Thursday, April 30, 2020

मंडियां बंद, खरीदार नहीं मिलने से खेतों में ही सड़ रहा प्याज, लागत मिलना भी हुआ मुश्किल

लाॅकडाउन के कारण मंडियां बंद है। किसानाें की उपज घर, खलिहान व खेतों में रखी है। जिले से बाहर जाने पर रोक है। ऐसे में कच्ची उपज खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। हजारों क्विंटल उपज खराब होने से किसानों को लागत भी नहीं मिल रही। है। सभी तरह की सब्जियाें के साथ अब प्याज भी सड़ने लगा है। ये हालात एक-दो गांव के नहीं बल्कि हर प्याज उत्पादक किसान के खेत की है। सौदा पर्ची से व्यापारियों द्वारा गांवों अपने मुनीम या दलाल भेजकर उपज खरीदी करवाई जा रही है। प्याज दो से चार रुपए किलो भाव दे रहे हैं। ऐसे में किसान उपज बेचने की जगह उसे खेतों में ही सड़ने के लिए छोड़ रहे हैं।
जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर ग्राम दारू, दारू का खेड़ा, बिसलवासकलां, जीरन, हरवार सहित आसपास के गांवों में प्याज व सब्जी उत्पादक किसान उपज की लागत नहीं मिल रही है। कोरोना संक्रमण से चलते 20 मार्च तक प्याज के मंडी में अच्छे भाव मिल रहे थे। 25 मार्च से लॉकडाउन होने के बाद मंडियां बंद हो गई। गांव से जिला मुख्यालय व अन्य जिलों में जाने पर रोक लग गई। किसानों ने प्याज सहित टमाटमर, भिंडी सहित अन्य उपज खेत से निकाली। बाहर नहीं जाने के कारण यह खेतों में ही खराब होने लगी। किसानों ने सब्जियां मवेशियों को खिलाना शुरू कर दी।

120 बीघा में प्याज और सब्जी की खेती

ग्राम दारू के किसान ओमप्रकाश पाटीदार, रुघनाथ गोस्वामी, नारायण मेघवाल, कवंरलाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, सुनील पाटीदार ने बताया गांव में 120 बीघा से अधिक खेतों में प्याज सहित टमाटर, ककड़ी, गिलकी, भिंड़ी, तरोई, लोकी, हरी मिर्ची, धनियां सब्जियां सड़ गई है। लॉकडाउन के कारण सब्जी मंडियां भी बंद रही। गांव से बाहर जाने पर रोक थी। सब्जियां समय पर मंडी में नहीं पहुंची। वहां भाव भी कम मिलने के कारण कई किसानों को उपज ले जाने का भाड़ा भी नहीं मिल रहा था। तो उन्हें सब्जियां मवेशियों को खिलाना ही उचित समझा। गांव में 4 हजार से ज्यादा बोरी प्याज किसानों के घर व खेत पर पड़े है। यदि 4-5 दिन में मंडी नहीं खुली तो प्याज पूरा खराब हो जाएगा।

साैदा पर्ची में 3 से 4 रुपए प्रति किलाे भाव दे रहे व्यापारी

मंडियां बंद हाेने तथा किसानाें के पास रखी उपज समय पर नीलाम नहीं हाे रही थी। शुरू में व्यापारियों ने गांवों में जाकर किसानाें से उपज खरीदी। इसके बाद मुनीम व दलाल गांवों में भेजना शुरू कर दिए। जाे उपज कम भाव में खरीद रहे हैं। आर्थिक तंगी तथा मंडी आने-जाने की परेशानी से बचने के लिए किसान सस्ते भाव में उपज बेच रहे हैं। इसी का उदाहरण जीरन गांव का है। जहां व्यापारी के मुनीम ने किसान के पास जाकर प्याज का साैदा किया। भाव तीन से चार रुपए किलाे बताए। जबकि बाजार में थाेक में भाव 15 रुपए तथा फुटकर में 25 रुपए किलो तक है। व्यापारियों ने भाव सुनते ही सौदा निरस्त कर मुनीम को वापस भेज दिया। किसान प्रेमसुख पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, सुनील पाटीदार, विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि एक बीघा प्याज उत्पादन पर लगभग 20 से 22 हजार रुपए खर्च आता है। लॉकडाउन के कारण मंडियां बंद है। व्यापारियों के मुनीम सौदा पर्ची पर सस्ते दाम पर उपज खरीदकर मुनाफा कमाने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के किसानों ने इनको प्याज बेचा ही नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandis closed, onion rotting in fields due to lack of buyers


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/mandis-closed-onion-rotting-in-fields-due-to-lack-of-buyers-127262410.html

क्वारंटाइन सेंटर पर चिकित्सकों से पूछा : कोई समस्या तो नहीं, मंडी में नीलामी कार्य भी देखा

कोरोना प्रभारी अधिकारी व आईएएस कवींद्र कियावत ने गुरुवार सुबह 11 बजे व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर व अन्य अधिकारियों के साथ गुदरी कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को समय-समय पर सब्जी, दूध सहित आवश्यक सामग्री की पूर्ति के लिए निर्देश दिए। कृषि मंडी में गेहूं खरीदी का भी निरीक्षण किया।
मंडी सचिव से कहा कि नीलामी के दौरान व्यापारी खड़े ना रहें, इसके लिए आवश्यक कुर्सियां रखें। साथ ही मंडी में किसानों एवं व्यापारियों को गर्मी से राहत देने के लिए पंखे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। किसानों व व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग की समझाइश दी। वे क्वारंटाइन सेंटर व कंट्रोल रूम भी पहुंचे। सेंटर पर चिकित्सकों से उनकी समस्या जानी। कंट्रोल रूम की व्यवस्था देख सराहना की। कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी हितेश चौधरी, कृषि उपज मंडी सचिव जेके चौधरी, एसडीएम अंकिता प्रजापति आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Asked the doctors at the Quarantine Center: No problem, also saw auction work in Mandi


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/asked-the-doctors-at-the-quarantine-center-no-problem-also-saw-auction-work-in-mandi-127262395.html

लॉकडाउन में फंसे हजारों मजदूरों को राहत, मप्र-महाराष्ट्र सीमा से हुई घर रवानगी, उप्र जा रहे एक मजदूर की बिजासन में मौत

महाराष्ट्र से अपने प्रदेश लौट रहे मजदूरों को सेंधवा के पास मध्य प्रदेश की सीमा में अब तक रोका जा रहा था। ज्यादातर को वापस महाराष्ट्र की ओर लौटाया जा रहा था। गुरुवार सुबह तक एक हजार से अधिक मजदूर सीमा पर जमा हो गए थे। इनमें अधिकांश उत्तर प्रदेश और कुछ बिहार व राजस्थान के थे। नाराज मजदूरों ने 2 घंटे तक हाइवे जाम किया। उनकी एक ही मांग थी आगे जाने दिया जाए। प्रशासन व पुलिस ने समझाइश देकर रोड से हटवाया। इसी बीच सरकार की नई गाइडलाइन के दस्तावेज जिला प्रशासन के पास आए कि लॉक डाउन में फंसे मजदूरों काे नहीं रोका जाए बल्कि उनके घर वापसी की व्यवस्था कराई जाए। इसके बाद स्क्रीनिंग शुरू करवाई गई। अफसरों ने उनकी घर रवानगी करवाई। वहीं भिवंडी से साइकिल पर सवार होकर उप्र जा रहे मजदूर की बिजासन घाट पर मौत हो गई।
दरअसल, हजारों मजदूर महाराष्ट्र की ओर से सैकड़ों किमी पैदल मप्र की सीमा में पहुंचे थे लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। सुबह 8 बजे मजदूर महाराष्ट्र जाने वाले रोड पर बैठ गए। 2 घंटे हंगामें के बाद एसडीओपी टीएस बघेल, एसडीएम घनश्याम धनगर ने उन्हें समझाया कि कलेक्टर व एसपी आकर निर्णय लेंगे। तब तक आप स्वास्थ्य परीक्षण करवा लें। तब लोग रोड से हटे। इसके बाद स्क्रीनिंग शुरू की गई। बड़वानी कलेक्टर अमित तोमर व एसपी डीआर तेनीवार के पहुंचने के बाद मजदूरों को भोजन करवाया और स्वास्थ्य परीक्षण का सर्टिफिकेट देकर रवाना किया। अधिकांश अपने वाहनों से ही गए। पैदल जाने वालों को छोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा बस व्यवस्था की गई।
महाराष्ट्र के अफसरों से किया समन्वय
कलेक्टर अमित तोमर ने बताया पूर्व की गाइडलाइन के पालन में महाराष्ट्र से आ रहे मजदूरों को आगे जाने से रोका जा रहा था। बुधवार को नई गाइडलाइन जारी होने से मजदूरों को जाने दिया गया। महाराष्ट्र के अफसरों से भी कहा है कि वे मजदूरों को उनके प्रदेश में बनी जांच चौकी पर रोककर वहां से संबंधित प्रदेश तक पहुंचाएं।

थकान होने से शेड में आराम करने के दौरान हुआ था बेहोश

मौत का कारण पता नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
महाराष्ट्र के भिवंडी से साइकिल पर सवार होकर उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूर की गुरुवार को बिजासन घाट पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। बिजासन चौकी प्रभारी एसआई कविता कनेश ने बताया उत्तरप्रदेश के गोरखपुर महाराज गंज निवासी तबारत मंसूरी (50) महाराष्ट्र में भिवंडी से साईकिल से अपने गांव जा रहा था। बिजासन घाट पर मंदिर के बाहर बने शेड में आराम कर रहा था। इसी दौरान वह बेहोश हो गया। उसके साथ में सफर करने वाले रमेश कुमार गौड़ निवासी उत्तर प्रदेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बिजासन में मौजूद डॉक्टरों से उसकी जांच कराई। डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। एम्बुलेंस से उसके शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। मजदूर के मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का खुलासा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Relief for thousands of laborers trapped in lockdown, house departure from MP-Maharashtra border, death of a laborer going up in UP


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/relief-for-thousands-of-laborers-trapped-in-lockdown-house-departure-from-mp-maharashtra-border-death-of-a-laborer-going-up-in-up-127260957.html

कोरोना संक्रमित परिवार की बेटी के मकान मालिक पति-पत्नी भी संक्रमित, अब जिले में 26 पॉजिटिव

गुरुवार को कोरोना की अच्छी और बुरी दोनों खबरें आई। बुधवार रात को 7 लोगों की रिपोर्ट आई थी। इसमें से 5 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं सेंधवा निवासी दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। वहीं गुरुवार दोपहर में इंदौर के अस्पताल में भर्ती सेंधवा के तीन लोगों की इलाज के बाद छुट्‌टी हो गई। सेंधवा में अब तक 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
शहर के कंटेनमेंट एरिया में संक्रमण रुक नहीं रहा है। सऊदी अरब से लौटे परिवार के संपर्क में आए बेटी के मकान मालिक के परिवार में भी 4 दिन पहले लक्षण पाए जाने पर मकान मालिक पति-पत्नी को बड़वानी में आइसोलेट किया गया था। दंपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 18 हो गई है। वहीं मकान मालिक के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है और बेटी की रिपोर्ट आना शेष है। दोनों को घर में क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब पॉजिटिव मरीजों से चर्चा कर उनके संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेट करेगी। हालांकि 16 संक्रमित लोगों में से 4 लोग ठीक हो चुके हैं। जिन्हें घर में 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहना होगा। आरोग्य सेतु एप से उनकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

मकान मालिक के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव, बेटी की आना बाकी, दोनों को किया होम क्वारंटाइन

बैठक... आज से कंटेनमेंट एरिया में फिर से सर्वे शुरू करेगा विभाग
बड़वानी शहर में एक सप्ताह में कोई नया केस नहीं मिला है। शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के कंटेनमेंट क्षेत्र में फिर से घर-घर जाकर सर्वे करेगी। इस दौरान सर्दी-खांसी-बुखार से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज करेगी। कलेक्टोरेट में गुरुवार को जिपं सीईओ मनोज सरियाम ने डिस्ट्रिक मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक ली। इसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि सर्वे के दौरान वे टीम को सही जानकारी दे। कंटेनमेंट क्षेत्र में सर्वे के लिए जाने वाली टीमों के कार्यों का स्थल मूल्यांकन व रेंडम सत्यापन दूसरे विभाग के अधिकारियों से कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान अपर कलेक्टर रेखा राठौर, एसडीएम अंशु जावला, सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या, सिविल सर्जन डॉ. आरसी चोयल, सदस्य डॉ. जगदीश यादव मौजूद थे।

राहत... 3 लोगों को मिली छुट्‌टी
सेंधवा के 3 कोरोना संक्रमितों को इलाज के बाद इंदौर के अरविंदो व मनोरमा राजे टीबी अस्पताल से गुरूवार को छुट्टी मिली। इसमें 40 वर्षीय रेहमत बी पति शौकत, 19 वर्षीय मुबासरा पति शौहेब व 18 वर्षीय फैज उस्मान खत्री शामिल है। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमित 26 लोगों में से इलाज के बाद 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी मिली है। जबकि 9 लोगों का इलाज इंदौर व बड़वानी के अस्पताल में जारी है। इसमें से 5 लोग बड़वानी में व 4 लोग इंदौर में भर्ती है।

दूसरी रिपोर्ट निगेटिव, आज छट्‌टी
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सेंधवा के संक्रमित 22 वर्षीय सोहेब सोकत की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार उसे जिला अस्पताल से छुट्टी देकर होम क्वारंटाइन करेंगे। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया गुरुवार 4 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें से 2 लोग सुलतान इब्राहिम व उनकी पत्नी रेहमत बी सुलतान जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर होम क्वारंटाइन करेंगे। एक अन्य सेंधवा निवासी 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वह अभी होम क्वारंटाइन में रह रही थी।

आशाग्राम में संचालित होगा आइसोलेशन वार्ड

ट्रामा सेंटर में भर्ती 3 मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा है। बैठक में तय किया कि दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर इन लोगों को होम क्वारंटाइन में भेजकर सिर्फ आशाग्राम में ही आइसोलेशन वार्ड शुरू रखा जाएगा।

75 वर्षीय बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत
शहर के राम कटोरा क्षेत्र में पांच दिनों से बीमार बुजुर्ग व्यक्ति की बुधवार रात 3 बजे निजी अस्पताल में मौत हो गई। निजी अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय बुजुर्ग को निमोनिया के लक्षण थे। उन्हें बुधवार को ही दूसरे अस्पताल से लाकर यहां भर्ती किया गया था। इसके पहले 26 से 29 अप्रैल तक वे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती थे। मौत होने के बाद परिजन शव को घर ले जाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम घनश्याम धनगर से चर्चा कर शव को सीधे मुक्तिधाम पहुंचाया गया। जहां पर प्रशासन और अस्पताल कर्मचारियों की मौजूदगी में उनके 3 बेटों ने पिता के शरीर का अंतिम संस्कार किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक बुजुर्ग की कोरोना जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया। अब उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उनका सैंपल लेकर उन्हें भी क्वारंटाइन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Landlord husband and wife of daughter of Corona infected family also infected, now 26 positive in district


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/landlord-husband-and-wife-of-daughter-of-corona-infected-family-also-infected-now-26-positive-in-district-127260967.html

सब्जी हुई खराब, लॉकडाउन नहीं खुला तो फलों की फसलें भी हो जाएंगी बर्बाद

लॉकडाउन के कारण जिले में सब्जियों की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है। अब यदि तीन मई को लॉकडाउन नहीं खुला तो फलों की फसलें भी बर्बाद हो जाएगी। किसानों के खेतों में फलों की फसलें पक कर तैयार है और किसानों को लॉकडाउन खुलने का इंतजार है। किसानों ने बताया पपीता, अमरूद, तरबूज सड़ने लगे है। अब इन्हें ज्यादा दिन तक नहीं रोक सकते।
लॉकडाउन के बाद से जिले से सब्जी की सप्लाय पूरी तरह से बंद है। इसके चलते किसानों ने गिलकी, ककड़ी, टमाटर सहित अन्य सब्जियां मवेशियों को खिला दी है। अब पपीता, तरबूज, अमरूद की फसलें भी खराब होने लगी है। इसको लेकर किसान चिंतित है। जिले से पहले प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सब्जी और फलों की सप्लाय होती थी। जो पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी अधिकांश जगह सब्जी, फलों का विक्रय प्रतिबंधित है। इस कारण से किसानों को ज्यादा नुकसान हो रहा है। किसान कैलाश मुकाती ने बताया उन्होंने एक लाख रुपए खर्च कर एक एकड़ में पपीता लगाया था। जो बिकने के लिए तैयार है। लेकिन लॉकडाउन के कारण सप्लाय नहीं कर पा रहे है। ऐसे में कुछ पपीता खराब होने लगे है। इसी तरह पांच लाख रुपए खर्च कर 10 एकड़ में केला लगाया था। ये भी बिकने के लिए तैयार है। साढ़े चार लाख रुपए खर्च कर 14 एकड़ में तरबूज लगाया था। जिसे मवेशियों को खिला दिया है। 6 एकड़ के टमाटर 30 रुपए कैरेट बेचने पड़े। जो 130 से 150 रुपए कैरेट बिकते थे। हालांकि अमरूद की फसल में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इस तरह से जिले के अन्य किसान भी परेशान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vegetables spoil, if the lockdown is not opened then fruit crops will also be ruined


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/vegetables-spoil-if-the-lockdown-is-not-opened-then-fruit-crops-will-also-be-ruined-127260975.html

शिक्षकों ने घर बैठकर जांची 43 हजार 647 कॉपियां

जिले में इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, जो 22 अप्रैल से शुरू हुआ था। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के उद्देश्य से इस बार शिक्षकों को घर बैठकर मूल्यांकन के लिए कॉपियां दी है। शिक्षक जगदीश गुजराती सहित अन्य शिक्षक घर बैठकर कॉपियां जांच रहे हैं। अभी तक उन्होंने 43647 कॉपियों का मूल्यांकन किया है। वहीं मूल्यांकन केंद्र संस्था उत्कृष्ट स्कूल के स्टाफ द्वारा संकुल स्तर पर जाकर शिक्षकों को कॉपियों का वितरण किया गया। प्राचार्य आरएस जाधव ने बताया 74576 कॉपियों का मूल्यांकन होना शेष है।

शिक्षकों के हाथ सैनिटाइज कर बांटी कॉपियां
वायरस के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की कॉपियों का पहले चरण का गृह मूल्यांकन कराने के निर्देश हैं। डीईओ एएस सोलंकी व प्राचार्य जाधव ने बताया जिले में संकुल स्तर पर वाहनों के जरिए शिक्षकों को 25 अप्रैल तक कॉपियों का वितरण किया। इस दौरान शिक्षकों के हाथ सैनिटाइज करने के बाद उन्हें कॉपियां दी गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। उन्होंने बताया पहले चरण के मूल्यांकन के लिए बोर्ड से 118229 कॉपियां मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teachers check 43 thousand 647 copies sitting at home


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/teachers-check-43-thousand-647-copies-sitting-at-home-127260984.html

17 राज्यों में फंसे हैं जिले के 5 हजार से ज्यादा मजदूर, जो यहां आ गए उनके पास काम नहीं

लाॅकडाउन के एक माह के बाद भी देश के अलग-अलग 17 राज्यों में जिले के 5 हजार मजदूर फंसे हैं। जो लौटकर घर आए उनके पास काम पर्याप्त नहीं है। महाराष्ट्र में फंसे 20 से ज्यादा मजदूर गुरुवार को पैदल ही रवाना हो गए। धुलिया जिले में 1200 मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर गुहार लगाई, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई। मजदूर कैलाश बिलवे ने बताया कि यहां तहसीलदार के पास गए थे। उन्होंने कहा कि आपके राज्य वाले हमें लिखित में आदेश देंगे तब जाने देंगे। उन्होंने ई पास बनवाने को कहा। गुजरात के तापी जिले में 4 हजार मजदूर दिसंबर से ईंट बना रहे हैं। लॉकडाउन में राशन नहीं मिल रहा है। मजदूर दिनेश गांगले ने बताया कि मप्र सरकार ने मजदूरों को वापस लाने को आदेश दिए है, लेकिन अमल नहीं हो रहा है। एक माह से परेशान हैं। सूरत के बारडोली में फंसे दिनेश सोलंकी, हुकूम गांगले ने बताया कि लोहारी, प्रेमनगर, छोटी ठिबगांव, सगुर भगुर आदि गांव के हैं। सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मजदूर बार्डर तक आ जाते तो फिर पैदल खरगोन जिले में ही आ जाते।

150 से ज्यादा मजदूरों को स्क्रीनिंग कर यूपी भेजा
जिला पंचायत के तकनीकी सहायक नीरज अमझरे ने बताया कि गुरुवार शाम को 8 बसों में 277 मजदूरों को उप्र भेजा है। डॉ. अनुपम अत्रे ने स्क्रीनिंग की। अब तक 400 से ज्यादा मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है। गुजरात से 193 मजदूर खरगोन आए हैं। गुजरात बाॅर्डर स्थित पिटोल से 21 मजदूरों को लेकर बस पहुंची है।

कई राज्यों के शहरों में फंसे हैं मजदूर
गुजरात के तापी वियारा में 4 हजार, महाराष्ट्र के धूलिया में 1200, यूपी में 250, राजस्थान में 63, तमिलनाडू में 12 फंसे हैं। आंध्रप्रदेश में 7, तेलंगाना में 26, उड़ीसा में 4, केरल में 11, दिल्ली में 10, कर्नाटक में 41, राजस्थान में 15, चैन्नई में 14, पश्चिम बंगाल में 6, पंजाब में 4, बिहार में 2 और जम्मू में 1 मजदूर व पश्चिम बंगाल में 15 लोग हैं।

की-पैड मोबाइल चलाना नहीं आता, एंड्राइड से बनाना है ई पास
मप्र सरकार ने यात्रियों के लिए ई पास की सुविधा दी है। इसमें मजदूरों को परेशानी आ रही है। मजदूरों को की पैड मोबाइल चलाते नहीं आ रहा है। एंड्राइड मोबाइल से अंग्रेजी में ई पास नहीं बना पा रहे हैं। मजदूरों ने कहा कि आधार कार्ड या मोबाइल सुविधा दी जाना चाहिए।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 5 thousand laborers of the district are stranded in 17 states, who come here do not have work


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/more-than-5-thousand-laborers-of-the-district-are-stranded-in-17-states-who-come-here-do-not-have-work-127260994.html

अब बस यही काम खाना खाओ और दिनभर घर बैठो

भगवानपुरा विकासखंड के बन्हेर निवासी रामप्रसाद (35) बताते हैं 22 मार्च को गुजरात से बन्हेर गांव निकले। यहां आकर कुछ दिन गेहूं कटाई की। सामान खरीदा। अब कोई काम नहीं है। खाना खाकर दिनभर घर बैठो। उन्होंने कहा लॉकडाउन में कोई काम नहीं है।
कम मजदूरी व पर्याप्त काम नहीं मिलने से गुजरात जाते हैं। अहमदाबाद में मल्टी-बिल्डिंग निर्माण का काम करते थे। दोनों पति-पत्नी को 400-400 रुपए रोज मजदूरी मिल रही थी। दो बच्चे दादा के पास रहकर पढ़ाई करते हैं। कोरोना के संक्रमण में लौटना पड़ा। अब ऐसी विपदा नहीं आई तो ही बाहर के प्रदेश जाएंगे। अन्यथा यहां मकान निर्माण, खेती व मजदूरी कर परिवार चलाएंगे।
जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा ने दावा किया है कि जिले में मजदूरों को मनरेगा के अंतर्गत काम दिया जा रहा है। इसमें गड्‌ढे खोदना, पीएम आवास आदि में काम मिल रहा है, लेकिन हकीकत में मजदूरों को कोई काम नहीं मिल रहा है। लाॅकडाउन में लोग घरों में कैद है। महाराष्ट्र से लौटे भगवानपुरा क्षेत्र के मजदूर गुमानसिंह बारेला, छीतर वास्कले ने बताया कि हमें मजदूरी नहीं मिली है। घर पर ही आराम कर रहे हैं।

गुजरात से 32 खाली वाहन लौटे, ढाई लाख का नुकसान
गुजरात में फंसे मजदूरों के लेने के लिए 26 अप्रैल को रात में 32 बसें गुजरात भेजी थी। सीमा पिटोल में वाहन रोके गए। मजदूर नहीं आए। क्योंकि गुजरात सरकार ने उन्हें अनुमति नहीं दी। 29 अप्रैल को खाली वाहन लौटे। इसमें एक वाहन का 10 से 15 हजार रुपए खर्च हुआ। इस हिसाब से ढाई लाख रुपए से ज्यादा का सरकारी राशि का नुकसान हुआ। विधायक रवि जोशी ने कहा कि गुजरात व अन्य राज्यों में पहले समन्वय के बाद वाहन भेजना था। अब गलती सुधारते हुए संबंधित राज्यों के प्रमुख सचिवों से चर्चा कर मजदूरों को जल्दी खरगोन लाया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now just eat this food and sit at home all day


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/bistan/news/now-just-eat-this-food-and-sit-at-home-all-day-127261001.html

एक माह से बैंगलुरु में फंसे हैं 73 सेवानिवृत्त सैनिक, बोले- ई पास जारी कराए सरकार

भारतीय सेना से 31 मार्च को रिटायर्ड हुए खरगोन, बड़वानी व खंडवा जिलों सहित प्रदेश के 73 सिपाही लॉकडाउन में बैंगलुरु (कर्नाटक) में फंसे हुए हैं। इनमें खरगोन जिले के 3, बड़वानी जिले के 9 व खंडवा का 1 सैनिक भी है। एक माह हो गया। वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। कुछ सैनिकों ने ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन इमरजेंसी न हाेना से उनका आवेदन निरस्त हो गया। प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचना भेजी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोरोना संक्रमण के बीच सैनिकों के परिजन चिंता में है। लॉकडाउन आगे बढ़ने की आशंका है। खरगोन व इंदौर के सैनिकों ने परिजन के माध्यम से क्षेत्रीय सांसदों से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से घर वापसी में ई-पास की व्यवस्था करने को कहा है। खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से सैनिकों की गृह वापसी का आग्रह किया है।
जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना से 31 मार्च 2020 को सैनिक सेवानिवृत्त हो गए थे। वे सभी नियमानुसार बैंगलुरु (कर्नाटक) के आर्मी सर्विस कोर सेंटर पर सेवा व पेंशन संबंधी डॉक्यूमेंटेशन कराने पहुंचे हैं। उनका 1 अप्रैल काे विभिन्न ट्रेनों से रिजर्वेशन भी था, लेकिनलॉकडाउन में लौट नहीं पाए। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन खुलने का इंतजार किया। लेकिन यह आगे बढ़ाने से वे लौट नहीं पा रहे हैं। खरगोन जिला पूर्व सैनिक कल्याण समिति कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता व प्रकाश भावसार ने बताया मुख्यमंत्री व सांसद से बैंगलुरु में फंसे सैनिकों की सूची भेजकर घर वापसी की मांग की।

सैनिकों ने कहा - ई-पास जारी कराए सरकार

सेवानिवृत सिपाही गणेश यादव निवासी यमुना कुंज कॉलोनी खरगोन ने फोन पर बताया हमें ई-पास जारी किया जाए या सरकार व्यवस्था करें। ताकि हम घर पहुंच सके।
ब्रजविहार कॉलोनी के आरएस मुजाल्दे ने कहा घर पर बच्चे चिंता कर रहे हैं। उनसे फोन पर बात होती है तो वे एक ही बात पूछते हैं कि घर कब आओगे।
इंदौर के हरीश सूर्यवंशी ने आशंका जताई कि लॉकडाउन पुनः आगे बढ़ाया जा सकता है, ऐसे में जल्द घर वापसी हो।
सिपाहियों ने कहा कि आर्मी सर्विस कोर सेंटर पर कोई परेशानी नहीं है।

निमाड़ के 13 रिटायर्ड सैनिक शामिल
खरगोन के गणेश यादव, जितेंद्र मौर्य व रेल सिंह, खंडवा के रामलाल बरडे, बड़वानी के बिरमल सिंह, अनिल वाघ, इमरान खान, अनिल वास्कले, कमलेश काग, कमलेश कर्मा, जितेंद्र राठौड़, विजयसिंह चौधरी, एसके राठौड़।

मुख्यमंत्री को बताई है समस्या : सांसद
सेवानिवृत सैनिकों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। जल्द समस्या का समाधान करेंगे।
- गजेंद्रसिंह पटेल, सांसद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
73 retired soldiers stranded in Bengaluru since one month, said, government issued E-pass


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/73-retired-soldiers-stranded-in-bengaluru-since-one-month-said-government-issued-e-pass-127261015.html

सेवानिवृत्ति पर एएसआई को अफसरों ने दी विदाई

शहर कोतवाली में पदस्थ एएसआई चरणलाल शर्मा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। एसपी कार्यालय में एसपी डीआर तेनीवार ने उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंटकर विदाई दी। इस दौरान कार्यालय व कोतवाली का स्टाफ मौजूद था। शर्मा ने 41 साल पुलिस विभाग में सेवा दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officers bid farewell to ASI upon retirement


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/officers-bid-farewell-to-asi-upon-retirement-127261018.html

पेंटिंग से दिया कोरोना से बचने का संदेश

नगर की बालिका दिव्यांशी राजेश खेड़ेकर ने पेंटिंग से लोगों को कोरोना से बचने का संदेश दिया है। इसमें बताया गया कि हम लक्ष्मणरेखा लांघते हैं तो कोरोना हमें अपनी गिरफ्त में ले लेगा और हमें संक्रमित कर देगा। लाॅकडाउन का पालन करना है और किसी भी परिस्थिति में लक्ष्मणरेखा नहीं लांघना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Message given to escape from Corona by painting


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/karhi/news/message-given-to-escape-from-corona-by-painting-127261026.html

बारीक गेहूं होने से छनवाया 60 क्विंटल गेहूं, मदद के लिए नहीं दिए मजदूर

किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। विपणन संघ द्वारा मंडगांव स्थित आदिम जाति सहकारी समिति में खरीदी की जा रही है। गुरुवार को झोपाली के किसान के गेहूं की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर उसे गेहूं छानने के लिए कहा गया। किसान ने गेहूं छानकर बेचा। किसान ने गेहूं छानने के लिए मजदूर नहीं देने के आरोप भी लगाए। किसान को धूप में परेशानी उठाकर दिनभर गेहूं छानना पड़ा।
खरीदी केंद्र पर झोपाली का किसान गोकुल पिता गुलाब सोलंकी 60 क्विंटल गेहूं बेचने लाया था। विपणन संघ के सर्वेयर ने गेहूं में बारीक गेहूं अधिक होने से किसान से खरीदी करने से इंकार किया। इसके बाद विपणन संघ के वरिष्ठ सहायक अधिकारी राधा मोहन शर्मा ने गेहूं देखकर किसान गोकुल को समझाइश देकर गेहूं को छानने के लिए कहा। इससे बारीक गेहूं अलग हो गया। किसान गोकुल ने खरीदी केंद्र से 2 मजदूर गेहूं छनवाने के लिए मांगे थे लेकिन नहीं दिए गए। उसके बाद किसान ने उसके बेटे गोविंद के साथ धूप में 60 क्विंटल गेहूं छानने का कार्य किया। किसान को परेशानी उठानी पड़ी। किसान गोकुल ने बताया खरीदी केंद्र पर जगह की कमी होने से गेहूं तुलाई करने में भी दिक्कत आई। खरीदी केंद्र पर 15 दिनों में 103 किसानों से 3536.50 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
60 quintal wheat filtered due to fine wheat, laborers were not provided for help


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/60-quintal-wheat-filtered-due-to-fine-wheat-laborers-were-not-provided-for-help-127261032.html

बद्रीनाथ धाम के पट खुले, यहां मंदिर में भी हुआ पूजन

नगर के मध्य बाजार चौक स्थित श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर में गुरुवार को विशेष पूजन हुआ। पं. गोपाल मनोहर शास्त्री ने बताया उत्तराखंड राज्य स्थित भगवान बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट गुरुवार को विधिविधान से पूजन के बाद खोले गए। इसको लेकर नगर के प्राचीन बद्रीनारायण मंदिर में भी सुबह-शाम को विशेष पूजन किया गया।
इस मंदिर में वर्षभर श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। एकादशी, पूर्णिमा के अलावा तीज, त्योहार व पर्व पर भगवान का नयनाभिराम शृंगार किया जाता है। लॉकडाउन के कारण पुजारी परिवार ही यहां पूजन कर रहा है। उन्होंने बताया नगर में चारों धाम के मंदिर है। बाजार चौक में बद्रीनारायण मंदिर, नर्मदा मार्ग पर द्वारकाधीश मंदिर, पेशवा घाट पर श्री जगन्नाथ धाम मंदिर और श्री रामेश्वरम मंदिर है। यहां भी वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The doors of Badrinath Dham opened, worshiped in the temple here as well


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/maheshwar/news/the-doors-of-badrinath-dham-opened-worshiped-in-the-temple-here-as-well-127261036.html

दिनभर तेज धूप के बाद बरसे बादल

नगर में सुबह से तेज धूप निकली हुई थी। शाम 5 बजे बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज धूप के बाद शाम को मौसम बदला। करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। इससे गर्मी में लोगों को राहत मिली। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। खेतों में रखी फसलें व मवेशियों का चारा भीग गया। सनावद में भी दोपहर बाद तेज हवा चली। बादलों का डेरा भी जमा रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Clouds rained after strong sunlight throughout the day


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/balwada/news/clouds-rained-after-strong-sunlight-throughout-the-day-127261043.html

दो पॉजिटिव कर्मचारियों के संपर्क में आए 29 लोगों के लिए सैंपल, 3 डॉक्टर, 5 नर्स क्वारंटाइन

सरकारी अस्पताल के दो कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के संपर्क में आए 29 लोगों के गुरुवार को सैंपल लिए गए। 5 नर्स व 3 डॉक्टरों को क्वारंटाइन भी किया गया है। दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से स्टाफ सदस्य उनकी सैंपलिंग की मांग कर रहे थे। इसको लेकर सीएमएचओ कार्यालय को भी अवगत कराया था लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
गुरुवार को प्रबंधन ने अस्पताल के मुख्य गेट पर बोर्ड लगा दिया। इसमें अस्पताल को कोरोना संक्रमण संभावित क्षेत्र बताते हुए इमरजेंसी में ही आने की बात लिखी गई। दैनिक भास्कर ने 30 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से इस खबर का प्रकाशन किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। गुरुवार को जिला मुख्यालय से डॉ. किरण गिरवाल यहां पहुंचीं। बीएमओ डॉ. प्रतिभा बागरान ने बताया 45 लोगों की स्क्रीनिंग की है। कोरोना पॉजिटिव वार्डबॉय व रेडियोग्राफर के संपर्क में आए 29 लोगों के सैंपल लिए गए। 5 नर्स व 3 डॉक्टरों को क्वारंटाइन किया गया है।
वार्डबॉय की दूसरी रिपोर्टआई निगेटिव
सरकारी अस्पताल के 58 साल के वार्डबॉय की रिपोर्ट 22 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय भेजा गया था। गुरुवार को इनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बीएमओ बागरान ने कहा- गुरुवार को 45 लोगों की स्क्रीनिंग की

अब तक 9462 की स्क्रीनिंग, 18021 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे
बीएमओ डॉ. बागरान ने बताया 21 मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक 9462 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें इंदौर से 3160, महाराष्ट्र से 373, गुजरात से 262 व अन्य जगह से आए 4273 लोग शामिल हैं। विदेश यात्रा कर क्षेत्र में आए 8 लोगों की स्क्रीनिंग कर 5 को रैफर किया गया है। वार्ड 8 के कंटेनमेंट एरिया के 95 मकानों में रह रहे 405 लोगों के साथ 3 किलोमीटर क्षेत्र के 3070 परिवारों के 18021 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के 27 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 1 की रिपोर्ट आना बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samples for 29 people exposed to two positive employees, 3 doctors, 5 nurses quarantine


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/bhikangaon/news/samples-for-29-people-exposed-to-two-positive-employees-3-doctors-5-nurses-quarantine-127261056.html

बड़वानी से आए एक ही परिवार के 10 लोगों को किया क्वारंटाइन

बड़वानी जिले के खेतिया व पानसेमल क्षेत्र से आए एक ही परिवार के 10 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यह लोग मजदूरी के लिए गए थे। गुरुवार को लौटने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. चेतन कलमे ने स्क्रीनिंग की। अस्पताल के किशोर राठौड़ व अशोक मोदी ने सभी की जानकारी जुटाई। हाईस्कूल को सैनिटाइज करने के बाद इन्हें यहां क्वारंटाइन किया गया। डॉ. कलमे ने मजदूरों से कहा- 14 दिन तक किसी को घर नहीं जाना है। सफाई का ध्यान रखें। भोजन की व्यवस्था पंचायत करेगी। बीएसी हबीबुल्ला खान ने कहा- स्कूल में रुके परिवारों के भोजन की जवाबदारी ग्राम व बहादरपुरा के स्वसहायता समूह को सौंपी गई है। वे राशन या भोजन उपलब्ध कराएंगे। गांव के अन्य लोगों को भी भोजन दिया जा रहा है। ग्राम के दिनेश सोनी, महेश बिडारे व जितेंद्र मंडलोई ने कहा स्वसहायता समूह ने मात्र 3 दिन ही कुछ लोगों को भोजन दिया। इसके बाद बंद कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Quarantined 10 people from the same family from Barwani


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/bhagyapur/news/quarantined-10-people-from-the-same-family-from-barwani-127261061.html

आदर्श कृषक सेवा समितियां बांट रही राशन

देश में कोई गरीब भूखा न सोए। इस उद्देश्य को लेकर आदर्श कृषक सेवा समितियों के माध्यम से गरीबों को नि:शुल्क चावल बांटे जा रहे हैं। अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीबों को राशन बांटा जा रहा है। इस योजना की शुरुआत गुरुवार को ग्राम एकलबारा में हुई। योजना की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा के द्वारा की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
राज्य शासन ने राशन कार्ड विहीन राज्य की निर्धारित श्रेणी के 32 लाख परिवारों को कोरोना कोटा में एक माह का राशन 5 किलो प्रति व्यक्ति गेहूं और एक किलो चावल निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया है। इन परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा भी 3 माह का निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा। गरीबों को राशन वितरण की 25 श्रेणियां घोषित की गई। इसमें प्रत्येक गरीब को इस संकट की घड़ी में अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। पलसूद में सेवा परमो धर्म के अंतर्गत नगर के हर एक वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता गरीबों को खाद्य सामग्री आटा, चावल, दाल का वितरण कर रहे हैं। इसके अलावा घर-घर जाकर मास्क भी बांटे जा रहे हैं और लॉकडाउन का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। इस अभियान में रमा वास्कले, मनोज राठौड़, मोहन गोले, योगेंद्र कुशवाह, संतोष चितावले, मुकेश जायसवाल, वनिता सेन, उमेश राठौड़, कमलेश धनगर सहित सभी कार्यकर्ता सहभागिता निभा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Model Farmers' Service Societies are distributing ration


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/palsud/news/model-farmers-service-societies-are-distributing-ration-127261072.html

मंडल अध्यक्ष के पिता का इंदौर में निधन, वीडियो कॉल पर बहन, पत्नी और बेटी को कराए अंतिम दर्शन

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के पिता का गुरुवार सुबह इंदौर में इलाज के दौरान निधन हो गया। लॉकडाउन के चलते उनका अंतिम संस्कार सिर्फ 4 लोगों की मौजूदगी में किया गया। परिवार में मृतक की बहन, पत्नी और बेटी ने वीडियो कॉल पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार के पिता राकेश पवार की तबियत खराब होने पर उन्हें सोमवार को इंदौर ले गए थे। वहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर राहुल व उनके दो भाई सत्यम और नितेश एसडीएम से अनुमति लेकर इंदौर पहुंचे। लॉकडाउन में परिजनों को ले जाना संभव नहीं था। राहुल ने वीडियो कॉल पर पिता की रतलाम निवासी बहन माया, उनकी पत्नी सरला और बेटी गुड्डू को उनके अंतिम दर्शन कराए। विपरीत परिस्थिति में सिर्फ 4 लोगों की मौजूदगी में उनका तिलक नगर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मंडल अध्यक्ष पवार के पिताजी के निधन पर पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, एस वीरास्वामी, अरुण चौधरी, सुनील अग्रवाल, छोटू चौधरी, मोहन जोशी, विकास आर्य, सुधीर गुले, मनोज वर्मा ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandal president's father dies in Indore, got last visit to sister, wife and daughter on video call


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/mandal-presidents-father-dies-in-indore-got-last-visit-to-sister-wife-and-daughter-on-video-call-127261082.html

पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कोठारी सेवानिवृत्त

शास. पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कल्पना कोठारी कॉलेज में 40 साल सेवा देने के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हुईं। उन्होंने कॉलेज में अंतिम दिन जाकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीना भावसार को प्रभार सौंपा। विद्यार्थी उनका विदाई समारोह भव्य स्तर पर मनाने वाले थे लेकिन लॉकडाउन में नहीं कर पाए। प्राचार्य डॉ. कोठारी ने कॉलेज में पौधों की सिंचाई के लिए ड्रीप लगवाने के लिए 31 हजार 101 रुपए की राशि का चेक प्रभारी प्राचार्य डॉ. भावसार को भेट किया। डॉ. कोठारी ने बताया 40 साल पहले 11 अगस्त 1980 को कॉलेज में सहा. प्राध्यापक के पद पर पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों व स्टाफ से मिले स्नेह पर आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PG College Principal Dr. Kothari retired


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/pg-college-principal-dr-kothari-retired-127261089.html

भिलट देव सेवा समिति ने पीएम राहत कोष में दी 5.51 लाख रु. की सहायता

कोरोना महामारी में प्रशासन को सहायता देने के लिए भिलट देव सेवा समिति द्वारा बड़ी राहत राशि प्रदान की गई है। मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 5.51 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सांसद गजेंद्र पटेल, राजपुर एसडीएम अभयसिंह ओहरिया, तहसीलदार भागीरथ वाखला को दिया। भीलट देव सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया 28 मार्च से लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। अब तक 2 लाख 31 हजार भोजन के पैकेट बांटे गए हैं। वहीं प्रतिदिन 6 से 7 हजार लोगों को भोजन के पैकेट्स दिए जा रहे हैं। सांसद पटेल ने समिति के कार्यों की सराहना की। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष बजरंग गोयल, गुलाब पटेल, मोहन परिहार, संतोष भाई, लक्ष्मण मुकाती, पुजारी राजेंद्र बाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, मुकेश गहलोत, अजय यादव, मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Bhilat Dev Seva Samiti gave Rs 5.51 lakh to the PM Relief Fund. Help of


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/the-bhilat-dev-seva-samiti-gave-rs-551-lakh-to-the-pm-relief-fund-help-of-127261098.html

केले से भरे ट्रक के ऊपर बैठे 10 मजदूर, फिसले तो बचना मुश्किल

लॉकडाउन के कारण कई मजदूर अलग-अलग राज्यों में फंसे हैं। ऐसे में मजदूर अपने घर तक पहुंचने के लिए किसी भी तरह का जोखिम उठा रहा हैं। ऐसा ही नजारा नगर में दिखाई दिया। बुधवार शाम करीब 6.30 बजे बस स्टैंड चौराहे से केले से भरा ट्रक निकला। इसके ऊपर 10 से 15 मजदूर बैठे हुए थे। ट्रक के ऊपर बरसाती डाली हुई थी। इसके चलते फिसलने का खतरा ज्यादा था। यदि फिसलते तो बचना मुश्किल हो जाता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 laborers sitting atop banana truck


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/niwali/news/10-laborers-sitting-atop-banana-truck-127261104.html

बाइक सवार को बचाने में टैक्टर-ट्रॉली बिजली के पोल से टकराई, दो वाहन क्षतिग्रस्त

नगर में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में दो पोल टूटकर गिर गए। इसके चलते नगर की बिजली सप्लाय बंद हो गई। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। टैक्टर-ट्रॉली में मकान बनाने के लिए गिट्‌टी की चूरी भरी हुई थी। हालांकि दुर्घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
ट्रैक्टर चालक दशरथ पिता नयनसिंह निवासी पटेलपुरा नया नगर ने बताया कि मकान का कुछ काम चल रहा था। उसी के लिए चूरी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गया। इस कारण ट्रैक्टर को जल्दबाजी में मोड़ना पड़ा। इसके चलते ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराते हुए पास में रखी दो बाइक के ऊपर से निकल गया। दुर्घटना में दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

लॉकडाउन नहीं होता तो बड़ा हादसा हो जाता
नगरवासियों ने बताया लॉकडाउन के कारण मुख्य मार्ग पर दुर्घटना के दौरान ज्यादा लोग नहीं थे। यदि लॉकडाउन नहीं होता तो बड़ा हादसा हो जाता। क्योंकि यहीं पर सबसे ज्यादा दुकानों का संचालन होता है और पूरे दिन लोगों की आवाजाही होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tractor-trolley collides with electric pole to save bike rider, two vehicles damaged


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/tractor-trolley-collides-with-electric-pole-to-save-bike-rider-two-vehicles-damaged-127261110.html

दो चारपहिया वाहनों को चुराने का प्रयास, पड़ोसी चिल्लाया तो छोड़कर भागे भदमाश

नगर के सेंधवा रोड स्थित मसाला व्यापारी के आंगन में खड़े दो चारपहिया वाहनों को बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश चुराकर ले जा रहे थे। जिन्हें पड़ोसी ने देख लिया। पड़ोसी के चिल्लाने पर बदमाश वाहनों को छोड़कर भाग निकले। बदमाश दोनों वाहनों को 50 मीटर (धकेलते हुए) तक ले जा चुके थे। इसकी सूचना 100 डायल के माध्यम से दी गई।
जानकारी के अनुसार मसाला व्यापारी पवन पिता रामेश्वर चौहान के घर आंगन में एक वाहन स्वयं का व दूसरा उनके भाई जीतू पिता रमेश चंद्र चौहान का खड़ा था। जिन्हें धकेलते हुए बदमाश 50 मीटर तक लेकर गए। इस दौरान दोनों वाहन आपस में टकराने से जोर की आवाज हुई। जिसे सुनकर पड़ोसी ने खिड़की से झांककर देखा तो बदमाश वाहनों को ले जाते हुए दिखे। पड़ोसी कांतिलाल पिता भगवान ने आवाज लगाई तो बदमाश दोनों वाहनों को छोड़कर भाग निकले। 100 डायल को बुलाया गया। कुछ देर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। सुबह थाने में जाकर वाहन मालिक ने शिकायत दर्ज कराई। वहीं घर के बाहर सीसीटीवी लगे हुए थे लेकिन अंधेरा होने से बदमाश फुटेज में दिखाई नहीं दिए। वाहन जाते हुए दिखाई दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Attempt to steal two four wheelers, neighbor shouted and ran away


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/niwali/news/attempt-to-steal-two-four-wheelers-neighbor-shouted-and-ran-away-127261124.html

Wednesday, April 29, 2020

वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पड़ोसी पर लगाया जहर देने का आरोप

एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बेटे ने पड़ोसी पर जहर देने का आरोप लगाया है। पड़ोसी ने उस पर चोरी के प्रयास की एफआईआर एक दिन पहले ही दर्ज कराई थी। इसके चलते पुरानी छावनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके पिता की एक दिन बाद ही मौत हो गई तो उसने पड़ोसी को इसके लिए जिम्मेदार बताया। टीआई पुरानी छावनी राजीव गुप्ता ने बताया कि 60 वर्षीय कप्तान कुशवाह बुधवार दोपहर पत्नी रेवती के साथ पानी भरने हैंडपंप पर गए थे। इसी दौरान उनका विवाद पड़ोसी सियाराम से हो गया। सियाराम ने कप्तान के बेटे धीरसिंह पर पानी की मोटर चोरी करने का प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इसी को लेकर सियाराम गांव के अमरजीत और कोकसिंह से बात करने लगा। तभी विवाद हो गया और कप्तान गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। टीआई राजीव गुप्ता ने बताया कि सियाराम पर धीरसिंह ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उस पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद इसी को लेकर पिता पर टिप्पणी करने लगा और उन्हें पानी में मिलाकर कुछ दे दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Old man dies in suspicious circumstances, charged with poisoning on neighbor


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/old-man-dies-in-suspicious-circumstances-charged-with-poisoning-on-neighbor-127259856.html

ये कैसी जांच व सर्वे... केवल पॉजिटिव के परिजन का लिया सैंपल

पड़ावा (दूधतलाई) पर काेरोना पॉजिटिव मरीज के घर बुधवार दोपहर 12.45 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने परिजन के सैंपल लिए लेकिन पड़ोसियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा तक नहीं। जबकि पॉजिटिव मरीज के घर के दोनों ओर रहने वाले पड़ोसी परिवार के सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। कोरोना मरीज के सामने व घर के साथ वाली लाइन में कुल 30 मकान की पट्‌टी है। इसमें लगभग 200 लोग रहते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने सबसे पहले महिला के पति को बाहर बुलाकर चलित कोविड केबिन से सैंपल लिया। इसके बाद महिला के देवर, सास व दो बच्चों के सैंपल जांच के लिए लिया। 20 मिनट में अपनी प्रक्रिया पूरी की टीम वापस गाड़ी में बैठकर रवाना हो गई। जब टीम पॉजिटिव मरीज के परिजन का सैंपल ले रही थी तब उनका वाहन चालक बिना पीपीई किट पहने केवल मास्क ग्लब्ज पहनकर वीडियो बना रहा था। पॉजिटिव मरीज के परिजन के संपर्क में आने से बचने के लिए टीम के सदस्यों ने पीपीई किट पहन रखा था लेकिन ड्राइवर बिना किट के ही उनके साथ घूम रहा था। इधर, यह नजारा देख रहे स्थानीय लोग बोले पॉजिटिव मरीज के घर की सटी दीवार से बने मकान में बुखार से पीड़ित व्यक्ति है। वह खुद इलाज कराने नहीं जा रहा है। गणेश मंदिर के पास बिना डॉक्टर को दिखाए सरकारी दवा की दुकान से दवाइयां लेकर खा रहा है। टीम को पड़ोसियों के स्वास्थ्य की भी जांच करनी थी। पॉजिटिव मरीज के दूसरे पड़ोसी के परिवार में भी लोगों को बुखार था। उसने भी सरकारी दवा दुकान ने बिना पर्ची की दवा ली और परिवार सहित गांव चला गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की खाना पूर्ति से तो कोरोना संक्रमण पर रोक लगना असंभव दिख रहा है।

रात में मिले मरीज, 14 घंटे बाद बेरिकेडिंग का काम हुआ शुरू
शहर में मंगलवार रात 11 बजे 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी थी लेकिन बुधवार दोपहर 1 बजे कंटेनमेंट एरिया की बेरिकेडिंग का काम शुरू हुआ। इसके पहले तक लोगों की कंटेनमेंट एरिया में सामान्य दिनों की तरह आवाजाही होती रही।

बहू कोरोना पॉजिटिव, वार्ड में भर्ती ससुर की नहीं आई रिपोर्ट
पड़ावा (दूधतलाई) निवासी काेरोना पॉजिटिव के ससुर भी कोरोना संदिग्ध के रूप में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। बहू की रिपोर्ट मंगलवार रात कोरोना पॉजिटिव आई लेकिन ससुर की अभी तक रिपोर्ट ही नहीं आई। वहीं रामेश्वर रोड निवासी संदिग्ध कोरोना मृतक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि परिवार में दो बेटे व पत्नी पॉजिटिव है। इधर, खड़कपुरा निवासी कोरोना पॉजिटिव की पत्नी की रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमण के अाइसोलेशन वार्ड में अभी 8 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This kind of investigation and survey… only positive family members were sampled


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/this-kind-of-investigation-and-survey-only-positive-family-members-were-sampled-127259854.html