Sunday, December 29, 2019

बस कंडक्टर ने कॉलेज छात्रा से की अश्लील हरकत, परिजन ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

धार.बस कंडक्टर को कॉलेज की छात्रा से अश्लील हरकत करना भारी पड़ गया। रविवार को युवती अपने परिजन को लेकर धार पहुंची। जैसे ही बस मांडू से धार पहुंची तो मांडू रोड पर पेट्रोल पंप के पास परिजन ने बस रोकी और कंडक्टर को नीचे उतार कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवती ने भी चप्पल निकाल कर उसकी पिटाई की। इसके बाद परिजन कंडक्टर को बाइक पर बैठाकर कोतवाली थाने ले गए और यहां उसके खिलाफ के दर्ज करने की मांग की। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ।

घटना रविवार दोपहर 3.30 बजे की है। मांडू से धार चलने वाली गुलजार बस यहां पहुंची थी। युवती का आरोप है कि बस कंडक्टर धर्मेंद्र पिता संतोष निवासी धार उसके साथ अश्लील हरकत करता था। युवती ने पहले तो कंडक्टर की छेड़छाड़ को नजर अंदाज कर दिया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ीं तो परिजन को बताया। इस पर परिजन युवती को लेकर धार पहंुचे। वे मांडू रोड पर पेट्रोल पंप के पास बस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बस आई तो उसे रोका। युवती और परिजन काे देखकर कंडक्टर बस से नीचे नहीं उतर रहा था। उसे परिजन ने खींचकर नीचे उतारा। और उसकी पिटाई कर दी। युवती ने भी चप्पल से पीटा। इसके बाद सभी उसे कोतवाली थाने ले गए। कोतवाली टीआई सुबोध श्रोत्रिय ने कहा युवती ने उसके खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई थी इसलिए पुलिस ने उसे धारा 151 के तहत बंद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस तरह से युवती ने परिजन के साथ मिलकर की आरोनी कंडक्टर की पिटाई


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/bus-conductor-committed-obscene-act-with-college-girl-family-beaten-up-and-handed-over-to-police-126407256.html

No comments:

Post a Comment