Friday, December 27, 2019

पांच दिनी मांडू उत्सव आज से, 108 दीपकों से करेंगे नर्मदाजी की आरती

मांडू .पांच दिनी मांडू उत्सव का शुभारंभ शनिवार को रेवा कुंड पर 108 दीपकों से नर्मदाजी की महाआरती कर किया जाएगा। जजमान पर्यटन मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल रहेंगे। मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ईको पाइंट से लगे छोटी दाई मां के महल परिसर में होगा। प्रस्तुतियों के लिए यहां मंच बनाया गया है। आरती के बाद इंडियन ओशियन बैंड के कलाकार प्रस्तुति देंगे। मांडू उत्सव का औपचारिक शुभारंभ दोपहर 1 बजे वन मंत्री उमंग सिंघार, पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा।

विशेष अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ रहेंगी। सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, हीरालाल अलावा, पांचीलाल मेड़ा, नीना वर्मा, प्रताप ग्रेवाल के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम अतिथि रहेंगे।

ये रहेगा विशेष

कारवां सराय में आर्ट गैलरी व व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे। मीराबाई की जिरात पर पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग होगी। सागर तालाब में वाटर स्पोर्ट्स होंगे। हॉट एयर बलून का लुत्फ भी पर्यटक ले सकेंगे। वहीं मालीपुरा, बूढ़ी मांडू में ट्रैकिंग की तैयारियां की गई हैं।

ये रहेगा विशेष
29 दिसंबर को प्रेम जोशुआ टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। 30 को गायक नवराज हंस की प्रस्तुति होगी। 31 दिसंबर को अंतरिक्ष म्यूजिकल ग्रुप और 1 जनवरी को कबीर कैफे के नीरज आर्य की प्रस्तुति होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सजाया जा रहा है मांडू को
रेवा कुंड पर महाआरती होगीं


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/five-day-mandu-festival-from-today-narmadajis-aarti-to-be-performed-with-108-lamps-126399215.html

No comments:

Post a Comment