खंडवा. निमाड़-मालवा के साथ प्रदेश के विद्यार्थियों को आनंद कुमार के सुपर-30 कोचिंग संस्थान में पढ़ने का मौका मिलेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत के 52वें अधिवेशन में शामिल होने आए सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार से भास्कर ने विशेष बातचीत की। उन्हाेंने कहा खंडवा के लोगों ने इच्छा जाहिर कि वे सुपर-30 का वॉलेंटियर बेसिक पर हिस्सा बनना चाहते हैं। आने वाले भविष्य में खंडवा में बच्चों का चुनाव होगा अगर ज्यादा अच्छे विद्यार्थी मिलेंगे तो यहां भी एक सेंटर हो इसके लिए हम जरुर प्रयास करेंगे। उन्होंने इंदौर में भी इसी तर्ज पर सेंटर खोलने की बात कही। स्वयं से जुड़े सवालों का उन्हाेंने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया।
प्रस्तुत है सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार से बातचीत के अंश-
बुरे दिनों में जिन लोगों ने आप का साथ दिया जब आप बन गए तब आप ने उनका साथ छोड़ दिया, ऐसे आरोप आप पर लगते हैं?
आनंद - हमने कभी किसी को न छोड़ा न पकड़ा। जिंदगी में जब कोई आगे बढ़ जाता है तो कुछ लोग जो अपनी क्षमता को सिद्ध नहीं कर पाते है। वे दूसरों की आलोचना करते हैं। हमारे लिए वे दया के पात्र है। हम इस विषय पर ध्यान न देकर समाज में कुछ रचनात्मक काम पर ध्यान दें। पुराने लोग आज भी मिलते हैं तो वे बोलते हैं आनंद तुम में कोई बदलाव नहीं आया है, हमको अच्छा लग रहा है। हम यही चाहते हैं कि हममें कोई परिवर्तन न आए न स्वभाव में न काम करने करने की क्षमता में ।
निमाड़ के विद्यार्थियों से मिले हैं? आप उनमें क्या देखते हैं?
आनंद- खंडवा में शिक्षा के प्रति जागरूकता के साथ लोगों में पढ़ने की ललक है लेकिन उस अनुसार सुविधाएं नहीं है। जैसा कि इंदौर-भोपाल में देखा। सरकार से अपील है कि स्कूल-कॉलेज को मजबूत किया जाए। साथ-साथ पीपीपी मोड पर अगर कोई यहां एजुकेशन पर काम करना चाहे तो उनको बढ़ावा मिलना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/super-30-coaching-institutes-to-open-in-khandwa-indore-126399124.html
No comments:
Post a Comment