इंदौर. कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर शनिवार को देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय परआयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया, बल्कि उनके चरण भी धोए। इस दौरान एक बार फिर से कांग्रेसियों को आपस में उलझते देखा गया। यहां वर्चस्व की लड़ाई में कांग्रेस के दो नेता आपस में भिड़ गए। हालांकि यहां माैजूद अन्य कांग्रेसियों ने मामले को शांत करवाते हुए दोनों काे दूर किया।
शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। पहले उनके पैर धोए गए, फिर शॉल और श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने पार्टी की विचारधारा पर चलने की शपथ ली। वहीं, आने वाले समय में होने वाले नगरी निकाय चुनाव में एकजुट होकर मोर्चा संभालने का वादा भी किया। बाकलीवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा माफियाओं के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम स्वागत योग्य है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।
आपस में भिड़े कांग्रेसी
सुबह कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यालय में पहुंचे थे। भीतर दाखिल होते ही कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और अशोक नालिया आपस मे भिड़ लिए। बातों से शुरू हुआ विवाद जोर आजमाइश तक पहुंच गया। मामला हाथापाई तक पहुंचता इसके पहले ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर दूर किया। इस दौरान यहां अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/congress-workers-clashed-among-themselves-on-the-foundation-day-of-congress-126399259.html
No comments:
Post a Comment