Tuesday, December 31, 2019

काेणार्क की तर्ज पर बना है ये सूर्य मंदिर; जहां पड़ती है सूर्य की पहली किरण

ग्वालियर. काेणार्क के प्राचीन सूर्य मंदिर की तर्ज पर ग्वालियर में गाेला का मंदिर क्षेत्र में स्थापित यह विस्वान (सूर्य) मंदिर अपने आप में अनूठा है। सूर्य के रथ के आकार वाले इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान भास्कर की प्रतिमा है। मंदिर के विशेष शिल्प में चाराें ओर बनाए गए झराेखाें से सूर्य की राेशनी सीधे पद्मासन में विराजी सूर्य की प्रतिमा पर पड़ती रहती है।

सात अश्वाें वाले रथ में समय के प्रतीक हैं 24 पहिए : संगमरमर के चबूतरे पर 7 अश्वाें द्वारा खींचे जा रहे रथ की आकृति में दाेनाें तरफ कुल 24 पहिए बनाए गए हैं। ये पहिए वर्ष के 24 पखवाड़ाें काे दर्शाते हैं।


ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सूर्य का समन्वित स्वरूप: गर्भगृह में स्थापित प्रतिमा ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सूर्य का समन्वित स्वरूप है। दाे हाथाें में कमल से सूर्य और विष्णु। दाहिने हाथ में त्रिशूल से शिव और बांये में माला ब्रह्मा की प्रतीक है।

मुख्य सभागृह में तीन द्वार, प्रत्येक पर 4-4 स्तंभ : मंदिर के मुख्य सभागृह में तीन द्वार हैं। प्रत्येक द्वार पर 4-4 स्तंभ बनाए गए हैं। इन पर 373 मूर्तियां विराजमान हैं। इनमें नवग्रह, चतुर्भुजी गणेश, द्वादश सूर्य, दशावतार के रूप हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्वालियर में गाेला का मंदिर क्षेत्र में स्थापित यह विस्वान (सूर्य) मंदिर अपने आप में अनूठा है।
सूर्य के रथ के आकार वाले इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान भास्कर की प्रतिमा है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/this-sun-temple-is-built-on-the-lines-of-the-ancient-sun-temple-of-kanark-where-the-first-ray-of-the-sun-falls-126409943.html

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बाघ का कंकाल मिला; बाघ के ताजे पगमार्क भी पाए गए हैं

पन्ना. पन्ना टाइगर रिजर्व की रमपुरा बीट में जमुनहाई की तलैया के पास एक बाघ का कंकाल मिला है। कंकाल 15-से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। कंकाल की स्थिति पोस्टमार्टम योग्य नहीं होने से डॉ.संजीव कुमार गुप्ता ने सिर्फ परीक्षण ही किया और सैंपल लिए। इस संबंध में फील्ड डायरेक्टर केएस भदौरिया ने बताया कि जहां कंकाल मिला है, उस स्थान पर अवैध गतिविधि के कोई प्रमाण नहीं है। बाघ के ताजे पगमार्क भी पाए गए हैं। स्टाफ ने इस संबंध में जानकारी दी है कि यह क्षेत्र बाघ पी-111 का है और टेरेटरी बनाने की कोशिश में इससे संघर्ष की आशंका है। मौके पर बाघ के सभी कैनाइन नाखून, हड्डी आदि सभी अवयव मौके पर मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पन्ना टाइगर रिजर्व में मृत बाघ का शव मिला है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/a-tiger-skeleton-was-found-in-the-core-area-of-panna-tiger-reserve-the-tigers-fresh-pugmarks-have-also-been-found-126409969.html

खड़े कंटेनर से टकराई कार, तीन घायल इंदौर रैफर

शाजापुर.साल का आखिरी दिन भी सड़क दुर्घटना के नाम रहा। सोमवार-मंगलवार की रात करीब पौने एक बजे लालघाटी क्षेत्र सड़क किनारे खड़े कंटेनर से कार जा टकराई। टक्कर लगते ही आधुनिक कार के एयर बैग ने कार में सवार लोगों को कार के डैश से टकराने से तो बचा लिया, लेकिन क्षतिग्रस्त हुई कार के दरवाजों से सात साल के बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। पीछे से आ रहे मैजिक चालक ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी।


जानकारी के अनुसार विद्यनेश्वर नगर निवासी आकाश काटे अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ रात को घूमने निकले थे। आकाश काटे के साथ निमिशा, प्रवेश खेड़कर (7 साल), गरिमा काटे और चित्रांश खेड़कर, अभिषेक गदाले घर लौट रहे थे। इसी दौरान लालघाटी से उतरते समय तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बिना इंडिकेटर चालू किए खड़े कंटेनर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर लगे पहियों के निशान देखकर लालघाटी थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि कार ड्राइवर से अनियंत्रित हुई कार ड्राइवर साइड के दरवाजों की ओर से कंटेनर से जा भिड़ी, इससे एयर बैग तो खुल गए, लेकिन कार में सवार सभी लोग क्षतिग्रस्त दरवाजों से घायल हो गए। स्थिति गंभीर होने पर आकाश, निमिषा और प्रवेश को इंदौर रैफर किया गया है।

समय पर मदद मिलने से बची जान : दुर्घटना के बाद अच्छी बात यह रही कि तुरंत मदद मिल गई। कार के पीछे ही मैजिक आ रही थी। इसमें सवार दो लोगों ने कार में फंसे घायलों को निकालने के लिए कांच फोड़ना शुरू कर दिया, इसी दौरान लालघाटी थाने के गश्त कर रहे जवान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी व अन्य राहगीरों ने घायलों को जिला समय पर अस्पताल पहुंचा दिया। डाॅक्टरों के अनुसार आकाश नामक युवक को गंभीर चोट आई है, देरी होने पर खून के ज्यादा बहने पर स्थिति और अधिक बिगड़ सकती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रात करीब 1.30 बजे मौके पर पड़ताल करते लालघाटी थाने के जवान।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/car-collided-with-standing-container-three-injured-indore-refer-126409951.html

कूड़े के ढेर में मिला आंगनवाड़ी के बच्चों को दिया जाने वाला दूध पावडर, अफसरों ने कहा हमारे नहीं

झाबुआ/राणापुर.कुपोषण दूर करने के लिए शासन द्वारा स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को दिया जाने वाला मीठा सुगंधित दूध पावडर लावारिस हालत में मिला। बायपास रोड पर कूड़े के ढेर में मिले सांची दूध पावडर के ये बेग एक्सपायरी डेट के थे। इस सूचना के बाद प्रशासन ने नप के अमले को भेज सब बेग हटवा लिए। महिला एवं बाल विकास विभाग व सर्व शिक्षा मिशन दोनों की ओर से ये बेग उनके नहीं होने की बात कही गई है। हालांकि दूध पावडर के पैकेट स्कूल चले हम दूध पीएं हम छपा हुआ है।


बायपास रोड पर नियमित घूमने जाने वालों ने बताया सुबह जब वे घूमने गए थे तब बेग वहां नहीं थे। शाम को करीब 6 बजे वे घूमने गए तब कूड़े के ढेर पर ये बेग दिखे। उन लोगों के अनुसार 20 से ज्यादा बेग होने का अंदाजा लगाया गया। मीडिया में मामला आने के बाद कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर जांच करने को कहा। दूध पावडर के पैकेट पर निर्माण तिथि फरवरी 16 की अंकित है। यह अप्रैल 16 तक ही उपयोग योग्य था। चूंकि दूध पावडर एक्सपायरी डेट का था ऐसे में कोई ग्रामीण उसका उपयोग न कर ले, इस आशंका से प्रशासन ने नगर परिषद के अमले को भेजकर सभी बेग व खुले पड़े पैकेट वहां से रात 10 बजे उठवा लिए। 10 बेग पूरे व खुले पड़े 40 पैकेट मिले। पंचनामा बनाकर बेग नप कार्यालय में लाए गए। जिले से मिले निर्देश के बाद इन्हें ट्रेंचिंग ग्राउंड में खड्डा खोदकर गाड़ दिया गया।

बिखरी हुई थी दूध पावडर की थैलियां
महिला बाल विकास के सहायक संचालक अजय चौहान मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्हें वहां दूध पावडर की खाली थैलियां बिखरी हुई मिली। बीआरसी कनिया पालिया व बीएसी रजनीश नाहर भी मौके पर पहुंचे। दोनों विभागों ने दूध पावडर अपना मानने से इनकार कर दिया।


हमारे विभाग के नहीं पैकेट

####ऐसी है व्यवस्था : महिला बाल विकास से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय परियोजना में 10 सेक्टर है। 3 से 4 बेग प्रति सेक्टर के मान से प्रतिमाह 37 बेग वितरण के लिए मंगवाए जाते है। उधर सर्व शिक्षा अभियान के एमडीएम प्रभारी दूलेसिंह भाभोर ने बताया विकासखंड में 9 संकुल है। औसत प्रति संकुल 4 से 5 बेग का है। प्रतिमाह मांग अनुसार 40 से 48 बेग वितरण जनशिक्षकों के माध्यम से होता है। सप्ताह में 3 दिन सोम, बुध व शुक्रवार को बच्चों को स्व सहायता समूह ये फ्लेवर्ड दूध तैयार कर देते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार काे गड्ढा खाेदकर दूध पावडर के पैकेट जमीन में गाड़े गए।
कूड़े के ढेर में पड़े दूध पावडर के पैकेट


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/milk-powder-given-to-the-children-of-anganwadi-found-in-the-garbage-heap-the-officials-said-not-ours-126409942.html

देर रात चले कवि सम्मेलन में कवि शर्मा बोले - बादल के टुकड़े सी कोमल, वो (रानी रूपमती) ऐसी थी जैसे मखमल

मांडू. मांडू महोत्सव की चौथी रात संगीत और कवियों के नाम रही। मंगलवार को मांडू उत्सव में पंडित देशराज वशिष्ठ का वायलिन वादन हुआ। पंडित वशिष्ठ ने अपने वायलिन वादन से तीन ताल के साथ कई राग प्रस्तुत किए। वहीं, कवियों ने हल्की फुल्की बातों से लेकर गंभीर विषयों व इतिहास को लेकर कटाक्ष कर दाद बटोरी। कवयित्री शायरा शबीना अदीब ने मां शारदे वरदान दो... से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। पं. देशराज वशिष्ठ ने अंग शैली में वादन किया। उन्होंने समय के अनुसार राग बजाया। किरवानी राग में विलंबित एक ताल में रचना और मध्य लय तीन ताल में बहुत सुंदर रचना प्रस्तुत की। उसके बाद केसरिया बालम आवो नी राग मांड प्रस्तुत किया। अंत में राग मिश्र खमाज में सुप्रसिद्ध भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे की प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। पंडित वशिष्ठ के साथ तबले पर पंकज राठौर संगत की। तानपुरा पर रेखा राठौड़ ने संगत की।

देर रात तक ठहाकों से ऐतिहासिक नगरी गूंजी
मंगलवार रात श्रोताओं ने काव्य के रस में गोते लगाते हुए नववर्ष का स्वागत किया। ठंड भी काव्य प्रेमियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। कवियों ने हल्की फुल्की बातों से लेकर गंभीर विषयों व इतिहास को लेकर कटाक्ष कर दाद बटोरी। कवयित्री शायरा शबीना अदीब ने मां शारदे वरदान दो... से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। अदीब ने गजल पढ़ते हुए कहा खामोश लब है झुकी है पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है, जो ख़ानदानी रईस है वो मिज़ाज रखते हंै नर्म अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है। कवि सर्वेश अस्थाना ने भ्रष्ट नेता की गिरगिट से तुलना करना महापाप है, क्योंकि रंग बदलने में भ्रष्ट नेता गिरगिट का भी बाप है, सुनाया। धार के अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि संदीप शर्मा ने अपनी चिर परिचित शैली में हंसते-हंसाते अपनी नई रचना रूपमती पहली बार मंच से पढ़ी। जिसमें उन्होंने कहा बादल के टुकड़े सी कोमल, वो ऐसी थी जैसे मखमल, श्रद्धावंत पवित्र नदी सी वो बहती थी कल-कल। वह ऐसी थी फूल कमल का वह जैसे टुकड़ा मलमल का। उसने पाया रूप अनोखा, उससे रिझा भूप अनोखा।


कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं पं. देशराज
पं. देशराज वशिष्ठ देश के जाने-माने प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं वायलिन वादक हैं। जिन्होंने देश के सुप्रसिद्ध बड़े-बड़े मंचों पर शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी है। बड़े-बड़े सम्मान भी उन्हें संगीत के क्षेत्र में मिल चुके हैं। उन्होंने तानसेन समारोह ग्वालियर, स्वामी हरिदास संगीत समारोह मथुरा, अस्सी घाट बनारस, दिल्ली फेस्टिवल, उत्तराधिकार भोपाल, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ, भातखंडे संगीत समारोह धार, पद्मश्री फड़के संगीत समारोह धार, फैयाज खान संगीत समारोह ग्वालियर, झांसी महोत्सव, पंडित गुणवंत व्यास संगीत समारोह रायपुर छत्तीसगढ़, नाग ज्योति संगीत समारोह भोपाल, सिद्धा संगीत समारोह उज्जैन, शासकीय एवं गैर शासकीय स्थानों पर अनेक प्रस्तुति पंडित जी द्वारा दी है।

गुरु-शिष्य परंपरा में धार में करते हैं मासिक सभा
गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत पं. देशराज धार में मासिक सभा भी करते हैं। हर महीने यह सभा नई पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत की ओर प्रेरित करने के लिए की जाती है। शास्त्रीय संगीत का प्रचार-प्रसार करने के लिए पंडित देशराज ने परंपरा प्रारंभ की है। इसमें देश के ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति दे चुके हैं।

मांडू उत्सव के मंच को नई ऊंचाई दे गया संगीत का यह नया प्रयोग
2019 की आखिरी शाम अंतरिक्ष रॉक बैंड की धुन पर रंगीन हो गई। मांडू उत्सव में देशी-विदेशी सैलानी जमकर थिरके। अपने नाम के अनुरूप प्रस्तुति देकर अंतरिक्ष रॉक बैंड ने मांडू उत्सव को नई ऊंचाइयांे पर पहुंचा दिया। वेस्टर्न म्यूजिक को हिंदी में तब्दील कर जब वरुण राजपूत ने कार्यक्रम की शुरुआत की तो युवाओं का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। लगभग ढाई घंटे तक मांडू से मौजूद हर वर्ग के दर्शक झूमते रहे। एक से बढ़कर एक से बढ़कर एक गीतों और दोनों की प्रस्तुति से समां बांधा।

रॉक बैंड दल में वरुण राजपूत के साथ जोशुआ पीटर, श्रीकांत विश्वकर्मा ने थॉमस रॉक बैंड के माध्यम से ऐसा सुर छेड़ा कि सर्द हवा भी सुर और ताल में बहने लगी। वरुण राजपूत ने अपने एल्बम के साथ कुछ पुरानी फिल्मों के गीत गाए। उन्होंने अपने गीत ओ हमदम सुनियो रे व दिन शगुफा-शगुफा न जाने क्यों मेरा यह दिल घबराए जैसे सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति दी। शंकर एहसान लॉय पे एआर रहमान, विशाल शेखर के गीतों को भी मांडू उत्सव के मंच से सुनाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मांडू उत्सव में हॉट एयर बलून सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा।
रॉक बैंड दल में वरुण राजपूत ने प्रस्तुति दी।
पंडित देशराज वशिष्ठ ने वायलिन की धुन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कवियों ने अपने कविता पाठ से लोगों को जमकर गुदगुदाया।
मांडू उत्सव में लोगों ने आसमान की सैर की।
पर्यटकों ने रात में सर्द रात का अलाव जलाकर मजा लिया।
वाटर बोट का भी किया एंज्वाय।
उत्सव में सुबह की शुरुआत योग से।
हाट एयर बलून में मांडू को निहारते पर्यटक।
सेल्फी का भी यहां दिखा क्रेज।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mandu-utsav-pandit-deshraj-vasistha-performed-the-violin-126409962.html

बोट क्लब पर सजी सुरों की महफिल; जगमग रोशनी से नए साल का स्वागत...

भोपाल.शहर की फिजाओं में मंगलवार की शाम नव वर्ष के खुशनमां रंग घुले। मौका था बोट क्लब पर आयोजित जश्न-ए-भोपाल कार्यक्रम का। मप्र पर्यटन बोर्ड, नगर निगम और संस्कृति विभाग के इस कार्यक्रम में लोगों ने अलग अंदाज में वर्ष 2019 को अलविदा और 2020 का स्वागत किया। तालाब के ऊपर बने फ्लोटिंग स्टेज पर थिरकते डांसर्स और एक के बाद एक होती बैंड परफॉर्मेंस ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया।

कार्यक्रम में अग्नि बैंड की रॉकिंग परफॉर्मेंस और जैनिथ डांस ग्रुप की प्रस्तुति हुई। रात 12 बजे नए साल का स्वागत रंगारंग आतिशबाजी से किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव एसआर मोहंती, प्रमुख सचिव संस्कृति पंकज राग, कलेक्टर तरुण पिथौड़े और टूरिज्म एमडी फैज अहमद किदवई उपस्थित हुए।

अग्नि ने किया झूमने पर मजबूर
डांस परफॉर्मेंस के बाद अग्नि बैंड की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने सभी काे झूमने का माैका दिया। अग्नि बैंड के कलाकाराें ने अपनी परफॉर्मेंस ने पानी में आग सी लगा दी। इस बैंड ने अपने फेमस साॅन्ग्स तांडव… से परफॉर्मेंस शुरू की। इसके बाद आहटें…, शाम तन्हा…., साधो रे…, कैसे हो तुम…, हैलो अंधेरों… जैसे सॉन्ग्स प्ले किए।

गणेश वंदना से हुआ आगाज
जश्न-ए-भाेपाल की शुरुआत डांस परफॉर्मेंस से हुई। जिसमें दिल्ली के जैनिथ ग्रुप के करीब 30 कलाकारों ने सूरज कटोछ के निर्देशन में डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। इसकी शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। जिसमें जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति…, देवा श्रीगणेशा… जैसे साॅन्ग्स पर मॉर्डन स्टाइल डांस पेश किया। इसके बाद आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा..., बचना है हसीनों लो मैं आ गया…, दुश्मन के छक्के छुड़ा दे हम इंडिया वाले…, जय हो के गीत के साथ भारत माता का उद्घोष हुआ। वहीं मंगाेलिया से आईं दो कलाकारों ने कॉन्टोरसन डांस पेश किया।

इसमें कलाकारों ने म्यूजिक पर शरीर के अंगों की लाेच से कुछ स्टेप्स खूबसूरती के साथ पेश किए। इसके बाद बड़े ड्रम के अंदर एलईडी लाइट लगाकर डांस किया। इस दौरान 15 मिनट का डांस एक्ट भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें सूफियाना डांस की प्रस्तुति दी गई। इस एक्ट में दीवानी मस्तानी…, मोहे रंग दो लाल… और ख्वाजा मेरे ख्वाजा... जैसे साॅन्ग्स पर डांस पेश किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल। साल 2020 के स्वागत के लिए बाेट क्लब पर मंगलवार रात 'जश्न-ए-भाेपाल' कार्यक्रम आयाेजित किया गया
मप्र पर्यटन विकास निगम, नगर निगम और संस्कृति विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की खासियत फ्लोटिंग स्टेज, अग्नि बैंड की रॉकिंग परफॉर्मेंस और जैनिथ डांस ग्रुप की प्रस्तुति रही।
तालाब के ऊपर बने फ्लोटिंग स्टेज पर थिरकते डांसर्स और एक के बाद एक होती बैंड परफॉर्मेंस ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
कार्यक्रम में अग्नि बैंड की रॉकिंग परफॉर्मेंस और जैनिथ डांस ग्रुप की प्रस्तुति हुई।
रात 12 बजे नए साल का स्वागत रंगारंग आतिशबाजी से किया गया।
जश्न-ए-भाेपाल की शुरुआत डांस परफॉर्मेंस से हुई। जिसमें दिल्ली के जैनिथ ग्रुप के करीब 30 कलाकारों ने सूरज कटोछ के निर्देशन में डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया।
इसकी शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। जिसमें जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति…, देवा श्रीगणेशा… जैसे साॅन्ग्स पर मॉर्डन स्टाइल डांस पेश किया।
इसकी शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। जिसमें जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति…, देवा श्रीगणेशा… जैसे साॅन्ग्स पर मॉर्डन स्टाइल डांस पेश किया।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/boat-club-adornment-of-surroundings-welcome-new-year-with-bright-lights-126409921.html

खजराना गणेश और बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़े भक्त, रात 12 बजते ही शुरू हुआ जश्न, मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव

इंदाैर. देशभर में नए वर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। रात 12 बजते ही खजराना गणेश मंदिर परिसर गजानन के नारे से गूंज उठा। वहीं महाकाल की नगरी बाबा की भक्ति में लीन हो गई। अलसुबह हाेने वाली भस्मआरती के लिए रात में ही भक्त मंदिर परिसर में जमा हो गए। जोरदात ठंड के बीच भी अपने आराध्य की भक्ति में भक्त लीन रहे। हजारों लोगों ने नववर्ष की शुरुआत भस्मआरती से की। खजराना, महाकाल मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में आराधना का दौर जारी है।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। नए साल की पहली सुबह में बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ, यानर दूध, दही, घी, शकर व शहद से बाबा को स्नान करवाया गया। उसके बाद चंदन का लेपन कर सुगन्धित द्रव्य चढ़ाए गए और फिर भांग से श्रृंगार किया गया। इस बीच पंडितों द्वारा मंत्रोचारण किए गए। फिर बाबा को श्वेत वस्त्र ओढ़ाकर भस्म रमाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्म आरती की गई। महाकाल की भस्मआरती में शामिल होने देशभर से भक्त उज्जैन पहुंचे और यहां किसी ने अपने परिवार की सुख शांति के लिए कामना की तो किसी ने देश में अमन चैन व समृद्धि को लेकर मत्था टेका। ऐसी मान्यता है कि बाबा महाकाल की भस्मआरती की एक झलक पाने से हर व्यक्ति, विशेष हो जाता है।


खजराना गणेश की रात 12 बजे हुई आरती में हजारों भक्त हुए शामिल
नववर्ष के आगमन के मौके पर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में रात 12 बजे आयोजित होने वाली महाआरती के लिए रात 10 बजे से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात 11 बजे बड़ी संख्या में भक्त मंदिर के गर्भगृह के बाहर और परिसर में स्थान ले चुके थे। इस दौरान जिला प्रशासन पुलिस विभाग और मंदिर समिति द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं को दरकिनार करते हुए भक्तों को जहां जगह मिली वहीं से प्रवेश लिया। गर्भगृह के बाहर तक पहुंचने के लिए भक्तों को काफी मशक्कत करना पड़ी। 12 बजते ही मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट, पंडित जयदेव भट्ट, पंडित नानू भट्ट आदि ने भगवान गणेश की आरती की और भक्तों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महाकाल मंदिर में अलसुबह बाबा की भस्मआरती की गई।
खजराना गणेश मंदिर में रात 12 बजे हुई आरती।
रात 12 बजे बड़ी संख्या में भक्त आरती में शामिल हुए।
अलसुबह बाबा के दर्शन को पहुंचे भक्त।
बाबा का सुबह विशेष श्रृंगार किया गया।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/devotees-reach-baba-mahakal-and-khajrana-ganesh-temple-in-new-year-126409911.html

आईएफएससी कोड में संशोधन नहीं होने से पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली, अब काटना पड़ रहे विभाग के चक्कर

धार.साहब..! सॉफ्टवेयर में त्रुटि होने के कारण अंचल के कई किसानों को अभी भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एक भी किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है। परेशान किसान पटवारी व बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा। साॅफ्टवेयर में दसई, कड़ोदकला की नर्मदा-झाबुआ मप्र ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक में आईएफएससी कोड डालने पर खंडवा दिखा रहा। ऐसे में किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह बात मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई जनसुनवाई में भारतीय किसान संघ ने एडीएम शैलेंद्रसिंह सोलंकी से कही। एडीएम ने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया है।

भाकिसं के सरदारपुर अध्यक्ष राधेश्याम बडबोदा, भाकिसं दसई के मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार व भाकिसं युवा वाहिनी संयोजक संतोष पाटीदार ने किसानों के साथ आकर शीघ्र सॉफ्टवेयर में सुधार करवा कर लाभ दिलाने की मांग की। नालछा ब्लॉक के अतिथि शिक्षक अजय मांडलिक ने आवेदन देकर 6 माह से ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं मिलना बताया। इसमें बताया गुलवा हायर सेकंडरी स्कूल में सेवारत हूं। मेरे साथ ब्लॉक के सभी अतिथियों को छह माह से वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रही। शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की। जनसुनवाई में कुल 107 आवेदन पर अफसरों ने सुनवाई की।


ग्राम पंचायत द्वारा किए गए खरंजा निर्माण की जांच कराने की मांग की
मनावर तहसील की ग्राम पंचायत गवली पिपल्या के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए खरंजा निर्माण के कार्य की जांच कराने, जनपद पंचायत बाग की ग्राम पंचायत नरवाली में पंचायत द्वारा 14 वां वित्त योजना के अन्तर्गत कराए गए कार्य की जांच कराने, गंधवानी तहसील के ग्राम साली सोल्यापुरा के ग्रामीणों ने ग्राम में स्थित काल्यावाला नाले पर बनाए गए सिंचाई तालाब का गहरीकरण कराने, सरदारपुर तहसील के ग्राम सुल्तानपुरा के ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुरा की जमीन का सीमांकन कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्राम एकलदुना, दिग्ठान के ग्रामीणों ने एकलदुना, दिग्ठान से निजामपुरा मार्ग पर अवैध तरीके से मृत मवेशियों की चीर-फाड़ करने के कार्य रोकने की मांग की। जिपं सीईओ संतोष वर्मा व एडीएम सोलंकी ने शिकायतें सुन संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धार. जिपं सभाकक्ष में एडीएम साेलंकी ने सुनी पीड़िताें की शिकायत।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/due-to-non-amendment-of-ifsc-code-installment-of-pm-kisan-samman-nidhi-was-not-received-now-the-rounds-of-the-department-are-being-cut-126409918.html

ग्रामीणों ने की लाइनमैन की शिकायत, बोले-हर काम के पैसे लिए जाते हैं

रतलाम.लाइनमैन द्वारा हर काम के एवज में रुपए लेने की शिकायत मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली कंपनी को की। अमरसिंह ने बताया कुंडाल डैम में पानी की मोटर लगाने के लिए लाइनमैन शहजाद मंसूरी ने 6000 रुपए लिए। इसकी रसीद भी नहीं दी। इसके बाद अवैध कनेक्शन करार देते हुए मोटर जब्ती में ले ली। विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की।
दंतोड़िया निवासी सुरेश पाटीदार ने बताया दस हजार रुपए का बिजली का बिल बकाया था। लाइनमैन घर पर आया और बोला बकाया जमा कराओ नहीं तो कनेक्शन काट देंगे। इस पर 5 हजार रुपए मैंने लाइनमैन को दिए तो लाइनमैन ने बिल जमा नहीं किया। आज तक बकाया आ रहा है। जमुनिया के तेजराम ने बताया मेरा बिजली का कनेक्शन मुफ्त योजना में है। इसके बाद भी मुझसे रुपए मांगें जा रहे हैं। मेरी बिजली की लाइन और ट्रांसफार्मर निकाल दिया है।

लाइनमैन शहजाद मंसूरी ने बताया कुंडाल डेम में मोटर सीधे लगा रखी थी। विधिवत कनेक्शन नहीं लेने पर जब्ती में लिया है। कार्रवाई के दौरान मेरे साथ झगड़ा किया। तेजराम को तो मैं जानता भी नहीं हुई है। ट्रांसफार्मर निकाला नहीं है। तेज हवा में गिर गया था। सामान भी संबंधित के घर पर पड़ा है। सुरेश पाटीदार को राशि लेने पर रसीद भी दी थी।मेरेखिलाफ जो भी शिकायतें की जा रही हैं वो सभी झूठी है।
शिकायत आई है जांच करवाएंगे - बिजली कंपनी के डीई ग्रामीण जयेंद्र ठाकुर ने बताया लाइनमैन के खिलाफ शिकायत आई है। जांच करवाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शिकायत आई है जांच करवाएंगे
बिजली कंपनी के डीई ग्रामीण जयेंद्र ठाकुर ने बताया लाइनमैन के खिलाफ शिकायत आई है। जांच करवाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाइनमैन के खिलाफ शिकायत लेकर बिजली कंपनी पहुंचे ग्रामीण।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/villagers-complained-to-the-lineman-saying-money-is-taken-for-every-job-126409907.html

खेतों के बीच से उभरता एक्सप्रेस-वे सबसे पहले भास्कर में देखिए...

रतलाम .1250 किमी के दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे का 244.4 किमी का हिस्सा मध्यप्रदेश से गुजरेगा। इसमें तीन जिले शामिल हैं, रतलाम, मंदसौर और झाबुआ। आदिवासी व पिछड़े क्षेत्र के लोगों का विकास करने के लिए इस रोड को इन क्षेत्रों से निकाला है।

जिले में नीमन, बड़ौदा में तेजी से काम चल रहा है। रास्ते में आने वाले पेड़ व निर्माण हटाकर जगह समतल कर रहे हैं। खेतोें के बीच 8 लेन का आधार नजर आने लगा है। साल के आखिरी तक 35 से 40 फीसदी हिस्सा यानी 100 किमी का रोड बन जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केपीएस चौहान का कहना है दिसंबर 2021 में काम पूरा हो जाएगा।

एक्सप्रेस-वे के बारे में यह भी जानिए...

देश की व आर्थिक राजधानी को जोड़ रहे
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर योजना के तहत बन रहा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (भारतमाला प्रोजेक्ट) चीन के बाजार कॉम्पीटिशन की तर्ज पर बनाया है। जहां से जहाज के जरिए दूसरे देशों तक माल पहुंचाएंगे और मंगवा सकेंगे। यह एक्सप्रेस-वे से देश के 6 दूसरे बड़े एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट होगा। इसके बीच में गुड़गांव, अलवर, कोटा, वड़ोदरा, नासिक जैसे बड़े शहर आएंगे, जो व्यापार-व्यसाय को बढ़ाएंगे।

ऐसे होगा 8 लेन से प्रदेश में विकास
  • दिल्ली की 150 व मुंबई की 125 किमी दूरी कम होगी।
  • किसान बड़ी मंडियों में उपज ले जा सकेंगे।
  • जल्दी खराब होने वाली सामग्रियां जैसे मावा, अंगूर, जामफल, स्ट्राबेरी सहित सभी फल व सब्जियां।
  • एजुकेशन हब तक पहुंच आसान होगी।
  • फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योग लगा सकेंगे।
  • औद्योगिक विकास से नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे
  • पर्यटन को बढ़ाना मिलेगा।
  • उज्जैन, इंदौर जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • इसे मुंबई के पोर्ट से भी कनेक्शन दिया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्राम भूतेड़ा (जावरा) के पास खेतों में फिलहाल ठेकेदार सारे साधन-संसाधनों के साथ खेत साफ कर जमीन को समतल कर रहा है। ड्राेन फोटो- राजेंद्र वर्मा, चिंटू मेहता


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/look-at-bhaskar-the-expressway-emerging-from-the-middle-of-the-fields-126409891.html

ठाठर के कालाडोह तालाब से लोधीपुरा तक मिली 10 किमी लंबी जल संरचना, 30 कुंडियां

बुरहानपुर. ठाठर के कालाडोह तालाब से लोधीपुरा तक 10 किमी लंबी जल संरचना मिली है। इसके साथ 30 कुंडियां भी पाई गई हैं। इनमें से 10 कुंडियां अब भी सही सलामत है। इतिहासकारों के अनुसार यह जल संरचना 1396 से 1600 ईसवीं के बीच फारूखी काल की हो सकती है। इस हिसाब से यह 400 साल से भी ज्यादा पुराने मुगलकालीन कुंडी भंडारे से भी प्राचीन है। इस धरोहर को संरक्षित करने के लिए अब राज्य पुरातत्व विभाग को इसके संबंध में जानकारी और साक्ष्य दिए जाएंगे।


इस जल संरचना की खोज इतिहासविद् कमरूद्दीन फलक ने की है। उनके अनुसार बनावट देखकर यह जल संरचना फारूखी काल की मालूम पड़ती है। इस संबंध में अभी और जानकारी जुटाना और जमीनी स्तर पर खोज करना बाकी है। इसको लेकर अपने स्तर पर जुटकर प्रयास कर रहे हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाकर इसे राज्य पुरातत्व विभाग को सौंपेंगे। ताकि इस प्राचीन धरोहर को संरक्षित किया जा सके।


फारूखी काल में पत्थरों का इस्तेमाल ज्यादा होता था
इतिहासविद् कमरूद्दीन फलक ने बताया कि फारूखी काल में निर्माण के लिए पत्थरों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था। इनमें छोटे-बड़े सभी आकार के पत्थर होते थे। पत्थरों से इमारत या अन्य निर्माण में खर्च भी कम लगता था। इनमें चूने का उपयोग भी कम होता था। मुगलकाल में निर्माण में एक समान पत्थरों का इस्तेमाल किया जाने लगा। इसलिए इनसे नहरों के रूप में जल संरचना बनाई गई।


शकर तालाब से बहादरपुर तक भी मिलती है संरचना
ऐसी ही जल संरचना शकर तालाब से बहादरपुर तक मिलती है। इसे फारूखी वंश के अंतिम शासक बहादूरशाह फारूखी के काल में बनाया गया था। बहादूरशाह की यह जल संरचना कालाडोह से मिली प्रणाली से मिलती-जुलती है। फारूखी काल के बाद अकबर का शासन आया। उनके शासनकाल में अब्दुल रहीम खान-ए-खाना ने जल संरचना को नहर के रूप में परिवर्तित किया। इसे कुंडी भंडारा के नाम से जानते हैं।


कालाडोह तालाब कभी सूखता नहीं, दिखी थी सुरंग
फलक ने बताया ग्राम ठाठर के पास कालाडोह तालाब है। बताते हैं यह तालाब कभी सूखता नहीं है। कुछ समय पहले तालाब देखने के लिए यहां पहुंचे थे। यहां मिट्‌टी की एक सुरंग दिखाई दी। इसको लेकर खोज की तो सुरंग ग्राम लोधीपुरा तक मिली। इसके बीच 30 कुंडियां (बावड़ी या कुएं) मिली। इनमें से 20 से ज्यादा कुंडियां टूट चुकी हैं। 10 कुंडियां अब भी सही-सलामत हैं। इनमें मिट्‌टी के पाइप लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burhanpur: 10 km long water structure, 30 kundis found from Kaladoh pond of Thathar to Lodhipura
कुंडियों से सप्लाय के लिए जुड़ी मिट्‌ठी की पाइप लाइन।


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/10-km-long-water-structure-30-kundis-found-from-kaladoh-pond-of-thadar-to-lodhipura-126409881.html

दूसरे क्वार्टर में बुरहानपुर देश में 22वें नंबर पर, पहले था 53वें पर

बुरहानपुर. साल के आखिरी दिन स्वच्छता को लेकर शहर को अच्छी खबर मिली है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दूसरे क्वार्टर में बुरहानपुर एक लाख से ज्यादा की आबादी वाले देश के 384 शहरों में 22वें नंबर पर आ गया है। पहले क्वार्टर के सर्वे में शहर 53वें नंबर पर था।


स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की शुरुआत अप्रैल से हुई थी। इस बार तीन चरणों में सर्वे हो रहा है। पहला सर्वे अप्रैल से जून के बीच हुआ। इसमें बुरहानपुर को दो हजार में से 1039.76 अंक मिले लेकिन इसके बाद हुए जुलाई से सितंबर के सर्वे में सुधार करते हुए दो हजार में से 1321.15 अंक हासिल किए। इसके साथ ही बुरहानपुर एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की सूची में 22वें नंबर पर आ गया। आखरी सर्वे जनवरी में होगा।


डबल प्लस ओडीएफ ने बढ़ाए अंक, सफाई में भी सुधार
पहले क्वार्टर के सर्वे में आए अंकों के बाद नगर निगम ने सफाई कार्य में सुधार किया। इसके साथ ही नगर निगम को जारी हुआ डबल प्लस ओडीएफ सर्टिफिकेट भी काम आया। इसके मिलने से अंकों में काफी सुधार हुआ है। जुलाई से सितंबर के बीच शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ कचरे का सही प्रबंधन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और बाजार में सफाई का कार्य सुधरा है।


पहले-दूसरे क्वार्टर के 25 प्रतिशत अंक भी जुड़ेंगे
आखिरी सर्वे में चार हजार अंकों में से निगम को अंक मिलेंगे। इसमें पहले और दूसरे सर्वे के 25 प्रतिशत यानी एक हजार अंक शामिल होंगे। इसमें 20 प्रतिशत अंक सर्वे में मिले अंकों के और पांच प्रतिशत अंक स्वच्छता में हुए सुधार के आधार पर दिए जाएंगे।


स्टार रेटिंग मिली तो टॉप टेन की कर सकते हैं दावेदारी
आखिरी सर्वे अक्टूबर से दिसंबर के बीच हुए स्वच्छता सुधार के कार्यों पर होगा। जनवरी में इसके सत्यापन के लिए टीम आएगी। तीसरा सर्वे खत्म होने के बाद नगर निगम को स्वयं की रैंकिंग और अंक जारी करना है। इसके पहले नगर निगम फाइव स्टार रेटिंग पाने के लिए तैयारी कर रहा है। फाइव स्टार रेटिंग मिलने से एक हजार अंक सर्वे में मिल जाएंगे। ऐसा होता है तो नगर निगम एक लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहरों की टॉप टेन की सूची में शामिल हो सकता है।


अधिकारियों को नहीं पता रैकिंग क्या
सूची जारी होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों से स्वच्छता सर्वेक्षण के दूसरे क्वार्टर की रैंकिंग के बारे में पूछा गया तो उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। उपायुक्त सलीम खान से पूछने पर उन्होंने कहा पहले क्वार्टर का रिजल्ट काफी पहले आ गया है। फिलहाल स्वच्छता को लेकर कोई रैंकिंग जारी नहीं हुई है। अब तो फाइनल सर्वे होना है।


सर्वे के लिए यह है निगम की तैयारी
आखिरी सर्वे के लिए नगर निगम तैयारी में जुटा है। शहर में सौंदर्यीकरण के लिए उद्यानों के बाहर पैवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। डिवाइडर की रंगाई-पुताई के साथ चौराहों का सौंदर्यीकरण और फव्वारों का सुधार किया जा रहा है। कचरा एकत्र करने वाले स्थानों का सौंदर्यीकरण कर यहां सेल्फी पाइंट बनाए जा रहे हैं। परकोटे की मरम्मत और रंगाई का काम चल रहा है। इसके साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाने का काम भी शुरू किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रेंचिंग मैदान पर शहर से निकले कचरे से तैयार हो रही कम्पोस्ट खाद।


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/in-the-second-quarter-burhanpur-was-at-number-22-in-the-country-first-at-53rd-126409876.html

सीमेंट फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ श्रमिकों का कलेक्टोरेट में प्रदर्शन

नीमच/नयागांव. विक्रम सीमेंट फैक्टरी खोर के प्रबंधन द्वारा 250 से अधिक लाेडर श्रमिकों काे बेराेजगार कर दिया। इसके बाद से श्रमिकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन प्रबंधन व जिला प्रशासन द्वारा इनकी बात नहीं सुनीं। पूर्व में कलेक्टर काे ज्ञापन देकर अपनी परेशानी बताई थी। जिसका समाधान नहीं किया गया। मंगलवार को मजदूर एक जुट होकर कलेक्टोरेट पहुंचे। फैक्टरी प्रबंधन, ठेकेदार की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिकारी इनकी बात सुनने के लिए नहीं पहुंचे तो गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ भी नारे लगाए। इसके बाद कलेक्टर अजयसिंह गंगवार को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने जावद एसडीएम दीपक चौहान को प्रबंधन से बात कर श्रमिकों की समस्या का तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

फैक्टरी प्रबंधन व ठेकेदार द्वारा बेरोजगार किए श्रमिकों ने सबसे पहले एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी राकेश सगर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि प्रबंधन व ठेकेदार कंपनी द्वारा हमें काम पर नहीं रखा जा रहा है। हमारा एक साथी विक्रमसिंह गायब है। सोमवार को उससे अंतिम बार बात हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उसकी तलाश की जाए और हमारी समस्या का समाधान करवाए। इसके बाद सभी श्रमिक कलेक्टोरेट पहुंचे। डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहोर पहुंच तो श्रमिकों ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर कलेक्टर से चर्चा करने की मांग की। इसके बाद कलेक्टर ने श्रमिकों के प्रतिनिधि मंडल को कक्ष में बुलाया जहां इनसे विस्तार से चर्चा कर परेशानी को सुना। कलेक्टर ने एसडीएम को बुधवार को श्रमिकों के साथ फैक्टरी प्रबंधन और ठेकेदार की बैठक कर निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद श्रमिक वापस लौटे। पूर्व सरपंच उदयसिंह चंद्रावत, जनपद सदस्य प्रकाश मेघवाल, रंजीत सिंह चारण, डॉ. जीएस राठौड़, मनोहरसिंह चंद्रावत, अशोक गुर्ज, राजेश टेलर, पृथ्वीराज खटीक, पंकज पुरोहित, राधाकिशन चौहान, महेश नाथ उपस्थित थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विक्रम सीमेंट फैक्टरी खोर के प्रबंधन के खिलाफ कलेक्टोरेट में प्रदर्शन करते श्रमिक।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/demonstration-of-workers-in-the-collectorate-against-the-cement-factory-management-126409875.html