भोपाल पहुंचे ट्रक मालिक हिम्मतसिंह ने देखा ट्रक में भरे बोरों पर मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई काॅर्पो. लिमि. तथा उचित मूल्य की दुकान भारत सरकार के सौजन्य से लिखा है। बिल्टी में खरीदार का नाम आईके इंटरप्राइजेस इंदौर, दलाल का नाम चिरायु केनवासल छिंदवाड़ा तथा माल 473 कट्टे मक्का लिखा था। जयमाता दी ट्रेडिंग कंपनी के बिल में माल की कीमत 3,70,643 रुपए लिखी है जिस पर संचालक अमित शर्मा के हस्ताक्षर और सील है। ट्रक मालिक हिम्मतसिंह ने बताया कि माल घाटाबिल्लौद में खाली करना था जबकि बिल्टी इंदौर की थी व बोरियां सरकारी। इस पर संचालक अग्रवाल से बात की। उन्होंने दस्तावेज लेकर पहुंचने की जानकारी दी। देवास पहुंचने तक संचालक अग्रवाल बिल्टी लेकर नहीं आए तो ट्रक रतलाम लाकर खड़ा कर दिया और एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The driver was carrying a government Mecca to the liquor factory of Billaud, a stop in Ratlam, handed over the case to the police


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-driver-was-carrying-a-government-mecca-to-the-liquor-factory-of-billaud-a-stop-in-ratlam-handed-over-the-case-to-the-police-127573157.html

4 महीने में पहली बार खिला बाजार अब रक्षाबंधन पर अनलॉक होगा, दो दिन के लॉकडाउन से पहले बाजारों में त्योहारी खरीदी

लंबे समय बाद शुक्रवार को बाजारों में काेरोना काल से पहले जैसी रौनक दिखाई दी। ईद और रक्षाबंधन के पहले बाजारों की यह रौनक खरीदी को लेकर थी। शनिवार और रविवार के टोटल लॉकडाउन की वजह से शुक्रवार देरशाम तक लोगों ने यहां खरीददारी की। किसी ने राखी खरीदी तो किसी ने नए कपड़े। कपड़ा कारोबारी संजय जैन ने बताया चार महीने बाद पिछले पांच दिनों में कपड़े की अच्छी बिक्री हुई है। मिठाई दुकान संचालक भरत राजपूत ने बताया लॉकडाउन के बाद दुकान पर पहली बार भीड़ बढ़ी।

कपड़े-साड़ियों की खरीदी सबसे ज्यादा
ईद और रक्षाबंधन के लिए बाजारों में सबसे ज्यादा कपड़े, साड़ियों, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम, चूड़ियां का कोरोबार पिछले कुछ त्योहारों की अपेक्षा बेहतर रहा।

इसलिए रही भीड़
खरीदारी को लेकर यह मौका इसलिए भी अहम था क्योंकि शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह से लॉकडाउन हैं।

अप्रैल में अक्षय तृतीया पर भी बंद था बाजार
अप्रैल में अक्षय तृतीया और मई में मीठी ईद पर लॉकडाउन के कारण बाजारों के बंद होने से खरीदी नहीं हो पाई थी। इसलिए शुक्रवार को भीड़ बढ़ गई।

20000000
रुपए का कारोबार हुआ पिछले रक्षाबंधन पर। इस साल इसके मुकाबले 50% ही कारोबार होने की ही उम्मीद।

मास्क पहने बगैर बाजार में निकले कई लोग

लॉकडाउन के चलते पिछले चार-पांच दिन से बढ़ी खरीदी के दौरान बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। दुकानों समेत फुटपाथ व्यापारियों के यहां लोग भीड़ लगाए रहे, जबकि कटरा बाजार शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका है। जहां पिछले 10 दिनों में 5 से अधिक कोविड-19 के मरीज मिल चुके हैं। बाजार पहुंचे गिन चुने लोग ही एहतियात बतरते हुए दिखाई दिए। जबकि कपड़ों की दुकानों समेत अन्य खाद्य सामग्री पर दुकानों की भीड़ कंट्रोल में नहीं दिखाई दी।

पुलिस प्रशासन भी नहीं करा पाया पालन
दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए हुए मार्क भी भीड़ में गायब हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भी इसका पालन नहीं कराई पाई।

4 पहिया वाहनों पर रोक
बाजार में चार पहिया वाहनों पर रोकी। तीन मढ़िया, राधा तिराहा से चार पहिया वाहनों को बाजारों की ओर प्रवेश नहीं दिया।

मास्क नहीं लगाए, 227 लोगों पर कार्रवाई
नगर निगम ने बगैर मास्क लगाए लोगों के चालान काटे। 227 से ज्यादा लोगों के पर कार्रवाई की। दुकानदारों को भी मास्क लगाने के निर्देश दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार शाम कटरा बाजार में खरीदी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ड्रोन फोटो टोनू निर्मल


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/for-the-first-time-in-4-months-the-feeding-market-will-now-be-unlocked-on-rakshabandhan-bought-festivals-in-markets-before-two-days-of-lockdown-127573156.html

राखी के एक दिन पहले लॉकडाउन ही रहेगा, इसलिए व्यापारियों ने आधी मिठाई ही बनाई

रक्षाबंधन पर राखी के साथ ही घेवर, मिठाई और नारियल की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले रविवार आ रहा है। इस दिन लॉकडाउन के आदेश हैं। लॉकडाउन रहेगा या नहीं इसको लेकर अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं। इसलिए इस बार मिठाई विक्रेताओं ने पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी ही माल तैयार किया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि मिठाई बना ली और बच जाएगी तो कहां ले जाएंगे। इससे इस बार मिठाई कम बनाई है। रक्षाबंधन पर घेवर की डिमांड भी रहती है लेकिन घेवर विक्रेताओं ने इस बार घेवर भी पिछले साल की तुलना में कम तैयार किए हैं क्योंकि रक्षाबंधन के बाद घेवर की बिक्री नहीं होती है, इसलिए कम तैयार किए हैं। यही स्थिति नारियल वालों की भी है। नारियल वालों को भी लॉकडाउन की चिंता है। उनका कहना है कि लॉकडाउन को देखते हुए इस बार माल कम मंगाया है क्योंकि राखी के एक दिन पहले लॉकडाउन के कारण इस बार ग्राहकी पर असर होना तय है।

तो कहां बेचेंगे - शुद्ध, मिठाई नमकीन विक्रेता संघ के अध्यक्ष विपिन खिलौसिया ने बताया इस बार 50 फीसदी ही माल तैयार किया है। राखी के एक दिन पहले लॉकडाउन है। ऐसे में माल बच जाएगा तो कहां ले जाएंगे।

पहले ही कारोबार नहीं है, ऊपर से राखी के एक दिन पहले लॉकडाउन आ गया - संयुक्त व्यापारी संघ के संजय पारख ने बताया कोविड 19 के बीच पहले ही कारोबार नहीं है। ऊपर से राखी के ठीक एक दिन पहले रविवार आ गया। इससे व्यापारियों की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लॉकडाउन नहीं रहेगा, इसको लेकर भी अब तक फैसला नहीं हो पाया है। त्योहार के पहले छूट मिलना चाहिए ताकि अच्छा कारोबार हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The day before Rakhi, there will be lockdown, so traders make half the sweets.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-day-before-rakhi-there-will-be-lockdown-so-traders-make-half-the-sweets-127573150.html

नैक मूल्यांकन का उद्देश्य सतत स्तरीय शिक्षा का प्रवाह बनाए रखना है : डॉ. अहिरवार

नैक मूल्यांकन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों को सतत् स्तरीय ज्ञानवर्द्धक शिक्षा का प्रवाह बना रहे ताकि विद्यार्थी रोजगारोन्मुख होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। यह बात प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार ने कही। वे शुक्रवार को एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नैक के क्राइटेरिया 7 विषय पर चल रहे राष्ट्रीय वेबीनार के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस वेबिनार में देश-प्रदेश के 11 महाविद्यालयों एवं 1023 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दी। वेबीनार में अपने ज्ञान एवं अनुभव को साझा किए जाने से महाविद्यालयों को अपना-अपना नैक मूल्यांकन कराने में संबल मिलेगा।
डॉ. भावना ने कहा कि उच्च शिक्षा देश की रीढ़ होती है जिसके उन्नयन एवं विकास में नैक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. नवीन गिडियन ने कहा कि क्रायटेरिया-7 के सभी बिन्दु ऐसे हैं जिन पर संस्थायें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रही हैं। संस्थाओं को सिर्फ सही दिशा और व्यवस्थित कार्य की आवश्यकता है। हम ई वर्ल्ड में रह रहे हैं, और अनुपयोगी ई बेस्ट को किस प्रकार प्रबंधन करें यह समस्या सभी संस्थाओं को आती है। डॉ. आलोक सहाय ने अपने अनुभवों के आधार पर पीयर टीम के संबंध में विचार व्यक्त किये। विश्व बैंक परियोजना प्रभारी डॉ. ऊषा नायर ने कहा कि नैक कराने के लिये प्राचार्य से लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों को एक साथ टीम के रूप में कार्य करना होगा। तब नैक मूल्यांकन में सफलता मिलेगी। डॉ. रश्मि जेता ने कहा कि ज्ञान ही शक्ति है और शिक्षक केवल क्लासरूम तक नहीं वरन् उसके बाहर भी विद्यार्थियों को प्रभावित करता है। डॉ. फादर डेविस जार्ज ने कई महाविद्यालय के विकास के नवाचार संबंधित तरीकों को बताया। डॉ. विभा राठौर भोपाल ने विद्यार्थियों के सीखने के तरीकों पर प्रकाश डाला। वेबिनार में डॉ. संजय खरे, डॉ. शीतांषु राजौरिया, डॉ. श्वेता ओझा, श्रवण कुमार शर्मा, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक दुबे एवं जुगल पटैल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-objective-of-nac-assessment-is-to-maintain-the-flow-of-continuous-level-education-dr-ahirwar-127573146.html

दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी, आलोट में 1.29 इंच

शहर में लगातार गर्मी व उमस-भरे दिनों के बीच शुक्रवार का दिन राहतभरा रहा। दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी हो गई। हालांकि, बारिश नहीं हो सकी। इधर, जिले के आलोट में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1.29 इंच बारिश दर्ज की गई है।
शहर में शुक्रवार को दोपहर में बादल छाए। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़त हो गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 90 व शाम को 82 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि प्रदेश में सिस्टम के असर के कारण कहीं कहीं बारिश हो रही है।

जावरा में एक इंच बारिश
इधर, शहर में बारिश नहीं हो सकी, लेकिन जिले में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आलोट में 1.29 इंच, जावरा में एक इंच, ताल में 16 मिमी, बाजना में 19 मिमी, रावटी में 6 मिमी व सैलाना में 8 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में कुल 393 मिमी बारिश हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/day-temperatures-drop-by-16-degrees-129-inches-in-allot-127573145.html

कोरोना की आड़ में पूंजीवादी ताकतें अपना आधिपत्य जमाने का प्रयास कर रही हैं : ठाकुर

शुक्रवार को तुलसी स्मृति न्यास द्वारा स्वर्गीय विश्वनाथनाथ सिंह ठाकुर के स्मरण दिवस पर व्याख्यान हुआ। कोरोना महामारी खत्म होने के बाद दुनिया का कैसा स्वरूप बनने वाला है विषय पर समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि कोरोना केवल एक महामारी ही नहीं हैं वरन इसकी आड़ में दुनिया की पूंजीवादी ताकते संचार तकनीक का फैलाव कर अपना आधिपत्य जमाने का प्रयास भी कर रही हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भारत जैसे देश में जहा समाज से जुड़ा हर कारोबार प्रभावित हुआ है और एक बड़ी आबादी जो करोड़ो में हैं आर्थिक कठिनाई के कारण गहरे संकट में फंस गई। पर क्या कारण है कि संचार तकनीक से जुड़ी हुई दुनिया की कंपनियां जिसमें भारत में कारोबार कर रही कम्पनियां भी शामिल है, उन्होंने अपना मुनाफा दिन दोगुना रात चौगुना बढ़ा लिया है। हमें घरों के अंदर ढकेला जा रहा हैं बीमारी के डर के कारण हमें एकांकी जीवन जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे न केवल हमारे सामाजिक रिश्ते तार तार हो रहे हैं वरन अकेलेपन के कारण आत्महत्याओं के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहें हैं। यह बीमारी नहीं हैं हमारे दिमागों के जरिये हमारी जीवन शैली पर कब्जा करने का षड़यंत्र है।
डाॅ. राजेन्द्र चौउदा ने बीमारी के लक्षण, उससे सुरक्षा के उपाय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना जितनी बड़ी बीमारी नही हैं, जितना कि ऊसका डर उससे बड़ा हैं। सावधानियां आवश्यक हैं। पर यदि आपकी जीवन शैली नियमित और संतुलित आहार से संचालित है तो यह बीमारी आपको प्रभावित नहीं कर सकती। आयोजन के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया गया। न्यास के सदस्य अखिलेश मोनी केशरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार रामकुमार पचौरी ने माना।
लॉकडाउन में लौट रहे लोगों के लिए मदद करने वाले सामाजिक संगठनों और लोगों को किया सम्मानित: इस अवसर पर तुलसी स्मृति न्यास द्वारा कोरोना महामारी के चलते हुए पलायन के समय मदद करने वाले शहर के सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया। ऐसे लोगों और संस्थाओं को स्व. डाॅ. रामदास तिवारी स्मृति सेवा सम्मान, स्व. भवानी सिंह ठाकुर स्मृति सेवा सम्मान, स्व. निरंजन प्रसाद पचौरी सेवा सम्मान, स्व. रामशंकर केशरवानी सेवा सम्मान, स्व. गोपाल कृष्ण गुप्ता आजाद, स्व. भागबाई, स्व. शशि जैन, स्व. लक्ष्मीनारायन भारद्वाज, स्व. अब्दुल गनी खान स्मृति सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरी के पूर्व विधायक सुनील जैन ने की। विशेष आमंत्रित अतिथि शुकदेव प्रसाद तिवारी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Capitalist forces are trying to establish their hegemony under the cover of Corona: Thakur


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/capitalist-forces-are-trying-to-establish-their-hegemony-under-the-cover-of-corona-thakur-127573143.html

बकरा घुमाने को लेकर दो भाइयों पर तलवार से हमला, एक की हालत गंभीर

बकरा घुमाने को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया। एक की हालत गंभीर है। उसकी अंगुली भी कट गई है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, घटना आमवाला रोड स्थित सातवीं गली की है। परिजन ने बताया कि फैजान रात में बकरा घुमा रहा था। गलती से बकरा दूसरे पक्ष के घर के पास पहुंच गया। इस पर विवाद शुरू हो गया तो शकील, शरीफ, मुस्कान और जावेद ने तलवार और चाकू से दोनों भाइयों शाहनवाज और फैजान पर हमला कर दिया। घायलों को पहले जिला अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से उन्हें एमवायएच भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। शाहनवाज की अंगुली कटी है। उसकी हालत गंभीर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two brothers attacked with sword with a goat, one in critical condition


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/two-brothers-attacked-with-sword-with-a-goat-one-in-critical-condition-127573141.html

50 से ज्यादा शिकायतों के बाद 3 लाख की ठगी में 8 साल बाद केस

50 से ज्यादा शिकायत करने के बाद राऊ पुलिस ने आठ साल बाद तीन लाख रुपए की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है।
फरियादी रामेश्वर बोलोलिया पाटीदार ने शिकायत की थी कि साल 2012 में आरोपी मनोज चौधरी, अनिल पटेल, दीपक शर्मा और गिरिराज पांडे ने जी लाइफ इंडिया डेवलपर्स एंड कॉलोनाइजर कंपनी का एजेंट बनकर संपर्क किया और पांच साल की निवेश स्कीम में पैसा लगाने पर दोगुना लाभ देने की बात कही थी। इस पर उन्होंने तीन लाख रुपए का निवेश कर दिया था। पांच साल बाद रुपए और मुनाफा मांगने पर आरोपी आनाकानी करने लगे। कंपनी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। परेशान होकर फरियादी ने डीआईजी से शिकायत की थी। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी गिरिराज पांडे और दीपक शर्मा ने कई और लोगों से भी इस तरह की ठगी की है। गिरिराज इस समय राजस्थान की एक जेल में है। वहीं पुलिस ने मनोज चौधरी को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/3-lakh-cases-of-cheating-of-3-lakhs-after-more-than-50-complaints-127573136.html

राखी के तीन दिन पहले ही पहुंचा 55 हजार रुपए के पार

सोने के भाव में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दाम में 350 रुपए की तेजी आई और भाव 55,250 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सराफा बाजार के इतिहास में सोना पहली बार इस भाव बिका है।
दस दिन में सोना 10 फीसदी तक महंगा हुआ है। 20 जुलाई को सोने के भाव 50,300 रुपए प्रति दस ग्राम थे। अब दाम 55,250 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से सोना महंगा हो रहा है। बाजार के जानकार पहले दीपावली तक सोना 55 हजार रुपए प्रति दस ग्राम बिकने की उम्मीद जता रहे थे। लेकिन राखी के पहले ही सोने के भाव 55 हजार के पार पहुंच गए हैं। सोने के भाव में तेजी आगे भी रहेगी। वहीं चांदी के भाव 62,700 रुपए प्रतिकिलो रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/three-days-before-rakhi-it-crossed-55-thousand-rupees-127573135.html

फर्जी हेल्पलाइन नंबर डालकर ठगी करने वाले 31 पर केस

कई नामी वेबसाइट्स के कस्टमर केयर नंबरों और हेल्पलाइन नंबरों पर फर्जी मोबाइल नंबर देकर धोखाधड़ी करने वाले 31 आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है।
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि लंबे समय से लोग शिकायतें कर रहे थे कि किसी भी कंपनी की समस्या को लेकर गूगल पर वेबसाइट सर्च करो और उस पर फ्लैश होने वाले नंबरों पर कॉल करो तो धोखाधड़ी हो रही है। एएसपी दंडोतिया ने बताया कि इस आधार पर ऐसे आरोपियों के खिलाफ उनके मोबाइल नंबरों को आरोपी के रूप में रखकर केस दर्ज किए गए हैं। पीड़ित मारुति नंदन, रावीर राजपूत, खालिद कुरैशी, अवनीश पाठक, पीयूष अग्रवाल, ओमप्रकाश जाटव, ऋचा सिंह ने बताया कि उन्हें हेल्पलाइन नंबरों से ही आरोपियों ने ठगा है। इस गैंग के आरोपी संस्था, बैंक, कंपनी, पेमेंट वॉलेट आदि की वेबसाइट पर षड्यंत्रपूर्वक स्वयं के नंबर डाल देते थे।
फिर जब भी कोई इन्हें कॉल करता तो वह उस कंपनी का कर्मचारी या अधिकारी बताकर उससे संपर्क करते और बातों में झांसा देकर उनसे ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेस के तहत ट्रांजैक्शन करवाकर धोखाधड़ी करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/case-against-31-for-cheating-by-entering-fake-helpline-number-127573134.html

लिंबोदी में 11 दिन बाद फिर वारदात की कोशिश, कृष्णकुंज में रिटायर्ड कर्मचारी व बैंक अफसर के यहां घुसे तीन नकाबपोश

लिंबोदी की प्राइम सिटी में रिटायर्ड अफसर के यहां हुई लूट के 11 दिन बाद फिर उसी इलाके (तेजाजी नगर) में तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। इस बार बदमाश खंडवा रोड स्थित कृष्णकुंज कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश ठाकुर और बैंक अफसर के घर घुसे। उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारी के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी। घटना के वक्त दंपती जाग रहे थे, इसलिए बदमाश सफल नहीं हुए, लेकिन घटना कैमरे में आ गई है।
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात 1.30 बजे की है। ठाकुर ने बताया कि रात में अचानक बारिश हुई तो पत्नी ने कहा- बाहर सीमेंट और गेहूं की बोरी रखी है। वह जैसे ही बाहर उठाने गई तो बदमाश पास में रहने वाले बैंक अफसर मिस्टर राय के आंगन से कूदकर भागते दिखे। उसने देखा तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्‌ठा हो गए। फिर घरों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसमें तीन नकाबपोश दिखे। दो बदमाश बैंक अफसर के आंगन से भागे, जबकि तीसरा सामने से भागा।
एक ही गिरोह का शक : ऐसी ही वारदात प्राइम सिटी में रहने वाले रिटायर्ड अफसर के यहां हुई थी। वहां भी तीन नकाबपोश थे। खिड़की की ग्रिल तोड़ने का तरीका भी एक जैसा था। गुस्साए रहवासियों का कहना था कि एक ही गिरोह इलाके में घूम-घूमकर वारदात कर रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/after-11-days-in-limbodi-again-an-attempt-to-commit-a-crime-three-masked-men-entered-in-krishnakunj-with-retired-employee-and-bank-officer-127573133.html

ऑनलाइन बिजली बिल भरने के मामले में इस साल रतलाम संभाग तीसरे नंबर पर आया

ऑनलाइन बिजली बिल भरने वालों की तादाद रतलाम में बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन बिल भरने में संभाग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हमारे यहां तीस फीसदी उपभोक्ता यानी 80 हजार उपभोक्ता अब ऑनलाइन बिजली का बिल भर रहे हैं। जबकि तीन साल पहले तक यह आंकड़ा 30 हजार के आसपास था। मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी में ऑनलाइन बिल पेमेंट करने वालों की संख्या दोगुना हो गई है।
2.40 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें से 80 हजार उपभोक्ता बिजली का बिल हर महीने बिजली कंपनी के काउंटर पर ना जाकर ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं।

... इसलिए बढ़ रही है ऑनलाइन बिल भरने वालों की संख्या

  • ऑनलाइन बिजली भरने पर कंपनी उपभोक्ताओं को 1 हजार की छूट देती है। इसमें निम्न दाब उपभोक्ताओं को 5 से 20 रुपए तक की छूट मिलती है। वहीं उच्च दाब उपभोक्ताओं को 1000 की छूट मिलती है।
  • ऑनलाइन पेमेंट करने पर बिजली बिल का पूरा हिसाब मोबाइल में ही नजर आता है। पूरे साल की हिस्ट्री उपभोक्ता देख सकते हैं कि साल में उसने बिजली कंपनी को कितने रुपए चुकाए हैं।
  • 24 घंटे कभी भी भुगतान किया जा सकता है। अधिकतम एक मिनट में बिल पेमेंट हो जाता है।

एक साल में ही आंकड़ा दोगुना हुआ
मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के एमडी विकास नरवाल ने बताया कि एक साल पहले औसत पांच लाख उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट करते थे। अब संख्या बढ़कर 10 लाख हो गई है। हम यह संख्या इस साल के अंत तक 15 लाख उपभोक्ता मासिक करने की तैयारी में हैं। इससे कंपनी को जहां सारा पेमेंट ऑनलाइन मिलेगा वहीं कैश हैंडलिंग से मुक्ति मिलेगी। इससे उपभोक्ता को कंपनी के दफ्तर नहीं आना होगा।

ऑनलाइन इतने
रतलाम80, 000
उज्जैन86,200
आगर12,100
शाजापुर19,500
नीमच53,000
मंदसौर97,000
देवास58,000

बाजार खुलने के बाद बढ़ी बिजली की डिमांड
रतलाम | लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने के बाद और बारिश की खेंच के कारण बिजली की डिमांड में तेजी से इजाफा हो रहा है। रतलाम सहित बिजली कंपनी में आने वाले सभी जिलों में बिजली की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा डिमांड इंदौर में रही है। इंदौर में 415 मेगावॉट मांग दर्ज की गई। इस दौरान एक ही दिन में इंदौर शहर में 91 लाख यूनिट बिजली की डिमांड रही। पिछले चौबीस घंटे में रतलाम में 34 लाख यूनिट, उज्जैन में 56 लाख यूनिट की मांग रही। डिमांड के साथ ही बिजली कंपनी इसकी आपूर्ति भी कर रही है। बिजली कंपनी इंदौर के एमडी विकास नरवाल ने बताया कि बिजली की डिमांड बढ़ने के साथ ही लोगों को बिजली भी भरपूर मिले और सप्लाई में व्यवस्था में दिक्कत ना आए इसके लिए अधीक्षण यंत्री को आपूर्ति व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करने एवं मौसमी कारणों से आए व्यवधान को समय पर ठीक करने के निर्देश दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/mp-western-region-electricity-distribution-company-double-the-number-of-online-bill-payers-in-a-year-127573115.html

Thursday, July 30, 2020

नाश्ते में देरी पर विवाद, पत्नी ने फांसी लगाई

पीटीएस के टीआई रमेश चंद्र धुर्वे की बहू व ओरिएंटल बैंक के मैनेजर निशांत धुर्वे की पत्नी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नागझिरी थाने की एसआई चांदनी गौड़ ने बताया मृतका का नाम नेहा धुर्वे (29) है। यह परिवार अंजूश्री होटल के पास पावापुरी में रहता है। घटना दोपहर एक से 1:30 बजे की बताई जा रही है। मृतका की दो बच्चियां हैं। मामले में मृतका के देवर योगेश (25) ने सूचना दी थी। उसने बताया था दोपहर में उनके बड़े भाई निशांत का फोन आया था। वे उससे बोले थे तुम्हारी भाभी फोन नहीं उठा रही है, जाकर देखो। मैं गया तो उनके कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की में से देखा तो वे फांसी पर लटकी थी। मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर मम्मी पापा भी दौड़े चले आए। इधर जांच करने पहुंची एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड ने बताया मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही लगता है। बाकी पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। मृतका के सास-ससुर ने उन्हें बताया सुबह नाश्ता बनने में देरी पर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इधर जांच में यह बात भी पता चली है कि विवाद के बाद मृतका ने अपने पति को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि मैं अपने जीवन से परेशान हूं और मरना चाहती हूं। मृतका की दो लड़कियां हैं, जिन्हें लेकर पति को मैसेज में लिखा एक बच्ची को अपने पास रखना और दूसरी को नागपुर में उसके नानाजी के पास भेज देना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/dispute-over-delay-in-breakfast-wife-hanged-127569572.html

सिंहस्थ-2016 के पीएचई टंकी घोटाले से जुड़े श्रीवास्तव को फिर ईई का प्रभार दिया

सिंहस्थ 2016 के कामों में घोटालों से जुड़े दूसरे अधिकारी की शहर में वापसी हुई है। यह है पीएचई के ईई आरके श्रीवास्तव। उन्हें उज्जैन मंडल का अस्थायी प्रभार सौंपा है। ये पीएचई के टंकी घोटाले से जुड़े हैं। इसके पहले नगर निगम में एई पीयूष भार्गव की वापसी हो चुकी है, जिन पर शौचालय घोटाले के आरोप हैं। इन मामलों की ईओडब्ल्यू में जांच चल रही हैं।
श्रीवास्तव को अधीक्षण यंत्री राजीव खुराना ने संधारण खंड उज्जैन का प्रभार अस्थायी रुप से सौंपा है। इस पद पर आसीन ईई धर्मेंद्र वर्मा की अधिवार्षिकी (सेवा निवृत्ति) आयु पूर्ण होने पर उनके स्थान पर श्रीवास्तव को प्रभार दिया गया है। सिंहस्थ में श्रीवास्तव ईई रहे हैं। उनके कार्यकाल में सिंहस्थ टंकी घोटाला हुआ था। सिंहस्थ में साधु संतों के पंडालों में लगाने के लिए मंगाई गई पीवीसी टंकियों में से 535 टंकियां और 435 स्टैंड फिर से स्टोर में नहीं पहुंचे थे। स्टोर के रिकॉर्ड में टंकियों व स्टैंड की खरीदी के बिल तो लगे मिले लेकिन स्टोर में इन टंकियों की इंट्री नहीं हुई और न ही वापसी दर्ज मिली। 2017 में यह मामला सामने आया। उस समय तत्कालीन ईई धर्मेंद्र वर्मा ने ही पूरे मामले की विभागीय जांच कराई थी। तत्कालीन तराना विधायक अनिल फिरोजिया ने यह मामला विधानसभा में उठाया था। तब विधानसभा स्तर पर जांच के आदेश दिए थे। संभागायुक्त ने भी जांच कराई थी। 2019 में तराना के ही विधायक महेश परमार ने ईओडब्ल्यू में इसकी शिकायत की थी। ईओडब्ल्यू टीम ने 18 जनवरी 2019 को गऊघाट स्थित पीएचई के स्टोर पर जांच की थी। टीम ने टंकियों और स्टैंड की गिनती के साथ प्रकरण से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे तथा पीएचई एई अतुल तिवारी, स्टोर प्रभारी मिथलेश त्रिवेदी के बयान भी लिए थे।

90 लाख रुपए के घोटाले की आशंका
सिंहस्थ में साधु संतों के पंडालों में पीवीसी टंकियां मय स्टैंड के लगाई गई थीं। सिंहस्थ के बाद यह सामग्री पीएचई स्टोर में जमा होना थी। लेकिन स्टोर के रिकार्ड में 635 टंकियों की खरीदी में से 535 टंकी व 435 स्टैंड जमा नहीं होना पाया गया। स्टोर में लगे बिलों के आधार पर इनकी कीमत 90 लाख रुपए आंकी गई।
जांच में वित्तीय अनियमितता भी

  • खरीदी में शर्तों की जानबूझ कर अनदेखी की गई।
  • कर्तव्यों के पालन में गंभीर त्रुटि पाई गई।
  • भुगतान की प्रक्रिया संदिग्ध है।
  • वित्तीय अनियमितता पाई गई।
  • विधानसभा को गलत जानकारी दी गई।
  • सिविल सेवा आचरण नियम के तहत यह कदाचरण की श्रेणी में आता है।

सवाल- क्या जांच प्रभावित होगी?
यह पूरा मामला ईई श्रीवास्तव के ईई रहते हुआ है। वे भी इस मामले में आरोपों के घेरे में रहे हैं। प्रकरण जांच के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में श्रीवास्तव को फिर उसी पद पर नियुक्त करने से क्या जांच प्रभावित नहीं होगी? यह भी आशंका है कि पद मिलते ही श्रीवास्तव मामले के दस्तावेजों में हेराफेरी कर सकते हैं।

उपयंत्री निलंबित, 15 कर्मचारी व 6 ठेकेदारों के बयान
विभागीय जांच के दौरान सिंहस्थ में उपयंत्री रहे मुकेश गर्ग को निलंबित कर दिया था। उन्हें 14 बिंदुओं का आरोप पत्र दिया है। संभागायुक्त जांच में पीएचई के 15 कर्मचारियों और 6 ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए थे। पीएचई कर्मियों में ईई आरके श्रीवास्तव, एई अतुल तिवारी, उपयंत्री रवि हरणे, मिथलेश त्रिवेदी, रमेशसिंह रघुवंशी थे। ठेकेदारों में इंदौर के विपन कांट्रेक्टर, शेल्टर बिल्डर्स, देवास के एमएस कंसलटेंट, उज्जैन के पीएमबीएस ट्रेडर्स, बलवीर ठाकुर, विश्वकर्मा पाइप फिटिंग हैं। इधर ईई श्रीवास्तव को अस्थायी प्रभार देने वाले पीएचई के अधीक्षण यंत्री राजीव खुराना का कहना है कि धर्मेंद्र वर्मा की जगह तत्काल किसी अन्य ईई को प्रभार देने के आदेश वरिष्ठ अधिकारियों के हैं, इसलिए दो-तीन दिन के लिए आरके श्रीवास्तव को प्रभार दिया है। नियमित ईई की नियुक्ति राज्य शासन से होने वाली है। तब तक काम प्रभावित न हो इसलिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इससे जांच प्रभावित होने की आशंका नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Srivastava was again given the charge of EE in connection with the PHE tank scam of Simhastha-2016


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/srivastava-was-again-given-the-charge-of-ee-in-connection-with-the-phe-tank-scam-of-simhastha-2016-127569571.html

खाना बनाते समय आग से जली महिला, गंभीर हालत में रेफर

बांसादेही गांव में बीती रात एक महिला खाना बनाते समय झुलस गई। 90 प्रतिशत झुलसी महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया है। विनीता (20) पत्नी अनिल अहिरवार घर में गुरुवार-शुक्रवार की रात खाना बनाने चूल्हे में केरोसिन डाल रही थी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी तथा उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। गढ़ी चौकी प्रभारी योगिता उपाध्याय एवं नायब तहसीलदार सपना झिलोरिया ने बयान लिए।

आग में जली महिला बचाने में पति भी झुलसा

बरेली | नगर की पुरानी बस्ती जोशी मोहल्ले में रहने वाली लक्ष्मीबाई धाकड़ (28) शाम 5 बजे भोजन बनाने के दौरान आग लगने से झुलस गई। पत्नी को आग से बचाने में पति लखन धाकड़ भी झुलस गया। पड़ोसियों ने दोनों पति पत्नी को बड़ी मशक्कत के साथ आग से बचाया और सिविल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/gairatganj/news/woman-burnt-in-fire-while-cooking-referee-in-critical-condition-127569570.html

कबीर चबूतरा से जबलपुर की ओर 50 फीट चौड़ी होगी अमरकंटक सड़क

जबलपुर से अमरकंटक बिलासपुर सड़क का हाईवे के रूप में विस्तार तो मान लिया गया है पर इसका निर्माण फोरलेन के रूप में न होकर 50 फीट चौड़ा ही होगा। जबलपुर से अमरकंटक और फिर उसके नजदीक कबीर चबूतरा तक 220 किलोमीटर के दायरे में 50 फीट चौड़ी सड़क बनना है। पहले हिस्से के रूप में केन्द्र सरकार ने 45 किलोमीटर के हिस्से में निर्माण की अनुमति दी है। इसके लिए टेण्डर की प्रक्रिया अगस्त माह में पूरी की जाएगी। कबीर चबूतरा से सागर टोला तक यह विस्तार होगा उसके बाद सागर टोला से डिण्डौरी, शहपुरा, कुण्डम और खमरिया तक यह सड़क बनना है। इसमें विशेष बात यह है कि खमरिया और कुण्डम में इसी सड़क पर बायपास भी बनाया जाना है। इसके लिए सरकारी, निजी और वन भूमि चाहिए होगी जिसके अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। लोक निर्माण एनएच के अधिकारियों के अनुसार सागर टोला से डिण्डौरी, शहपुरा, कुण्डम एरिया में सड़क चौड़ीकरण के लिए जो भूमि चाहिए होगी उसके लिए अधिग्रहण किया जाना है।
रास्ते में कितने पेड़ काटे जाने हैं, कितनी भूमि 50 फीट सड़क निर्माण में चाहिए होगी इसका आकलन िकया जा रहा था लेकिन लॉकडाउन में यह प्रक्रिया धीमी हो गई जिसे अब जल्द तेज िकया जाएगा।45 किलोमीटर का हिस्सा बन जाने के बाद बचे हुये 175 किलोमीटर के एरिया को भी अलग-अलग पार्ट में बनाया जाना है। लोक िनर्माण एनएच के ईई विजय खण्डेलवाल के अनुसार जो पहले हिस्से का िनर्माण है वह टेण्डर प्रक्रिया पूरी होते ही चालू कर दिया जाएगा। इसको लेकर संभव है कि अगस्त माह के अंत तक पूरी प्रक्रिया अपना ली जाए।

सड़क सपाट परेशानी अंधे मोड़ों से| जबलपुर से अमरकंटक मार्ग में सड़क खराब है यह समस्या नहीं है लेकिन इसके अंधे मोड़ हैं जो असल परेशानी पैदा करते हैं। अभी जबलपुर से जैसे ही रांझी सड़क खत्म होती है तो खमरिया से आगे जो मोड़ शुरू हाेते हैं तो वाहन को किसी भी तरह से गति नहीं मिल पाती है। सड़क 20 फीट के करीब है पर इसमें चलने के दौरान वाहन तेज गति से नहीं चल पाते हैं। हर पहाड़ और ढलान वाले एरिया में वाहन चालक को रुक रुककर चलना पड़ता है। इन मोड़ों को नई सड़क बनने पर ही खत्म किया जा सकता है। लोक निर्माण एनएच के अधिकारियों के अनुसार सड़क भले ही फोरलेन न बने पर 50 फीट विस्तार में भी पूरे मोड़ों को खत्म कर सड़क को सीधा कर दिया जाएगा।
3 से 4 साल लगेंगे

220 किलोमीटर की इस सड़क को संभावना है कि अलग-अलग हिस्सों में 3 से 4 सालों में पूरा कर लिया जाएगा। ज्यादा समय लगने की संभावना यही बताई जा रही है कि बीच के हिस्से में वन की भूमि ज्यादा है जिसमें निर्माण अनुमति को लेकर लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहली खेप में पहला हिस्सा उस ओर स्वीकृत किया गया है जहाँ पर भूमि को लेकर कोई खास पेंच नहीं है। जबलपुर के हिस्से में वन ज्यादा है इसलिए इस मार्ग में प्रक्रिया लंबी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/amarkantak-road-will-be-50-feet-wide-from-kabir-chabutra-towards-jabalpur-127569569.html

प्रसव के दौरान पत्नी की हुई थी मौत, सदमे में पति ने लगाई फांसी

2 महीने पहले प्रसव के दौरान पत्नी की मौत हो जाने के गम में पति ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला तहसील के ग्राम पड़रिया गढ़ी का है। युवक की पत्नी की मौत प्रसव के दौरान हो गई थी इसी सदमे में वह घर में गुमसुम रहने लगा। तभी गुरुवार को पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार समेत ग्रामीण हतप्रभ हैं। पड़रिया गढ़ी में रहने वाले मुकेश कुशवाह पिता करनसिंह कुशवाह 30 वर्ष ने गांव के पास ही नदी किनारे एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे की है।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि मृतक युवक की पत्नी की बीते दो माह पूर्व गर्भवती रहने के समय मृत्यु हो गई थी। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर उक्त मामले की विवेचना शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/gairatganj/news/wife-died-during-delivery-husband-hanged-in-shock-127569568.html

औपचारिकता बना वाहनों का फिटनेस टेस्ट, ले-देकर कर ली जाती है खानापूर्ति

आरटीओ में वाहनों का फिटनेस टेस्ट मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। वाहनों के टेस्ट के दौरान ले-देकर मात्र खानापूर्ति कर ली जाती है। वाहनों के टेस्ट के दौरान आटीओ के बाबू तक मौजूद नहीं रहते हैं। इस कार्य में आॅफिस के इर्द-गिर्द दलाल सक्रिय हैं और बाकायदा दलालों ने ऑफिस के बाहर ऑनलाइन सेंटर भी खोल रखे हैं। इन दलालों द्वारा वाहनों का टेस्ट कराया जाता है। टेस्ट के दाैरान वाहनों की कमी के हिसाब से अतिरिक्त पैसे ले लिए जाते हैं। इसके बाद वाहनों को टेस्ट का सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। जानकारी के अनुसार छोटे-बड़े वाहनों के हिसाब से कमीशन सेट होता है। वाहनों की फिटनेस जाँच के लिए सरकारी फीस के अलावा दलालों के माध्यम से कमीशन सेट होता है। फीस और कमीशन मिलने के बाद जितनी कमी वाहन में होती है उसी हिसाब से दलाली की राशि बढ़ जाती है। जो वाहन दलालों के बिना फिटनेस के लिए जाता है तो स्टाफ औपचारिकताओं के नाम पर चक्कर लगवा-लगवा कर परेशान कर देते हैं, लेकिन दलालों के संपर्क में आने के बाद वाहनों का फिटनेस हो जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा दो सालों के लिए वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाता है, इसलिए नए वाहनों के साथ पुराने वाहनों का फिटनेस किया जाता है। वाहन मालिकों को फीस के अलावा मोटी रकम दलाली के रूप में ढीली करनी पड़ती है। पी-4

जितना बड़ा वाहन उतनी दलाली
बताया जाता है कि वाहन जितना बड़ा होगा उतनी अधिक राशि वाहन मालिकों को फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए खर्च करनी पड़ती है। नेशनल परमिट के साथ ही लोकल स्तर पर चलने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग राशि दलाली के रूप में ली जाती है। जानकारी के अनुसार कोरोना काल में लगभग 40 वाहनों का राेज फिटनेस हो रहा है। इसमें करीब 20 वाहन छोटे और करीब 20 वाहन बड़े होते हैं। कोरोना के पहले करीब 70 वाहनों का रोज फिटनेस होता था।

वाहनों की जाँच मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की जाती है। जाँच के बाद ही वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र दिया जाता है। वाहनों की जाँच के लिए मैकेनाइज्ड सेंटर खोलने का प्रस्ताव मेरे द्वारा दो साल पूर्व भेजा जा चुका है।
- संतोष पॉल, आरटीओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fitness test of vehicles made formal, Khanapuri is done by taking


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/fitness-test-of-vehicles-made-formal-khanapuri-is-done-by-taking-127569566.html

फिर मिले 13 पॉजिटिव, एएसआई और दो बंदी संक्रमित

जिले में गुरुवार को फिर से 13 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें सांची का एक एएसआई और बेगमगंज उपजेल के दो बंदी शामिल है। इस तरह जिले में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 336 पर पहुंच गया है। उदयपुरा में 2, सांची में 3 और बरेली में 5 और मंडीदीप में 1 नया मरीज मिला है। इनमें सांची में एक 60 साल की महिला और रतनपुर निवासी 20 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा बरेली में गुरारिया, वार्ड नंबर 10, कामतोन में 19 साल की युवती, वार्ड नंबर 12 में रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शशि ठाकुर ने बताया कि अभी तक 226 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। रायसेन जिले में कुल 102 एक्टिव केस हैं, जिनमें डीसीएचसी रायसेन में 37 मरीज, चिरायु अस्पताल भोपाल में 9 मरीज, सीएचसीसी उदयपुरा में 7 मरीज, एम्स भोपाल में 26 मरीज, जीएमसी भोपाल में 5 मरीज तथा मेडिकल कॉलेज सागर में एक मरीज भर्ती हैं। बरेली में 4 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है तथा एक मरीज होम आइसोलेशन में है।

इंडियन चौराहे स्थित कोविड केयर सेंटर से गुरुवार सुबह 6 पुलिस कर्मचारी स्वस्थ होकर घर लौट गए। उनकी हौंसला अफजाई के लिए एसपी मोनिका शुक्ला भी वहां पहुंची। उन्होंने पुलिसकर्मियों का तालियां बजाकर स्वागत किया। यह देखकर पुलिस कर्मचारियों की खुशी और बढ़ गई। अब दो पुलिस जवान कोविड केयर सेंटर में और बचे हैं यहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि इससे पहले मंडीदीप के पांच पुलिसकर्मी चिरायु में भर्ती हुए थे वे भी स्वस्थ होकर वापस अपने घर आ चुके है। एसपी मोनिका शुक्ला, सिलवानी टीआई गिरीश दुबे, कोतवाली के टीआई जगदीश सिद्धू, जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिसकर्मियों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन करतीं एसपी मोनिका शुक्ला।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/13-positives-asi-and-two-captives-infected-again-127569564.html

कटंगा की गुमटियाँ हटीं तो वहाँ रेत और डस्ट बिकने लगी, लाखों रुपयों से बनाया गया था फुटपाथ

नगर निगम की कटंगा स्थित जिस भूमि पर केन्ट बोर्ड ने गुमटियाँ बनाकर बेच दी थीं वह जगह बड़ी मुश्किल से खाली कराई गई और स्मार्ट सिटी ने आनन-फानन में यहाँ फुटपाथ भी बना दिया था। अधिकारियों का कहना था कि इससे यहाँ दोबारा कब्जा नहीं होगा लेकिन इन दिनों यहाँ रेत, गिट्टी और डस्ट बेची जा रही है। सरेराह सरकारी भूमि पर इस प्रकार कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग हो रहा है लेकिन किसी ने इस तरफ देखने तक की जुर्रत नहीं समझी।
कटंगा तिराहे से सदर की ओर जाने पर लोक निर्माण विभाग की बाउंड्री से लगकर ही पहले गुमटियों का निर्माण हुआ था। इस मामले में उच्चस्तरीय शिकायतें हुईं और मामला न्यायालय तक पहुँचा जिसके बाद गुमटियों को केन्ट बोर्ड ने खुद ही हटवाया था। जगह खाली होने के बाद यहाँ ठेले और टपरे खड़े होने लगे थे जिसके बाद फिर से सड़क पर जाम लगने लगा था। इसे देखते हुए नगर निगम स्मार्ट सिटी की ओर से यहाँ फुटपाथ बनाया गया था ताकि कब्जे न हों और लोगों को वाॅकिंग के लिए एक जगह मिल जाए। कुछ दिनों से इसी फुटपाथ पर रेत, गिट्टी और डस्ट का कारोबार हो रहा है। कई डम्पर मटेरियल यहाँ गिराया गया है और दिन भर बिक्री होती रहती है। इस मामले में केन्ट बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि चूँकि यह साबित हो चुका है िक जमीन बोर्ड की नहीं है इसलिए इस पर कुछ नहीं किया जा सकता है नगर निगम को इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Katanga's gummies were removed and sand and dust were sold there, the pavement was made with millions of rupees


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/katangas-gummies-were-removed-and-sand-and-dust-were-sold-there-the-pavement-was-made-with-millions-of-rupees-127569563.html

गंजबाजार और चूड़ी बाजार में अंदर नहीं जा सकेंगे वाहन, 14 दुकानदारों के पुलिस ने बनाए चालान

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की खास नजर शहर के गंज बाजार और चूड़ी बाजार पर है। सबसे अधिक संकरी सड़कें यहां होने से भीड़ अधिक जमा हो जाती है। चूड़ी बाजार में तो एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव भी मिल चुके हैं। इसको लेकर वहां भीड़ जमा न हो इसका प्रबंध शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार से यहां बेरीकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इस बाजार में लोग पैदल ही प्रवेश कर पाएंगे।

इससे वहां जाम की स्थिति न बनें। टीआई जगदीशसिंह सिद्धु ने बताया कि गुरुवार को सड़कों पर राखी की दुकानें लगाने वाले 14 दुकानदारों के 200-200 रुपए के चालान बनाकर उनकी दुकानें हटवाईं गईं। मास्क न पहनने वाले और सड़क पर दुकानें लगाने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नाराज दुकानदार कलेक्टर पास भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।

अलग-अलग नियम

शहर के लखन चक्रवर्ती का कहना है कि हमारे विरोध इस बात को लेकर है कि जब चूड़ी बाजार में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद भी वहां की सभी दुकानें खुली हुई हैं। तो गंज बाजार में गरीब लोगों को अनावश्यक परेशान क्यों किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन कोई बाल सुनने के लिए तैयार ही नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को भी गंज बाजार से पुलिस ने हटवाई दुकानंे, चालान भी बनाया।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/vehicles-will-not-be-able-to-enter-inside-ganjbazar-and-bangle-bazaar-police-made-invoices-of-14-shopkeepers-127569558.html

कटंगा के अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई ठंडी पड़ी : गायब हो गई फाइल

मध्यप्रदेश होर्डिंग नीति पर नेताओं की चापलूसी भारी पड़ती नजर आ रही है। यही वजह है कि कटंगा के अवैध होर्डिंग्स हटते-हटते रह गये। केंट बोर्ड ने नगर निगम के सवालों का जवाब तो दे दिया मगर उसके बाद क्या हुआ? यह खुद सवालों के घेरे में है! जो नगर निगम मध्यप्रदेश की होर्डिंग नीति 2017 की दुहाई देकर अवैध होर्डिंग्स को उखाड़ फेंकने का दावा ठोंक रहा था, अब उसी होर्डिंग नीति का पालन करने से मुँह मोड़ा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि होर्डिंग माफिया की काली करतूतों को खादी की सफेद चादर से ढक दिया गया है। जिन नेताओं के बर्थ-डे, नियुक्तियों और आयोजनों पर होर्डिंग माफिया मुफ्त में प्रचार-प्रसार करते आ रहा था, वही नेता अब होर्डिंग माफिया के लिये ढाल बनकर खड़े हो गये हैं। एक ओर नगर निगम राजस्व की कमी का रोना रोता है तो दूसरी ओर राजस्व वसूली का मजाक उड़ाने वालों की तरफ से आँखें मूँद लेता है। होर्डिंग माफिया के आगे घुटनाटेक हो चुके नगर निगम की हकीकत बयाँ करती डीबी स्टार की रिपोर्ट।
मध्यप्रदेश सरकार की होर्डिंग नीति 2017 का मजाक उड़ा रहे कटंगा के अवैध होर्डिंग्स को हटाने में नगर निगम अधिकारियों के हाथ काँप रहे हैं। सूत्रों की मानें तो होर्डिंग माफिया की दबंगई के आगे नगर निगम अधिकारी घुटना टेक चुके हैं। दरअसल जिन अवैध होर्डिंगों को हटाने के लिए करीब एक माह से कवायद की जा रही है, उससे जुड़ी फाइल अचानक कहाँ गायब हो गई या दबा दी गई? किसी को कोई जानकारी नहीं है। जबकि दावा किया जा रहा था कि कटंगा के आसपास लगे होर्डिंगों को जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं लंबे समय से लगे होर्डिंगों का बकाया टैक्स वसूलने का राग भी अलापा जा रहा था। लेकिन अचानक अवैध होर्डिंग की फाइल दब गई और अब तो कटंगा के अवैध होर्डिंग्स के न हटने पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।

गायब हो गई नोटशीट लिखी फाइल
सूत्रों की मानें तो कटंगा के आसपास लगे होर्डिंगों को हटाने के लिए नोटशीट तक लिखी जा चुकी थी। मतलब नगर निगम का अमला अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिये कभी भी कूच कर सकता था, मगर इससे पहले कार्रवाई को अंजाम दिया जाता वह फाइल ही गायब हो गई! बताया जाता है कि इसी फाइल के आधार पर अवैध होर्डिंग्स को हटाने के ऑर्डर होने थे। इससे स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं होर्डिंग माफिया नगर निगम अधिकारियों पर भारी पड़ रहा है। तभी तो इतनी मशक्कत करने के बाद भी अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई एक महीने बाद भी नहीं हो सकी है।पी-2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The action to remove illegal hoardings of Katanga has cooled down: missing file


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-action-to-remove-illegal-hoardings-of-katanga-has-cooled-down-missing-file-127569552.html

दोपहर से शाम तक चार बार हल्की बारिश, दिनभर में केवल आधा इंच

शहर में गुरुवार को दोपहर से लेकर शाम तक चार बार हल्की बारिश ने भिगोया लेकिन फिर भी बारिश का आंकड़ा केवल आधा इंच ही रहा। हालांकि अच्छी खबर यह है कि 3-4 अगस्त से शहर सहित जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर 1.30 बजे बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई लेकिन 10 मिनट
बाद ही बारिश रुक गई। हालांकि कुछ देर बाद ही फिर से बारिश शुरू हो गई लेकिन इस बार बारिश के बाद धूप निकल आई। इसी तरह दोपहर से लेकर शाम तक चार बार हल्की बारिश हुई। देवास रोड, इंदौर रोड, फ्रीगंज, देवासगेट, गोपाल मंदिर सहित शहर के अधिकांश इलाकों में इस दौरान बारिश हुई। शाम 5 बजे धूप के बीच बारिश होने का नजारा रहा। गुरुवार को दिन का तापमान 33.2 डिग्री व रात का तापमान 23.8 डिग्री रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/light-rain-four-times-from-noon-to-evening-only-half-an-inch-a-day-127569551.html

खाद की कालाबाजारी करने वाले 2 सहकारी समिति प्रबंधक और तीन कर्मचारी पद मुक्त

यूरिया और डीएपी की एक-एक बोरी के लिए किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी और खाद की कालाबाजारी हो रही है। ऐसा ही एक मामला बरेली में आया है। जहां से एक निजी खाद विक्रेता और डूमर सोयायटी द्वारा सैकड़ों बोरी यूरिया ट्रकों से छिंदवाड़ा रवाना कर दिया। यह खाद जिले से बाहर भी पहुंच गया लेकिन 12 जुलाई को पिपरिया में ट्रक जब्त कर लिए गए। उसके बाद इस मामले की जांच शुरू हुई।

जांच के बाद बरेली की डूमर और घाट पिपरिया सोसायटी के प्रबंध सहित तीन कर्मचारी दोषी पाए गए। जांच के बाद कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा दोषियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। वहीं डूमर सोसायटी प्रबंधक कमलेश शर्मा और घाट पिपरिया समिति के प्रबंधक भास्कर शर्मा सहित कर्मचारी सुनील बाडीवा, मनीष सोनी, नीलेश शर्मा को जिला सहकारी बैंक के सीईओ एनयू सिद्धकी द्वारा पदमुक्त कर दिया है। इन दिनों जिले में खरीफ की बोवनी का काम तेजी से चल रहा है। जिले के किसान खाद के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं तो वहीं जिले की सहकारी समितियां खाद की कालाबाजारी करके उनकी परेशानी को और बढ़ा रहे हैं।

यूरिया की 267.50 की बोरी 320 रुपए में कालाबाजारी करके छिंदवाड़ा में बेची

नियमानुसार जिले के बाहर नहीं भेज सकते खाद

बोवनी के सीजन में हर जिले में यूरिया और डीएपी खाद की जरुरत बहुत अधिक होती है। नियमों के मुताबिक भी जिले के लिए जारी हुए कोटे में से समितियां भी अपने कार्यक्षेत्र में ही खाद बेच सकती हैं। दूसरे जिलों के लिए यह खाद नहीं भेजा जा सकता है। ऐसा किया जाना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

जिले में इस तरह से किया जाता है खाद का वितरण

जिले में विपणन संघ के माध्यम से खाद का वितरण होता है। निजी दुकानदारों और समितियों को विपणन संघ से खाद मिलता है। निजी दुकानदार तय रेट पर किसानों को खाद बेचते हैं। जबकि सहकारी समितियों के माध्यम से अपने क्षेत्रों को खाद उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन ये समितियां खाद को दूसरे जिलों में नहीं बेच सकतीं।

एसडीएम सहित 6 सदस्यों ने की मामले की जांच

पिपरिया एसडीएम की जानकारी में मामला आने से उन्होंने रास्ते में ही 1200 बोरी यूरिया ले जा रहे दो ट्रक जब्त कर थाने में रखवा दिए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने एसडीएम ब्रजेंद्र रावत के नेतृत्व में 6 सदस्यीय जांच दल बना दिया। दल ने रिपोर्ट में समिति द्वारा दूसरे जिले में यूरिया भेजने के मामले में डूमर समिति को दोषी मानते हुए आपराधिक मामला दर्ज कर विभागीय जांच की भी अनुशंसा की। हालांकि इसमें निजी व्यवसायी के अलावा 300 बोरी यूरिया ही डूमर सोसायटी का निकला है। इस रिपोर्ट के आधार पर 15 जुलाई को कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिला सहकारी बैंक के सीईओ को पत्र लिखकर डूमर सोसायटी के कर्मचारियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं।

ये ट्रक किए थे जब्त: जांच में सामने आया कि बरेली से बाबई पठार तामिया छिंदवाड़ा के लिए निकला ट्रक नंबर एमपी 04 एचजी 8425 और वही बरेली से ही छिंदवाड़ा के लिए निकले ट्रक नंबर एमपी 09 एचएच 0955 को पिपरिया पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया था।

यूरिया की 267.50 की बोरी 320 रुपए में बेची

पूछताछ में पता चला कि यूरिया एवं डीएपी को ले जाने वालों ने अपने आपको छिंदवाड़ा के तहसील तामिया के पास एक गांव का किसान बताया जिसकी कुल जमीन 12 एकड़ है। उसने बताया कि हमारे यहां पर यूरिया एवं डीएपी की बहुत कमी है। यह खाद बरेली से तय रेट से 53.50 रुपए अधिक जिले में 267.50 रुपए की बोरी उक्त किसान के द्वारा 320 में खरीदी गई है। बोरी का वजन 45 किग्रा है।

जिले से बाहर खाद भेजने के मामले में दोषी मिले

जिले से बाहर खाद भेजने के मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर दो समितियों के प्रबंधक और उन समितियों के तीन कर्मचारियों को जिला सहकारी बैंक के सीईओ द्वारा पद मुक्त किया गया है।
उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर रायसेन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायसेन के गोदाम में रखा खाद।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/2-co-operative-society-managers-and-three-employees-who-are-black-marketing-of-manure-127569550.html

पर्यटन विकास निगम की उज्जयिनी होटल भी अब क्वारेंटाइन सेंटर

क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में अब मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की उज्जयिनी होटल भी शामिल होने जा रही है। इच्छुक व्यक्ति शुल्क जमा कर 7 से 14 दिन तक यहां रह सकेंगे। मप्र पर्यटन के अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने बताया प्रबंधन ने निगम की पांच होटल्स को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में स्थापित करने का फ़ैसला लिया है। इसी कड़ी में भोपाल की होटल लेकव्यू, अशोका, जबलपुर की कलचुरी रेसीडेंसी, ग्वालियर की तानसेन रेसीडेंसी, उज्जैन की उज्जैयिनी होटल एवं रीवा की विंध्या रिट्रीट को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। इनमें रहने के लिए 7 से 14 दिन की अवधि में खान-पान एवं ठहरने के लिए सुविधा सशुल्क उपलब्ध होगी। विदेशों से स्वदेश वा‍पस आने वाले तथा प्रदेश के बाहर से भी आने वाले व्यक्तियों/यात्रियों को भी इन सेंटर्स में रखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 18002337777 पर संपर्क किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/ujjayini-hotel-of-tourism-development-corporation-is-now-quarantine-center-127569549.html

तीन अगस्त को राखी, 2 को संडे पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा

तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। इसके एक दिन पहले रविवार होने से जिले में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार को ही स्थिति स्पष्ट कर दी है ताकि लोग इस भ्रम में न रहे कि सोमवार को आ रहे पर्व के लिए खरीदारी रविवार को कर ली जाएगी। हालांकि इधर इन तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोग अभी से ही बाजारों में पर्व से जुड़ी खरीदारी की तैयारी में जुट गए हैं। बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अभी थोड़ी ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष सिंह ने धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर रखे हैं, जिसके तहत प्रत्येक रविवार को जिला उज्जैन में नगर निगम सीमा क्षेत्र, नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ये लाॅकडाउन सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मॉर्निंग वॉक भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सभी किराना, फल, सब्जी आदि की दुकानें भी नहीं खुल सकेंगी। उपरोक्त प्रतिबंध इमरजेंसी चिकित्सा, इमरजेंसी ड्यूटी, मेडिकल दुकान, अस्पताल, दूध/पेपर बांटने वाले तथा मीडियाकर्मियों पर लागू नहीं होगा। कलेक्टर का यह आदेश आने वाले रविवार को भी लागू रहेगा यानि कोई इस भ्रम में ना रहे कि रविवार को शहर या मार्केट खुला रहेगा। लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/rakhi-on-august-3-sunday-will-be-complete-lockdown-on-2-127569547.html