Sunday, December 29, 2019

पेंच नेशनल पार्क में कुलांचे भरते हिरण का पीछा करते दो शिकारी बाघ दिखे; सैलानियों ने बनाए वीडियो

राजेश चौरसिया, सिवनी. जिले के पेंच नेशनल पार्क के घने जंगल में सफारी कर रहे पर्यटकों की सांसें उस समय थम गईं, जब उनके सामने दो शिकारी बाघ हिरण का पीछा करते दौड़ लगाते निकले। टाइगर सफारी का आनंद ले रहे पर्यटक पहले तो हैरान हुए, लेकिन फौरन इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। उन्होंने फोटो और वीडियो बनाए।


नेशनल पार्क टाइगर सफारी कर रहे सैलानियों को इस समय वन्य प्राणियों के खूबसूरत नजारे दिखाई दे रहे हैं। पेंच नेशनल पार्क के अलीकट्टा क्षेत्र में फायर लाइन के नजदीक घने जंगल की घटना है। जहां पर कुलांचे भरता हिरण और उसका शिकार करने के लिए पीछा कर रहे छलांग लगाते दो बाघों को देखना पर्यटकों के लिए रोमांचित करने वाला रहा। तेजी से भागते हिरण का शिकार बाघ कर पाए या नहीं। इसकी की जानकारी नहीं मिल सकी। जंगल में इस अदभुत नजारे को देखने के बाद सैलानियों का उत्‍साह और बढ़ गया है।

पेंच नेशनल पार्क नए साल का जश्न मनाने सैलानी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। 10 जनवरी तक पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। कड़ाके की ठंड और खुशनुमा माहौल के बीच पर्यटक जंगल की सैर का आनंद ले रहे हैं।मौसम में बढ़ती ठंडक भी पर्यटकों को पेंच नेशनल पार्क की ओर आकर्षित कर रही है। देशी और विदेशी पर्यटक जंगल सफारी का आनंद उठाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिवनी के पेंच नेशनल पार्क में हिरण का पीछा करते दो शिकारी बाघ कैमरे में कैद हुए।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/two-hunted-tigers-were-spotted-chasing-deer-in-pench-national-park-tourists-made-videos-126407158.html

No comments:

Post a Comment