Saturday, October 31, 2020

अणु संस्कार शिविर आज, बच्चे और माता-पिता लेंगे भाग

नौलाईपुरा स्थित धर्मदास जैन मित्र मंडल में अणु संस्कार रविवार को लगेगा। सुबह 9 से 10.30 बजे लगने वाले शिविर में माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ भाग लेंगे।
आचार्यश्री उमेश मुनिजी के शिष्य प्रवर्तक जिनेंद्र मुनिजी की आज्ञानुवर्ती साध्वी मधुबालाजी, सुनीताजी, मलयाजी, कलाजी, श्रद्धाजी, समताजी ठाणा-6 चातुर्मासार्थ श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल नौलाईपुरा स्थानक पर विराजित हैं। जानकारी श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष अरविंद मेहता, कोषाध्यक्ष माणकलाल कटकानी और प्रचार सचिव ललित कोठारी ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/atomic-sacrament-camp-today-children-and-parents-will-participate-127870582.html

बांटे श्रमेव जयते पत्र

पंचायत रानीसिंग में भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्र में श्रमेव जयते पत्र का वितरण किया। इससे आदिवासी ग्रामीण मजदूरों में जागृति आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा के मार्गदर्शन में सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष अंबाराम गरवाल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमेव जयते पत्र बांटे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/distributed-shramev-jayate-patra-127870580.html

ओपन कबड्‌डी स्पर्धा में आदिवासी छात्र संगठन रहा विजयी

ग्राम पंचायत नाहरपुरा में दो दिनी ओपन कबड्डी का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश की 24 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम आदिवासी छात्र संगठन रावटी रही और उपविजेता माही क्लब सेमलिया रही। विजेता टीम को 6500 रुपए व उपविजेता टीम को 3300 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा आदिवासी छात्र संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश भूरिया के नेतृत्व में हुई। कमल देवड़ा,रायसिंह निनामा, रणसिंह डोडियारस रमेश कटारा, शंभूसिंह भूरिया, मानसिंह भूरिया, कालू बारोड़, चंदु मईड़ा सहित सभी जनप्रतिनिधी सरपंचजन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/tribal-student-organization-wins-in-open-kabaddi-competition-127870578.html

घटिया कीटनाशक विक्रय पर लगी रोक

संयुक्त संचालक कृषि भोपाल ने सभी जिलों के उप संचालकों को निर्देश दिए है कि 25 दिसंबर की अवधि में कीटनाशक गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अभियान चलाएं। इस दौरान कीटनाशी निरीक्षकों के माध्यम से कीटनाशी विक्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करवाया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/ban-on-sale-of-poor-pesticide-127870575.html

7 नवं. तक दाखिल हो सकेंगे 9वीं के नामांकन

कक्षा 9वीं में नामांकन की आखरी तारीख 7 नवंबर कर दी गई है। इससे विद्यार्थी नामांकन के लिए आवेदन अब 7 नवंबर तक कर सकेंगे। वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रवेश सूची की आखिरी तारीख 25 नवंबर कर दी गई है। इससे विद्यार्थी और स्कूल संचालकों को राहत मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/7-nov-nomination-of-9th-can-be-filed-till-127870573.html

एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी का डंपर चोरी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी जय कंस्ट्रक्शन कंपनी अहमदाबाद का डंपर चोरी हो गया। आईए थाना प्रभारी जनकसिंह रावत ने बताया डंपर ड्राइवर उमेश पनिका ने रिपोर्ट लिखवाई कि शुक्रवार रात डंपर (जीजे 01 एचटी 7263) भूतेड़ा कैंप में रखा था। खड़ा डंपर कोई बदमाश ले गया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/dumper-theft-of-expressway-construction-company-127870570.html

नहाने के लिए तालाब में गया, डूबने से माैत

धामनोद के तालाब में डूबने से 26 साल के युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पारापुरा (धामनोद) निवासी 26 वर्षीय कृष्णचंद्र पिता सीताराम बामनिया दोपहर को गांव के पास राम सागर तालाब में नहाने गया था। नहाते वक्त पैर फिसलने से पानी में डूब गया। भाई अमर सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/went-to-the-pond-to-bathe-drowned-127870569.html

कीटनाशक पी लेने से महिला की मौत

बाजना के पास कागलीखोरा में कीटनाशक पीने से महिला की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
पुलिस के अनुसार कागलीखोरा निवासी 38 वर्षीय भूरीबाई पति प्रभु मचार का शव गांव मे रामा मचार के खेत के पास मिला। पुलिस ने शव को बाजना अस्पताल पहुचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। बाजना थाने में मर्ग दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/woman-dies-after-consuming-pesticide-127870556.html

गांजा तस्करी के दो अरोपी को जेल, तीसरा रिमांड पर

सिटी पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रेमदास बैरागी निवासी रलायता और विनोद दमामी निवासी रतलाम को रिमांड पूरा होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया। वहीं गांजा बेचने वाले आरोपी प्रहलादसिंह सौंधिया राजपूत निवासी डोबरा थाना गंगधार (राजस्थान) को 2 नवंबर तक के लिए रिमांड लिया है। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि प्रहलादसिंह ने किसी ईश्वरसिंह से गांजा खरीदना बताया था। अब उससे ईश्वरसिंह के बारे में पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/two-aropa-smugglers-of-jail-jailed-third-on-remand-127870553.html

शेरपुर बुजुर्ग में 32 साल के युवक ने लगाई फांसी, मौत

गांव शेरपुर बुजुर्ग में शुक्रवार रात 32 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खारवाकलां चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या ने बताया कि गांव शेरपुर बुजुर्ग निवासी राजेंद्रसिंह चौहान का शव उसके खेत पर बने मकान के आगे वाले कमरे में रस्सी से लटका मिला।
मंडावल निवासी भंवरसिंह डोडिया की सूचना पर
पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी में उपयोग की गई रस्सी बरामद की। उनके पिता मनोहरसिंह ने बताया दोपहर 1 बजे हमने राजेंद्रसिंह को देखा था। शाम 5 बजे खेत पर बने मकान पर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। रविवार को खारवाकलां अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंपा। राजेंद्रसिंह की दो पुत्रियां हैं। एएसआई ओपी त्रिपाठी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/32-year-old-man-hanged-in-sherpur-elderly-dies-127870551.html

किसान पखवाड़े में 2 से 12 नवंबर तक बंटेगा लोन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 2 से 12 नवंबर तक किसान पखवाड़ा मनाएगी। इसका उद्देश्य सरकारी एवं गैर सरकारी एजेंसियों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करना और भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण, ऋण योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना तथा एफपीओ एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक से जोड़ना है।
क्षेत्रीय प्रबंधक आरके नायर ने बताया रतलाम क्षेत्र के पांचों जिलों रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर में पखवाड़े के दौरान मेगा शिविर, कृषक चौपाल, किसान संध्या आदि आयोजित की जाएगी। एलडीएम राकेश गर्ग ने बताया जिले में 2 नवंबर से 4 नवंबर के मध्य अलोट, बाजना एवं जावरा में कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए समस्त शाखाओं को मार्गदर्शन प्रदान किए जा चुके हैं। सभी शाखाओं को शिविर और चौपाल में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाए एवं मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-farmer-will-distribute-the-loan-in-a-fortnight-from-2-to-12-november-127870550.html

दिन के पारे में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई

शहर में दोपहर में भी ठंडक होने लगी है। शनिवार को दिन का तापमान 1.4 डिग्री कम हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी हो गई। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 56 व शाम को 45 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया हवा का रुख बदलने के कारण ठंडक बढ़ी। अभी हवा उत्तरी है। नवंबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान कम होने के आसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/daytime-mercury-decreased-by-14-degrees-celsius-127870541.html

डॉ. आंबेडकर नगर- कटरा सुपरफास्ट ट्रेन 9 से चलेगी

मालवांचल के रहवासी आसानी से वैष्णोदेवी के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए रेलवे 9 नवंबर से डॉ. आंबेडकरनगर –श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर सुपरफास्ट ट्रेन चलाने जा रहा है।
शेड्यूल के अनुसार 02919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी ट्रेन 9 नवंबर से प्रत्येक सोम, बुध व शुक्र को सुबह 11.50 बजे चलकर 12.15 बजे इंदौर, 1.04 बजे देवास, 1.45 बजे उज्जैन होकर दूसरे दिन शाम 6.30 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में 02920 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर ट्रेन 11 नवंबर से प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रवि को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से सुबह 6.55 बजे चलकर दूसरे दिन 11 बजे उज्जैन, 11.56 बजे देवास, 12.40 बजे इंदौर होकर 1.15 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। इसमें एक सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/dr-ambedkar-nagar-katra-superfast-train-will-run-by-9-127870540.html

पति ने टीचर पत्नी को कमरे में बंद कर पीटा

इंदौर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका पत्नी को ससुराल रतलाम में आरोपी पति ने कमरे में बंद कर पीटा। मारपीट का शिकार पत्नी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार गोपालपुरा इंदौर निवासी जयकुंवर पिता देवीसिंह ठाकुर निवासी पिंजारा मोहल्ला गोपालपुरा (इंदौर) की शादी 2017 में एमबी नगर निवासी महेंद्र सिंह पिता प्रेम सिंह सिसौदिया से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। नौकरी के लिए पत्नी जयकुंवर गोपालपुरा (इंदौर) अप डाउन कर रही थी। लॉकडाउन के बाद वह मायके चली गई थी। मायके से लौटने के बाद 29 अक्टूबर की रात ससुराल वालों ने विवाद किया। आरोपी पति ने जयकुवर को कमरे में बंद कर पीटा। अगले दिन 11:30 बजे छोड़ा। जयकुवर की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/husband-beat-up-teachers-wife-in-a-room-127870537.html

7 नए पॉजिटिव जिले में अब कुल संक्रमित 2286

अक्टूबर माह के आखिरी दिन शनिवार को जिले में 7 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2286 पर पहुंच गया है। जिले में कोरोना से अब तक 58 मौतें हो चुकी हैं।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज से जारी हुई रिपोर्ट में ट्रेस किए गए नए संक्रमितों में सुयोग परिसर के 52 साल के पुरुष, कलईगर रोड की 50 साल की महिला, गणेश नगर का 56 साल का पुरुष, बिलपांक की 24 साल की महिला,
रत्नपुरी का 33 साल का पुरुष, मिड टाउन कॉलोनी की 21 साल की युवती, डीआरपी लाइन का 25 साल का पुरुष शामिल हंै।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/7-new-positive-districts-now-total-2286-infected-127870531.html

मंडी के बाहर माल बेचने वाले किसानों को भी नहीं मिली राशि

मंडी से लाइसेंस लेकर कारोबार करने वाली फर्म श्री कृष्णा ट्रेडिंग ने मंडी के बाहर भी किसानों से खरीदी की है। मंडी के अंदर माल बेचने वाले जितने किसानों ने मंडी प्रशासन से भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की थी मंडी प्रशासन ने उनको तो भुगतान करवा दिया है। जिन किसानों ने मंडी के बाहर इस फर्म को माल बेचा उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है। किसान आज भी भुगतान के इंतजार में हैं। इस संबंध में भारतीय किसान संघ एसडीएम से मिल किसानों को भुगतान की मांग करेगा। संघ के जिलाध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया मंडी प्रशासन ने मंडी परिसर में उपज बेचने वाले किसानों को तो भुगतान करवा दिया। बाहर भी कई किसानों ने श्री कृष्णा ट्रेडिंग फर्म को माल बेचा है। व्यापारी भुगतान नहीं कर रहा है। किसानों को अब तक रुपए नहीं मिले हैं। सोमवार को एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें किसानों की समस्या बताई जाएगी और किसानों को भुगतान दिलवाने की मांग की जाएगी। ताकि किसानों को राशि मिल सकें।

इधर व्यापारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं
खरीदी के बाद किसानों को सेम डे भुगतान हो। मंडी प्रशासन अनाउंसमेंट कराती है। श्री कृष्णा ट्रेडिंग फर्म ने किसानों को 15 से 20 दिन बाद भुगतान किया वो भी मंडी प्रशासन की दखल के बाद। मंडी प्रशासन ने व्यापारी के खिलाफ एफआईआर नहीं करवा रही है। जबकि संबंधित व्यापारी ने किसानों के साथ धोखा किया है। इससे उसके खिलाफ एफआईआर होना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/farmers-who-sold-goods-outside-the-market-did-not-receive-any-money-127870522.html

राहत का अक्टूबर : 51.61% कम मिले पॉजिटिव

कोरोना काल में अक्टूबर का महीना राहतभरा रहा है। इस महीने 434 पॉजिटिव सामने आए हैं, सितंबर के मान से देखे तो ये आंकड़ा बढ़ा नहीं है, क्योंकि सितंबर में 897 पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। आंकड़ों के इस फेर में आप बेफिक्र मत हो जाना... क्योंकि, अब कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका भी बनी हुई है।
हमारे जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 2286 पर पहुंच गई है। अक्टूबर के महीने में कोरोना धीमी चाल से आगे बढ़ा है, दो दिन तो ऐसा मौका भी आया जब 5-5 मरीज ही सामने आए। जबकि, सितंबर के महीने में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी थी, कई बार 50 से ज्यादा मामले भी सामने आए थे। इधर, कोरोना के कम केस मिलने से आमजन भी बेफिक्र नजर आ रहे है। एक्सपर्टों के मुताबिक अभी कोरोना का डाउन ट्रेंड चल रहा है, जोकि देशभर में एक सा ही है। हालांकि, दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है।

ऐसी स्थिति से बचें... समय रहते पहुंच जाएं फीवर क्लिनिक
जिले में इस महीने भले ही कोरोना पॉजिटिव केस कम सामने आए है, लेकिन कोरोना से मौत के आंकड़े सितंबर महीने के बराबर ही है। कोरोना से 19 लोग दम तोड़ चुके हैं, कुल 58 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, 60 प्रतिशत से ज्यादा मौत के ऐसे मामले हैं, जिनमें मरीज की मेडिकल कॉलेज पहुंचने के 24-48 घंटे के बीच ही मौत हो गई। ज्यादातर मरीज बुजुर्ग है जो कि, शुगर, हाइपरटेंशन, हार्ट की बीमारी से जुड़े हैं।

रिकवरी रेट ने दी राहत, 90% से ज्यादा पहुंचा
कोरोना काल में रिकवरी रेट ने भी अक्टूबर में राहत दी। मई के बाद ऐसा हुआ, जब रिकवरी रेट 90% से ज्यादा पहुंचा। सितंबर के महीने में रिकवरी रेट 70 से 80 प्रतिशत के बीच रहा था।

त्योहार... बाजार जाएं, लेकिन सावधानी से

कोरोना काल में नवंबर का महीना अहम है, इस महीने साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली है, इसमें सबसे ज्यादा मेल-जोल होता है।
बाजार में भीड़ बढ़ना शुरू हो चुकी है, त्योहार करीब आते ही और बढ़ेगी, आप मास्क पहनना, सैनिटाइजेशन करना ना भूलें।
ठंड आ चुकी है, नवंबर में तापमान में और कमी होगी। सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ेंगे।
बुजुर्गों को ज्यादा सावधान रहना होगा, घरों से बाहर ना निकले तो बेहतर है।

^कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका बनी हुई है। ये कब आएगा पता नहीं, लेकिन सभी को सतर्क रहना होगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन को ना भूलें।
डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी, कोविड-19
^ज्यादातर मौत ऐसे बुजुर्गों की हो रही है, जिन्हें अन्य बीमारियां भी है। ऐसे लोगाें को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। लोग डॉक्टर के पास पहुंचने में देरी कर रहे हैं, ऐसी गलती ना करें। तत्काल फीवर क्लिनिक पहुंचे।
डॉ. शशि गांधी, डीन, मेडिकल कॉलेज, रतलाम​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/october-relief-5161-less-positive-127870519.html

टैंकर में पार्टीशन कर 400 लीटर दूध रोज चुराते और उसमें भर देते थे पानी

सागोद रोड स्थित सांची दुग्ध संयंत्र में जिस टैंकर से दूध सप्लाई हाे रही थी उसमें 400 लीटर के पार्टीशन में पानी भरा मिला है। कलेक्शन सेंटराें से दूध एकत्रित करने के बाद रास्ते में टैंकर के पार्टीशन से दूध निकालने के बाद पानी भरकर प्लांट भेजा जा रहा था। मामला कर्मचारियों की सतर्कता से उजागर हुआ। ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर पुलिस को शिकायत की गई है। जिन कर्मचारियों ने मामला उजागर किया। दुग्ध संयंत्र ने उनका तबादला कर दिया। सांची दुग्ध संयंत्र के सीईओ जांच की बात कर रहे हैं।
सांची दुग्ध संयंत्र के आलोट क्षेत्र में 8 दूध कलेक्शन सेंटर हैं। इन केंद्रों से दूध लेकर टैंकर से सागोद रोड स्थित सांची प्लांट भेजा जाता है। 25 दिन पहले जो टैंकर दूध लाता था वो खराब हो गया। ठेकेदार विनोद प्रजापति ने दूसरा टैंकर लगाया। 7 हजार लीटर की क्षमता के टैंकर से रोज 3000 लीटर दूध की सप्लाई सांची प्लांट में की जाती है। आलोट के केंद्रों से टैंकर दूध लेकर प्लांट पहुंचा था। कर्मचारियों ने टैंकर से पानी टपकता देखा। शंका हुई कि दूध के टैंकर से पानी क्यों टपक रहा। जांच में निकला कि वाॅल्व से पानी टपक रहा। उन्होंने जानकारी अन्य कर्मचारी और अधिकारियों को दी। टैंकर की जांच की 400 लीटर का पार्टीशन मिला। जिसमें पानी भरा थ।
पूछताछ में पता चला आलोट के कलेक्शन सेंटर से टैंकर के जरिए दूध एकत्र करते थे इसके बाद पार्टीशन में भरा दूध रास्ते में खाली कर पानी भर देते थे। ताकि सांची प्लांट में प्रवेश के दौरान वजन करने पर पता नहीं चले। मामले में सांची प्लांट की ओर से पंचनामा बनाकर दीनदयालनगर थाने में शिकायत की गई। टैंकर जब्त कर सांची दुग्ध संघ के मुख्यालय उज्जैन भेजा है। टैंकर से दूध सप्लाई करने वाले ठेकेदार विनोद प्रजापत को ब्लैक लिस्टेड करने के बाद एफआईआर के लिए दीनदयालनगर थाने में शिकायत की। जिनने मामला उजागर किया उन्हें इनाम मिलना तो दूर की बात उनका तबादला कर दिया गया है। प्लांट में पदस्थ सहायक महाप्रबंधक आरके सिंह और फील्ड मैनेजर वर्षा सिंगाड़ को सस्पेंड कर भोपाल दुग्ध महासंघ अटैच कर दिया गया है। तकनीशियन सुनीता जैन और अशोक बैरागी का तबादला उज्जैन दुग्ध संयंत्र कर दिया है। विजय चौहान का मंदसौर तबादला कर दिया है।

सीईओ की सफाई : दाेषियों काे सजा और हकदार को इनाम भी मिलेगा

सांची दुग्ध संघ उज्जैन के सीईओ बीके साहू ने बताया अभी जांच चल रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जांच के बाद जो इनाम के हकदार है उन्हें इनाम भी मिलेगा। जो दोषी है उन्हें दंड मिलना तय है। जिनका तबादला किया है वो व्यवस्था के तहत किया है। जांच के बाद भी आगे की जानकारी दे पाऊंगा।
ऐसे करते थे चोरी- टैंकर के पार्टीशन से 400 लीटर दूध निकालकर पानी भर देते थे। टैंकर प्लांट पर जाता तो वजन तुलता। इसमें 400 लीटर पानी भरा रहता था। धुलाई के दौरान प्लांट में ही टैंक से 400 लीटर पानी खाली कर देते थे। जिससे लौटते समय वजन बराबर हो जाता।

शिकायत : मामले की दीनदयालनगर थाने में
मामले की सांची दुग्ध संघ उज्जैन ने दीनदयालनगर थाने में शिकायत की है। जांच दीनदयालनगर थाना के एसआई मुकेश सस्तिया कर रहे हैं। सस्तिया ने बताया सांची दुग्ध संयंत्र की तरफ से शिकायत आई थी। बताया कि सांची दुग्ध संयंत्र में दूध लाने वाला टैंकर खराब हो गया था। इसके बाद जो टैंकर लगाया। उसमें एक पार्टीशन मिला है। जिसमें पानी मिला है। चूंकि टैंकर उज्जैन में खडा़ है। इससे हमने जांच रिपोर्ट लाने को कहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।​​​​​​​

पैकिंग : सांची प्लांट में जिलेभर से 17 हजार लीटर दूध रोज आता है

सांची प्लांट में टैंकरों के जरिए आसपास के गांवों से दूध आता है। इसके लिए तीन टैंकर लगे हैं। जो गांवों में पहुंच दूध एकत्रित कर प्लांट पहुंचाते हैं। 13 हजार लीटर दूध टैंकरों के जरिए आता है। 4 हजार लीटर दूध कैनों के जरिए आता है। इस तरह 17 हजार लीटर दूध को पाशचुरीकृत कर पैक किया जाता है।
चालाकी : धुलाई के दौरान प्लांट में खाली कर देते थे टैंकर का पानी
प्लांट में एंट्री के बाद टैंकर का वजन किया जाता है। इसके बाद खाली टैंकर का वजन किया जाता है। टैंकर खाली करने के बाद इसे धाेते थे। इस दौरान टैंकर में बने पार्टीशन के पानी को खाली कर देते थे। इससे किसी को पता नहीं चलता था।​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Used to steal 400 liters of milk every day after parting in a tanker and filling it with water


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/used-to-steal-400-liters-of-milk-every-day-after-parting-in-a-tanker-and-filling-it-with-water-127870476.html

3 लाख रुपए में सेजावता के पूर्व सरपंच ने खरीदा था चोरी हुआ 12 लाख का सोयाबीन

सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी होने के मामले में सेजावता के पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच पति और एक बाल अपचारी सहित चार आरोपियों का पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूर्व सरपंच ने 12 लाख रुपए का चोरी का सोयाबीन 3 लाख रुपए में खरीदकर धाकड़ वेअरहाउस में पीछे खाली करवाया और हम्माल नहीं मिले तो बाहर ही सोयाबीन ढंकवा दिया। ग्राहक तलाशने से पहले ही पुलिस ने चोरी का माल जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से 2 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।
सीएसपी हेमंत चौहान ने बताया टीआईटी रोड निवासी अनाज व्यापारी संजय पिता धीरजमल जैन ने बुधवार को सलीम पिता वकीलउद्दीन को ट्राले (एमपी 07 एचबी1567) में 12 लाख रुपए कीमत का 235 क्विंटल सोयाबीन लोड करवाया। सोयाबीन के बोरों में जेबीआर का मार्का था। यूनिक तोड़ कांटे पर तौल करवाने के बाद ड्राइवर शहजाद पिता सुल्तान खान ने रात 11:30 बजे ट्राला अनाज मंडी के सामने खड़ा कर दिया। सुबह 6:00 बजे ड्राइवर शहजाद पहुंचा तब तक ट्राला गायब हो गया। गायब ट्रक गुरुवार को सैलाना के पास बोदीना रोड पर मिला। चोरी का पता लगाने के लिए एसपी गौरव तिवारी ने एएसपी इंद्रजीत बाकलवार, सीएसपी चौहान, टीआई किशोर पाटनवाला, चौकी प्रभारी नागेश यादव, एसआई महेंद्रसिंह चौहान, एएसआई जगदीश यादव, प्रधान आरक्षक शिव नामदेव, यूसुफ मोहम्मद, आरक्षक राहुल जाट, अरविंद बारिया, कमलेश, महिला आरक्षक उमा वर्मा, सैनिक राहुल शर्मा की टीम गठित की।

वेअरहाउस में पीछे खाली कर दिया ट्रक
सालाखेड़ी चौकी प्रभारी एसआई नागेश यादव ने बताया अनाज मंडी से गायब ट्रक का मूवमेंट तलाशने के लिए फोरलेन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कहीं लोकेशन नहीं मिली तो आसपास तलाश की। बोदीना के पास ट्रक मिलने की सूचना पर एएसआई जगदीश यादव प्रधान आरक्षक शिव नामदेव, ट्रक मालिक सलीमुद्दीन सैलाना गए और ट्रक जब्त किया। मुखबिर सूचना पर धाकड़ वेअर हाउस से चोरी का सोयाबीन जब्त कर लिया। वेअर हाउस के पास मिले मदनलाल पिता बालाराम धाकड़ (53) निवासी सेजावता मिला। पकड़कर उससे पूछताछ की तो चोरी का खुलासा हुआ।

ऐसे चुराया ट्रक और सोयाबीन
मदनलाल ने पुलिस को बताया जयभारत नगर में रहने वाले अनिल पिता रूपसिंह निनामा (19) निवासी ताराघाटी (सरवन) से तीन लाख रुपए में सोयाबीन खरीदा। पूछताछ में अनिल ने अमन पिता सुनील केथवास (19) निवासी अंबिका नगर और बाल अपचारी के साथ मिलकर चोरी की। धाकड़ वेअरहाउस लेजाकर मदनलाल को सोयाबीन बेचा। वेअरहाउस में सोयाबीन रख ट्रक सैलाना में खड़ा कर बाइक से तीनों घर चले गए।

रिमांड में ये पूछताछ होगी
टीआई पाटनवाला ने बताया चोरी की वारदात में बाइक का उपयोग हुआ है। ट्रक की तिरपाल काटकर चोरी की है। बाइक और तिरपाल जब्ती के लिए पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former sarpanch of Sejawata had bought 12 lakhs soybeans for 3 lakh rupees


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/former-sarpanch-of-sejawata-had-bought-12-lakhs-soybeans-for-3-lakh-rupees-127870475.html

वेलवेट के फूल की आई बहार

| दीपावली पर वेलवेट के फूल का घर की सज्जा में अहम योगदान रहता है। जुलवानिया में वेलवेट के फूलों की खेती हो रही है। दीपावली के दो से तीन दिन पहले ये मंडी में आना शुरू हो जाएंगे। ताकि आप दीपावली पर इन फूलों से घर की सजावट कर सकें। इन फूलों को मुर्गा मुर्गा कलंगी के फूल भी कहा जाता है। फोटो | चिंटू मेहता



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The velvet flower came out


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-velvet-flower-came-out-127870473.html

ड्यूटी पर रतलाम आ रही महिला आरक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

जावरा-मंदसौर फोरलेन पर रिछाचांदा के समीप शनिवार दोपहर मंदसौर से रतलाम आ रही महिला आरक्षक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने और खून बहने से आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वे पिता से मिलकर ड्यूटी पर लौट रही थीं। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है। सरकारी अस्पताल में पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया।
डोरवाड़ा जिला मंदसौर निवासी 24 वर्षीय आरक्षक आरती व्यास दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुईं। वे रतलाम पुलिस लाइन में पदस्थ थीं। कुछ दिनों पहले उनके पिता गोपाल व्यास की तबीयत खराब होने के कारण वे छुट्‌टी लेकर मिलने गई थीं। शनिवार को गांव से रतलाम लौटते समय फोरलेन पर रिछाचांदा के समीप पुलिया के टर्न पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वे स्कूटी सहित नीचे गिर गईं। इससे उनके सिर में चोट आने के साथ ही बहुत खून बह गया। मौके पर ही आरक्षक व्यास ने दम तोड़ दिया। स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर सीएसपी दीपक राणावत, रिंगनाेद थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दे मौके पर पहुंचे। आरक्षक को सरकारी अस्पताल लाए। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने महिला आरक्षक को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman constable coming to Ratlam on duty collided with unknown vehicle, dies


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/woman-constable-coming-to-ratlam-on-duty-collided-with-unknown-vehicle-dies-127870472.html

कोचिंग डिपो, स्टेशन पर दिलाई जागरुकता की शपथ

रेलवे द्वारा मनाए जा रहे सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत अनेक गतिविधियां हो रही हैं। सप्ताह का समापन 2 नवंबर को होगा। शनिवार को कोचिंग डिपो, स्टेशन पर जागरुकता की शपथ दिलाई। मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने कर्मचारियों को ऑनलाइन संकल्प दिलाया। अपर मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। शनिवार को रेलवे स्कूल में चित्रकला, निबंध और प्रश्नोत्तरी हुई। प्राचार्य सुनील शर्मा के साथ स्टाफ मौजूद रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pledge of awareness administered at the coaching depot, station


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/pledge-of-awareness-administered-at-the-coaching-depot-station-127870471.html

बालाजी का विशेष शृंगार कर बांटा खीर व चपड़े का प्रसाद

शहर के अधिकांश मंदिरों में शनिवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक कर श्रृंगार किया। देर शाम को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी गई। रात में आरती कर भक्तों को खीर का प्रसाद बांटा।
शनिवार को शरद पूर्णिमा होने पर शहर के मंदिरों में भक्तों की चहल-पहल रही। शहर के श्री कालिका माता मंदिर, श्री महा लक्ष्मी मंदिर, माणकचौक स्थित बड़े गोपाल मंदिर, श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, ऊंकाला के बड़े गणेश मंदिर
सहित अन्य मंदिरों में शरद पूर्णिमा होने पर पूजा-अर्चना की गई। रात में सभी मंदिरों में प्रतीकात्मक रूप से आरती कर खीर की प्रसादी बांटी। कई भक्तों ने अपने मकानों की छत पर चपड़ा और खीर चंद्रमा की रोशनी में रखकर रात में भगवान को भोग लगाकर आरती की। आरती के बाद खीर व चपड़े के प्रसाद का ग्रहण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distributed pudding of kheer and chapada by making special adornment of Balaji


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/distributed-pudding-of-kheer-and-chapada-by-making-special-adornment-of-balaji-127870469.html

Friday, October 30, 2020

हाटपिपल्या में बेटों के लिए पिताओं ने संभाली चुनावी कमान, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह व पूर्व जिपं अध्यक्ष नारायण चौधरी सक्रिय

भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायणसिंह चौधरी व कांग्रेस प्रत्याशी राजवीरसिंह बघेल के पिता पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल अपने-अपने बेटों की सियासत बचाने में जुटे हैं। दोनों गांव-गांव घूमकर अपने बेटों के लिए जनता से वाेट मांग रहे हैं। साथ ही बूथ लेवल तक चुनावी मैनेजमेंट भी कर रहे हैं।

बघेल तीन बार के अनुभव के साथ
राजेंद्रसिंह बघेल इसी सीट से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। वे पुरानी टीम को लेकर बेटे के लिए मैदान में हैं। तीन बार के विधायक के अनुभव के साथ चुनावी रण में डटे हुए हैं।

राजेंद्रसिंह बघेल लाेगाें से चर्चा करते हुए।

चौधरी भी लड़ चुके हैं निर्दलीय चुनाव
नारायणसिंह चौधरी भी अपने बीस साल के अनुभव के साथ चुनावी मैदान में हैं। वे भी दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं।

दोनों का ज्यादा फाेकस शिप्रा बेल्ट पर
नारायणसिंह चौधरी व राजेंद्रसिंह बघेल दोनों अपना ज्यादातर समय शिप्रा बेल्ट में दे रहे हैं। मनोज के बड़े भाई बलराम चौधरी व राजवीरसिंह के छोटे भाई रघुवीरसिंह बघेल भी अपने-अपने भाइयों के लिए वोट मांग रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाेगाें से समर्थन मांगते नारायणसिंह चाैधरी।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/fathers-held-election-command-for-sons-in-hatpipalya-former-mla-rajendrasinh-and-former-jp-president-narayan-chaudhary-active-127866835.html

भितरघात के भंवर में फंसे भाजपा के प्रभुराम, अकेले किला लड़ा रहे कांग्रेस के मदनलाल

(अनिल गुप्ता) सांची में कई दिनों की कोशिशों के बाद भी भाजपा अभी तक भितरघात से पूरी तरह पार नहीं पा पाई, जबकि कांग्रेस नए चेहरे मदनलाल चौधरी के साथ इसी का लाभ उठाने की रणनीति पर आगे बढ़ चुकी है।
भाजपा ने हालांकि रायसेन जिले में संगठन के समानांतर एक टीम खड़ी कर दी है, लेकिन फिर भी भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चाैधरी के विरोधियों की सक्रियता बरकरार है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भाजपा यह उम्मीद कर रही है कि संगठन एकजुट हो जाएगा। इस बीच संघ भी सक्रिय हो गया है।

भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार के प्रभाव वाले क्षेत्र गैरतगंज और हरदोट में सक्रियता बढ़ाई है, क्योंकि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को यहीं से लाभ हुआ था। रायसेन, देवनगर और सांची के वोट भी बंटने का अंदेशा है। कांग्रेस और भाजपा का इसी पर पूरा ध्यान है।

गुलगांव, फिरोजपुर, मुरली खेड़ी और ऐरन गांव में कांग्रेस के मदनलाल चौधरी वफादार और गद्दार के मुद्दे को भी जनता के बीच छोड़ रहे हैं। वे अकेले ही किला लड़ा रहे हैं। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा सांची में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ ही संगठन का संदेश स्पष्ट कर रहे हैं कि जो पार्टी के साथ है, वही टिकेगा। उन्होंने यह कहना शुरू किया है कि कोई भी फोन भितरघात या धमकाने वाला आए, उसकी रिकॉर्डिंग की जाए।

भाजपा : प्रभुराम के बेटों ने संभाली प्रचार में कमान

प्रभुराम के दोनों बेटों ने प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रभुराम अपने अनुभव, व्यवहार और सिंधिया के काम गिना रहे हैं। उनका फोकस गैरतगंज में है।

कांग्रेस : रोजाना 10-12 गांवों में जा रहे मदनलाल
मदनलाल रोजाना 10 से 12 गांवों की सूची हाथ में लेकर निकल रहे हैं वे सलामतपुर से लेकर सांची स्तूप तक और उसके आसपास के गांव में घूम रहे हैं।

मदनलाल सलामतपुर से लेकर सांची स्तूप तक और उसके आसपास के गांव में घूम रहे हैं।

बंट सकते हैं वोट
भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अहिरवार प्रत्याशी उतारे हैं। अहिरवारों की संख्या 28 से 30 हजार के करीब है। अब निर्णायक लोधी और किरार होंगे, जो 35 हजार हैं। इसीलिए भाजपा ने उमा भारती को सक्रिय किया है। कांग्रेस सुखदेव पांसे व जयवर्धन सिंह को ला चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रभुराम अपने अनुभव, व्यवहार और सिंधिया के काम गिना रहे हैं। उनका फोकस गैरतगंज में है।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sanchi/news/bjps-prabhuram-trapped-in-the-whirlpool-of-frescoes-madanlal-of-congress-fighting-fort-alone-127866848.html

पुल के दोनों तरफ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र; दोनों जगह चुनाव का शोर, वर्षों से मुद्दे वही सड़क, बिजली और पानी

(गौरव शर्मा) एक नदी, एक पुल। पुल के दोनों तरफ अलग-अलग विधानसभाएं। दोनों में उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों के प्रचार का शोरगुल, चौपाल बैठकें, लेकिन समस्याएं वही तीन... सड़क, पानी और बिजली। वह भी तब, जब दोनों विधानसभाओं ने ताकतवर विधायक दिए, मंत्री दिए, पर 20-25 साल में किसी के वादे, इरादे नहीं बन पाए, सड़कों की तरह उखड़े, उथले ही रहे।

शिप्रा नदी के इंदौर तरफ वाला हिस्सा सांवेर विधानसभा में आता है, जबकि देवास की तरफ या यूं कहें कि टिगरिया व डबलचौकी की तरफ जाने वाला रास्ता हाटपिपल्या विधानसभा में। इंदौर-देवास को जोड़ने वाले फोरलेन को छोड़ दें तो यहां से टिगरिया जाना हो या बूढ़ी बरलाई, वाहनों के चक्के और लोगों के पैर दोनों डगमगाने लगते हैं।

राजेश सोलंकी कहते हैं कि गांव से टिगरिया रोड डबलचौकी को सीधे जोड़ता है। 15 और गांव जुड़ते हैं इस रोड से, लेकिन सड़क की हालत देखो? हम लगातार मांग कर रहे हैं, पिछले चुनाव में भी यही मुद्दा था और उसके पिछले चुनाव में भी। एक बार काम शुरू हुआ, फिर कुछ दिन में ही बंद भी हो गया।

विक्की चौहान और हेमेंद्र सिंह कहते हैं, गुड्‌डू और सिलावट दोनों 25 साल से बूढ़ी बरलाई जाने वाली सड़क से आ-जा रहे हैं, प्रचार में भी आए, उन्हें हम क्या बताएं, वे खुद इसका रास्ता निकालें। शिप्रा (सुखलिया) में एक और परेशानी पानी की है। स्थानीय निकाय के इंतजाम नाकाफी हैं। जो नदी देवास को सालभर पानी देते हैं, उसके किनारे उसके नाम पर बसा गांव पानी को तरसता है।

सेमलिया चाऊ में भी नदी का पुल बांटता है विधानसभा की सरहदें

शिप्रा जैसी स्थिति सेमलिया चाऊ की भी है। यहां भी पुल का एक छोर सांवेर विधानसभा के रंग में रंगा है तो दूसरा छोर हाटपिपल्या के चुनावी शोर का हिस्सा बना हुआ है। मेहरबानसिंह पटेल और कुलदीपसिंह का कहना है अब तो उम्मीदवारों के सामने वही समस्याएं दोहराते हुए हमें भी अच्छा नहीं लगता। पानी, सड़क की परेशानी से वे भी वाकिफ हैं। सड़कों की समस्याएं हल हो जाए तो 50 फीसदी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिप्रा नदी का पुल... इसके दोनों तरफ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/separate-assembly-segments-on-either-side-of-the-bridge-election-noise-in-both-places-same-road-electricity-and-water-issues-for-years-127866860.html

सुखद आंकड़ा... 15 दिन में 157 कोरोना पॉजिटिव मिले, 475 ठीक होकर घर गए

रिकवरी रेट में सुधार हुआ तो कोरोना संक्रमण भी घटने लगा। एक दिन को छोड़ दें तो पिछले 13 दिनों से लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा कम हुआ है। यह 10 के पार नहीं गया है जबकि इससे पहले प्रतिदिन 20 से 49 तक मरीज मिल रहे थे।
इस माह एक दिन ऐसा भी आया जब एक ही दिन में 105 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे थे जो अब तक सर्वाधिक आंकड़ा था। पिछले 15 दिनों की बात करें तो 475 पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सीधे एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 390 से सीधे गिरकर 79 पर आ गया। इससे साफ हो जाता है कि अब कोरोना संक्रमण पहले की तरह नहीं फैल रहा है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि अभी कोरेाना की रफ्तार कम हुई है। लोगों के सैंपल बराबर लिए जा रहे हैं।

किस तरह रिकवरी रेट में हुआ सुधार
16 अक्टूबर को 42 मरीज ठीक होकर घर गए। इसके बाद 43, 14, 24 10, 29, 31 और फिर सीधे 105 एक ही दिन में डिस्चार्ज हुए। 23 अक्टूबर को जब कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से 105 लोग ठीक हुए और उन्हें डिस्चार्ज किया गया तो एक्टिव कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा भी सीधे गिरकर नीचे आ गया था। इसके बाद से 2 से 8 तक प्रतिदिन नए मरीज मिलते गए लेकिन ठीक होने वालों की संख्या 9 से 46 तक रही।

390 से गिरकर आंकड़ा पहुंचा 79
15 दिन पहले जिले में कोरोना के एक्टिव केस 390 थे। इसके बाद इनकी संख्या में एकदम घटने लगी। शुक्रवार को इनकी संख्या अब 79 रह गई है। इसी तरह संक्रमण की रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या जीरो हो जाएगी।

पहले जो फुल था, उस कोविड केयर सेंटर में अब कम मरीज
भोपाल इंदौर फोरलेन स्थित आरटीओ ऑफिस के पास कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। यहां पर सभी कोरोना पीड़ितों को रखा जाता है। अब रिकवरी रेट सुधर जाने से यहां पर मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है। एक समय ऐसा भी आने लगा था जब मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी थी लेकिन लोग जागरुक नहीं हैं।
होम आइसोलेशन से नहीं बन रहे अब कंटेनमेंट एरिया
पिछले कुछ दिनों से अब कंटेनमेंट एरिया भी बनना बंद हो गए हैं। इसका कारण यह रहा कि अब होम आइसोलेशन की सुविधा मिलने लगी है। इसलिए अब तो मरीज के घर के बाहर कंटेनमेंट एरिया नहीं बन पा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pleasant figure… 157 Corona positives found in 15 days, 475 recovered and went home


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/pleasant-figure-157-corona-positives-found-in-15-days-475-recovered-and-went-home-127867379.html

भाजपा के सात और कांग्रेस के आठ प्रत्याशी खुद को ही नहीं दे सकेंगे वोट

(नरेंद्र सिंह कुशवाह) उपचुनाव में कई उम्मीदवार खुद अपने लिए वोट नहीं डाल सकेंगे। भाजपा और कांग्रेस के ऐसे 15 उम्मीदवार हैं जिनका नाम उस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नहीं है, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा के सात और कांग्रेस के आठ उम्मीदवार शामिल हैं।

यह जानकारी खुद उम्मीदवारों ने ही अपने नामांकन फॉर्म के साथ दिए शपथ-पत्र में दी है। सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही तीसरी प्रमुख पार्टी बसपा के ऐसे सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार हैं जिनका नाम उनके चुनाव क्षेत्र वाली सीट की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

कांग्रेस के आठ प्रत्याशी।

यह उम्मीदवार भी खुद के लिए वोटिंग नहीं कर सकेंगे। आगर, अंबाह, अनूपपुर, डबरा, दिमनी, हाटपिपल्या, मलहरा, मुंगावली, पोहरी, सांची और सांवेर के बसपा उम्मीदवारों के नाम इन चुनाव क्षेत्र के अलावा दूसरे क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं।

4 सीटें, जहां दोनों प्रत्याशियों के वोट अन्य क्षेत्र में
बमोरी, भांडेर, सांवेर और सुरखी में भाजपा व कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियाें के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। सांवेर में बसपा के उम्मीदवार का वोट भी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा के ये सात प्रत्याशी खुद को ही वोट नहीं दे पाएंगे।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/seven-candidates-of-bjp-and-eight-of-congress-will-not-be-able-to-vote-themselves-127866883.html

कल से 25 दिन तक बिना टेलीस्कोप के देख सकेंगे मंगल ग्रह, 10 नवंबर काे आमजन काे दिखाएंगे नजारा

खगोल प्रेमियों के लिए इस माह आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। शाम 6.30 बजे से पूरी रात मंगल ग्रह देखा जा सकता है। शाम को यह ग्रह पूर्व से उदय होकर भोर होते होते पश्चिम में अस्त हो जाएगा। यह नजारा माह के 25 दिन देखने को मिलेगा। मंगल के पृथ्वी के नजदीक आ जाने के कारण यह स्थिति बनेगी।

1 से 25 नवंबर तक शहरवासी इस नजारे को बिना टेलीस्कोप के देख सकेंगे। यह तारे की तरह दिखाई देगा। टेलीस्कोप से मंगल ग्रह का लाल नजारा नजर आता है। इस अद्भुत नजारे काे लोगों काे दिखाने के लिए ज्योति नगर स्थित शासकीय उमावि के शिक्षक व खगोलविद् अशोक शर्मा ने 10 नवंबर को उत्कृष्ट विद्यालय में विशेष व्यवस्था की है। यहां टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थियों व शहरवासियों को मंगल ग्रह दिखाएंगे। अशोक शर्मा ने बताया कि मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य का चौथा ग्रह है।

पृथ्वी से इसकी आभा नारंगी दिखाई देती है। इसी वजह से इसे लाल ग्रह के नाम से भी जानते हैं। पृथ्वी की तरह मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा की सतह जैसी और पृथ्वी पर दिखाई देने वाले रेगिस्तान, चट्टान की घाटियां, बर्फीले ध्रुव और उनकी चोटियां आदि के समान दिखाई देती है।

सौरमंडल के ग्रहों में सबसे ऊंचा पर्वत ओलंपस मोंस मंगल पर ही स्थित है। मंगल ग्रह अपने दो उपग्रह फोबोस और डिवोस के साथ सूर्य की परिक्रमा करता है। मंगल ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा 687 दिनों में पूरी करता है। मंगल ग्रह की सूर्य से औसत दूरी 227 मिलियन किमी है।

6750 किमी व्यास
खगोलविद् शर्मा बताते हैं कि ऐसी स्थिति 2 वर्ष बाद 2023 में देखने को मिलेगी। मंगल ग्रह का अधिकतम तापमान माइनस 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान माइनस 70 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहता है। मंगल ग्रह का व्यास लगभग 6750 किमी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/mars-will-be-able-to-see-mars-without-telescope-for-25-days-from-tomorrow-november-10-will-show-the-public-127867371.html

बिल पर जोन का लैंडलाइन नंबर भी होगा, तुरंत करेंगे निराकरण; त्योहार पर बिजली सप्लाय सुचारु रखने के प्रबंधन

त्योहारी सीजन में फाल्ट की शिकायत होने पर जल्द से जल्द निराकरण हो जाए, इसलिए जोन पर भी शिकायत सुनने की व्यवस्था की जा रही है। बिजली गुल होने पर उपभोक्ता 1912 के अलावा अब जोन पर भी शिकायत कर सकेंगे। कंपनी प्रबंधन ने सभी जोन के सहायक इंजीनियर को आदेश जारी किए हैं कि इस बार जो बिल वितरित किया जाएगा, उस पर जोन के लैंडलाइन नंबर की सील लगाना होगी। किसी भी बिल पर सील नहीं मिली तो सहायक इंजीनियर को नोटिस जारी किया जाएगा।

दरअसल, बिजली कंपनी ने बारिश के दिनों में शिकायत का निराकरण करने के लिए जोन पर पांच-पांच कर्मचारी तैनात किए थे, जो शिकायत सुनकर फील्ड स्टाफ को भेजते थे। अब इन कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं 1912 नंबर व्यस्त रहने, तकनीकी खराबी आने पर कई बार बंद रहता है। कंपनी के सीजीएम संतोष टैगोर ने पिछले दिनों सभी सहायक इंजीनियर को सोशल मीडिया के जरिए लैंडलाइन नंबर की सील बनवाकर बिल पर चस्पा करने के आदेश जारी किए थे।

200 की रसीद नहीं मिल रही
भागीरथपुरा में बिल नहीं भरने पर तीन सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए थे। इन लोगों ने बिल भर दिया था। कनेक्शन फिर से चालू कराने के लिए दो सौ रुपए भी जमा करा दिए, लेकिन 200 रुपए की रसीद इन उपभोक्ताओं को नहीं मिली। उपभोक्ता जोन पर जाते हैं तो उन्हें रसीद के बारे में भी नहीं बताया जाता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/zones-landline-number-will-also-be-on-the-bill-will-resolve-immediately-management-to-keep-power-supply-smooth-on-festival-127867366.html

5 करोड़ से बदलेगी गिरवर तालाब की सूरत, पर्यटन के रूप में तैयार करने की योजना

शहर के बीच बने गिरवर तालाब की सूरत जल्द ही बदल जाएगी। तालाब का गहरीकरण कराकर सालभर इसे जिंदा रखा जाएगा। वहीं पाल की पिचिंग कराकर झूले व अन्य पर्यटक संबंधी सामग्री लगेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की योजना में शाजापुर के गिरवर तालाब काे शामिल किया गया है।

तालाब सौंदर्यीकरण की पहल दो साल पहले से शुरू हुई है। उस समय पेयजल संकट को देखते हुए नपा ने डेम का गहरीकरण कराया था। गहरीकरण के बाद तालाब में जमा पानी के कारण बढ़े क्षेत्र के जलस्तर को देख नपा ने इसके संरक्षण के लिए योजना तैयार की और जिला प्रशासन के माध्यम से भोपाल व दिल्ली भेजी।

हाल ही में इस तालाब को सरकार के वेटलैंड्स संरक्षण कार्यक्रम फेस-2 में शामिल कर लिया। प्रदेश के चुनिंदा 5-7 तालाबों में से एक शाजापुर का गिरवर तालाब इस योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन पर्यावरण विभाग मप्र भोपाल ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी भेज दी है।

योजना में शामिल करने के बाद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र की योजना के तहत 5 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम को प्लान तैयार कर डीपीआर तैयार करना होगी। डीपीआर के आधार पर तालाब में निर्माण कार्य होंगे।
नपा अध्यक्ष शीतल भट्ट के अनुसार गिरवर तालाब को गहरीकरण कराने के बाद इस तालाब की उपयोगिता देखने को मिली। इसके बाद इस तालाब को स्थायी रूप जिंदा रखने (पानी भरा रहने) के साथ ही आकर्षक बनाने का निर्णय लिया। इसका प्लान भेजा है, हाल ही में उसकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब इस तालाब की सूरत ही बदल जाएगी।

शहरवासियों को यह फायदा होगा
100 साल से ज्यादा पुराने गिरवर तालाब का ठीक से रखरखाव नहीं हो पाने से तालाब में मिट्टी जमा हो गई। इससे जल भराव क्षमता भी कम हो गई। गहरीकरण हो जाए तो तालाब में पूरे साल पानी रहेगा। इससे क्षेत्र का जलस्तर भी सुधरेगा। समीप के कुएं व ट्यूबवेल में भी पूरे साल पानी रहेगा। वहीं शहर के बीच ही शहरवासियों को मनोरंजन व घूमने के लिए बेहतर स्थान मिल जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 crore to change the appearance of Girwar Talab as a tourism plan


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/5-crore-to-change-the-appearance-of-girwar-talab-as-a-tourism-plan-127867365.html

शुरुआत में 1000 घरों में लगेंगे

शहर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी तेज हो गई है। कंपनी ने टेस्टिंग शुरू कर दी है। शुरुआत में बिजली कंपनी पावर हाउस रोड ज़ोन, त्रिवेणी जोन और विनोबानगर जोन में 1000 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर में बारी-बारी से सभी कॉलोनियों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं के साथ बिजली कंपनी को फायदा होगा और ना रीडिंग की झंझट रहेगी और ना ही बिल ज्यादा आने की शिकायतें आएगी। बिजली कंपनी के शहर कार्यपालन यंत्री विनय प्रताप सिंह ने बताया स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे हो चुका है। हमने शहर के सभी उपभोक्ताओं के घरों पर पहुंच सर्वे किया है। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे । इसे लगाने वाली कंपनी बिजली मीटर की टेस्टिंग कर रही है। इसके बाद हम हमारी लैब में टेस्ट करेंगे और फिर मीटर लगाए जाएंगे।

यह होगा फायदा
बिजली मीटर से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी।
बिल बकाया हुआ तो कंट्रोल रूम पर बैठे-बैठे ही सप्लाई बंद होगी।
हर पल की रीडिंग मिलती रहेगी ।
मीटर रीडर नहीं आने या ज्यादा रीडिंग की शिकायत नहीं आएगी।
बिजली का बिल नहीं भरने पर उपभोक्ता के घर कनेक्शन काटने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों में कमी आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/initially-it-will-take-1000-houses-127867362.html

वार्ड 26 के ज्योतिनगर में 15 साल से स्ट्रीट लाइट नहीं, कच्ची सड़क से ऊंची बना दी पक्की नालियां

वार्ड 26 के दिल्लोद रोड से लगे ज्योतिनगर क्षेत्र के रहवासियों काे 15 साल बाद भी अब तक पक्की सड़क व स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं मिल सकी। इस कारण रहवासियों में आक्रोश है। पार्षद व काम कराने वाले उनके प्रतिनिधि ने भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।

इतना ही नहीं कुछ साल पहले यहां बनी नाली को भी दूसरी नाली में मिलाने के बजाए ऐसे ही छोड़ दिया। इस कारण इसका गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इस नाली को जहां छोड़ा गया है वहां नाली को सड़क से इतना ऊंचा उठा दिया कि बारिश का पानी इन नालियों में नहीं जाता। नतीजतन सड़क पर ही गंदा पानी फैला रहता है। इससे मच्छर का प्रकोप रहता है और बीमारियां फैलती है। इसकी शिकायत व नपा में कर चुके
हैं परंतु उसका कभी भी कोई निराकरण नहीं हुआ।

क्षेत्र के श्याम राठौर बताते हैं कि नपा के वार्ड 26 के दिल्लौद रोड हनुमान मंदिर के पास वाली गली में करीब 15 साल से न तो सड़क है और न स्ट्रीट लाइट। परेशानी का आलम यह है कि नल के आने-जाने का समय तक निर्धारित नहीं है।

कई बार नगर पालिका अधिकारी से निवेदन करने के बाद भी आज तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका। वार्ड निवासी रेखा राठौड़, धर्मेंद्र नागर ने बताया कि सड़क कच्ची होने से कीचड़ व पानी भरा रहता है। कमल अटरिया, कैलाश राठौड़ और शीला राठौर ने बताया रात में लाइट नहीं रहने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

वार्ड पार्षद प्रहलाद परमार और उनके बेटे राहुल परमार ने बताया कि क्षेत्र में बनी नाली की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो रहा है। इससे नपा सीएमओ को अवगत करा दिया था। वार्ड के कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और सड़क नहीं है। लाइट और सड़क का टेंडर पास नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No light in street for 15 years in Jyotinagar of Ward 26


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/no-light-in-street-for-15-years-in-jyotinagar-of-ward-26-127867356.html