Friday, January 31, 2020

थ्री स्टार की जगह सामान्य होटल में ठहराया, टैक्सी भी खुद बुक की

शहर के एक निजी स्कूल ने ऊटी समेत अन्य स्थानों पर घूमने के लिए ट्रैवल एजेंसी के जरिए बुकिंग की। एजेंसी ने जिस होटल को बुक किया, एडवांस लेने के बाद तय वादे के अनुसार बच्चों व टीचर्स को होटल उपलब्ध नहीं कराया। चूंकि पूरी बात केवल फोन पर हुई थी तो इसमें कानूनी कार्रवाई भी नहीं की जा सकी। हालांकि मामले की शिकायत हबीबगंज थाने में हुई, लेकिन पुख्ता सबूतों के अभाव में ऊटी का होटल एजेंट बच निकला।



केस - दो

अंशुल खंडासी विंटर वेकेशन मनाने के लिए गुजरात गए थे। इसके लिए उन्होंने एक नामी टूर एंड ट्रैवल वेबसाइट से बुकिंग की थी। जब अंशुल अहमदाबाद पहुंचे तो उन्हें बताई गई कार की जगह छाेटी कार और फाइव स्टार होटल के बजाय थ्री स्टार होटल में रुकवाया गया। दोपहर का भोजन भी सामान्य रेस्टॉरेंट में कराया गया, जबकि पैकेज में बताया गया था कि फाइव स्टार होटल, लक्जरी कार व अच्छे रेस्टॉरेंट में भोजन कराया जाएगा।

इस मामले में ठगे जाने पर अंशुल ने भोपाल आकर टीटी नगर थाने में शिकायत करनी चाही तो जवाब मिला कि इसमें अपराध कहां बनता है। इसके बाद अंशुल उपभोक्ता फाेरम गए तो अनुबंध के अभाव में उनका केस नहीं लग पाया।

db star

concern

लिखित में सारी जानकारी लें

टूर एंड ट्रैवल के क्षेत्र में सैकड़ों कंपनियां काम कर रही हैं। जो बड़ी कंपनियां हैं, वे लिखित में अपनी जानकारी देती हैं, जबकि छोटी एजेंसी मौखिक काम निपटा लेती हैं। बड़ी कंपनी हर जानकारी मेल-वाट्स एप के जरिए देती हैं। अब तो पर्यटकों का इंश्योरेंस भी कराया जाता है। - महेंद्र नारेड़ा, टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर

लिखित प्रमाण होना जरूरी

इन दिनों टूर के नाम पर ऐसी ठगी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इससे बचने का एक ही तरीका है कि हर काम लिखित में करें। यदि भरोसे की कंपनी या एजेंसी हो तो भी सावधानी बरतें। - आनंद शर्मा, एडवोकेट, उपभोक्ता मामले

सांकेतिक चित्र



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news stationed in normal hotel instead of three star booked taxi itself


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-stationed-in-normal-hotel-instead-of-three-star-booked-taxi-itself-065610-6518645.html

फांसी अनंत में अटकी; मां बोली समाज व अदालतें सरेंडर कर दें

न्याय में देरी भी नाइंसाफी है...

दूसरी बार टली फांसी, अगली तारीख तय नहीं

भास्कर न्यूज. नई दिल्ली | निर्भया कांड के चाराें दाेषी दूसरी बार फांसी से बच गए। 1 फरवरी का डेथ वारंट पटियाला हाउस काेर्ट ने रद्द कर दिया। दाेषियों ने फांसी अनिश्चितकाल तक टालने की मांग की थी। एएसजे धर्मेंद्र राणा ने फैसले के बाद सुनवाई की अगली तारीख तय नहीं की।

7 साल संघर्ष के बाद भी इंसाफ को तरसतीं आंखों से झरते आंसू दर्द बयां कर रहे हैं। आज की खबर निर्भया की मां आशा देवी की ही जुुबानी...

मुजरिम जो चाहते थे वही हुअा। उनके वकील एपी सिंह ने मुझे काेर्ट में चैलेंज किया कि फांसी अनंत काल तक नहीं हाेगी। काेर्ट, दिल्ली सरकार अाैर केंद्र इसे सुनें। जब सुप्रीम काेर्ट में रिव्यू अाैर क्यूरेटिव याचिका खारिज हाे चुकी हैं ताे वह कैसे चैलेंज कर रहे हैं? सरकार अाैर काेर्ट, मुजरिमाें को माैका दे रहे हैं। क्याेंकि वे पुरुष हैं। हमारी बच्ची काे तो जीने का काेई हक नहीं था। लेकिन अपराधियों को है। काेर्ट अाैर सरकार उनके सामने बार-बार हमें झुका रहे हैं। पर, मैंने उम्मीद नहीं छाेड़ी। सरकार काे फांसी देनी ही पड़ेगी। नहीं ताे संविधान काे अाग लगा दें। समाज, सुप्रीम काेर्ट से लेकर लाेअर काेर्ट तक सरेंडर कर दें कि फांसी की सजा सिर्फ लाेगाें काे गुमराह अाैर शांत करने के लिए सुनाई थी। शेष | पेज 11 पर


फांसी में देरी के लिए निर्भया के माता-पिता ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जिम्मेदार बताया। वहीं, केजरीवाल ने कानून में बदलाव की मांग की है।

{जज बाेले- अांखें मूंदकर भेदभाव नहीं

जज ने कहा- तय प्रक्रियाअाें सेे कानूनी उपाय सभ्य समाज की पहचान है। देश की अदालतें कानूनी उपायों में जुटे दाेषी के साथ अांखें मूंदकर भेदभाव नहीं कर सकती हैं। मृत्युदंड भी इसमें शामिल है।

{जेल प्रशासन की सभी दलीलें खारिज

दाेषियाें के वकील एपी सिंह ने सुनवाई टालने की मांग करते हुए कहा था कि उनके कई कानूनी उपाय बाकी हैं। जेल प्रशासन ने कहा था कि तीन दाेषियाें को फांसी देने में दिक्कत नहीं। काेर्ट ने यह दलील खारिज कर दी।

{नए जज के सामने पहली बार हुई थी सुनवाई

एएसजे एसके अराेड़ा ने पहले 22 जनवरी आैर फिर 1 फरवरी का डेथ वारंट जारी किया। इसी बीच, उन्हें एक साल के डेपुटेशन पर सुप्रीम काेर्ट भेज दिया गया। एएसजे धर्मेंद्र राणा के समक्ष शुक्रवार को पहली सुनवाई हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-hanging-stuck-in-infinity-mother-said-surrender-the-society-and-the-courts-065606-6518363.html

अमरकंटक : उद् गम स्थल पर कमलनाथ ने की मां नर्मदा की पूजा, तीन दिनी नर्मदा महाेत्सव शुरू


अमरकंटक| सीएम कमलनाथ ने शुक्रवार को यहां मां नर्मदा के उद् गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नर्मदा मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में भी शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news amarkantak kamal nath worships mother narmada at udaam site


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-amarkantak-kamal-nath-worships-mother-narmada-at-udaam-site-065601-6518359.html

नीट पीजी : राजस्थान के डॉ. शिव ऑल इंडिया टॉपर


दौसा| राजस्थान के दौसा जिले के डॉ. शिव शर्मा ने ऑल इंडिया नीट पीजी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। शिव ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित परीक्षा-2020 में 1200 में से 1013 अंक प्राप्त किए। नीट पीजी का परिणाम गुरुवार शाम जारी हुआ था। शुक्रवार को इसकी मेरिट जारी की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-neet-pg-dr-shiva-all-india-topper-of-rajasthan-065558-6518358.html

आईआईटी ग्रेजुएट अरविंद 109 साल पुरानी आईबीएम के सीईओ


ये 4 भी सीईओ...

{सत्या नडेला, माइक्रोसॉफ्ट
8.9 लाख करोड़ रुपए।

{ सुंदर पिचाई, अल्फाबेट
7.34 लाख करोड़ रुपए।

{अजय बंगा, मास्टरकार्ड 2.34 लाख करोड़ रुपए।

{शांतनु नारायण, एडोब
1.21 लाख करोड़ रुपए।

(राशि कंपनियों की नेटवर्थ)

वॉशिंगटन| दिग्गज मल्टीनेशनल कंपनियों के भारतीय मूल के सीईओ में शुक्रवार काे एक नाम अाैर जुड़ गया। अाैर वह हैं- अरविंद कृष्णा वह 6 अप्रैल से करीब 8.93 लाख करोड़ रु. के मार्केट कैप वाली अमेरिकी आईटी कंपनी आईबीएम के सीईओ बन जाएंगे। उनकी नियुक्ति पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रोचक ट्वीट किया। शेष | पेज 11 पर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-iit-graduate-arvind-109-year-old-ibm-ceo-065552-6518356.html

34 के रोनाल्डो का शरीर 23 साल जैसा, -1300 में थैरेपी


खुद को पॉजिटिव रखने परिवार के साथ समय बिताते हैं

नींद : कोख में बच्चे जैसी पोजिशन में सोते हैंं

रोनाल्डो आम लोगों की तरह आठ घंटे की नींद लेने की जगह दिनभर में 90-90 मिनट की पांच नींद लेते हैं। साथ ही वे गर्भ में स्थित भ्रूण की स्थिति में सोते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दिमाग फ्रेश रहता है। एकाग्रता बढ़ती है। शेष |पेज 11 पर





इतने कम तापमान में थैरेपी : रोनाल्डो विशेष चैंबर में क्रायोथैरेपी लेते हैं। चैंबर का तापमान -130 डिग्री तक किया जाता है। इसमें रोनाल्डो 3 मिनट तक रुकते हैं। इससे मांसपेशी की चोटों की रिकवरी जल्दी होती है।

इनके शरीर पर सिर्फ 7% फैट है, जो पेशेवर खिलाड़ियों से 3% कम है।

इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते शख्स हैं। वे जितने बड़े फुटबॉल खिलाड़ी हैं, उतनी ही अच्छी उनकी फिटनेस भी है। 34 साल की उम्र में उनकी बायोलॉजिकल उम्र महज 23 साल है। वे आगे रहने के लिए खुद को हर पल कैसे री-इंवेंट कर रहे हैं। इस पर नॉलेज रिपोर्ट....



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-ronaldo39s-body-like-23-34-years-therapy-in-1300-065549-6518355.html

व्यापमं घोटाला : 200 के खिलाफ चालान पेश, दो डॉक्टरों को जेल

{सीबीअाई से 76 को क्लीन चिट

भास्कर न्यूज. ग्वालियर| व्यापमं महाघाेटाले से जुड़े पीएमटी 2006, 2007, 2008 अाैर 2010 के फर्जीवाड़े में सीबीअाई ने शुक्रवार काे विशेष जज अनिल कुमार नामदेव की काेर्ट में चालान पेश किया। इसमें जांच एजेंसी ने 200 लाेगाें काे अाराेपी बनाया। जबकि 76 काे क्लीन चिट दी। विशेष लाेक अभियाेजन बीबी शर्मा ने काेर्ट काे बताया कि इन मामलाें से जुड़े चार अाराेपियाें की माैत हाे चुकी है। सुनवाई के बाद जज ने काेर्ट में डाॅ. मनाेज माैर्य (सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली) और डॉ. आशीष कुमार (उज्जैन) को जेल भेज दिया। शेष | पेज 11 पर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-vyapam-scam-challan-against-200-two-doctors-jailed-065544-6518353.html

आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार


सेंसेक्स
40723-190.33डॉलर
71.32 + 0.18सोना
40900 +150चांदी
47500 +300


तापमान (डिग्री सेल्सियस) आज का अनुमान

सुविचार

अगर आप कल गिर गए
थे तो आज उठिए और
आगे बढ़िए।


कुल पेज *28, डीबी स्टार के साथ, मूल्य ~ 6.00 | वर्ष 63, अंक 170, महानगर

12 राज्य | 65 संस्करण**

माघ शुक्ल पक्ष- 7, 2076**

भोपाल, शनिवार 1 फरवरी, 2020 **

न्यूनतम अधिकतम(न्यूनतम).

करगिल (जम्मू कश्मीर)-23.7

सबसे ठंडा

भोपाल 7.6 22.38.7

दिल्ली 8.0 19.77.2

मुंबई 15.0 28.716.0



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-you-are-reading-the-country39s-most-reliable-and-number-1-newspaper-065541-6518352.html

मेनपावर सोर्स कर रही एजेंसी पर 10 कराेड़ की टैक्स चाेरी पकड़ी


टैक्स रिपोर्टर. भोपाल | केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने हाउस कीपिंग, केयर टेकर आदि उपलब्ध करने वाली एक मेनपावर कंसल्टेंसी फर्म पर 10 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। इस सिलसिले में विभाग शनिवार को ग्वालियर की इस फर्म के संचालकों की गिरफ्तारी कर सकता है। तभी इनके नामाें का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह एजेंसी कई सरकारी विभागों को मेनपावर सोर्स करती है। इन सर्विसेज पर 18% जीएसटी देय है। कंपनी को नियमित समय पर जीएसटी मिल रहा था। शेष | पेज 11 पर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-manpower-sourcing-agency-caught-tax-fraud-of-10-crores-065538-6518351.html

आईफा : सलमान, कैटरीना दीपिका 3 को भोपाल अाएंगे


पाॅलिटिकल रिपोर्टर. भोपाल | प्रदेश में पहली बार हाेने जा रहे अाईफा अवाॅर्ड की तैयारियां तेज हाे गई हैं। इसी का जायजा लेने अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री कैटरीना कैफ अाैर दीपिका पादुकाेण 3 फरवरी काे भाेपाल अा रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को दिल्ली जाएंगे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ तीनाें कलाकार इसी दिन भाेपाल आएंगे। सलमान यहां अाईफा अवाॅर्ड की अाैपचारिक घाेषणा कर सकते हैं। यह अायाेजन 27 से 29 मार्च काे भाेपाल अाैर इंदाैर में हाे सकता है। भाेपाल लाैटकर मुख्यमंत्री तीनाें कलाकाराें के साथ अाईफा अवाॅर्ड की तैयारियाें काे लेकर बैठक करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-iifa-salman-katrina-to-bring-deepika-3-to-bhopal-065536-6518350.html

लायंस क्लब इंटरनेशनल का वसंतोत्सव अाज


भोपाल| लायंस क्लब इंटरनेशनल की भोपाल संस्कार शाखा द्वारा शनिवार को शाम 4 बजे एमपी नगर स्थित एक होटल में चार्टर नाइट का आयोजन किया जाएगा। रीजन चेयरपर्सन सुयश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस मौके पर उज्जैन से अाए डिस्ट्रिक गर्वनर अारजी पाठक के अातिथ्य में वसंतोत्सव मनाया जाएगा, वहीं गोशाला के कार्यकर्ताओं को कंबल वितरित किए जाएंगे। अध्यक्ष बीनू गर्ग क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डालेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-lions-club-international39s-spring-festival-today-065532-6518378.html

261 बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी


भोपाल| शासकीय राजीव गांधी हाईस्कूल माचना कॉलोनी शिवाजी नगर में संस्था स्व. पं. मोहनलाल दीक्षित कला एवं समाज कल्याण समिति द्वारा अायोजित समारोह में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने 261 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। इस अवसर पर विधायक अालोक चतुर्वेदी पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान, अमित शर्मा, प्रवीण सक्सेना और संस्था के संरक्षक नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-261-distributes-textual-material-to-children-065526-6518375.html

सहजयोग की चैतन्य रथ यात्रा ध्यान का अलख जगाने अाज अाएगी


भोपाल| संत माता निर्मला देवी द्वारा प्रवर्तित सहजयोग ध्यान के पचास वर्ष पूर्ण होने पर नारगौल (गुजरात) से शुरू चैतन्य रथ यात्रा शनिवार की सुबह 8.30 बजे संत हिरदाराम नगर के रास्ते भोपाल में प्रवेश करेगी। बैरागढ़ में सहजयोगी पुष्पवर्षा कर यात्रा की अगवानी करेंगे। यात्रा यहां से लालघाटी, राॅयल मार्केट, सोमवारा, कमला पार्क, रोशनपुरा, नेहरू नगर व पांच नंबर स्टाप और नूतन काॅलेज चौराहे से होते हुए छह नंबर स्थित सहजयोग केन्द्र पहुंचेगी। यात्रा स्वागत समिति के संयोजक सहजयोगी दिलीप जीवनानी व वरिष्ठ सदस्य रतन पोरवाल ने बताया कि इस साल सहजयोग अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश पर अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। गत 5 मई 2019 से नारगौल से चैतन्य रथ पूरे भारत के भ्रमण पर निकला है। इस यात्रा का उद्देश्य सहजयोग ध्यान के प्रकाश से संपूर्ण मानव जाति को प्रेम और शांति का संदेश देना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-chaitanya-rath-yatra-of-sahaja-yoga-will-come-to-awaken-the-meditation-065523-6518374.html

सिंधी समाज... विवाह से पहले कराई जाएगी प्री वेडिंग काउंसलिंग


पति-प|ी और सास-बहू के बीच होने वाले पारिवारिक विवाद सिर्फ इसलिए हल नहीं हो पाते, क्योंकि इनमें दोनों पक्षों के माता-पिता अपने बेटे-बेटी के पक्ष में अनावश्यक दखलंदाजी करने लगते हैं। एेसे में विवाद समाप्त होने की बजाए, नौबत परिवारों के टूटने तक पहुंच जाती है। इस बुराई को रोकने के लिए सिंधी सेंट्रल पंचायत ने फैसला किया है कि वह समाज में जिस किसी भी परिवार में विवाह होने की जानकारी मिलेगी, वह विवाह से पहले ही वर-वधु और उनके माता-पिता की प्री वेडिंग काउंसलिंग कराएगी। जो परिवार इससे इंकार करेगा, पंचायत कमेटी के लोग उसके यहां विवाह समारोह में शामिल नहीं होंगे। इस काम के लिए समाज की मोहल्ला पंचायतों ने काउंसलिंग कमेटियों का गठन शुरू कर दिया है।

सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष भगवानदेव इसरानी ने बताया कि समाज में पारिवारिक विवाद हल करने वाली कमेटी के पास पहुंचने वाले पति-प|ी और सास-बहू के बीच होने वाले विवादों के मामलों की संख्या बढ़ रही है। इन मामलों में बहुत से लोग तलाक कराने तक का अावेदन लेकर पहुंचते हैं। एेसे पारिवारिक विवादों को बढ़ने से रोकने के लिए ही पंचायत ने फैसला किया है कि क्यों न विवाह से पहले ही वर-वधु और उनके माता-पिता की प्री वेडिंग काउंसलिंग कराकर उन्हें समझाइश दी जाए कि पति-प|ी बगैर किसी कारण या प्रमाण के एक-दूसरे पर संदेह नहीं करेंगे। माता-पिता भी बेटे-बेटियों के ससुराल में होने वाले विवादों में अनावश्यक दखलंदाजी नहीं करेंगे।

सलाह...मामूली विवाद को करें अनदेखा

विवाह के बाद दोनों पक्ष सच्चाई को दरकिनार कर बेटे-बेटियों के पक्ष में दलीलें देने लगते हैं और विवाद तलाक की कगार तक पहुंच जाता है, इसलिए अावश्यक होने पर ही हस्तक्षेप किया जाए। बेटियां भी ससुराल में होने वाले मामूली विवादों को बढ़ाचढ़ा कर न बताएं।

सिंधी सेंट्रल पंचायत का फैसला... परिवारों को टूटने से बचाने के लिए सिंधी मोहल्ला पंचायतों में काउंसलिंग कमेटियों का गठन शुरू

{छोटी-छोटी बातों को न तूल दें- कमेटी के अधीन काम कर रही मोहल्ला पंचायतों के पास अपने मोहल्लों में जब भी समाज के किसी युवक-युवती के विवाह का निमंत्रण कार्ड प्राप्त होगा, काउंसलिंग कमेटी वर-वधु को बताएगी कि वे विवाह के बाद किस तरह प्रेम से जीवन यापन करें और छोटी-छोटी बातों को न तूल दें और न झगड़े, बल्कि एक-दूसरे की बात सुनने के बाद ही अपना पक्ष रखें। एक-दूसरे पर शक-शुभह कतई न करें, इससे परिवार टूटते हैं। माता-पिता को भी समझाइश दी जाएगी कि वे बेटे-बेटियों के ससुराल में होने वाले विवादों में दखलंदाजी न करें।

{मोहल्ला पंचायतों को दिया जिम्मा-अध्यक्ष इसरानी ने बताया कि पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से प्री वेडिंग काउंसलिंग की जवाबदारी समाज की मोहल्ला पंचायतों को सौंपी है। यह पंचायतें अपने-अपने मोहल्लों में पारिवारिक मामलों के विशेषज्ञ महिला-पुरुषों की काउंसलिंग कमेटियां बनाएंगे, जिनका गठन शुरू कर दिया गया है। इन कमेटियों के बीच को-अाॅर्डिनेटर प्रदीप अार्तवानी होंगे, जबकि काउंसलिंग में जरूरत पड़ने पर ब्रह्मचारिणी बहनें शांतुनु केसवानी, निर्मला साधवानी व अधिवक्ता बंसीलाल इसरानी का सहयोग लेंगे।

समझाइश देंगे- माता-पिता भी बेटे-बेटियों के ससुराल में होने वाले विवादों में अनावश्यक दखलंदाजी नहीं करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-sindhi-society-pre-wedding-counseling-will-be-done-before-marriage-065521-6518371.html

लोणारी कुनबी समाज का परिचय सम्मेलन भेल के बरखेड़ा में कल


भोपाल| अभा लोणारी कुनबी समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को सुबह 11 बजे से सरस्वती मंदिर, ई सेक्टर बरखेड़ा भेल में होगा। समाज के डाॅ. प्रकाश खाड़े ने बताया कि समाज की महिलाओं का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम भी होगा। सम्मेलन स्थल पर नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर भी लगेगा। समाज की स्मारिका का विमोचन व वेबसाइट का शुभारंभ करने के साथ ही प्रतिभावान बच्चों व बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। दूसरी ओर यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में शनिवार को बाणगंगा स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र सभागार समाज का परिचय सम्मेलन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-lonari-kunbi-society39s-introduction-conference-tomorrow-in-barkhera-of-bhel-065518-6518370.html

जयंती पर भगवान देवनारायण की अाराधना


भोपाल| भगवान देव नारायण की जयंती के अवसर पर तुलसी नगर स्थित गुर्जर भवन में विशेष पूजा, आराधना और अारती की गई। इस दौरान समाज के पदाधिकारी रामनिवास गुर्जर, हरनाम सिंह, रुस्तम सिंह और जगदीश धापकारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-worshiping-lord-devnarayan-on-jayanti-065515-6518368.html

ब्राह्मण महिला मंच ने भेंट की सुहाग सामग्री


भोपाल| ब्राह्मण महिला मंच द्वारा लालघाटी स्थित गुफा मंदिर परिसर में हुए समाज के सामूहिक विवाह समारोह मेें सभी कन्याओं को मंगल सूत्र, पायल, बिछिया समेत सुहाग सामग्री भेंट की गई। मंच की अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने बताया कि यह सामग्री मंच की महिला सदस्यों की ओर से प्रदान की गई है। इस दौरान मंच की महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-brahmin-mahila-manch-presented-sweet-content-065512-6518367.html

अचला सप्तमी पर नर्मदा पूजा अाजसरस्वती प्रतिमाएं विद्यालयों को भें‌ट


प्रोफेसर काॅलोनी...विद्या विहार स्कूल को सरस्वती प्रतिमा भेंट

नर्मदा जयंती पर जल कलश यात्रा

नर्मदा मंदिर में सजावट

{महाअारती : विष्णु सहस्त्रनाम मंडल द्वारा राजहर्ष काॅलोनी, ललिता नगर कोलार में विपिन चौरे के संयोजकत्व में सहस्त्रनाम पाठ होगा। मां नर्मदा की महाअारती की जाएगी।

{राधा-कृष्ण का शृंगार : चौबदारपुरा मार्कण्डेय मंदिर में बांकेबिहारी और राधारानी को पीले रंग के वस्त्र धारण कराकर पीले रंग की सामग्री से शृंंगार किया गया। मदनोत्सव भी मनाया गया।

भोपाल| पुण्य सलिला मां नर्मदा की जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। पंडितों ने शनिवार व माघी अचला सप्तमी होने से इसे शुभकारी माना है। तुलसी नगर नर्मदा मंदिर में त्वदीय पाद पंकजम् नमामि देवी नर्मदे अादि श्लोक के बीच अभिषेक किया जाएगा। वहीं सुबह 9.30 बजे जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। शीतलदास की बगिया घाट पर स्थापित नर्मदा प्रतिमा का श्रद्धालु जलाभिषेक पूजा-अारती करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news narmada puja ajsaraswati statues on achla saptami


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-narmada-puja-ajsaraswati-statues-on-achla-saptami-065509-6518365.html

सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट को 15 फीट तक घसीटते ले गई यात्री बस, मौत

2. आनंद नगर और अयोध्या बायपास से तेज रफ्तार में आते हैं वाहन

र|ागिरी तिराहे पर तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटर सवार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट की शुक्रवार सुबह जान ले ली। वे आनंद नगर की ओर से अपने दफ्तर आ रही थीं। तभी अयोध्या बायपास से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मारी। बस के पिछले पहिए में फंसने से वे करीब 15 फीट तक घिसटती चली गईं। सिर पर हेलमेट होने के बाद भी ज्यादा खून रिसने से उनकी मौत हो गई। इस तिराहे पर न सिग्नल हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस का प्वाइंट लगता है। इसलिए दोनों तरफ से आने वाले हाइवे पर वाहनों की रफ्तार तेज रहती है, जो हादसे का सबब बनती है।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये हादसा वृंदावन नगर, अयोध्या बायपास निवासी 48 वर्षीय शाइनी थॉमस के साथ हुआ। शाइनी मैदा मिल स्थित केंद्रीय उत्पाद शुल्क दफ्तर में सुपरिटेंडेंट हैं। उनके पति थॉमस जोसफ नवीबाग स्थित भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर के निज सचिव हैं। टीआई सीएस रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को भी शाइनी स्कूटर से दफ्तर जा रही थीं। आनंद नगर चौकी के सामने से होते हुए वे र|ागिरी तिराहे पर पहुंची। तभी अयोध्या नगर की ओर से आ रही पुष्प ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। बचने के लिए शाइनी ने ब्रेक लगाया, लेकिन वे बस के पिछले टायर की चपेट में आ गईं। इससे वे करीब 15 फीट तक घिसटती चली गईं। हेलमेट होने के बाद भी उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और ज्यादा खून रिसने से उनकी मौत हो गई।

1994 बैच की इंस्पेक्टर थीं शाइनी

शाइनी 1994 बैच की इंस्पेक्टर थीं। इन दिनों वे न्याय निर्णयन शाखा की सुपरिटेंडेंट थीं। बहनोई जोजो जोसफ ने बताया कि बेहद शांत स्वभाव की शाइनी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कार्मल कान्वेंट स्कूल में टीचर है, जबकि दूसरी बेंगलुरू की कार कंपनी में इंजीनियर है।


र|ागिरी तिराहे पर तेज रफ्तार यात्री बस ने मारी टक्कर

जानलेवा तिराहा, रोजाना होते हैं दो-तीन हादसे

र|ागिरी तिराहा नौ ब्लैक स्पॉट में शामिल है। यह अयोध्या बायपास व रायसेन रोड को जोड़ता है। दोनों हाइवे से आने वाले वाहनों की रफ्तार यहां ज्यादा होती है, इसके बाद भी यहां ट्रैफिक सिग्नल शुरू नहीं किया जा सका है। यहां पुलिस का पॉइंट भी नहीं लगता है। यही वजह है कि यहां रोज 2-3 हादसे होते हैं।

बारात छोड़कर लौट रही थी बस, ड्राइवर गिरफ्तार

टीआई के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। बाद में पिपलानी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ कर बस क्रमांक एमपी 04 पीए 0990 जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि बारातियों को उनके मुकाम पर छोड़कर खाली बस लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

र|ागिरि तिराहे पर हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। बुरी तरह घायल शाइनी थॉमस को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1. र|ागिरी तिराहे पर न सिग्नल है और न ही ट्रैफिक पुलिस का पाॅइंट

इस तिराहे पर... हादसे के लिए दो कारण जिम्मेदार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news passenger bus dragged by cgst superintendent to 15 feet death
Bhopal News - mp news passenger bus dragged by cgst superintendent to 15 feet death


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-passenger-bus-dragged-by-cgst-superintendent-to-15-feet-death-065506-6518393.html

स्मार्ट सिटी के दायरे में आ रहे रंगमहल के एमएलए क्वार्टर्स, 500 से अधिक दुकानें भी आएंगी जद में

भोपाल .रंगमहल चौराहे के समीप बने निजी एमएलए क्वार्टर्स के 25 मकान डिपो चौराहे से रंगमहल चौराहे तक सड़क को 45 मीटर चौड़ा करने के दायरे में आ रहे हैं। सड़क के दोनों ओर की 500 से अधिक दुकानें भी इसकी जद में आने वाली हैं। टीटी नगर एबीडी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिटी कंपनी ने क्षेत्र में लाल व पीले निशान लगा दिए हैं। इसके साढ़े सात मीटर भीतर तक की जमीन कंपनी अपने कब्जे में लेगी। निशान लगते ही रहवासी और दुकानदार सक्रिय हो गए हैं। एक-दो दिन में पूरे इलाके में स्मार्ट सिटी के खिलाफ काले झंडे और पोस्टर लगाए जाएंगे।

पूर्व मंत्री विजय पाटनी के बेटे विजित पाटनी, स्थानीय भाजपा नेता राकेश जैन, दशहरा मैदान व्यापारी संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, इंद्रा मार्केट के अध्यक्ष राजेश गुप्ता व राकेश गुप्ता के साथ गुरुद्वारा, आर्य समाज मंदिर, जैन मंदिर परिसर, दीनदयाल मार्केट, रंगमहल मार्केट, साउथ व नॉर्थ टीटी नगर की 8 दुकानें, टीनशेड मार्केट सहित आसपास के अन्य मार्केट के व्यापारियों और रहवासियों की शुक्रवार को एक बैठक हुई। यह सभी एक संयुक्त मोर्चा बना रहे हैं।

इसी सड़क से गुजरना है मेट्रो

डिपो चौराहे से रंगमहल तक की इस सड़क से मेट्रो भी गुजरना है। कहा जा रहा है कि मॉडल स्कूल परिसर में मेट्रो का स्टेशन बनेगा। एेसे में स्कूल के खेल मैदान का बड़ा हिस्सा मेट्रो के दायरे में जाने की आशंका जताई जा रही है।

गवर्नमेंट हाउसिंग के टॉवर के लिए नाले को रोका

मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि होटल पलाश के सामने गवर्नमेंट हाउसिंग के टॉवर के लिए रंगमहल की ओर से आ रहे नाले के बहाव को रोक लिया गया है। स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियरों का तर्क है कि नाले को डायवर्ट कर रहे हैं पर इसके लिए साइट पर जगह नहीं दिख रही है।

दुकानों को दायरे में लेने पर लोगों में गुस्सा...
एमएलए क्वार्टर्स 1985 में तत्कालीन विधायकों को आवंटित हुए थे। यह निजी मकान स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में शामिल नहीं हैं। स्मार्ट सिटी के लिए केवल टीटी नगर की सरकारी जमीन ही आवंटित की गई है। आर्य समाज, गुरुद्वारा व अन्य धार्मिक संस्थानों को भी आश्वस्त किया गया था कि उन्हें नहीं हटाया जाएगा। एेसे में इनके परिसरों की दुकानों को सड़क के लिए दायरे में लेने पर लोगों में गुस्सा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाल-पीले निशान लगाए, इसके 7.50 मीटर भीतर तक की जमीन कब्जे में लेगी कंपनी


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mla-quarters-of-rangmahal-coming-under-the-ambit-of-smart-city-more-than-500-shops-will-also-come-to-jd-126642943.html

धर्मवीर सिंह होंगे एसपी मुख्यालय गोपाल बने सीएसपी हनुमानगंज


राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम राज्य पुलिस सेवा के 150 अफसरों के थोकबंद तबादले किए हैं। इनमें 15 एएसपी और बाकी सीएसपी, डीएसपी व एसडीओपी शामिल हैं। एआईजी रेल रहे धर्मवीर सिंह यादव को एसपी मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। महिला अपराध प्रकोष्ठ भोपाल जोन रहीं श्रृद्धा जोशी को एएसपी बैतूल बनाया गया है।

एसडीओपी औबेदुल्लागंज रहे गोपाल सिंह चौहान अब सीएसपी हनुमानगंज होंगे। सुशील तिवारी को ट्रैफिक डीएसपी उज्जैन से ट्रैफिक डीएसपी भोपाल लाया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ संजय सिंह पवार भी ट्रैफिक डीएसपी भोपाल होंगे। हाल ही में सीएसपी हनुमानगंज के आदेश को संशोधित करते हुए अजय जैन अब विजय नगर, इंदौर के सीएसपी बनाए गए हैं। सीएसपी निशातपुरा लोकेश कुमार सिन्हा को हटाकर उनकी जगह माणकमणि कुमावत को लाया गया है। कुमावत अब तक डीएसपी पुमनि कार्यालय शहडोल जोन में थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-dharamvir-singh-will-be-sp-headquarters-gopal-becomes-csp-hanumanganj-065132-6518391.html

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020... भोपाल से 81 हजार 137 लोगों ने दिया फीडबैक


स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के तहत भोपाल से कुल 81,137 लोगों ने अपना फीडबैक दिया है। इंदौर से फीडबैक देने वालों की संख्या 1,65,257 है। हालांंकि इसमें अभी लोकल एप से दिए गए फीडबैक के आंकड़े शामिल नहीं है। उधर, हिमाचल प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने शहर की सफाई की मॉनिटरिंग देखी। हिमाचल प्रदेश की विभिन्न नगरपालिकाओं के 30 जनप्रतिनिधियों ने आईसीसीसी की वर्किंग के साथ कचरा ट्रांसफर स्टेशन को देखा। उन्होंने बड़ा तालाब, वीआईपी रोड, ताजुल मसाजिद, सदर मंजिल सहित अन्य स्थानों का भी भ्रमण किया। प्रेसिडेंट अमलजोत सिंह ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश में भी एेसा सिस्टम लागू करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-swachh-survekshan-2020-81-thousand-137-people-gave-feedback-from-bhopal-065129-6518389.html

वन विभाग का भाेज विवि को पत्र- बाघ न आए इसलिए ठीक कर लें बाउंड्रीवॉल


भाेज विश्वविद्यालय परिसर में हाल ही में बाघ के घुसने के वन विभाग के अफसरों ने ने भाेज विश्वविद्यालय प्रबंधन काे बाउंड्रीबाल ठीक करने के लिए पत्र लिखा है। भाेपाल वन मंडल के एसडीअाे एसएस भदाैरिया ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर मंे बाघ के मूवमेंट के बाद वहां दहशत का माहाैल है। इसलिए वहां पर वन विभाग द्वारा लगातार पेट्राेलिंग की जा रही है। साथ ही लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उन्हाेंने बताया कि बाघ का दाेबारा मूवमेंट न हाे इसके लिए विवि प्रबंधन काे बाउंड्रीवाल ऊंची करने अाैर टूटी हुई जगहाें काे ठीक के लिए पत्र लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-forest-department39s-letter-to-the-university-if-tigers-do-not-come-fix-the-boundary-wall-065126-6518387.html

Thursday, January 30, 2020

हुरावली चौराहे पर सेना ने सीवर लाइन का काम रोका, दो सड़कें बनाने की भी नहीं मिली अनुमति


एक दशक से खराब पड़ा हुरावली मार्ग अाज तक नहीं बन पाया है। नगर निगम प्रशासन ने हुरावली तिराहे से मैक चौक और बारादरी चौराहे से हुरावली तिराहे तक की सड़क काे चौड़ी करने के लिए सेना के स्टेशन हेड क्वार्टर को कई बार पत्र लिखा। उनकी शर्तों को मानते हुए आयुक्त संदीप माकिन ने नवंबर 2019 में पत्र भेज दिया। वहां से अभी तक जवाब नहीं आया है। इधर, गुरुवार को हुरावली चौराहे पर पवनसुत कॉलोनी की सीवर समस्या के निराकरण के लिए बदली जा रही सीवर लाइन के काम को सेना ने रुकवा दिया है। इसको लेकर पूर्व पार्षद वीरेंद्र सिंह स्थानीय लोगों को लेकर धरने पर बैठ गए। वे सेना के अधिकारियों से भी जाकर मिले हैं। नगर निगम पीएचई के जिम्मेदार अधिकारी काम शुरू कराने के लिए 31 जनवरी को सेना के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

सेना के लाेगों ने काम रुकवा दिया है

सचिन तेंदुलकर मार्ग से लाल टिपारा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक सीवर लाइन डाली जा रही है। अमृत योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान पवनसुत कॉलोनी का लोड भी यहीं पर डालना है। इसको लेकर काम किया जा रहा था। पूर्व पार्षद श्री वीरेंद्र सिंह लल्ला ने बताया कि सुबह सेना के लोग आए थे। उन्होंने आकर काम को रुकवा दिया है। तब से काम बंद हैं। सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने 31 जनवरी को पत्र लिखकर देने के लिए कहा है। इस मामले में कार्यपालन यंत्री सीवर प्रोजेक्ट अमृत योजना अनमोल कोचर का कहना है कि सेना ने अमृत योजना के तहत चल रहे काम को रोक दिया है। इस संबंध में सेना के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।

आयुक्त ने पत्र भेज दिया है


प्रेम पचौरी, सीसीओ नगर निगम

ये काम नहीं हो पा रहे

{बारादरी चौराहा से हुरावली तिराहा: ट्रैफिक का लोड सड़क पर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां पर 1200 मीटर लंबी सड़क काे चौड़ा करना है। मास्टर प्लान के अनुसार, 20 मीटर चौड़ाई प्रस्तावित है।

{हुरावली तिराहे से मैक चौक: यह सड़क एक दशक से खराब पड़ी हुई है। निगम ने इस मार्ग का 1500 मीटर लंबाई तक चौड़ीकरण करने की योजना बनाई है।

{वाटर लाइन: बारादरी चौराहे, गेरू वाले बंगले से हुरावली तिराहे तक पानी की लाइन डालना है। इसके साथ ही हुरावली तिराहे से मैक चौक तक लाइन डलना है। यह काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

{सीवर लाइन: बारादरी चौराहे गेरू वाले बंगले से हुरावली तिराहे तक। इसी तरह हुरावली चौराहे से मैक चौक तक लाइन डालना है। यह पर ब्लॉक ए,बी और सी का लोड लाना है।

{स्ट्रीट लाइट: दोनों सड़क पर स्ट्रीट लाइट का भी काम किया जाएगा। इन सभी कामों पर 9.05 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

सेना के लाेगों से विवाद के बाद धरने पर बैठे लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news army stopped work of sewer line at huravali crossroads permission not even to build two roads


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-army-stopped-work-of-sewer-line-at-huravali-crossroads-permission-not-even-to-build-two-roads-072613-6509495.html

रेलवे स्टेशन से किशोरी को किन्नर और युवक ले गए थे बबली के पास, उसने हरियाणा में बेच दिया


मानव तस्करी का मामला

ग्वालियर की 15 वर्षीय किशोरी को हरियाणा में बेचने वाली बबली उर्फ अरुणा का गिरोह कई शहरों के रेलवे स्टेशन पर सक्रिय है। किशोरी को दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर एक किन्नर और युवक ही मिले थे। जो उसे बहला-फुसलाकर बबली के पास ले गए। बबली अपने साथ उसे अंबाला ले गई और 20 दिन बाद ही उसका सौदा हरियाणा के दूधिये से कर दिया। यह दूधिया उसे अपने साथ ले गया और जबरन शादी कर ली। यह हकीकत खुद किशोरी ने ही पुलिस को बताई। गुरुवार को पीड़िता के बयान दर्ज हुए, जिसमें उसने पूरी पीड़ा बताई। वहीं आरोपी राजेश जाट को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है। थाटीपुर पुलिस ने बबली को तलाशने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उप्र और पश्चिम बंगाल की पुलिस से भी संपर्क किया है। उसकी फोटो सभी को भेजी गई है। उधर, अलग-अलग शहर में जीआरपी और आरपीएफ को भी बबली का फोटो भेजा गया है।

जुलाई 2019 में लापता हुई ग्वालियर के थाटीपुर की रहने वाली किशोरी को थाटीपुर पुलिस ने हरियाणा के पनवासा गांव में दूधिये राजेश जाट से मुक्त कराया। राजेश जाट ने उससे जबरन शादी कर ली थी। किशोरी को बबली निवासी अंबाला(बावियाल) ने बेचा था। पुलिस ने राजेश को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बबली और उसके अन्य साथियों तक अभी पुलिस नहीं पहुंच सकी है। आरोपी राजेश से पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि बबली का पूरा परिवार इसी मानव तस्करी में शामिल है। उसने पास के गांव में भी बच्चियों को बेचा है।

10 महीने पहले ग्वालियर में बेची थीं दो बच्चियां

बबली का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। वह दस महीने पहले पश्चिम बंगाल और बिहार की दो बच्चियों को ग्वालियर में बेच गई थी। उसने ग्वालियर में रहने वाले मुन्ना खान और उसकी प|ी सितारा बाई को बच्चियां बेची थीं। वह दोनों बच्चियों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ग्वालियर आई थी। गुवाहाटी स्टेशन पर वह दोनों बच्चियों को मिली थी। वहां से पहले बच्चियों को कानपुर ले गई थी, फिर ग्वालियर लाई। उस समय ग्वालियर पुलिस बबली का सीसीटीवी फुटेज ही निकाल पाई थी। इसके आगे पुलिस एक कदम नहीं बढ़ पाई। बबली कई महीने तिहाड़ जेल में बंद रही। उसे दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में पकड़ा था।

आरोपी बबली



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news kishori and youth were taken from railway station to kishori near babli he sold in haryana


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-kishori-and-youth-were-taken-from-railway-station-to-kishori-near-babli-he-sold-in-haryana-072610-6509493.html

केंद्र सरकार नहीं कर रही सहयोग राजनीति का स्तर गिरा रही भाजपा


प्रदेश सरकार के हिस्से का फंड केंद्र सरकार द्वारा रोके जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि विकास योजनाओं में केंद्र व राज्य सरकार दोनों की भागीदारी होती है लेकिन केंद्र सरकार मप्र की कांग्रेस सरकार को इस मामले में सपोर्ट नहीं कर रही। जिस वजह से फंड की दिक्कत आ रही है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि योजनाओं के साथ टैक्स आदि के राज्य वाले फंड प्रदेश सरकार को दिए जाएं।
ग्वालियर प्रवास पर आए श्री सिंधिया ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ व अन्य मंत्री केंद्र सरकार से लगातार फंड को लेकर संपर्क कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा सांसद द्वारा आतंकी कहे जाने पर श्री सिंधिया ने कहा कि ऐसे शब्द पहले भी सुने गए हैं। भाजपा ऐसा कर राजनीति का स्तर गिरा रही है। विरोध करते वक्त शब्दों का चयन भी सोच समझकर किया जाना चाहिए। इस दौरान श्री सिंधिया का स्वागत करने रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। श्री सिंधिया ने जयविलास पैलेस में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-bjp-not-dropping-the-level-of-cooperation-politics-by-the-central-government-072607-6509491.html

वार्डों के बाद अब महापौर के आरक्षण पर निगाह, सभापति के लिए भी दावेदारी


नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पार्षद की दावेदारी करने वाले नेताओं की निगाह महापौर के आरक्षण पर है। हालांकि बिना आरक्षण प्रक्रिया के सभापति का चुनाव लड़ने के लिए भी पार्षद बनने के इच्छुक उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के लिए महापौर के आरक्षण की प्रक्रिया एकसाथ होगी। कलेक्टर अनुराग चौधरी का कहना है कि महापौर के आरक्षण की प्रक्रिया भोपाल में ही होगी। अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं हुई है।

महापौर के आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर दावेदारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। चुनावी गणित में माहिर नेताओं का कहना है कि इस बार महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित हो सकती है। हालांकि वे इस नतीजे तक नहीं पहुंच पा रहे कि किस वर्ग की महिला के लिए सीट सुरक्षित होगी। वे पिछले दो दशक की परिषदों का निष्कर्ष निकालकर दावा कर रहे हैं कि वर्ष 1999 में अनुसूचित जाति, 2004 में सामान्य, 2009 में पिछड़ा वर्ग महिला और उसके बाद 2014 में एक बार फिर से सीट सामान्य हो गई। इससे ऐसा लगता है कि इस बार सीट महिला के लिए आरक्षित हो सकती है। पार्षदों में से महापौर के चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा के साथ ही दोनों ही पार्टियों के कुछ वरिष्ठ नेता भी पार्षद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

26 साल बाद पार्षद करेंगे महापौर का चुनाव: 26 साल बाद एक बार फिर पार्षदों को अपने में से ही महापौर चुनने का मौका मिलेगा। इससे पहले 1994 में परिषद ने अरुणा सेन्या को महापौर चुना था।

आरक्षण प्रक्रिया रोस्टर प्रणाली से होगी


विनोद शर्मा, पूर्व आयुक्त नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-after-wards-now-the-mayor39s-reservation-is-on-view-the-claim-for-the-chairman-also-072604-6509489.html

पीईबी की एक्सपर्ट कमेटी का रिकाॅर्ड तलब करें: कोर्ट


ग्वालियर| मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की एक्सपर्ट कमेटी का रिकाॅर्ड तलब किया है। मनीष कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सात दिन के भीतर रिकाॅर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका में फरवरी 2019 में आयोजित अध्यापक संवर्ग एक व दो की परीक्षा के तीन प्रश्नों को निरस्त करने की मांग की गई है। गुरुवार को हुई सुनवाई में एडवोकेट विवेक खेडकर ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा होने के बाद पीईबी द्वारा माॅडल आंसर की जारी की गई। इसके जारी होने के सात दिन के भीतर मनीष कुमार ने पीईबी के समक्ष आवेदन पेश किया। मनीष की आपत्तियों को पीईबी की एक्सपर्ट कमेटी के पास भेजा गया था। कमेटी ने आपत्तियों को सही नहीं पाया और उन्हें खारिज कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-call-the-record-of-the-expert-committee-of-peb-court-072602-6509488.html

जीडीए को जमीन समर्पित कर प्लॉट बेचने वाले स्याद्धाद गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज


जीडीए को जमीन समर्पित करने के बाद वही प्लॉट दूसरों को बेचने वाले स्याद्धाद गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष पर महाराजपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उसने पहले अपनी जमीन जीडीए को समर्पित की, फिर इसके एवज में विकसित प्लॉट जीडीए से मुआवजे के तौर पर ले लिए। इसके बाद उसी जमीन पर प्लॉट दूसरों को बेच दिए। इस तरह उसने जीडीए और प्लॉट खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी की।

एंटी माफिया अभियान के तहत शहर में अब ऐसी हाउसिंग सोसायटी को टारगेट किया जा रहा है, जिन्होंने फर्जीवाड़ा कर शासन और आम लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। इसमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी जीडीए में जमीन समर्पित करने वाली हाउसिंग सोसायटी की सामने आई है। जीडीए ने महाराजपुरा थाने में स्याद्धाद गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष कलियान सिंह के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। जीडीए ने शिकायत की थी कि ग्राम विक्रमपुर में कलियान ने 5 बीघा 9 बिस्वा जमीन समर्पित की थी। इसके एवज में जीडीए ने उसे 25 प्रतिशत प्लॉट दिए। फिर भी कलियान ने यह जमीन दूसरों को बेच दी। पुलिस ने जांच शुरू की। पूरा रिकॉर्ड तलब किया, जिसमें इसकी पुष्टि हो गई। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की।

अपर कलेक्टर ने जीडीए से मांगी फर्जीवाड़ा करने वाली सोसायटियों और भू-माफिया की जानकारी

ग्वालियर|अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य ने जीडीए सीईओ वीरेंद्र सिंह को पत्र लिखकर लंबे समय से फर्जीवाड़ा करने वाली सोसायटियों और भू-माफिया की जानकारी मांगी है। यह जानकारी चार सवालों के क्रम में मांगी गई है। अपर कलेक्टर ने पत्र में सबसे पहले पूछा है कि जीडीए यह बताए कि ऐसी कितनी सोसायटी और व्यक्तिगत लोग थे, जिनसे जीडीए ने अनुबंध कर जमीन या भूखंडों का अधिगृहण किया और ऐसे अविकसित जमीन या भूखंडों का नामांतरण अधिगृहण के बावजूद न किया गया हो।

दूसरा, जीडीए की ऐसी जमीन, जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होने से रह गई है और जमीनों को भूमि स्वामी ने जीडीए को देने के बावजूद दूसरे आम लोगों को भी दोबारा से बेचा हो, ऐसे लोगों की लिस्ट चाहिए। तीसरा, क्या ऐसी संस्थाओं, सोसायटी या भूमि स्वामियों के खिलाफ जीडीए के वर्तमान या पूर्व में पदस्थ रहे अधिकारियों ने एफआईआर करवाई। चौथा, अनुबंध से प्राप्त होने वाली जमीनों का जानबूझकर नामांतरण न करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की पूरी लिस्ट चाहिए। इन पर अगर कोई कार्रवाई की गई हो तो उसे भी प्रस्तुत करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-fir-lodged-against-president-of-syedad-house-construction-society-who-sold-plot-by-dedicating-land-to-gda-072559-6509487.html

ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी को चार दिन झांसी से चलाने का चेंबर ने किया विरोध


ग्वालियर | ग्वालियर-इंदौर-रतलाम इंटरसिटी को चार दिन झांसी से चलाए जाने के मामले का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने विरोध करते हुए उक्त ट्रेन का संचालन यथावत रखने की मांग की है। चेंबर के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा होता है तो आंदोलन किया जाएगा। चेंबर के अध्यक्ष विजय गोयल और मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि उपरोक्त ट्रेन ग्वालियर-इंदौर-रतलाम के मध्य जीवन रेखा का कार्य करती है। यहां से यात्रियों की संख्या को देखते हुए एक और ट्रेन की जरूरत है। ऐसे में यदि रेलवे द्वारा यह निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो संस्था विरोध में आंदोलन करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-chamber-opposes-running-gwalior-indore-intercity-from-jhansi-for-four-days-072548-6509508.html

विधायक गाेयल ने बच्चों को घुमाया मेला


ग्वालियर | विधायक मुन्नालाल गोयल गुरुवार को काल्पी ब्रिज स्थित शासकीय मूक बधिर विद्यालय के 60 बच्चों को अपने साथ लेकर मेला पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों को उझूले झुलवाए और खाना खिलाकर सॉफ्टी खिलवाई। इस दौरान श्री गोयल ने बच्चों से उनकी परेशानियां भी जानने की कोशिश की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-mla-gayel-rotated-the-fair-to-children-072545-6509507.html

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद, डॉक्टरों की कमी के कारण भी मरीज हो रहे परेशान


जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल मुरार जहां एक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. डीके शर्मा के भरोसे है, वहीं यहां हाल ही में पदस्थ रेडियोलॉजिस्ट की पीसीपीएंडडीटी एक्ट में पुरानी शिकायत पर जांच शुरू होने के कारण उन्हें जांच करने से मना कर दिया है। लिहाजा जिला अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड भी बंद हैं। इस कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। सिविल सर्जन और सीएमएचओ ने क्षेत्रीय संचालक से लेकर शासन तक को डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा था लेकिन अभी तक डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई है। यही कारण है कि सिविल अस्पताल में सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट से प्रति अल्ट्रासाउंड के हिसाब से भुगतान कर रहे है।

लधेड़ी व सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी

केबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र में संचालित लधेड़ी हॉस्पिटल में तो डॉक्टरों की काफी कमी है। वे सिविल और लधेड़ी हॉस्पिटल के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए भोपाल बैठे वरिष्ठ अधिकारियों से कह चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। जिला अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एसके शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद यहां डॉ. डीके शर्मा ही बचे हैं। वे मेडिसिन विभाग को संभालने के साथ ही कैंसर के मरीजों को भी देखते हैं। अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहे हैं।

हड्‌डी के ऑपरेशन के लिए उपकरण नहीं

सिविल अस्पताल हजीरा में आर्थोपेडिक के डॉक्टर सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही मिलते हैं। ऑपरेशन थिएटर होने के बाद भी उपकरण न होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।

3 साल में सिर्फ 36 प्रसव

पूर्व विधायक जयभान सिंह पवैया ने 2017 में लधेड़ी हॉस्पिटल में प्रसव सुविधा शुरू कराई थी। यहां वर्ष 2017-18 में 22 प्रसव, 2018-19 में 8 और मार्च 2019 से लेकर अभी तक सिर्फ 6 प्रसव ही हो पाए हैं। अस्पताल में संसाधनों और स्टाफ की कमी होने के कारण यहां प्रसूताओं को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार को अस्पताल की ओपीडी में सिर्फ डॉ. प्रेम बाथम ही मौजूद रहे। जबकि डॉ. जितेंद्र निगोटिया व पायल निगोटिया 8 फरवरी तक छुट्टी पर चल रहीं है। गायनिक की डॉ. साधना पांडेय ट्रेनिंग पर गई हुईं हैं। इस कारण प्रसूताओं को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।

सिविल अस्पताल में ऑर्थोपेडिक कक्ष में लगा ताला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news ultrasound closed in district hospital patients are getting worried due to lack of doctors


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-ultrasound-closed-in-district-hospital-patients-are-getting-worried-due-to-lack-of-doctors-072542-6509505.html

मेले में मोबाइल खोने की शिकायतें बढ़ीं दो माह में 35 मोबाइल ढूंढकर सौंपे


ग्वालियर | पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन की सायबर सेल ने दो माह में 35 मोबाइल ढूंढ़कर अावेदकों को सौप दिए। मेला शुरू होने के बाद पुलिस अधीक्षक की सायबर सेल में मोबाइल चोरी की शिकायतें बढ़ गई हैं। एएसपी पंकज पांडे ने सेल के अधिकारियों‌ के साथ अावेदकों को बुलाकर ढूंढे गए मोबाइल सौंपे। जिन लोगों के मोबाइल मिल गए, उन्होंने अफसरों को धन्यवाद दिया। एएसपी पंकज पांडे ने बताया कि नियमित रूप से मोबाइल गुम होने के लगभग 12-15 अावेदन अा रहे हैं। मेला अवधि में यह संख्या 20 तक पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-complaints-of-losing-mobile-in-the-fair-increased-finding-and-handing-over-35-mobiles-in-two-months-072539-6509503.html

पंचायत सचिवों को नहीं मिला 3 माह से वेतन, मंत्रालय में 5 फरवरी को उपवास पर बैठेंगे


पूरे प्रदेश में वेतन को लेकर सचिव परेशान कई जगह तो 5 से वेतन के लाले

प्रदेश में पंचायत सचिवों को 3 से 5 माह तक का वेतन भुगतान नहीं हुआ हैं। जिन पंचायत सचिवों ने बैंकों से ऋण ले रखा है उनके द्वारा फायनेंस कराई गई टू-व्हीलर, मकान की मासिक किश्तों की अदायगी नहीं होने पर बैंकों का सरचार्ज चालू हो गया है।

वहीं बच्चों के स्कूल की फीस, घर खर्च आदि को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष बृज रघुवंशी ने बताया कि पंचायत सचिवों के साथ वचन पत्र में शामिल मांगो को लेकर कोताही और अन्याय हो रहा है। इसे पंचायत सचिव संगठन की कमजोरी न समझी जाएं। 5 माह से प्रदेश की 70-80 प्रतिशत जनपदों की ग्राम पंचायतों में सचिवों को वित्त विभाग के आवंटन के आभाव में वेतन नहीं मिलने से प्रदेश के हजारों पंचायत सचिव परेशान हो रहे हैं। संगठन के मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह बागड़ी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 5 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष मंत्रालय में उपवास पर बैठेंगे। संगठन के प्रदेशअध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या हमें अपने वेतन के लिए आपके सामने आंदोलन करना पड़ेगा। कहा है कि वेतन भुगतान के लिए हर तीन माह में पंचायत राज संचालनालय और मंत्रालय के सैकड़ाें बार चक्कर काटने पड़ते हैं। जबकि पूरे प्रदेश में ग्लोबल विकास अकाउंट से अध्यापकों, पटवारियों, सभी संवर्ग के कर्मचारियों को महीने की 1 तारीख को वेतन भुगतान करने का प्रावधान किया गया हैं।

पंचायत सचिव संगठन ने मांग की है कि बड़ी विसंगती का हल कराकर ग्लोबल अकाउंट से नियमित भुगतान की व्यवस्था की जाए। अन्यथा 5 फरवरी से आंदोलन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-panchayat-secretaries-did-not-get-salary-for-3-months-will-sit-in-the-ministry-on-february-5-072536-6511227.html

184 विद्यार्थियों की कठिनाई दूर करने 3 घंटे ज्यादा होगी पढ़ाई


बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते हैं सरकार बच्चों को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। छमाही परीक्षा में जिन बच्चों का परिणाम खराब आया है। उनकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए जिले में 5 स्कूलों को चुना गया है। यहां 6 घंटे की जगह 9 घंटे पढ़ाई होगी। इसी अवधि में बच्चों को रेस्ट भी मिलेगा। उन्हें स्कूल में ही नाश्ता, चाय या अन्य खाने-पीने का इंतजाम किया जाएगा। 5 फरवरी से इस व्यवस्था के तहत स्कूलों में पढ़ाई शुरु हो जाएगी। सरकार की मंशा है कि हाईस्कूल परीक्षा में कोई भी बच्चा फैल न हो पाए। इसके लिए पहले से ही पढ़ाई में कमजोर बच्चों की छंटनी कर, उन्हें मजबूत किया जाए। इसलिए इस व्यवस्था का लागू किया गया है। आरएमएसए के एपीसी एसके शिवहारे ने बताया कि जिन स्कूलों में नई व्यवस्था के तहत पढ़ाई होनी है, इसकी सूचना प्राचार्यों को दे दी गई है। ताकि वह इसकी तैयारी पूरी कर लें।

सुबह 8.30 बजे से लगेंगे स्कूल : जिले में नई व्यवस्था के तहत म्याना, पनवाड़ीहाट, बालक कुंभराज, कन्या बीनागंज और जामनेर हायर सेकंडरी स्कूलों को चुना गया है। अब इन 5 स्कूलों को खुलने का समय सुबह 10.30 की जगह सुबह 8.30 हो जाएगा। वहीं छुट्टी का समय भी 4.30 के स्थान पर 5.30 हो जाएगा। यानी 3 घंटे अधिक पढ़ाई के लिए मिलेंगे। कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाया जाएगा। इसके लिए अलग से अगर शिक्षकों की जरुरत है तो मानदेय देकर बुलाया जा सकता है। विकल्प यह भी रहेगा कि अगर स्कूल शिक्षक अतिरिक्त समय देकर पढ़ाते हैं तो उन्हें भी मानदेय के रूप में राशि का भुगतान होगा। विषय संबंधित शिक्षक बुलाए जा सकते हैं। निजी स्कूल के शिक्षक भी चाहे तो समय देकर पढ़ा सकते हैं।

भोपाल से चुने गए स्कूल : पिछले दिनों हाईस्कूल की छमाही परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग ने हर जिले से मांगी थी। इसका अध्ययन करने पर पाया गया कि कई ऐसे बच्चे हैं जो एक या 2 विषय में फैल हुए हैं। जिन स्कूल में यह अध्ययनरत हैं वहां पढ़ाई के लिए भी स्टॉफ की कमी थी। इसी आधार पर 5 स्कूलों को चुना गया है।

नाश्ता मिलेगा 3 टाइम

बच्चे को भूख लगे तो वह घर न जाएं, इसके लिए 3 टाइम नाश्ते, चाय एवं खाने-पीने का इंतजाम रखा गया है। अगर शासन द्वारा दी जाने वाली राशि से स्कूल प्रभारी अपने स्तर से भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं तो वह इसके लिए स्वतंत्र रहेंगे।


-आरएल उपाध्याय, डीईओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-184-students-will-have-3-hours-more-to-overcome-their-difficulties-072533-6511225.html

नेशनल लोक अदालत जिले में 8 फरवरी को


गुना | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश राजेश कुमार कोष्टा के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत 8 फरवरी को जिला एवं तहसील चांचौड़ा, राधौगढ़, आरोन में आयोजित की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में मामलों के निराकरण के लिए जिला न्यायाधीश राजेश कुमार कोष्टा ने कुल 20 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन अब 4 फरवरी तक

गुना | निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी जिलों में बीएड एवं डीएड योग्यता धारक अभ्यर्थियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा मप्र प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजन किया जा रहा है। पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-on-february-8-in-the-national-lok-adalat-district-072530-6511223.html

पवन रजक आत्महत्या मामले में पत्नी और प्रेमी पर एफआईआर

युवक ने आत्महत्या से पहले पुलिस को दिया था आवेदन जिसमें प|ी और प्रेमी पर लगाए थे आरोप

गुना | पवन रजक आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसकी प|ी और प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की धारा में मामला दर्ज किया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रजक महा समाज मप्र संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण भडेरिया ने चेतावनी दी थी। पुलिस ने युवक की आत्महत्या के मामले में जांच शुरु की थी। यह पूरी होने के बाद मृतक की प|ी प्रिया, और प्रेमी जीवन नामदेव पर मामला दर्ज कर किया गया है। पवन रजक को प|ी के प्रेमी द्वारा प्रताड़ित करने कर मामला सामने आया था। आरोपी प्रेमी जीवन युवक की प|ी को भगाकर ले गया था, इस मामले में पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की गई थी। मृतक पवन रजक के पिता राम प्रसाद रजक ने बताया कि मेरी बहू को जीवन नामदेव 12 जनवरी को भगाकर ले गया और हम लोगों ने ढूंढ कर 14 तारीख को पुलिस कोतवाली गुना में रात्रि में पुलिस को सौंपा था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 3 दिन बाद ही जीवन नामदेव और मेरी बहू ने हम लोगों को कोर्ट बुलवाया और मेरे लड़के पर दबाव बनाकर एक आवेदन पर दस्तखत करवाए और उस आवेदन को कोतवाली में ले जाकर देने को बोला। मेरे बेटे पवन ने उक्त आवेदन को पुलिस कोतवाली गुना में उसी दिन दे दिया और आवेदन देने के तुरंत बाद घर आ कर फांसी लगा ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-fir-on-wife-and-lover-in-pawan-rajak-suicide-case-072527-6511222.html

हे राम... जिस महापुरुष के नाम पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है, उनकी ही प्रतिमा के सामने लगता है कचरे का ढेर


कांग्रेसी नाराज हुए तो की गई सफाई

गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी आयोजन को लेकर कांग्रेसी बापू पार्क पहुंचे। प्रतिमा पर धूल चढ़ी हुई थी। कई दिन से सफाई तक नहीं की गई थी। उनकी प्रतिमा के सामने ही कचरा पड़ा था। जब कांग्रेसी नाराज हुए तो नपा के अधिकारी हरकत में आ गए और तुरंत ही ट्रैक्टर बुलवाकर कचरा हटवाया गया।

बड़ा सवाल... जिसके नाम से स्वच्छता अभियान उन्हीं के पार्क के यह हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के दिन ही भारत स्वच्छता अभियान शुरु किया था। जिसे राज्य सरकारों ने भी स्वीकार किया। लेकिन जिस महापुरुष के नाम से पूरे देश में स्वच्छता का अभियान चल रहा है, अगर उनकी प्रतिमा के सामने ही कचरा एकत्रित करना बेहद अफसोस करने वाली बात हैं।

गुना | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन बापू पार्क की दशा देखकर कांग्रेसी हैरान रह गए। क्योंकि जिस जगह उनकी प्रतिमा स्थापित है, वहां पर ही नगर पालिका ने कचरा एकत्रित केंद्र बना रखा है। हर दिन यहां कचरा एकत्रित होता है, फिर भरकर ट्रेंचिंग ग्राउंड में पहुंचता है। सफाई जैसे मुद्दे पर विशेष काम कर रही नपा के अधिकारियों ने यह तक नहीं देखा कि पूरे देश में जिस महापुरुष के नाम पर भारत स्वच्छता अभियान छेड़ा हुआ है, वहां पर ही कचरे के ढेर लगाए जा रहे हैं। इसे देख कांग्रेसियों ने भी नाराजगी जताई। वहीं नगर पालिका प्रबंधक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए।

ठीक प्रतिमा के सामने कचरा किसने दी इजाजत : शहर में एक मात्र राष्ट्रपिता की प्रतिमा बापू पार्क में स्थित है। यह सब हाल ही में हुआ है। शहर की स्वच्छता को लेकर कचरा एकत्रित किया जाता है। नपा को कोई जगह नहीं दिखाई दी तो अमले ने इसी जगह पर कचरा एकत्रित करना शुरु कर दिया। इससे लोग नाराज हैँ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news hey ram the name of the great man who is running a cleanliness drive all over the country in front of his statue a pile of garbage appears


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-hey-ram-the-name-of-the-great-man-who-is-running-a-cleanliness-drive-all-over-the-country-in-front-of-his-statue-a-pile-of-garbage-appears-072524-6511221.html