Sunday, December 29, 2019

पत्नी और बेटे को लेने देवास जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

रतलाम.उज्जैन-देवास रोड पर नरवर के पास शनिवार रात टवेरा की टक्कर से घायल हार्डवेयर व्यवसायी शहर सराय निवासी रितेश कुमावत की मौत हो गई। रविवार सुबह उज्जैन में पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। रतलाम में अंतिम संस्कार हुआ।

पिता गोपाल कुमावत ने बताया रिश्तेदारी में देवास गई पत्नी शीतल और बेटे शिवम को लाने के लिए रितेश शनिवार रात करीब 11 बजे रतलाम से बाइक से गया था। सुबह करीब 5 बजे उज्जैन सरकारी अस्पताल से पुलिस ने दुर्घटना में रितेश की मौत की जानकारी दी।

परिजन और रिश्तेदार उज्जैन पहुंचे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव रतलाम लाए। सिर में गंभीर चोट लगने से रितेश की मौत हुई। पिता गोपाल ने बताया कि वे प्लंबर का काम करते हैं। लोकेंद्र टॉकीज के पास रितेश की हार्डवेयर की दुकान है। तीन भाई-बहन में रितेश सबसे बड़ा था। छोटी बहन अनीता और भाई कृष्णा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रितेश कुमावत।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/youth-going-to-dewas-to-take-wife-and-son-dies-in-road-accident-126407122.html

No comments:

Post a Comment