इंदौर. वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत 31 दिसंबर 2019 तक संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों के लिए मंगलवार को भुगतान का अंतिम दिन है। 1 जनवरी 2020 से संपत्तिकर जमा करने में 5 प्रतिशत सरचार्ज लगेगा और साथ ही निगम द्वारा बकाया राजस्व वसूली के लिए जब्ती और कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। इसे देखते हुए निगम के कैश काउंटर पर टैक्स जमा करने वालों की भीड़ देखी जा रही है।
अपर आयुक्त एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए निगम मुख्यालय व जोनल कार्यालय पर संपत्तिकर व अन्य करों के भुगतान के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से कैश काउंटर खुल गएजो देर रात तक खुले रहेंगे। भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा भी है। बकायादारों की सूची बना ली है। 25 हजार से ज्यादा संपत्ति कर और 10 हजार से अधिक जलकर बकाया वाले लोगों को इस सूची में रखा है। कचरा प्रबंधन शुल्क के बकायादारों की भी सूची बनाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/last-day-of-payment-of-property-and-water-cash-counters-will-start-till-late-night-126408597.html
No comments:
Post a Comment