इंदौर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोमटगिरी में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये लोग गमी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। जिन्हें अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
मामला देर रात गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोमटगिरी का है, जहां ओमप्रकाश अपनी पत्नी मंजू के साथ परिवारिक गमी होने के चलते नरसिंहपुर गए थे। कार्यक्रम के बाद बाइक से इंदौर लौटते समय गोमटगिरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर दूर जा गिरे, जिससे दोनों को गंभीर चोट आई। मंजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ओमप्रकाश को गंभीर हालत में एंबुलेंस 108 की मदद से एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/woman-dies-in-road-accident-husbands-condition-critical-126407164.html
No comments:
Post a Comment