ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे काे हटाने के बाद जमीन का लेवल किया। इससे गीले कचरे से खाद बनाने के लिए बनाए गड्ढाें तक अब वाहन आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा सभी 50 वार्डाें में लाेगाें काे जागरुक करने के लिए जगह-जगह बाेर्ड लगाए। इनमें प्लास्टिक मुक्ति का संदेश लिखा गया है। आयुक्त नगरीय प्रशासन निगम द्वारा याेजनाओं के तहत कराए जा रहे कामाें का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद दाेपहर 2 बजे कलेक्टारेट सभागृह में खंडवा, खरगाेन, बड़वानी और बुरहानपुर जिलाें के निकायाें के कामाें की समीक्षा भी करेंगे। निरीक्षण के दाैरान स्वच्छ भारत मिशन के संचालक मनीष सिंह, अपर आयुक्त मीनाक्षी सिंह, उपसंचालक नीलेश दुबे भी शामिल रहेंगे। इसी प्रकार समीक्षा बैठक में संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं आवास मध्यप्रदेश शासन के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव के साथ ही खंडवा और बुरहानपुर निगम आयुक्त, खरगोन और बड़वानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा इन जिलों के शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
इन याेजनाओं की समीक्षा हाेगी
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्य मंत्री आवास मिशन, मुख्यमंत्री पेयजल योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), निकायों की राजस्व वसूली तथा ई-नगरपालिका सहित अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी।
ट्रेंचिंग ग्राउंड और चीरा खदान की मल्टी भी देखने जाएंगे अफसर
आयुक्त नगरीय प्रशासन ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर वहां निगम द्वारा कराए कामाें का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार दादाजी मंदिर में फूल मालाओं से बनाई जा रही खाद, निगम द्वारा शहर में कराई जा रही सफाई के साथ ही शहर में किसी एक स्थान पर सार्वजनिक शाैचालय का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके अलावा प्रधान मंत्री याेजना के तहत बनाई जा रही तीन मंजिला मल्टी देखने के लिए चीरा खदान भी जाएंगे।
कमियाें में सुधार कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित है दाैरा
स्वच्छ भारत मिशन में कराए जा रहे कामाें काे देखने के बाद कमियाें में सुधार कराने के उद्देश्य से यह दाैरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयुक्त नगरीय प्रशासन विभिन्न अफसराें के साथ आ रहे हैं। लाेगाें का फीडबैक लेने के लिए अन्य निकायाें में भी एक-एक प्रतिनिधि नियुक्त है।
निगम कर चुका फाइव स्टार रेटिंग के लिए दावा
ओडीएफ प्लस प्लस हाेने के बाद निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के लिए फाइव स्टार रेटिंग के लिए अपना दावा कर चुका है। इसके लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड पर एमआरएफ का निर्माण किया। एफएसटीपी बनाया। पुराने कचरे काे गड्डढे में डालकर लैंड फिलिंग भी किया जा रहा है। सीएंडडी वेस्ट का उपयाेग करने के लिए भी काम कराया जा रहा है। हर घर से कचरा लेने के लिए 15 नए वाहन खरीदे। हाेम कंपाेस्टिंग के साथ ही कम्यूनिटी और सेंट्रालाइज कंपाेस्टिंग भी कराई जा रही है। रहवासी क्षेत्र में एक बार और व्यवसायिक क्षेत्राें में तीन बार सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा स्लाॅटर हाउस में बायाे गैस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/removed-dust-from-dividers-levels-in-trenching-grounds-and-plastic-discharge-boards-installed-in-wards-126399192.html
No comments:
Post a Comment