इंदौर.नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग केआयुक्त पी नरहरि ने रविवार को इंदौर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। शनिवार रात को इंदौर पहुंचे नरहरि रविवार सुबह इंदौर नगर निगम आयुक्त के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को देखने निकले। वे जीरो वेस्ट कॉलोनी न्यूयार्क सिटी भी पहुंचे और रहवासियों से जाना कि किस तरह वह कचरे का पूर्ण निष्पादन करते है।
निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि नगरीय प्रशासन आयुक्त ने नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय और पालिका प्लाज स्थित मेयर हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर जाकर कचरा लाए जाने और ट्रेंचिंग ग्राउंड में भेजे जाने की प्रक्रिया को समझा। चोइथराम मंडी में सब्जी के कचरे से गैस बनाने के प्लांट को देखा, कबीटखेड़ी, स्टार चौराहा आदि का दौरा किया। हरसिद्धी स्थित चंद्रप्रभाष शेखर नामक झुग्गी बस्ती को उजाड़कर वहां बनाए गए बगीचे को देखने भी नरहरि पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/urban-administration-commissioner-inspects-cleaning-system-of-indore-126404192.html
No comments:
Post a Comment