इंदौर. उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा प्रदेश कांप गया है। इंदौर में शुक्रवार रात पारा गिर कर 6.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि सीजन की सबसे सर्द रात रही। वहीं शनिवार सुबह 7 बजे पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल 29 दिसंबर की रात पारा 6.6 दर्ज किया गया था, जो इस साल एक दिन पहले ही ठंड ने इतनी जोरदार रफ्तार पकड़ी। वहीं रतलाम में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री गिरकर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। तापमान के इतनी नीचे आते ही पत्तियों में बर्फ जम गई।
भोपाल-इंदौर में शुक्रवार को कोल्ड डे रहा, वहीं ग्वालियर में सीवियर कोल्ड और जबलपुर समेत 12 शहरों में शीतलहर चली। इंदौर में 4 सेे 5 किमी की रफ्तार से हवा चली तो अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 1 डिग्री और गिरकर 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा, जो इस सीजन में तीसरी बार 9 डिग्री पर आया है। रतलाम में बादलों की आवाजाही और सर्द हवाओं के बावजूद अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। तापमान 23 डिग्री रहा।
मालवा-निमाड़ के अन्य जिलों के हाल
- सर्दी के इस सीजन में गुरुवार रात सबसे ठंडी रही। 24 घंटों में दिन व रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। सुबह से शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड रही। खेतों में चना और गेहूं की फसलों पर ओंस की बूंदें जम गई। सर्दी के चलते रात 9.30 के बाद लोग घरों में दुबक गए। मौसम विभाग के मुताबिक दो-चार दिन शीतलहर व कोहरा से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.4 व अधिकतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- उज्जैन में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री
- उज्जैन में भी शुक्रवा का दिन सीवियर कोल्ड-डे घोषित किया गया। रात के तापमान में 24 घंटों के भीतर 7.1 डिग्री की बड़ी गिरावट आने से ठंड का असर अचानक से बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा, जोकि सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री कम है।
- धार में तापमान 4.5 डिग्री कम होकर 7.7 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं दिन के तापमान में भी 2 डिग्री गिरावट आई है। आगामी दिनों में मौसम और भी ठंडा होने की आशंका मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापतान 22.4 व 7.7 डिग्री रहा। ऐसे में यह सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
- झाबुआ में अंचल में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। हवाओं का रुख बदलने की लोग ठिठुरने लगे हैं। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जाने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट आई।
- खरगोन में एक दिन में ही रात का पारा 6.8 डिग्री गिरकर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का तापमान भी 1.7 डिग्री गिरकर 25.5 पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन और तापमान के कम होने की संभावना जताई है।
- मंदसौर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड का असर बढ़ने से अंचल में फसलों पर अाेस की बूंदें भी जमने लगी हैं। दिनभर शीतलहर ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 दिन में पाले की संभावना है। अभी तापमान कम होने से फसल के उपर बर्फ जम रही है जिससे लाल धब्बे हो रहे हैं।
- शाजापुर में भी शुक्रवार को सीवियर कोल्ड डे रहा और यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले दिन का पारा जहां सिर्फ .4 डिग्री कम (20.5 डिग्री) हुआ, वहीं रात में यह सीधे 5.2 डिग्री लुढ़क गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/indore-weather-news-mp-indore-cold-weather-today-updates-126399032.html
No comments:
Post a Comment