सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर संजीव मित्तल ने शुक्रवार सुबह खंडवा जंक्शन का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। 1 घंटा 36 मिनट के निरीक्षण में उन्होंने शहरवासियों को किसी भी सुविधा का भरोसा नहीं दिया। बल्कि खंडवा से गुजरने वाली 19 नाॅन स्टाप ट्रेनों में से कुछ गाड़ियों स्टॉपेज को लेकर रेलवे बोर्ड की मंजूरी का बहाना कर टाल गए। अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई के सवाल पर जीएम मित्तल ने कहा आरपीएफ उनके ऊपर कार्रवाई कर रही है। हालांकि जीएम ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर कहा बहुत अच्छा काम हो रहा है। जीएम स्पेशल 18 बोगियों की ट्रेन से खंडवा आए। प्लेटफार्म नंबर-3 पर सुबह 9.04 बजे वे ट्रेन से बाहर आए। जहां अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद सीधे प्लेटफार्म नंबर-5 पर बने ई-संवाद केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे। इसके बाद पास में ही सुरक्षा प्रदर्शनी, सर्कुलेटिंग एरिया में तिरंगा झंडा लगाने की जगह देखी। यहां से कार में बैठकर प्लेटफार्म नंबर-6 के पीछे बने रनिंग रूम रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर ओपन जिम का शुभारंभ कर मेस व विश्राम गृह का निरीक्षण किया। इसके बाद ओएचई विभाग द्वारा बनाए मॉडल का निरीक्षण कर पौधारोपण कर चलती लाइन में सुधार के सुरक्षा उपकरणों को देखा। जीएम मित्तल प्लेटफार्म नंबर-1 पर बने टीटीई और आरपीएफ सीसीटीवी कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। इसके बाद सुबह 10.40 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ी अपनी विशेष ट्रेन के अंतिम डिब्बे में बैठकर ट्रैक का निरीक्षण करते बुरहानपुर के लिए रवाना हुए।
झलकियां
- जीएम को सांसद चौहान का मांग पत्र विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर सुभाष कोठारी, रेलवे सलाहकार समिति सदस्य सुनील जैन ने सौंपा।
- प्लेटफार्म नंबर-1 पर जीएम स्पेशल ट्रेन के खड़े होने से इटारसी छोर के आउटर पर 9 मिनट रोका पुष्पक एक्स. को, यात्री हुए परेशान।
- जीएम के प्लेटफार्म नंबर-1 से ट्रेन में बैठकर रवाना होने पर पंडित ने बजाए शंख, अधिकारियों ने तालियां बजाकर दी विदाई।
- सुरक्षा प्रदर्शनी में जीएम ने डोंगरगांव-सागफाटा के बीच पहाड़ी व कर्व क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क के लिए लगे उपकरण का मॉडल देखा।
- प्लेटफार्म नंबर-6 के पीछे बन रही सड़क का निरीक्षण करते जीएम।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/the-problem-of-yard-remodeling-at-the-station-is-over-work-will-start-126399005.html
No comments:
Post a Comment